मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपने अभिनय क्षमता से चर्चा में हैं। पिछले दिनों उनकी 'द फैमिली मैन 2' सीरीज रिलीज हुई थी। इसमें उनकी एक्टिंग के चर्चे रहे। यह सीरीज समांथा अक्किनेनी के किरदार को लेकर विवादों में भी रही। अब उनकी ड्रामा फिल्म 'डायल 100' सुर्खियों में है। इसमें उनके साथ साक्षी तंवर भी हैं। वे मनोज बाजपेयी की पत्नी के रोल में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन पर मनोज बाजपेयी ने बताया कि वे गर्ल्स कॉलेज जाने में अजीब सा महसूस करते थे। एक दिन इस कारण उन्हें वॉशरूम में छिपना पड़ा था।
लड़कियों के वॉशरूम में छिपना पड़ा मनोज बाजपेयी को
मनोज बाजपेयी ने बताया कि उन्हें गर्ल्स कॉलेज जाने में अजीब लगता था क्योंकि वे बहुुत शर्मीले हैं। एक्टर ने कहा,'मुझे एलएसआर कॉलेज जाने में बहुत अजीब लगता था, क्योंकि यह एक गर्ल्स कॉलेज है और मैं बहुत ही शर्मीला व्यक्ति हूं। मुझे गर्ल्स के सामने बहुत शर्म आती है। तो मैंने कुछ लड़कियों को गेट पर मेरा इंतजार करने को कहा।’ उन्होंने आगे बताया कि जब वे लड़कियां कहीं नजर नहीं आई, तो वह एक ढाबे पर चले गए और वहां टाइम पास करने लगे। अभिनेता ने बताया कि ऐसे ही एक दिन वे गलती से गर्ल्स वॉशरूम में घुस गए। इसी दौरान कुछ लड़कियां अंदर आ गईं और वे वहां से निकल नहीं पाए। उन्होंने बताया कि उनको तब तक वहां छिपे रहना पड़ा, जब वह गर्ल्स बाहर नहीं निकल गईं।
यह भी पढ़ें : 'अमेजन' ने श्रीकांत से पूछा सवाल तो 'नेटफ्लिक्स' ने दिया जवाब, मनोज बाजपेयी की छूटी हंसी
गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी इस साल जी5 की फिल्म 'साइलेंस-केन यू हियर इट?' में नजर आए। इसके बाद उनकी पॉपुलर सीरीज 'द फैमिली मैन' का पार्ट 2 आया। इसके अगले ही सप्ताह वे 'रे' में नजर आए। अब वह 'डायल 100' को लेकर सुर्खियों में हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fFUvV2