Monday, September 21, 2020

कौन हैं Kishore Aman Shetty, जिन पर लगा है ड्रग्स लेने और बेचने का है आरोप, मंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। सुशांत केससे जुड़े ड्रग्स का मामला सामने आते ही बॉलीवुड स्टार्स के बीच हड़कंप सा मच चुका है। रिया चक्रवर्ती कि गिरफ्तारी के बाद से सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अब किस एक्टर के नाम का खुलासा हो सकता है। लेकिन इसी बीच मंगलुरू पुलिस के हाथ एक एक्टर की गर्दन घेरे में आ गई है। जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान ही रह गया है। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर आपनी खास पहचान बनाने वाले डांसर-अभिनेता Kishore Aman Shetty को एक अन्य शख्स के साथ ड्रग्स का सेवन करने और उसे बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि किशोर अमन शेट्टी अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मुंबई से ड्रग्स खरीदकर मंगलुरू में आकर बेच रहे थे।' जिसकी जानकारी पुलिस को लगते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने इनके पास से एमडीएमए, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पकड़े गए एक्टर के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FKY8di