Saturday, September 19, 2020

कर्नाटक : डांसर-अभिनेता किशोर ड्रग्स केस में गिरफ्तार

डांसर-अभिनेता किशोर अमन शेट्ठी ( Dancer-actor Kishore Shetty ) व एक अन्य व्यक्ति को ड्रग्स का सेवन और पैडलिंग ( MDMA ) करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मंगलुरू सिटी पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। शेट्ठी तटीय क्षेत्र के एक जाने-माने सेलेब्स हैं। उन्होंने टीवी रियल्टी शो डांस इंडिया डांस और बॉलीवुड सुपरहिट फिल्म एबीसीडी-एनीबॉडी कैन डांस में अभिनय कर अपना नाम कमाया। इस फिल्म को डांस स्टार और निर्देशक प्रभुदेवा ने निर्देशित किया था।

शेट्टी (30) के अलावा, पुलिस ने अकील नौशील(28) को भी कथित रूप से सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सिटी पुलिस कमिश्नर विकास कुमार विकास ने पत्रकारों से कहा, सीसीबी पुलिस ने आरोपी(शेट्ठी और अकील) को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने मुंबई से ड्रग्स खरीदा था और मंगलुरू में बेच रहे थे।

पुलिस ने उनके पास से एमडीएमए, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33PUpn4