Showing posts with label Via-Patrika. Show all posts
Showing posts with label Via-Patrika. Show all posts

Monday, April 8, 2024

Birthday Special: चावल परोसने पर पति ने किया बेइज्जत, रेखा से करती हैं नफरत, जानें कौन है ये फेमस एक्ट्रेस

Birthday Special: बॉलीवुड से लेकर पॉलिटिक्स तक अपना नाम कमाने वाली ये एक्ट्रेस आज अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। विवादों से भी इनका गहरा नाता रहा है। इन्हें कभी अभिनेत्री रेखा पसंद नहीं आई। कहा जाता है कि ये रेखा से इसलिए नफरत करती थी क्योंकि इनके पति के रेखा संग अफेयर के चर्चे थे। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन की पत्नी और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन की। जानते हैं आखिर क्यों चावल परोसने पर अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस की बेइज्जती की थी।

जया बच्चन मना रही अपना 76वां जन्मदिन (Jaya Bachchan Birthday)

जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल 1948 को जबलपुर, मध्य प्रदेश में बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था। आज के समय में जया बच्चन राजनीति से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक धासू भूमिका निभाती नजर आती हैं, पर एक बार की बात है अमिताभ बच्चन खाना खा रहे थे उनके आसपास काफी कैमरे थे। उस समय जया ने उनसे चावल खाने के लिए पूछ लिया। इस पर बिग बी भड़क गए और बोले-’ जब मैं चावल नहीं खाता हूं, तो आप मुझसे क्यों पूछ रही हैं।’ जया ने कहा- ‘रोटियां अभी थीं नहीं, आपकी थाली खाली थी इसलिए मैंने पूछ लिया।’ जया के इस जवाब पर उन्होंने कहा- ‘जब तक रोटियां नहीं आएगी, मैं इंतजार कर लूंगा।’ फिर भी दोनों कपल का प्यार कभी कम नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: Birthday Special: चावल परोसने पर पति ने किया बेईज्जत, रेखा से करती है खूब नफरत, जानें कौन है ये फेमस एक्ट्रेस

वहीं, जया बच्चन को एक्ट्रेस रेखा कभी पसंद नहीं आई। रिपोर्टेस के मुताबिक, अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर के खूब चर्चे हुआ करते थे। फिल्म मुकदर का सिकंदर में रेखा और अमिताभ बच्चन के कई रोमांटिक सीन्स थे। जो जया को पसंद नहीं आए। वहीं, रेखा और अमिताभ की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते थे। यही वजह थी कि जया हमेशा रेखा से नफरत करती आई हैं। कहा जाता है कि उन्होंने पति अमिताभ बच्चन को रेखा के साथ काम करने से भी मना कर दिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/uBzC0wV

Sunday, April 7, 2024

Pushpa स्टार Allu Arjun ने 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू, परफ्यूम और शाहरुख की ये मूवी पसंद, बर्थडे पर जानें अनसुने किस्से

Allu Arjun Birthday: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज पार्ट 1 के रिलीज होने के बाद वो न सिर्फ तेलुगु सिनेमा, बल्कि पूरी दुनिया में फेमस हो गए। और अब इसके सीक्वल 'पुष्पा 2' का टीजर भी रिलीज होने वाला है। आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि अल्लू अर्जुन का आज 42वां बर्थडे भी है। चलिए इस स्पेशल मौके पर एक्टर के जुड़ी कुछ रोचक बातें जानते हैं।

अल्लू अर्जुन में बतौर चाइल्ड एक्टर से की करियर की शुरुआत


वैसे तो अल्लू अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत 2003 की फिल्म 'गंगोत्री' से किया था। लेकिन इसकी रिलीज से बहुत पहले अल्लू बतौर चाइल्ड एक्टर के रूप में काम कर चुके थे। उस हिसाब से उन्होंने पहली बार 1985 की फिल्म 'विजेता' में काम किया था। उस वक्त अल्लू अर्जुन सिर्फ 4 साल के थे।

यह भी पढ़ें: 'अर्जुन का टाइम आएगा', बोनी कपूर ने बेटे की फ्लॉप फिल्मों की बताई वजह, कहा- मेरे तलाक के बाद...

फार्ब्स लिस्ट में शामिल हो चुका है नाम


अल्लू अर्जुन का नाम टॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर में से एक है। यहां तक कि उनका नाम फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 लिस्ट में भी नाम शामिल हुआ था। बता दें कि अर्जुन की ऐसी 6 फिल्में हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इसमें 2014 की फिल्म 'रेस गुर्रम', 'सर्रेनोडु', 'डीजे: दुव्वदा जगन्नाधम', 'अला वैकुंठपूर्मुलु' और 'पुष्पा: द राइज पार्ट 1' शामिल है।

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत के प्यार में उर्वशी रौतेला ने सारी हदें की पार, नंगे पैर चलीं इतने किलोमीटर

जीत चुके हैं कई अवॉर्ड


एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने के बाद पिछले कुछ सालों में अल्लू अर्जुन ने खूब नाम कमाया। फैंस ने उनकी फिल्मों को खूब प्यार दिया, जिससे एक्टर की झोली में कम से कम 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड आए। फिल्मफेयर के अलावा भी अल्लू ने और दूसरे अवॉर्ड्स जीते हैं।

