नई दिल्ली। इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक के बाद एक कई हैरान कर देनी वाली खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अनुराग कश्यप पर आरोप लगाने वाली महिला एकट्रेस पायल घोष हैं। एक्ट्रेस द्वारा लगाए गए इस आरोप के बाद से अनुराग कश्यप और पायल ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि पायल घोष आखिर हैं कौन?
आपको बता दें पायल घोष का कहना है कि अनुराग ने उन्हें अपने घर बुलाया था। जहां निर्देशक ने असहज महसूस कराया। उन्होंने कहा कि जो भी वहां हुआ वह बिल्कुल भी ठीक नहीं था। क्योंकि वह अनुराग से पहली बार मिली थी। एक्ट्रेस ने कहा कि यदि उनके पास कोई काम मांगने के लिए गया है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह उन सब चीज़ों के लिए तैयार है। एक्ट्रेस ने 19 सितंबर को ट्वीट करते हुए देश के प्रधानमंत्री मोदी जी से न्याय की गुहार लगाई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iLYBdy