Sunday, August 15, 2021

B-Town के इन सेलेब्स को नहीं आती फर्राटेदार इंग्लिश, हिंदी बोलने पर महसूस करते है गर्व

हम ऐसे समय में जी रहे हैं जहां पर अंग्रेजी भाषा बोलना ना सिर्फ एक स्टेटस सिम्बल है बल्कि आपके इंटेलिजेंस को भी आपके अंग्रेजी के हिसाब से नापा जाता है। जिस इंसान को अंग्रेजी ज्यादा आती है उसे ज्यादा समझदार समझा जाता है। इस सोच के साथ हिंदी बोलने वाली हर पीढ़ी संघर्ष कर रही है। ऐसे में बॉलीवुड में भी कुछ ऐसे कलाकार हैं जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती है और वह ज्यादातर हिंदी भाषा बोलते हुए नजर आते हैं। इन सेलिब्रिटीज की खास बात यह है कि अंग्रेजी भाषा नहीं आने के कारण ये जरा भी शर्मिंदगी या असहज महसूस नहीं करते हैं और अपनी मातृभाषा में अपने विचार प्रकट करते हैं।

कंगना रनौत

अपने बेबाक़ अंदाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत अग्रेजी भाषा में थोड़ी कच्ची है। अपनी अग्रेजी के लिए वह ट्रोल भी हो चुकि है। कंगना इंग्लिश न बोलने पर शर्मिंदगी महसूस नहीं करती हैं। वहीं कंगना हिंदी भाषा बोलने के लिए गर्व महसूस करती हैं। उन्हें लगता है कि भाषा चाहें कोई भी हो बस उसे लोगों के सामने प्यार से एक्सप्रेस करना आना चाहिए। साथ ही



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3g7qBsP