यह भी पढ़ें: Tollywood Latest News

अल्लू अर्जुन की फेवरेट चीजें


1. जब अल्लू अर्जुन शूटिंग में बिजी नहीं होते हैं, तब वो ऑफिस में फिल्में देखना पसंद करते हैं। इसके साथ ही उन्हें जिम जाना भी पसंद है।
2. अल्लू अर्जुन को क्रीड एवेंटस परफ्यूम बहुत पसंद है।
3. एक्टर का फेवरेट सॉन्ग 'ऊ अंतावा ऊ ऊ अंतावा' है।
4. अल्लू की फेवरेट मूवीज में 'फॉरेस्ट गंप', 'टाइटैनिक', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'मैंने प्यार किया', 'जो जीता वही सिकंदर' और 'करण अर्जुन' शामिल है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/LkgmUQz

Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना के रोल का हुआ खुलासा, ‘पुष्पा 2’ के टीजर में ये होगा खास

Pushpa 2 Teaser: टॉलीवुड के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। पैन इंडिया स्टार एक्टर का जन्म 8 अप्रैल 1982 को चेन्नई में हुआ था। ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) का टीजर रिलीज किया जाएगा। टीजर का उनके फैंस ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है। इस टीजर में खास क्या होगा उसको लेकर अपडेट आया है...

पुष्पा 2 के टीजर में ये है खास (Allu Arjun Birthday Pushpa 2 Teaser Release)

'पुष्पा 2' में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के रोल के पोस्टर जारी किए गए है। इसी को देखते हुए अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर पुष्पा के मेकर्स ने यह फैसला लिया है। वह फिल्म का पहला टीजर रिलीज करने जा रहे हैं। इस बार फिल्म में काफी कुछ खास होने वाला है। इसके टीजर से ही फिल्म की आधी कहानी पता चल जाएगी।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने शुरू की नव्या नंदा की शादी की तैयारियां! इस एक्टर संग लेंगी सात फेरे

बता दें, 123 तेलुगु की लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि पुष्पा 2 के टीजर में अल्लू अर्जुन एक एक्शन सीक्वेंस में साड़ी वाले अवतार में नजर आने वाले हैं। दरअसल अल्लू अर्जुन का ये लुक फिल्म के जातरा वाले सीक्वेंस का हिस्सा होगा। जातरा वाला सीक्वेंस की फिल्म का हाईलाइट बताया जा रहा है। यही फिल्म का सबसे बड़ा पॉइंट है। बता दें कि पहले जब अल्लू अर्जुन का पोस्टर सामने आया था तो उसमें भी वो साड़ी वाले लुक में दिखाई दिए थे। 'पुष्पा द राइज़' फिल्म का पहला पार्ट 2021 में रिलीज हुआ था। एक इंटरव्यू में मेकर्स ने बताया था कि हमें भी ये मालूस नहीं था कि ये फिल्म साउथ इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल होगी। ये फिल्म इसी साल स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/jHySTBU

30000000 करोड़ सैलरी, करोड़ो की संपत्ति,अल्लू अर्जुन की लाइफ स्टाइल देख हो जाएंगे दंग

अल्लू अर्जुन सिर्फ साउथ में ही नही बल्कि पूरे देशभर में पॉपुलर हैं। एक्टर अपने शानदार एक्टिंग के आलावा अपने डांस के लिए भी जाने जाते हैं। अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं। नेटवर्थ की बात करें तो अल्लू अर्जुन के पास करीब 370 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टीज हैं।

यह भी पढ़ें:
Monkey Man: हनुमान पर बनी ये हॉलीवुड फिल्म इंडिया में नहीं हो पा रही रिलीज, आखिर क्यूं

100 करोड़ के घर में रहते हैं एक्टर

अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी और दो बच्चों के साथ हैदराबाद में एक लैविश बंगले में रहते हैं। उनका ये घर काफी महंगा और लग्जरी है। अल्लू के शानदार बंगले की कीमत जानकर आपको हैरानी होगी। एक्टर का ये बंगला 100 करोड़ रुपये की कीमत का बताया जाता है। एक्टर का लैविश घर 2 एकड़ में फैला है और इसमें जिन, लॉन, स्विमिंग पुल और थिएटर सहित सब कुछ है।

साउथ के सबसे अमीर अभिनेताओं में एक

एक्टर अल्लू अर्जुन साउथ इंडस्ट्री के सबसे अमीर अभिनेताओं में शुमार है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन के पास एक और खास चीज है और वो है 7 करोड़ की वैनिटी वैन अल्लू की वैनिटी वैन भी खूबियों से भरी है इसमें लग्जरी केबिन से लेकर मास्टकर केबिन और एक रिक्लाइनल तक सब कुछ अवेलेबल है। एक्टर लग्जरियस लाइफ जीना पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर की वैनिटी वैन की कीमत 7 करोड़ रुपये हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/PAJCeH4

Saturday, April 6, 2024

Hema malini ने संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद, 20 मिनट तक आश्रम में रहीं

Hema Malini visit premanand maharaj ashram: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी इन दिनों लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। वह हाल ही में वृंदावन गईं और संत प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम पहुंची। एक्ट्रेस आश्रम में 20 मिनट तक रुकीं। हेमा मालिनी प्रेमानंद महाराज से एक साधारण श्रद्धालु की तरह मिलने गईं थी। इस दौरान मथुरा से कैंडिडेट हेमा मालिनी ने बाबा से आशीर्वाद भी लिया। अब उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।

प्रेमानंद महाराज ने हेमा मालिनी को दिया आशीर्वाद (Hema Malini Visit premanand maharaj ashram)



हेमा मालिनी जब केली कुंज आश्रम पहुंची तो इस दौरान उनके साथ उनके भाई भी मौजूद थे। एक्ट्रेस ने महाराज से करीब 20 मिनट एकांतिक बातचीत की, उन्होंने अध्यात्म पर चर्चा की और महाराज से चुनाव में विजय हासिल करने के लिए आशीर्वाद लिया। महाराज ने भी हेमा से कहा कि वो व्रज मंडल की सेवा कर रही हैं। आप हरि में विश्वास रखती हैं। आपको आशीर्वाद है।

