नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भी (10 अगस्त, 2021) सोने और चांदी की कीमतों जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। आज सोने में 1.61 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ सोना 47,050 रुपए प्रति दस ग्राम बोल रहा है। वहीं, चांदी में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की है। सोने की कीमतों में सिर्फ दो दिनों में 1,700 रुपए और चांदी की कीमतों में 4,000 रुपए की गिरावट आई है। एक किलो चांदी 3.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,230 रुपए पर है। बीते दिन 10 ग्राम सोना 2.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,820.00 रुपए था। वहीं चांदी की बता करें तो एक किलो चांदी 2.89 प्रतिशत गिरावट के साथ 66,650 रुपए बिक रही थी।
10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 42,973 और 24 कैरेट सोने की कीमत 46,880 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 43,047 और 24 कैरेट सोना 46,960 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 42,992 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 46,900 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 43,166 और 24 कैरेट 46,900 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।
यह भी पढ़ें : अमेजन ने ग्राहकों को दी सुविधा, ऑनलाइन ऑर्डर कर आसपास की दुकान से ले सकेंगे किराने का सामान
| शहर का नाम | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव |
| दिल्ली | 42,973 | 46,880 |
| मुंबई | 43,047 | 46,960 |
| कोलकाता | 42,992 | 46,900 |
| चेन्नई | 43,166 | 47,090 |
| बेंगलुरू | 43,083 | 47,000 |
| हैदराबाद | 43,111 | 47,030 |
| जयपुर | 43,047 | 46,960 |
| लखनऊ | 43,056 | 46,970 |
| भोपाल | 43,798 | 47,780 |
सोना उच्चतम स्तर से करीब 9,320 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 9,320 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।
निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।
यह भी पढ़ें : अगस्त माह में आइपीओ के जरिए इन्वेस्टर्स ने जुटाए 1.7 लाख करोड़ रुपए
हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fQgrwx