पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दल जमकर एक-दूसरे पर हमला बोले हुए हैं। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता, स्टार प्रचारक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( rajnath singh ) ने भागलपुर के कहलगांव और भोजपुर के बरहारा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
विपक्ष पर तंज
उन्होंने स्थानीय भाषा में तंज कसते हुए कहा, "लालटेन फूट गईल ह, तेल बह गईल ह, अब ना पंजा के चली ना उनकर खेल चली।" इसका मतलब कि इस बार चुनाव में लालटेन के चुनाव चिह्न वाली राजद खत्म हो गई है और पंजा चिह्न वाली कांग्रेस का भी कोई खेल नहीं चलेगा।
सचिन-सहवाग की जोड़ी
प्रदेश में भाजपा-जदयू गठबंधन की तारीफ करते हुए क्रिकेट का उदाहरण देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, "बिहार में बीजेपी और जेडीयू की जोड़ी एक ऐसी जोड़ी है जैसे क्रिकेट में सचिन और सहवाग की ओपनिंग जोड़ी थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार में दूसरे शहरों से आने वाले प्रवासियों के खाते में एक-एक हजार रुपए पहुंचाए और मुफ्त अनाज भी उपलब्ध कराया।"
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ocLq8D