Sunday, September 20, 2020

कोरोना से ठीक होने के बाद कमरे से बाहर निकलीं Malaika Arora, बीएमसी को कहा शुक्रिया

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। आए दिन 90 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे हैं। ये संक्रमण अब फिल्म इंडस्ट्री के लोगों में भी फैलने लगा है। हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने बताया था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसके बाद से दोनों ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था। अब हाल ही में मलाइका ने 14-दिन के सेल्फ-आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है और वह कोरोना से ठीक हो चुकी हैं। ऐसे में अब मलाइका ने अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं।

दरअसल, मलाइका अरोड़ा कोरोना से ठीक होने के बाद कई दिनों बाद अपने कमरे से बाहर निकलीं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने परिवार, दोस्तों और अपने फैंस को प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए शुक्रिया कहा है। मलाइका ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cidKkg