यह भी पढ़ें: करवा चौथ के व्रत ने बचाई जान, श्रीदेवी संग रहा अफेयर, जानें कौन है ये फेमस एक्टर

संत प्रेमानंद महाराज ने एक्ट्रेस और बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी को श्री जी की चुनरी और प्रसाद भेंट में दिया और कहा कि आप मथुरा के लोगों की सेवा कर रही हैं। ये श्री कृष्ण की भूमि है। जो भी श्री कृष्ण के आश्रय में आता है, उसपर श्री कृष्ण की विशेष कृपा बनी रहती है। महाराज ने हेमा मालिनी को जनता के लिए समय निकालने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जितना हो उनके बीच जाएं, उन्हें निराश ना करें। इससे आप पर सदैव राधा रानी की कृपा बनी रहेगी। वहीं, कुछ समय पहले ही उनकी बेटी ईशा देओल का पति से तलाक हो गया था। इसके बाद हेमा मालिनी ने बेटी को सपोर्ट किया और उनका साथ दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/pnCRZMK

Birthday Special: ‘श्रीदेवी दूसरे दुनिया की हैं’, एक्ट्रेस के दीवाने थे राम गोपाल, जब मिले तो किस्मत ने दे दिया धोखा

Ram Gopal Varma Birthday: तेलुगू और हिंदी में सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा आज यानी 7 अप्रैल को अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर के साथ ‘रंगीला’ और मनोज बाजपेई के साथ ‘सत्य’ जैसी फिल्में बनाई हैं। राम गोपाल वर्मा मशहूर एक्ट्रेस श्री देवी को बेहद पसंद करते थे और उनके घर के नीचे घंटों इंतजार करते रहते थे। राम गोपाल को जब श्री देवी से मिलने का मौका मिला तो डायरेक्टर की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया था। आइए बताते हैं राम गोपाल और श्री देवी के बीच का जबरदस्त किस्सा।

श्री देवी के दीवाने थे राम गोपाल वर्मा


मशहूर एक्ट्रेस श्री देवी के यूं तो बहुत चाहने वाले थे, बला की खूबसूरत, चुलबुली, बड़ी बड़ी आंखों वाली श्रीदेवी को देख राम गोपाल वर्मा भी दीवाने हो गए थे। राम गोपाल वर्मा एक्ट्रेस को काफी पसंद करते थे। राम गोपाल की लाइफ में बहुत उतार-चढ़ाव आएं, लेकिन श्रीदेवी के लिए उनकी दीवानगी कभी कम नहीं हुई। राम गोपाल वर्मा ने मीडिया को दिए एक बार इंटरव्यू में बताया था कि तेलुगू फिल्म ‘पदहारेला वायासु’ देखने के बाद श्रीदेवी को लेकर दीवानगी शुरू थी। फिल्म देखकर सिनेमाहाल से बाहर निकलने के बाद राम को लगा था कि श्रीदेवी सच में हो ही नहीं सकती हैं। राम गोपाल ने श्रीदेवी की कई फिल्मे देख डालीं। हर फिल्म देखने के बाद श्रीदेवी का जादू उनके सिर पर चढ़ता ही जा रहा था। श्रीदेवी उन्हें किसी दूसरी दुनिया की लगती थीं। राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्म ‘शिवा’ बनाने के दौरान तो चेन्नई में नागार्जुन के ऑफिस से निकलकर अक्सर श्रीदेवी के घर के पास खड़े हो जाते थे। एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए राम गोपाल उनके घर के बाहर घंटों इंतजार करते रहते थे।

राम गोपाल की किसमत ने दे दिया था धोखा


‘शिवा’ रिलीज होने के बाद उस फिल्म के प्रोड्यूसर ने श्रीदेवी के साथ फिल्म बनाने के लिए पूछ लिया। ये ऑफर सुनकर राम गोपाल चौंक गए थे। डायरेक्टर को यकीन ही नहीं हो रहा था की श्री देवी के साथ काम करने का मौका भी मिल सकता है। राम गोपाल वर्मा और ‘शिवा’ फिल्म के प्रोड्यूसर जब मीटिंग के लिए श्री देवी के घर गए तो राम की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया था। दरअसल जैसी ही इन लोगों ने श्री देवी के घर के अंदर अपने कदम रखें तुरंत लाइट चली गई थी और कैंडिल लाइट में श्री देवी के साथ मीटिंग करने के लिए लिविंग रुम में इंतजार करते रहे थे। थोड़ी देर बाद श्रीदेवी की मां आईं और बताया कि श्रीदेवी को मुंबई की फ्लाइट पकड़नी है और वह पैकिंग में बिजी हैं। काफी देर इंतजार करने के बाद श्रीदेवी आईं और थोड़ी सी बातचीत के बाद कहा कि उनके साथ फिल्म करने के लिए तैयार हैं और मुंबई के लिए रवाना हो गईं। श्रीदेवी के घर में बैठे-बैठे उनकी मां से बात करते हुए ही रामू खुद को सातवें आसमान पर महसूस कर रहे थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Xjy0BZ3

IPL 2024: ऋषभ पंत के प्यार में उर्वशी रौतेला ने सारी हदें की पार, नंगे पैर चलीं इतने किलोमीटर

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ क्रिकेटर ऋषभ पंत का नाम काफी जुड़ता रहता है। ऐसी अफवाह चल रही थी कि ऋषभ को उर्वशी बहुत पसंद हैं। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक, उर्वशी रौतेला ने भी ऋषभ के लिए कुछ खास किया है।

उर्वशी ने क्या किया?


