नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ 13 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म आईएफ स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक से प्रेरित है। इस फिल्म का अजय देवगन बड़े जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। शुक्रवार को एक्टर ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात की। उन्होंने देश के लोगों से शिकायत करते हुए कहा कि वह भारत का ज्यादा इतिहास नहीं जानते हैं। इसलिए फिल्मों के जरिए बलिदान की कहानियों को नए तरीके से दिखाया जाता है।
ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर ने जिंदगी में माधुरी दीक्षित को किया था अपना पहला KISS, सुनाया मजेदार किस्सा
अजय देवगन ने कहा, "हमारे देश की यही परेशानी है कि हम लोग ऐसे महान बलिदानों के बारे में कुछ भी नहीं जानते। इससे जुड़ी जानकारी हमारी इतिहास की किताबों में भी मौजूद नहीं है। यदि हम अपने देश के नायकों और उनके बलिदानों के बारे में बात नहीं करेंगे तो फिर हम अपने देश से कैसे प्यार कर सकते हैं?’’
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iMinrS