Monday, September 14, 2020

Parliament Monsoon Session :  PM मोदी बोले - जवानों के साथ खड़ी है संसद, विपक्ष ने लोकतंत्र का गला घोटने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। भारत- चीन सीमा पर तनाव और कोरोना वायरस महामारी के बीच संसद का मॉनसून सत्र ( Parliament Monsoon session ) आज 11 बजे से जारी है। इस बीच संसद का सत्र के शुरू होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने चीन को सख्त संदेश देते हुए कहा कि देश की संसद एलएसी पर खड़े हमारे सैनिकों के साथ है।

देश को विश्वास में ले केंद्र

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि सरकार संसद के प्रति जवाबदेह है। उन्होंने हमें कब बताया गया कि भारत और चीन के विदेश और रक्षा मंत्रियों के बीच वार्ता हुई है। सरकार को देश को विश्वास में लेने की जरूरत है। सेना के समर्थन की बात है तो यह बहस से परे है। हम अपनी सेना के साथ बहुत मजबूती से हैं।

मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले Ghulam Nabi Azad बोले - इस बार सांसदों में भी है डर का माहौल

चर्चा से भागने का सवाल नहीं

सदन में विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह असाधारण परिस्थिति है। जब सभाएं एक दिन के लिए भी नहीं हो सकती हैं। हम करीब 800-850 सांसद यहां हैं। सरकार से सवाल पूछने के कई तरीके हैं। सरकार चर्चा से नहीं भाग रही है। हम सवालों के लिए तैयार हैं।

बता दें कि संसद के मॉनसून सत्र में भारत-चीन सीमा पर गतिरोध, कोरोना वायरस महामारी से निपटने के तरीके और आर्थिक स्थिति जैसे मुद्दे छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही आज राज्यसभा के उपसभापति के लिए वोट भी डाले जाएंगे। उप सभापति पद के लिए जेडीयू के हरिवंश और आरजेडी के मनोज झा बतौर प्रत्याशी मैदान में हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3isV83x