कहा जा रहा है कि उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद उनकी IPL में शानदार वापसी के लिए एक खास यात्रा करके भगवान से प्रार्थना की है। दरअसल, एक्ट्रेस काफी आध्यात्मिक इंसान हैं और उन्होंने चिलचिलाती धूप में 46 किलोमीटर तक नंगे पैर चलकर तारा बाबा कुटिया की तीर्थयात्रा की है। जो कि सिरसा में मौजूद है।

यह भी पढ़ें: धर्म की दीवारों को तोड़ ईद के जश्न में शामिल होती हैं ये हिंदू बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, देखें लिस्ट

इसके बाद से ही लोग ऐसे कयास लगा रहे हैं कि उर्वशी ने ऋषभ की शानदार वापसी के लिए आशीर्वाद लेने के लिए ऐसा किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/53FqDrL

Salman Khan की वो फिल्म जिसे थिएटर नहीं हुआ नसीब, मेकर्स के डूब गए थे 72 करोड़ रुपये

Salman Khan बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान करीब 3 दशक थे इंडस्ट्री में हैं। इन्होंने इस बीच कई हिट मूवीज दी। सलमान खान को मोस्ट बैंकेबल स्टार माना जाता है। मगर इतने बड़े करियर में इनकी एक मूवी ऐसी भी है जिसे मेकर्स के करोड़ों रुपये डुबा दिए।

इस फिल्म को थिएटर तक नसीब नहीं हुआ। फिल्म को आनन-फानन में ओटीटी पर रिलीज किया गया मगर यहां भी ये ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी। इस फिल्म को सलमान खान की सबसे खराब मूवी कहा जाता है।

सलमान खान की सबसे खराब फिल्म

इसे IMDb ने 10 में से 1.9 और Rotten Tomatoes ने 9 की रेटिंग दी है। ‘रेस-3’, ‘ट्यूबलाइट’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ जैसी मूवीज को भी सबसे खराब रेटिंग मिली है। इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) के साथ दिखीं थीं दिशा पटानी (Disha Patani)। उन्होंने इस फिल्म में उनकी लवर का रोल प्ले किया था।

यह भी पढ़ें: Seema Haider के खिलाफ पाकिस्तानी लेटर ने मचाया हंगामा, क्या ISI की जासूस है सचिन की पत्नी?

थिएटर में क्यों नहीं हुई रिलीज


मूवी में जैकी श्रॉफ भी हैं। वो दिशा के ऑनस्क्रीन भाई बने थे। इस मूवी का नाम है राधे (Radhe)। फिल्म के डायरेक्टर थे प्रभुदेवा जिन्होंने सलमान खान के साथ वांटेड जैसी हिट मूवी बनाई थी। सलमान की ये मूवी ईद 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते पोस्टपोन हो गई।

90 करोड़ रुपये की फिल्म


फिर इसे 2021 में जी5 पर रिलीज किया गया, यहां इसे अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। ओवरसीज में कुछ थिएटर में भाईजान की मूवी लगी मगर वहां से कमाई हुई सिर्फ 18 करोड़ रुपये। राधे का बजट था 90 करोड़ रुपये। इस तरह इसके मेकर्स को पूरे 72 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। सलमान खान इस मूवी को पक्का भूल जाना चाहते होंगे और भूले से भी इसकी बात नहीं करते होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qZlYfnk

Thursday, April 4, 2024

Urvashi Rautela ने ऋषभ पंत का उड़ाया मजाक! ट्रोल होने के बाद दी सफाई, वायरल हुआ पोस्ट

Urvashi Rautela On Rishabh Pant: बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर IPL में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट करती रहती हैं। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिससे यूजर्स ने उर्वशी रौतेला को ट्रोल किया है। एक्ट्रेस ने एक बार फिर ऋषभ पंत को डायरेक्ट नहीं इनडायरेक्ट निशाना बनाया है और उनकी हाइट का मजाक उड़ाया है। जो क्रिकेटर के फैंस को बुरा लगा है। अब एक्ट्रेस ने इस पर सफाई दी है...

उर्वशी रौतेला ने दी ऋषभ पंत को लेकर सफाई (Urvashi Rautela On Rishabh Pant)

उर्वशी रौतेला ने कुछ समय पहले एक मेट्रोमोनियल एड के लिए शूट किया था इसमें उन्होंने कहा था "मैंने हर तरह के लोग देखें हैं, बिजनेसमैन, एक्टर्स, सिंगर्स और बैट्समैन, कुछ लोग तो मेरी हाइट के भी नहीं हैं। उर्वशी रौतेला ने क्रिकेटर्स की बात करते हुए बल्ले का एक्शन भी किया, जिसके बाद यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। फैंस को लगा कि वह फिर ऋषभ पंत का मजाक उड़ा रही हैं। इसके बाद वह खूब ट्रोल हुईं। इसी पर एक्ट्रेस ने सफाई दी है।

यह भी पढ़ें: तुम घटिया सीन देती हो…सेट पर हुई थी बेइज्जत, फिर जीता नेशनल अवॉर्ड, जानें कौन है ये फेमस एक्ट्रेस

scrreenshot.jpg


उर्वशी रौतेला ने कहा- 'ये एक जनरल ब्रांड स्क्रिप्ट है और उनका नजरिया है। किसी पर भी डायरेक्ट निशाना नहीं साधा गया है। हर कोई इसपर सवाल उठा रहा है ये गलत है' पहले भी कई बार उर्वशी और ऋषभ पंत के बीच सोशल मीडिया पर बहस देखी गई है। कई बार यह भी बोला गया है कि उर्वशी ऋषभ पंत के प्यार में पागल थी और जब क्रिकेटर ने मना कर दिया तो उन्होंने उनपर कमेंट करना शुरू कर दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/SsL7M3q

