नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स में फिट बॉडी और सिक्स पैक ऐब्स को लेकर काफी क्रेज देखने को मिलता है। अब लगभग हर एक्टर के सिक्स पैक ऐब्स हैं। लेकिन फिटनेस का जुनून सिर्फ हीरो पर ही नहीं है। जबकि अब एक्ट्रेसेस भी सिक्स पैक एब्स के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। रोजाना कई घंटे जिम में पसीना बहा रही हैं और डाइट पर भी खास ध्यान दे रही हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिनके सिक्स पैक एब्स हैं-
परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा फैट-टू-फिट ट्रांसफॉर्मेशन का एक बेहतरीन उदाहरण हैं। जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था तो उनका वजन बढ़ा हुआ था। लेकिन वरुण धवन के साथ "जानेमन आह" गाने में उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को चौंका दिया। नाइके के लिए उनका फोटोशूट भी काफी चर्चा में रहा था। जिसमें परिणीति अपने सिक्स पैक एब्स को फ्लॉन्ट कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: ये हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टार किड्स, सोशल मीडिया पर तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं अपनी आलीशान जिंदगी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VVB2bZ