Thursday, January 21, 2021

Rakhi Sawant के भाई ने तोड़ी चुप्पी, बहन के पति और अभिनव से फ्लर्ट पर दी राखी स्टाइल में राय

मुंबई। ’बिग बाॅस 14’ ( Bigg Boss 14 ) में राखी सावंत ( Rakhi Sawant ) ने तमाम प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए सुर्खियां बटोरने में कामयाबी हासिल कर ली है। वजह भी साफ है कि वह जितना एंटरटेनमेंट कर सकती हैं, उतना करना किसी और के बस की बात नहीं। हालांकि इससे उनको शो जीतने में कितनी कामयाबी मिलेगी, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। राखी के बिग बाॅस में आने से लेकर शादी, पति और बच्चे पर बात करने के दौरान ऐसे-ऐसे खुलासे किए हैं कि सब चैंक गए। अब इस पर उनके मुंहबोले भाई राकेश ने चुप्पी तोड़ी है।

यह भी पढ़ें : जैकलीन की ऐसी जगह से फटी ड्रेस, लोगों ने कहा-मैडम, ड्रेस में छेद है, तस्वीरें हुईं वायरल

’उसे और भी आक्रामक होेना चाहिए’

राखी के भाई राकेश ने स्पाॅटबाॅय से बातचीत में बताया कि बिग बाॅस में राखी बहुत सही खेल रही हैं। साथ ही उन्होंने राय दी कि राखी को और ज्यादा आक्रामक होने की जरूरत है। उनका मानना है कि राखी से बिग बाॅस के अन्य प्रतिभागी ई करते हैं और इसलिए उनके खिलाफ हो जाते हैं।

अभिनव से फ्लर्ट करने में कुछ भी गलत नहीं
राखी के अभिनव शुक्ला ( Abhinav Shukla ) से फ्लर्ट करने को लेकर पूछे गए सवाल पर राकेश बताते हैं कि फिलहाल वह अपने पति रितेश की कमी महसूस कर रही हैं। राखी के पति भारत से बाहर कहीं फंसे हुए हैं। इसलिए अगर वह अभिनव के साथ फ्लर्ट भी कर रही हैं, तो इसमें उन्हें कुछ गलत नहीं लगता है। हालांकि राकेश को यह चिंता भी है कि राखी के इस स्टैंड से रूबीना दिलैक ( Rubina Dilaik ) और अभिनव की शादी में कोई परेशानी पैदा न हो जाए।

यह भी पढ़ें : मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा की पहली तस्वीरें, खुले बाल और चेहरे पर खुशी, वायरल हुईं फोटोज

अभिनव से फ्लर्ट में हद से आगे बढ़ीं राखी
इन दिनों देखा जा रहा है कि राखी का अभिनव से फ्लर्ट करने के चक्कर में हद से आगे बढ़ गई हैं। हाल ही राखी ने सोनाली फोगाट से बातचीत में शेयर किया था कि वह चाहती हैं कि अभिनव उनके साथ काॅफी पीने जाए, मूवी साथ में देखे। हद तो तब हो गई जब राखी ने कहा कि उन्होंने अपना एग फ्रीज करवा रखा है। वह चाहती हैं कि इसके लिए अभिनव अपना स्पर्म डोनेट करे। राखी कहती हैं कि इसके लिए वह रूबीना और उनके परिवार से बात करेंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XZUuls