19 साल में धर्म बदलकर की शादी, छोटे से करियर में दी सुपरहिट फिल्में और फिर रहस्यमयी हालत में हुई मौत

Divya Bharati Death Anniversary: बॉलीवुड में 90 की दशक में अपनी खूबसूरती, दिलकश अंदाज से बेहद कम समय में अपनी अदाकारी से दिव्या भारती ने लोगों के दिलों में पहचान बना लिया था। 16 साल की ये लड़की लाखों भारतीय दर्शकों की ड्रीमगर्ल बन गई थी दिव्या भारती (Divya Bharati ) की साँसों के साथ ही देश में लाखों दिलों की धड़कने थम जाती थीं। उनका नाम लोगों को सिनेमाघरों तक खींच ले आता था

शादी के लिए बदला था धर्म

दिव्या ने फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiyawala) से 19 साल की उम्र में शादी कर ली थी। ये शादी बहुत चोरी-छुपे हुई थी। दिव्या अपनी और साजिद की शादी की बात को छुपाकर रखना चाहती थीं वो तो इस बात को सबको बताना चाहती थीं लेकिन साजिद ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। दिव्या साजिद की मुलाकात फिल्म शोला और शबनम के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातों का सिलसिला और बढ़ा और ये प्यार में बदल गया। 10 मई 1992 को दोनों ने चोरी छुपे शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि दिव्या इस शादी के लिए धर्म बदलकर मुस्लिम कर लिया था और उन्होंने अपना नाम सना रखा लिया था।

divya bharati

इस गाने से बनीं स्टार

दिव्या ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'विश्वात्मा' से की थी। फिल्म 'विश्वात्मा' तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन मूवी के गाने ने दिव्या भारती को रातों-रात स्टार बना दिया। गाना 'सात समुंदर पार' को हर किसी ने काफी पसंद किया था। इसके बाद एक्ट्रेस दीवाना' में शाह रुख खान, गोविंदा के साथ 'शोला और शबनम' और 'जान से प्यारा', ‘दिल आशना है', ‘बलवान', दिल ही तो है',समेत कई फिल्मों में काम किया।

कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

जब दिव्या अपने करियर में हिट फिल्में दे रहीं थी तब एक घटना घटी जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। पांच अप्रैल 1993 के दिन दिव्या भारती की संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई। उनके अचानक निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में आ गया था। उन्हें दुनिया से रुखसत हुए 31 साल हो गए हैं, लेकिन उनकी मौत की गुत्थी आज भी सुलझ नहीं पाई है।साल 1998 में मुंबई पुलिस लंबी जांच के बाद इसे हादसा मानकर दिव्या का केस बंद कर चुकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qQb4t5V

Wednesday, April 3, 2024

Amitabh Bachchan की देशभक्‍त‍ि पर उठे सवाल, सिंगर अभ‍िजीत ने कहा- वो पाखंडी है

बॉलीवुड के फेमस सिंगर अभ‍िजीत भट्टाचार्य अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्ख‍ियों में छाए रहते हैं। अभ‍िजीत भट्टाचार्य ने खुद को 'असली देशभक्‍त' बताते हुए बॉलीवुड के दूसरे कलाकारों के देश प्रेम को झूठा बताया है। अभ‍िजीत का कहना है कि उन्‍हें सच्चा देशभक्‍त होने के कारण इस इंडस्‍ट्री में बहुत लड़ाई लड़नी पड़ी है। कुछ समय पहले सिंगर ने सुपरस्टार शाहरुख खान पर निशाना साधते हुए उन्‍हें मतलबी और अपने काम के लिए लोगों का इस्‍तेमाल करने वाला बताया था। अब सिंगर ने बिना नाम लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन और उनकी पत्नी जया बच्‍चन पर हमला बोल दिया है।

सिंगर ने अमिताभ बच्चन पर साधा निशाना

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा है- बॉलीवुड में असली देशभक्‍तों की कमी है। उन्‍होंने अपने इंटरव्यू में फिल्‍म इंडस्‍ट्री के दोहरे रवैये का भी जिक्र किया है। इसके अलावा उन्होंने बिना नाम लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन और उनकी पत्नी एक्ट्रेस और पॉलिटिशयन जया बच्‍चन पर भी जमकर निशाना साधा है।


यह भी पढ़ें: 3 शादियों के बाद शोएब मलिक इस एक्ट्रेस संग कर रहे फ्लर्ट, चुपके से भेजते हैं Flirty Message

'पति कुछ कहता है और पत्नी उसका मजाक बना देती है'


अभ‍िजीत भट्टाचार्य ने आगे कहा है- यहां एक इंसान बयान देता है और दूसरा उसकी बात को काट देता है, खासकर जब बात राजनीति की हो रही हो। बॉलीवुड में सही मायने में कोई भी देशभक्‍त नहीं बचा है। यहां एक पति है, जो कुछ कहता है और उसकी पत्नी संसद भवन में जाकर उसी चीजों का मजाक बना देती है।
सिंगर ने कहा है- यहां कोई राम लला के दर्शन करने जा रहा है, तो वहीं उसकी पत्नी जो एक खास पार्टी की नेता हैं, भगवान राम को भला-बुरा कहती नजर आती हैं। इसलिए मैं यही कहूंगा कि किसी को पैसे देकर देशभक्‍त मत बनाइए। मैंने इस कारण ढेर सारा पैसा और बहुत कुछ खो दिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nfrRwjd

