नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस में बीएमसी ने बुधवार को अवैध निर्माण का हवाला देते हुए जमकर तोड़फोड़ की। कंगना के गैरमौजूदगी में ये सब कार्रवाई की गई। ऐसे में मुंबई पहुंचते ही कंगना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा। अब एक बार फिर कंगना रनौत ने ट्वीट कर उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है।
कंगना रनौत लगातार ट्वीट के जरिए उद्धव ठाकरे पर निशाना साध रही हैं। अपने एक ट्वीट में कंगना ने लिखा, "तुम्हारे पिताजी के अच्छे कर्म तुम्हें दौलत तो दे सकते हैं मगर सम्मान तुम्हें खुद कमाना पड़ता है, मेरा मुँह बंद करोगे मगर मेरी आवाज़ मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी, कितने मुँह बंद करोगे? कितनी आवाज़ें दबाओगे? कब तक सच्चाई से भागोगे तुम कुछ नहीं हों सिर्फ़ वंशवाद का एक नमूना हो।"
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3igt1nX