नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। कोरोना महामारी की वजह से इस बार आईपीएल भारत की बजाय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हो रहा है। लीग का पहला मैच भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। लीग का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 19 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab (KP) Full Schedule 2020) अपने सफर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के साथ करने वाली है।
इस साल किंग्स इलेवन पंजाब टीम की कप्तानी के एल राहुल को मिली है। वहीं अनिल कुंबले को टीम का कोच बनाया गया है। बता दें किंग्स इलेवन पंजाब अब तक एक भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है ।
किंग्स इलेवन पंजाब के लीग मुकाबलों का शेड्यूल
20 सितंबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS दिल्ली कैपिटल्स, दुबई
24 सितंबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दुबई
27 सितंबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS राजस्थान रॉयल्स, शारजाह
01 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS मुंबई इंडियंस, अबुधाबी
04 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS चेन्नई सुपर किंग्स, दुबई
08 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई
10 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS कोलकाता नाइट राइडर्स, अबुधाबी
15 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शारजाह
18 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS मुंबई इंडियंस, दुबई
20 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS दिल्ली कैपिटल्स, दुबई
24 अक्टूबर:किंग्स इलेवन पंजाब VS सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई
26 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS कोलकाता नाइटराइडर्स, शारजाह
30 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS राजस्थान रॉयल्स, अबुधाबी
01 नवंबर: किंग्स इलेवन पंजाब VS चेन्नई सुपर किंग्स, अबुधाबी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/323tvbm