नई दिल्ली। शिवसेना के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ( Sanjay Raut ) ने जम्मू-कश्मीर को लेकर आज बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में अनुच्छेद 370 और 35ए के लिए कोई जगह नहीं है। अगर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और पीपलस अलाएंस फार गुपकर के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को लगता है कि धारा 370 जम्मू-कश्मीर में फिर से बहाल हो तो वो पाकिस्तान चले जाएं। वो अब वहीं पर स्पेशल स्टेटस को लागू करवा सकते हैं।
भ्रम में न रहें फारूक अब्दुल्ला
दरअसल, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने 14 अक्टूबर को चीन के सहयोग से जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को फिर से बहाल करने की बात की थी। इस मुद्दे पर फारूक अब्दुल्ला बुरे फंस गए हैं। बिहार की मुजफ़्फ़रपुर कोर्ट में उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। अब संजय राउत ने इस मुद्दे पर बयान देकर साफ कर दिया कि वो भ्रम में न रहें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/355TUa8