Birthday Special: फेम के लिए 37 साल बड़े सिंगर संग किया रोमांस, फिर भी नहीं मिला काम, जानें कौन है ये एक्ट्रेस

Jasleen Matharu Birthday: पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाली जसलीन मथारू का आज बर्थडे है। जसलीन गाना गाने की शौकीन थी, इसलिए उन्होंने बचपन से ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था और फिर वो सपनों की मायानगरी मुंबई आ गई। लेकिन यहां उन्होंने अपनी सिंगिंग के लिए नहीं, बल्कि अपने रोमांटिक रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरीं। दरअसल, जसलीन मथारू सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। बिग बॉस सीजन 12 में जसलीन ने भजन सिंगर अनूप जलोटा के साथ बतौर कपल एंट्री ली थी।

लाइमलाइट में बने रहने के लिए जसलीन-अनूप ने बोला झूठ


सलमान खान के शो में लाइमलाइट में बने रहने के लिए जसलीन और अनूप जलोटा ने प्यार का नाटक किया था। जसलीन ने सलमान खान के सामने बिग बॉस के मंच पर खड़े होकर कहा था कि वो और अनूप रिलेशनशिप में हैं। जसलीन अनूप से 37 साल छोटी हैं, इसलिए रिलेशनशिप की बात से दोनों ने खूब लाइमलाइट बटोरी। यहां तक कि शो में दोनों की कुछ हरकतें भी ऐसी थीं, जो लोगों का पसंद नहीं आती थीं। दरअसल, जसलीन कई बार स्क्रीन पर अनूप जलोटा को किस कर देती थी, लेकिन शो खत्म होने के बाद दोनों के रिलेशनशिप के बारे में कुछ ऐसी बातें सामने आई, जिसने सबको हैरान कर दिया।

यह भी पढ़ें: 50 की उम्र में Malaika Arora हुईं प्रेग्नेंट! 7 साल पहले हो चुका है तलाक, देखें Viral फोटो

jasleen_matharu_anup_jalota.jpg

बिग बॉस खत्म होने के बाद हुआ था ये बड़ा खुलासा


दरअसल, जब बिग बॉस शो खत्म हो गया था, तब जसलीन ने खुलासा किया कि वो और अनूप जलोटा कभी रिलेशनशिप में थे ही नहीं। उनके बीच एक गुरू और शिष्य का रिश्ता है। यानी दोनों ने शो में फेमस होने के लिए फेक रोमांस किया था। हालांकि, इससे जसलीन को फेम तो मिली, लेकिन इंडस्ट्री में कुछ खास काम नहीं मिल पाया।

अपने रिलेशनशिप का खुलासा करने के बाद जसलीन और अनूप जलोटा को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/EcbaJU9

Tuesday, April 2, 2024

Kangana Ranaut ने जमीन पर बैठ खाया खाना, चुनाव में ऐसे एक्टिव हुईं एक्ट्रेस, Video भी आया सामने

Kangana Ranaut BJP Candidate: बॉलीवुड की क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत ने राजनीति में एंट्री कर ली है। अब वो मंडी सीट से चुनाव लडेंगी, इसके लिए वह हर काम करने को तैयार है जिससे उन्हें भारी मत मिल सके। एक्ट्रेस इन दिनों हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रही हैं, अब उनका वहां से ऐसा वीडियो सामने आया है जो उनके फैंस देख हैरान हैं।

हिमाचल में कंगना ने चुनाव प्रचार में किया ये काम (Kangana Ranaut News)

कंगना रनौत अपने गढ़ हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। अब वह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रेरणा लेकर अपने वर्कर्स के साथ भी समय बीता रही हैं। एक्ट्रेस ने प्रचार के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ परिचय मीटिंग की, फिर कंगना पार्टी के लोगों के साथ बैठकर जमीन पर खाना खाती भी नजर आईं। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच फोटो की शेयर, लिखा- मेरे लिए यह एक...

इस वीडियो कंगना ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ है और सर पर हिमाचली टोपी भी पहनी हुई है, वह जमीन पर बैठकर बाकी सभी लोगों के साथ खाना खा रही हैं। इस वीडियो में कंगना की सादगी साफ झलक रही है। जो उनके फैंस को पंसद भी आ रही है। साथ ही एक्ट्रेस की जल्द 2 फिल्में 'इमरजेंसी' और 'इमली' बॉक्स ऑफिस पर इस साल रिलीज होनी वाली हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/yrEc0NK

Monday, April 1, 2024

YRKKH: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर अब नहीं होगा Romance, प्रोड्यूसर ने लागू की ये अनोखी पॉलिसी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी सीरियल सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल्स में से एक है। लोग इस सीरियल को काफी पसंद करते हैं, लेकिन हाल ही में इस सीरियल को बड़ा झटका लगा, जब सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही ने दो लीड आर्टिस्ट शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को शो से निकाल दिया था। अब शो के नए लीड एक्टर रोहित पुरोहित हैं, जिन्होंने सीरियल की नई पॉलिसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

रोहित पुरोहित ने पॉलिसी के बारे में क्या बताया?


