Wednesday, August 11, 2021

इन सेलेब्स का पहले प्यार चढ़ा परवान, फिर रहे लिवइन में, फिर होगया ब्रेकअप और अब कर ली किसी और से शादी

बॉलीवुड की चकाचौंद हर किसी को अपनी और खींचती है। हर कोई इस दुनिया में घटने वाली सभी खबरों को जानना चाहता है। वहीं लोगों को सबसे ज्यादा एक्टर-एक्ट्रेस की लव लाइफ में इंटरेस्ट होता है, वहीं कई सेलेब्स की लिंक अप और ब्रेक अप की खबरे आएं दिन सामने आती रहती है। हम इस आर्टिकल के जरिए आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे है जो एक दूजे के प्यार में गिरफ्त होने के बाद एक दूसरे लिवइन में रहने लगे थे, पर उनके प्यार को कामयाबी ना मिल सकी और वो कुछ वक्त बाद अलग हो गए।

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर भी पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे और बाद में इनका ब्रेकअप भी हो गया। जिसके बारे में सभी को बख़ूबी पता है। दोनों ने साथ में कई फ़िल्में भी की। लेकिन ब्रेकअप के बाद से इन दोनों के बीच काफ़ी दूरियां आ गयी। लेकिन दीपिका पादुकोण ने अपने पुराने रिलेशन को भुला कर अपनी नई लाइफ रणवीर सिंह के साथ शुरू कर दी है और वह अपनी लाइफ में बहुत ख़ुश हैं।

ranbeer-deepika.jpg

नेहा कक्कर और हिमांश कोहली भी लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके है , लेकिन किसी रीजन से इनका ब्रेक अप हो गया। जिसकी बात किसी से छुपी नहीं है। आपको बता दें कि सुरों की मल्लिका ने ब्रेक अप के कुछ महीनों बाद ही रोहन प्रीत से शादी करली और अब वो उनके साथ काफी खुश भी हैं।

neha-himansh.jpg

बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम एक दो साल नहीं बल्कि पूरे दस साल रिलेशन में रहे है। इतने लंबे वक्त साथ में रहने के बाद भी उन्होंने ब्रेक अप कर लिया। कहा ये जाता है कि जॉन बिपाशा बसु के साथ होने के बाबजूद भी प्रिया रुंचाल डेट कर रहे थे। जिससे बसु अंजान थी जिसके बाद जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचाल को अपना हमसफर बनाया तो बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर को अपना हमसफ़र चुन लिया।

john-bips.jpg

ऐश्वर्या राय और सलमान खान के रिश्ते की शुरुआत हम दिल दे चुके सनम के सेट से हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। लेकिन बाद में उनके रिलेशन का भी अंत हो गया। और फिर ऐश्वर्या ने अपनी शादी अभिषेक बच्चन संग रचा ली।

salman-aish.jpg

करीना कपूर और शाहिद कपूर भी एक वक्त पर एक दूसरे के दीवाने थे। इन दोनों ने साथ में कई फिल्में भी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दोनों भी लिव इन में रहते थे। लेकिन अचानक हुए ब्रेक अप ने सबको हैरान कर दिया। हालांकि अब दोनों ने अपना घर बसा लिया। और बेबो यानी कि करीना कपूर के दो प्यारे बेटे भी हैं।

shaheed-kareena.jpg

शाहिद और प्रियंका भी लिवइन में रहते है, खबरें ये थी कि प्रियंका के घर जब इनकम टैक्स की एक टीम गई और शाहिद ने दरवाजा खोला, तभी से ये बात सामने आई थी कि दोनों साथ रह रहे हैं।अब, शाहिद ने मीरा से खुशी-खुशी शादी कर ली है और प्रियंका निक जोनास के साथ अपने वैवाहिक जीवन का आनंद ले रही हैं।

shaheed-priyanka.jpg

वहीं अभिनेत्री लारा दत्ता केली दोरजी को डेट कर रही थीं और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। लेकिन अब लारा खुशी-खुशी शादीशुदा हैं और अपने फैमिली टाइम को एन्जॉय कर रही हैं।

lara-dorji.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CEkt4X