नई दिल्ली: बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में से एक नेहा कक्कड़ का आज जन्मदिन (Neha Kakkar Birthady) है। उनका जन्म 6 जून 1988 को ऋषिकेश (Rishikesh) में हुआ था। नेहा ने बॉलीवुड में अपने दम पर आज एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनका हर गाना सुपरहिट होता है। नेहा बॉलीवुड की इकलौती ऐसी सिंगर हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 38 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स (Neha Kakkar Instagram Followers) हैं और जिस रफ्तार से उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ रही है, ये कहना गलत नहीं होगा कि वह जल्द ही वो 40 मिलियन भी क्रोस कर लेंगी। लेकिन नेहा आज जिस मुकाम पर हैं, उसकी राह आसान नहीं थी। एक वक्त ऐसा था, जब नेहा के परिवार के हालात काफी खराब थे, यहां तक कि उनके पास मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे नहीं होते थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dFm4ui