रोहित पुरोहित ने बताया कि शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को निकालने के बाद पॉलिसी में बदलाव किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: TV Latest News

उन्होंने बताया, "राजन शाही के प्रोडक्शन हाउस DKP यानी डायरेक्टर्स कुट प्रोडक्शन ने एक्टर्स के लिए नई पॉलिसी लागू की है और वो है नो-डेटिंग पॉलिसी। अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में शामिल होने से पहले आपको नो-डेटिंग पॉलिसी पर साइन करना होता है।"



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ljq9T7Q

Sunday, March 31, 2024

‘2024 का पहला क्वार्टर बर्बाद’, श्रद्धा कपूर ने पूछा सवाल, फैंस बोले- ‘इतना सच…’

Shraddha Kapoor Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट, स्टोरी काफी फनी और ह्यूमर से भरे रहते हैं। श्रद्धा के फैंस और फॉलोवर्स इनके पोस्ट पर भर- भर कर रिएक्शन देते हैं और एक्ट्रेस के इस अंदाज को खूब पसंद करते हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट का वीडियो शेयर कर लोगों से कुछ ऐसा पूछा है जिसे पढ़कर लोग खूब हंस रहे हैं।

श्रद्धा कपूर ने पूछा मजेदार सवाल


श्रद्धा कपूर ने एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 2024 के 3 महीने खत्म होने पर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट किया है। अपने लेटेस्ट फोटोशूट का वीडियो शेयर कर ह्यूमर भरे अंदाज में लिखा है, '2024 का पहला क्वार्टर बर्बाद करके कैसा फील हो रहा है?' इसके साथ कैप्शन दिया, 'बताओ कैसे बर्बाद किया?’ एक्ट्रेस के लेटेस्ट पोस्ट पर लोगों के मजेदार रिएक्शनआए हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने फ्लोरल प्रिंट पिंक कलर की ड्रेस पहनी है। वह अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं।

shreadhha_kapoor.png

मनोरंजन की खबरे यहां पढ़ें

यूजर्स के रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा मैं मीम पेज पर आ गया।' एक यूजर लिखते हैं, 'बस कुछ और महीने बर्बाद करने हैं फिर नई शुरुआत करेंगे।' एक अन्य ने कहा, 'बस ऐसे ही रील्स और मीम्स देख के बर्बाद किया।' एक ने कहा, 'अभी 3 क्वार्टर और बर्बाद करने हैं।' एक यूजर लिखते हैं, 'खाके, सोके, स्क्रॉल करके।' एक ने कहा, ‘यार इतना भी सच नहीं बोलना था।’


यह भी पढ़ें: अपने से 23 साल छोटे लड़के से इम्प्रेस हैं परिणीति चोपड़ा, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

श्रद्धा कपूर अपनी लास्ट फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आई थीं। एक्ट्रेस इन दिनों राजकुमार राव के साथ 'स्त्री 2' में बिजी हैं, जो कि 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NpuQ5av

जल्द OTT पर रिलीज होगी Student Of The Year 3, करण जौहर ने दी जानकरी

करण जौहर (Karan Johar) ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' (Student Of The Year 3) के बारे में 'सिनेवेस्टर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' (CIFF) में डिटेल शेयर की है।


रीमा माया ने की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' डायरेक्ट


एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने इमर्जिंग डायरेक्टर और राइटर रीमा माया के साथ कोलैबोरेशन के बारे में बात करते हुए कहा, “रीमा माया 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के डिजिटल वर्जन का निर्देशन करेंगी। मैं बस यही चाहता था कि वह इस फिल्म को अपने तरीके से बनाए।''


यह भी पढ़ें: 12 साल पहले बनी Amitabh Bachchan की यह फिल्म होने जा रही है अब रिलीज, डायरेक्टर कर रहे ये प्लानिंग

OTT News: यहां पढ़ें ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताजा खबरें

डायरेक्टर रीमा माया के बारे में


रीमा एक इंटरनेशनल अवॉर्ड विनर लेखिका-निर्देशक और प्रोडक्शन हाउस 'कैटनीप' की को-फाउंडर हैं। वह एक इंडिपेंडेंट फिल्म डायरेक्टर हैं जो अपनी शॉर्ट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। सनडांस फिल्म फेस्टिवल 2018 में उनकी शॉर्ट फिल्म 'काउंटरफीट कुंकू' को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।





from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cLd5VN9

12 साल पहले बनी Amitabh Bachchan की यह फिल्म होने जा रही है अब रिलीज, डायरेक्टर कर रहे ये प्लानिंग

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म 'शूबाइट' (Shoebite) बड़े पर्दे पर आज तक रिलीज नहीं हो पाई है। शूजित सरकार (Shoojit Sircar) के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म विवादों के चलते कई सालों में सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाई। शूजीत और अमिताभ बच्चन के कोलैबोरेशन में बनी ये पहली फिल्म है, इसीलिए वह अब भी चाहते है कि ये फिल्म रिलीज हो जाए। ऐसे में निर्देशक ने हाल ही में इस फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद जताई है।

12 साल पहले बनी थी फिल्म


2012 में बनी फिल्म 'शूबाइट' के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर शूजीत ने कहा कि अपनी फिल्मों में अमिताभ बच्चन द्वारा निभाए गए सभी किरदारों में से ये उनका पसंदीदा किरदार है। शूजित सरकार ने कहा, 'शूबाइट मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि यह हमारा पहला सहयोग था। काश मैं आपको दिखा पाता कि कैसे मिस्टर बच्चन ने अपने किरदार में अपना दिल और आत्मा डाल दी है।' सरकार ने आगे कहा, 'हम चीजों को सुलझाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन यह काफी मुश्किल है। मुझे उम्मीद है कि इसका सोल्युशन निकलेगा और हम इसे रिलीज कर सकेंगे।'

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा शो में अर्चना पूरन सिंह लगाती थी झूठे हंसी के ठहाके, वजह आ गई सामने

OTT News: यहां पढ़ें ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताजा खबरें

