नई दिल्ली। बुढ़ापे में पैसों का सोचकर चिंतित हैं तो आपके लिए अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें 60 साल की उम्र के बाद आप हर महीने 1 से 5 हजार रुपए तक पेंशन पा सकते हैं। इस स्कीम के तहत अगर निवेशक की मौत हो जाती हैं तो उसके नॉमनी को 50 फीसदी पेंशन मिलेगी। इस योजना में 18 से 40 साल तक की उम्र तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। सरकार की ओर से अटल पेंशन योजना का संचालन पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA ) द्वारा किया जाता है। अब तक इस योजना से 2.23 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हैं।
कैसे फायदेमंद है योजना
इस स्कीम में अलग अलग उम्र और पेंशन स्लैब के हिसाब से उसे आंशिक योगदान करना होता है। अगर कोई 18 साल में इस स्कीम से जुड़ता है तो उसे 42 रुपए से लेकर 210 रुपए तक प्रति माह निवेश करना होता हैं। वहीं, यदि कोई 40 साल की उम्र में आवेदन करता है तो उसे 291 रुपए से लेकर 1454 रुपए प्रतिमाह निवेश करना होता हैं। इसमें नियमित रूप से 60 वर्ष की आयु तक पैसा जमा करना होता है। इसके बाद 60 साल होने पर हर महीने 1 हजार से लेकर 5 हजार रुपए तक पेंशन के रूप में मिलेंगे। सब्स्क्राइबर जितना ज्यादा पैसा जमा करेगा, उसे रिटायरमेंट के बाद उतनी ही ज्यादा पेंशन मिलेगी। योजना की खास बात यह है कि इसमें आपको सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्स में छूट भी मिलेगी।
आवेदन करने की प्रक्रिया
अटल पेंशान योजना का लाभ लेने के लिए https://ift.tt/2qroe82 वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको अपने आधार कार्ड की डिटेल देनी होगी। इसके बाद सबमिट करें। ऐसा करते ही आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, इसे डालते ही वेरिफिकेशन हो जाएगा। अब बैंक की जानकारी दें, जिसमें अकाउंट नबंर और पता टाइप करें। ऐसा करते ही आपका अकाउंट एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद आप नॉमिनी और प्रीमियम जमा करने के बारे में सभी जानकारी भर दें। अब वेरिफिकेशन के लिए फॉर्म को ई-साइन करें। इसके साथ ही अटल पेंशन योजना के लिए आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
योजना से जुड़ी खास बातें
अटल पेंशन योजना के तहत निवेशक मंथली, क्वाटरली या सेमी-एनुअल यानी 6 माह की अवधि में निवेश कर सकते हैं। आपको जितना पैसा हर महीने जमा कराना है उसे बैंक अकाउंट से जोड़ दीजिए, इससे उतना अमाउंट अपने आप ऑटो-डेबिट हो जाएगा। यानी आपके अकाउंट से तय राशि अपने आप कटकर आपके पेंशन खाते में जमा हो जाएगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3muU9lY