मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी पर आधारित बुक 'करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबिल' को लॉन्च कर दिया है। इंस्टाग्राम पर एक लाइव में करीना ने बुक लॉन्च करने के साथ ही करण जौहर से किताब को लेकर चर्चा की। इस चैट में करीना कपूर ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने पति के साथ संबंध नहीं बनाए और इस मामले में उनके पति सपोर्टिव रहे।
'खुश करने के लिए दबाव नहीं डाले'
चैट के दौरान करण जौहर ने करीना से कहा,'आपने खुद बोला कि उन दिनों कैसे आपने संबंध नहीं बनाए और आपके पति ने समझदारी दिखाई। एक महिला की प्रेग्नेंसी के दौरान संबंध बनाने को लेकर क्या धारणाएं होती हैं और खुद एक महिला को कैसा लगता है?' इस पर करीना ने कहा,'एक पुरुष के लिए बहुत जरूरी है कि ऐसे समय में सपोर्ट करे और महिला को सुंदर दिखने या उसे खुश करने के लिए दबाव नहीं डाले।'
यह भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में स्ट्रेच मार्क्स को लेकर काफी परेशान रहती थीं करीना कपूर खान, खुद किया खुलासा
'इस टॉपिक पर महिलाएं बात करने से डरती हैं'
करीना ने कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला की फिलिंग्स हर किसी चीज से ज्यादा बड़ी हो जाती है। यह इस पर निर्भर करता है कि वह कैसा महसूस करती है और उस विशेष क्षण कैसा फील कर रही है। अगर आपका पति इसे नहीं समझता है, तो फिर आपके बच्चे का पिता कैसे हो सकता है? उसे हर स्थिति में आपसे प्यार करना है। इस टॉपिक के बारे में मैंने किताब में लिखा है क्योंकि अधिकतर महिलाएं इस बारे में बात करने से डरती हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Apc5UV