Saturday, November 7, 2020

Bihar Chunav : दोपहर एक बजे तक 34.28% मतदान, धमदाहा में फायरिंग

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान सुबह से जारी है। इस चरण में एक बजे तक 34.82 फीसदी वोटिंग हुई है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। जबकि वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में एक बजे तक 35.82 फीसदी मतदान होने की सूचना है।

इस बीच चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी एचआर श्रीनिवासन ने बताया है कि पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा के बूथ नंबर 282 पर सुरक्षाबलों और मतदाताओं के बीच झड़प की खबर है। इस झड़प में सीआईएसएफ की ओर से फायरिंग भी की गई है। श्रीनिवासन ने बताया कि प्रशासन को शांति बहाल कर मतदान जारी रखने का निर्देश दिया गया है।

ADG जितेंद्र कुमार के मुताबिक अंतिम चरण के चुनाव अधिकतर सीमावर्ती क्षेत्र में हो रहा है। इनमें चंपारण नेपाल बॉर्डर से तो किशनगंज वेस्ट बंगाल के बॉर्डर से सटा हुआ है। इन सभी जगहों पर सुरक्षा का सख्त पहरा है। कुछ इलाके बाढ़ प्रभावित भी है जहां घुड़सवार दस्ते पेट्रोलिंग कर रहे हैं और अभी तक मतदान शांतिपूर्ण है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n1X2Ka