Thursday, August 12, 2021

Devyani International IPO: देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड का आईपीओ अलॉटमेंट हुआ फाइनल, जानिए कैसे चैक करें अपना एप्लिकेशन स्टेटस

नई दिल्ली। देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड (Devyani International Limited) भारत में यम ब्रांड्स (Yum Brands) की सबसे बड़ी फ्रेंचाइज़ी है। इसके साथ ही यह भारत में तेज़ सर्विस वाले रेस्टोरेंट चेन के सबसे बड़े ऑपरेटर्स में से भी एक हैं। देवयानी इंटरनेशनल वर्तमान में भारत के 155 शहरों में 655 फूड स्टोर्स ऑपरेट करती है।
पिज्जा हट (Pizza Hut), केएफसी (KFC), काॅस्टा काॅफी (Costa Coffee) वांगो (Vaango) और द फूड स्ट्रीट (The Food Street) देवयानी इंटरनेशनल के मुख्य ब्रांड्स हैं।

Devyani International IPO: देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड का आईपीओ अलॉटमेंट हुआ फाइनल, जानिए कैसे चैक करें अपना एप्लिकेशन स्टेटस

यह भी पढ़े - CarTrade IPO: लॉन्च हुआ CarTrade का आईपीओ, जानिए डिटेल्स

देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड ने 4 अगस्त 2021 को मार्केट में अपना IPO लॉन्च किया। यह आईपीओ 3 दिन खुला रहा और 6 अगस्त को बंद हो गया। 6 अगस्त को आईपीओ पर 116.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। आइए एक नज़र डालते हैं देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड के आईपीओ की ज़रूरी डिटेल्स पर।

  • इसका प्राइस बैंड 86-90 रुपये प्रति शेयर है।
  • इस आईपीओ का इश्यू साइज़ 1,838 करोड़ रुपये है।
  • इस आईपीओ का बिड लाॅट 165 शेयर हैं।
  • इस आईपीओ के इश्यू का 75% हिस्सा क्वॉलिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर (QIB) के लिए, 10% रिटेल निवेशकों के लिए और बाकी 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है।

साथ ही इस IPO का GMP (Grey Market Premium) भी आज 12 अगस्त 2021 को पब्लिक इश्यू से 55-56% ऊपर है। ऐसे में इसे फायदे का सौदा बताया जा रहा है।

imgonline-com-ua-resize-hutd0l5fqkkc8p.jpg

यह भी पढ़े - फार्मा और हेल्थकेयर में बड़ी निवेशकों की दिलचस्पी, अगस्त में 5 कंपनियां IPO से जुटाएंगी 8000 करोड़

IPO के अलॉटमेंट की एप्लिकेशन का स्टेटस चैक करना

आईपीओ के अलॉटमेंट शुरू होने के बाद निवेशक अपनी एप्लिकेशन का स्टेटस BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर या फिर देवयानी इंटरनेशनल के आईपीओ की रजिस्ट्रार Link Intime India की ऑफिशियल वेबसाइट पर चैक कर सकते हैं।

BSE की वेबसाइट पर एप्लिकेशन स्टेटस चैक करना

  • सबसे पहले https://ift.tt/3lPJTqg; पर लॉग इन करें।
  • अब Devyani International Limited के IPO का नाम एंटर करें।
  • इसके बाद एप्लिकेशन नंबर एंटर करें।
  • अब अपने PAN कार्ड की डिटेल्स एंटर करें।
  • इसके बाद 'I'm not a robot' पर क्लिक करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब Devyani International Limited के IPO की आपकी एप्लिकेशन का स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।

Link Intime India की वेबसाइट पर एप्लिकेशन स्टेटस चैक करना

  • सबसे पहले https://ift.tt/3vKu4no पर लॉग इन करें।
  • अब ड्रापडाउन में कंपनी का नाम Devyani International Limited सलेक्ट करें।
  • अब बॉक्स में PAN नंबर, एप्लीकेशन नंबर या डिपॉजिटरी/क्लाइंट ID एंटर करें।
  • इसके बाद Captcha एंटर करें।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब Devyani International Limited के IPO की आपकी एप्लिकेशन का स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
devyani-ipo-allotment-status-link.jpg

यह भी पढ़े - Stock Market में बहार, पहले दिन विंडलांस बायोटेक का IPO 2 गुना हुआ सब्सक्राइब



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yL7BYs