फिल्म 'शूबाइट' के बारे में


'शूबाइट' एक 60 साल के एक व्यक्ति की कहानी है जिसका किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाया है। यह फिल्म एम. नाइट श्यामलन की कहानी लेबर ऑफ लव पर बेस्ड है। इसका निर्देशन शूजीत सरकार ने किया है।




from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/UpCTV1I

Saturday, March 30, 2024

इस फेमस एक्टर का 27 साल की उम्र में हुआ निधन, बाइक एक्सीडेंट में गई जान

Chance Perdomo Death: हॉलीवुड एक्टर चांस पेर्डोमो का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है। चांस के निधन की खबर से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस भी उनकी मौत की खबर से काफी हैरान हैं।

प्रवक्ता ने की चांस पेर्डोमो के निधन की पुष्टि


चांस पेर्डोमो के प्रवक्ता ने बयान जारी कर चांस के निधन की खबर की पुष्टि की है। प्रवक्ता ने कहा, "भारी मन से बताना पड़ रहा है कि एक बाइक एक्सीडेंट में चांस पेर्डोमो का असामयिक निधन हो गया है। अधिकारियों ने बताया है कि इस एक्सीडेंट में कोई दूसरा शख्स शामिल नहीं था।"
प्रवक्ता ने आगे कहा, "चांस पेर्डोमो के परिवार की गोपनीयता की इच्छा का सम्मान करें। उन्होंने अपना प्यारा बेटा खोया है और इसका शोक मना रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: इस फेमस सिंगर को बच्चों के सामने बेरहमी से मारता था पति, तंग आकर की सुसाइड करने की कोशिश

कब और कहां हुआ चांस पेर्डोमो का एक्सीडेंट?


चांस पेर्डोमो का निधन 30 मार्च को बाइक एक्सीडेंट में हुआ। लेकिन ये एक्सीडेंट कहां हुआ इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
बता दें कि चांस पेर्डोमो ने आफ्टर वी फॉल (After We Fall), जेन वी (Gen V) और चिलिंग एडवेंचर्स ऑफ सबरीना (Chilling Adventures of Sabrina) जैसे पॉपुलर टीवी शोज किए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/LATqWP7

Athiya Shetty शादी के 13 महीने बाद हुईं प्रेग्नेंट! पापा सुनील ने खुलेआम दे दिया ये बड़ा हिंट

Athiya Shetty Pregnant: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) की शादी को 1 साल से ज्यादा हो गया है। अब ये कपल पेरेंट्स बनने की तैयारी में है। इस बात का हिंट खुद अथिया शेट्टी के पापा सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने दिया खुलेआम दिया है। आइए जानते हैं कि सुनील शेट्टी ने क्या कहा।

सुनील शेट्टी ने शो पर सबसे सामने दिया बड़ा हिंट


फिलहाल सुनील शेट्टी डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' को माधुरी दीक्षित के साथ जज कर रहे हैं। इसमें हाल ही में दादा-दादी स्पेशल एपिसोड आया था। इस दौरान शो की होस्ट भारती सिंह ने सुनील शेट्टी को बताया कि जब वो नाना बनेंगे तो उन्हें कैसा व्यवहार करना होगा। इस पर सुनील शेट्टी ने कहा कि हां, अगले सीजन में जब मैं आऊंगा तो नाना बनकर स्टेज पर आऊंगा।

यह भी पढ़ें: 50 की उम्र में Malaika Arora हुईं प्रेग्नेंट! 7 साल पहले हो चुका है तलाक, देखें Viral फोटो

क्या अथिया शेट्टी के घर जल्द गूंजेगी किलकारियां?


शो पर सुनील शेट्टी की इस बात ने खूब ध्यान खींचा है और फैंस उनकी इस बात से ये सोच रहे हैं कि अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, अभी तक अथिया और केएल राहुत की ओर से प्रेग्नेंसी पर कोई कंफर्मेशन नहीं आई है। लेकिन, अथिया और केएल राहुल काफी प्राइवेट लाइफ जीते हैं। ऐसे में वो इस खुशखबरी को प्राइवेट रखना पसंद करेंगे। और अथिया पिछले कुछ समय से फिल्में नहीं कर रही हैं और न ही किसी इवेंट्स में नजर आईं हैं। इन बातों से लगता है कि अथिया के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंज सकती हैं, लेकिन इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/naUrOlg

Friday, March 29, 2024

आलिया भट्ट ने पहनी 30 साल पुरानी साड़ी, 3500 घंटों में बनकर हुई थी तैयार

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से हैं जो किसी पहचान की मोहताज नहीं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई हिट फिल्में दी है। वह अक्सर अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। इतना ही नहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर भी अपनी मां की ही तरह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

हाल ही में आलिया भट्ट ने ‘होप गाला लंदन 2024’ को होस्ट किया इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी मूवी ‘उड़ता पंजाब’ के गाने ‘इक्क कुड़ी’ को सिंगर हर्षदीप कौर के साथ गुनगुनाया।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने लंदन में गाया ‘इक्क कुड़ी’ सॉन्ग, वीडियो

आलिया ने पहनी 30 साल पुरानी विंटेज साड़ी

‘होप गाला’ को होस्ट करने के बाद आलिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर आभार जताया। लेकिन इन सब के बीच आलिया भट्ट की साड़ी फिर से चर्चा में आ गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आलिया ने कार्यक्रम के दौरान जो साड़ी पहन रखी थी। दावा किया जा रहा है कि वो साड़ी 30 साल पुरानी है। इस साड़ी को हाथ से बनाया गया है।

alia_vintage_saree_look

3500 घंटो में बनकर हुई थी तैयार

आलिया भट्ट की विंटेज साड़ी (Vintage Saree) को लेकर दावा किया जा रहा है कि उनकी इस विंटेज साड़ी को तैयार होने में 3500 घंटे लग गए थे। वह इस विंटेज साड़ी में काफी खूबसूरत और आकर्षक लग रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Jf0K3ce