नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पहले दिन सोमवार को (6 अगस्त, 2021) सोने और चांदी की कीमतों जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को 10 ग्राम सोना 2.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,820.00 रुपए है। वहीं चांदी की बता करें तो एक किलो चांदी 2.89 प्रतिशत गिरावट के साथ 66,650 रुपए बिक रही है।
सोना 990 रुपए और चांदी 2040 रुपए हुई सस्ती
सोने में 990 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। 8 अगस्त को यह 48,710.0 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं चांदी के बारे में बात करें तो यह 2,040 रुपए सस्ती हुई है। चांदी पीछे सप्ताह के कारोबार के अंतिम दिन 68,550 रुपए के भाव पर बंद हुई थी। अगर आप सोना या चांदी खरीना चाहते है तो यह आपके लिए बढ़िया मौका है।
10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 43,679 और 24 कैरेट सोने की कीमत 47,650 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 43,753 और 24 कैरेट सोना 47,730 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 43,698 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 47,670 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 43,789 और 24 कैरेट 47,870 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।
Read More: SEBI: 94 नए मामलों की जांच की शुरू, 2020-21 में 43.6% मामले कीमतों से छेड़छाड़ के
| शहर का नाम | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव |
| दिल्ली | 43,679 | 47,650 |
| बेंगलुरू | 43,789 | 47,770 |
| चेन्नई | 43,881 | 47,870 |
| कोलकाता | 43,698 | 47,670 |
| हैदराबाद | 43,826 | 47,810 |
| मुंबई | 43,753 | 47,730 |
| भोपाल | 43,798 | 47,780 |
| जयपुर | 43,750 | 47,730 |
| लखनऊ | 43,771 | 47,750 |
सोना उच्चतम स्तर से करीब 8,380 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 8,380 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।
निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।
Read More: FD: यस बैंक ने ब्याज दरों में किया बदलाव, इन बैंकों से दे रहा है ज्यादा रिटर्न
हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CuUlti