नई दिल्ली। अमेज़न (Amazon) भारत में सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में से एक हैं। हर साल की ही तरह इस साल भी अमेज़न अपनी Great Freedom Festival सेल ला रहा हैं, जो 5 अगस्त से शुरू हो गई है। यह सेल 9 अगस्त तक पांच दिन चलेगी। इस सेल में अमेज़न ग्राहकों को लुभाने के लिए टॉप स्मार्टफोन्स और अन्य मोबाइल फोन्स पर भी 40% तक डिस्काउंट दे रहा है। इसमे लेटेस्ट और बड़े ब्रांड्स के सभी स्मार्टफोन्स पर आकर्षक ऑफर्स होने की वजह से ग्राहकों में इस सेल और अमेज़न पर मिलने वाले टॉप स्मार्टफोन्स के लिए ज़बरदस्त उत्साह बना हुआ है।
यह भी पढ़े - Amazon Great Freedom Festival Sale 2021: सेल हुई आज से शुरू, आकर्षक ऑफर्स की भरमार!
सेल में खास डिमांड वाले स्मार्टफोन्स
Samsung Galaxy M32 - सैमसंग हर बजट केटेगरी के स्मार्टफोन्स बनाता है और इसी वजह से ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हैं। इसी केटेगरी में सैमसंग का नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी M32 आता है। इसके 2 मॉडल उपलब्ध हैं। 4 जीबी रैम और 64 जीबी मैमोरी वाला मॉडल 13,999 रुपये में और 6 जीबी रैम और 128 जीबी मैमोरी वाला मॉडल 16,999 रुपये में अमेज़न ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल के दौरान खरीदे जा सकते हैं। साथ ही SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त 10% डिस्काउंट मिलेगा, जो कि 1,750 रुपये तक हो सकता है। इसके साथ ही 6 महीने के लिए फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी मिलेगा।
यह फोन इसी साल 28 जून को लॉन्च हुआ है। आइए एक नज़र डालते हैं इस फोन के कुछ खास फीचर्स पर।
- इस फोन मे डुअल सिम हैं।
- इस फोन मे 6.4 इंच की स्क्रीन है।
- इस फोन में 64+8+2+2 मेगापिक्सल के क्वाड रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हैं।
- इस फोन मे एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम है।
- इस फोन मे MediaTek Helio G80 का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।
- इस फोन मे 6000 mAh की बैट्री और फास्ट चार्जिंग भी हैं।
यह भी पढ़े - अमेजन ने की किड्स कार्निवाल की घोषणा
OnePlus 9 5G - वनप्लस कंपनी के वनप्लस 9 5जी के दो मॉडल में अमेज़न पर उपलब्ध हैं। 8 जीबी रैम और 128 जीबी मैमोरी वाला मॉडल 49,999 रुपये में और 12 जीबी रैम और 128 जीबी मैमोरी वाला मॉडल 54,999 रुपये में अमेज़न ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल के दौरान खरीदे जा सकते हैं। साथ ही SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त 10% डिस्काउंट मिलेगा, जो कि 1,750 रुपये तक हो सकता है।
आइए एक नज़र डालते हैं इस फोन के कुछ खास फीचर्स पर।
- इस फोन मे डुअल सिम हैं।
- इस फोन मे 6.55 इंच की स्क्रीन है।
- इस फोन में 48+50+2 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हैं।
- इस फोन मे एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम है।
- इस फोन मे Qualcomm SM8350 Snapdragon 888 5G का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।
- इस फोन मे 4500 mAh की बैट्री और फास्ट चार्जिंग भी हैं।
यह भी पढ़े - Amazon ने 97000 का एयरकंडीशनर मात्र 5900 रुपए में बेचा
Nokia G20 - नोकिया G20 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी मैमोरी वाला मॉडल अमेज़न पर उपलब्ध है। इसे 12,999 रुपये में अमेज़न ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल के दौरान खरीदे जा सकते हैं। साथ ही SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त 10% डिस्काउंट मिलेगा, जो कि 1,750 रुपये तक हो सकता है।
आइए एक नज़र डालते हैं इस फोन के कुछ खास फीचर्स पर।
- इस फोन मे डुअल सिम हैं।
- इस फोन मे 6.52 इंच की स्क्रीन है।
- इस फोन में 48+5+2+2 मेगापिक्सल के क्वाड रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हैं।
इस फोन मे एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम है। - इस फोन मे इस फोन में MediaTek Helio G35 का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।
- इस फोन मे 5050 mAh की बैट्री और 10W चार्जिंग भी हैं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37njuHV