Wednesday, October 21, 2020

महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता Eknath Khadse पवार की एनसीपी से जुड़े

मुंबई। एक बड़े घटनाक्रम में महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ( Eknath Khadse ) ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वह शुक्रवार को शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल होंगे। एनसीपी राज्य प्रमुख जयंत पाटिल ने बुधवार को यह घोषणा की।

एनसीपी चीफ शरद पवार का राज्यपाल कोश्यारी के खिलाफ बड़ा बयान, अगर स्वाभिमान होता तो अब तक...

एनसीपी को कुछ वक्त पहले ही बता दिया था

पाटिल ने कहा कि खडसे ने उन्हें कुछ समय पहले सूचित किया था कि उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में भाजपा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता एकनाथ खडसे ने अपनी पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने मुझे कुछ समय पहले अपने फैसले के बारे में सूचित किया था। इससे एनसीपी में उनके शामिल होने का मार्ग खुल गया है। खडसे शुक्रवार दोपहर को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हो जाएंगे।

खडसे के समर्थक भी लाइन में

उन्होंने कहा कि खडसे के समर्थक भाजपा के कई अन्य विधायक और नेता भी राकांपा में शामिल होना चाहते हैं। हालांकि, बाकी के एनसीपी में शामिल होने पर फैसला लिया जाना बाकी है। राज्य के राकांपा प्रमुख ने कहा, "हम कोरोना वायरस महामारी के दौरान चुनाव नहीं चाहते हैं और इस प्रकार अन्य नेताओं के बारे में निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा।"



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3m9jwsl