Thursday, August 5, 2021

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानिए आज क्या है 10 ग्राम सोने का भाव

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को (6 अगस्त, 2021) सोने और चांदी की कीमतों जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को 10 ग्राम सोना 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,810.00 रुपए है। वहीं चांदी की बता करें तो एक किलो चांदी 0.89 प्रतिशत गिरावट के साथ 68,700 रुपए बिक रही है। अगर आप सोना या चांदी खरीना चाहते है तो यह आपके लिए बढ़िया मौका है।


10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 44,587 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,640 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,660 और 24 कैरेट सोना 48,720 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,605 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,660 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,788 और 24 कैरेट 48,860 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।

 

यह भी पढ़े :— Electric Vehicle Expo 2021 : इलेक्ट्रिक व्हीकल से पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कितना सस्ता सफर

 

 

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली 44,587 48,640
बेंगलुरू 44,697 48,760
चेन्नई 44,788 48,860
कोलकाता 44,605 48,660
हैदराबाद 44,724 48,790
मुंबई 44,660 48,720
भोपाल 44,706 48,770
जयपुर 44,651 48,710
लखनऊ 44,669 48,730

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7280 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,280 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

Read More: Indian Export: अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, जुलाई में 35.2 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड निर्यात

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ixv361