Thursday, August 12, 2021

Gold Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन बढ़े सोने के भाव, जानिए आपके शहर में आज 10 ग्राम गोल्ड का रेट

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में लगातार सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के चौथे दिन सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। ये बढ़ोतरी लगातार दूसरे दिन हुई है। जबकि इससे पहले सप्ताह के शुरुआती दिनों सोमवार और मंगलवार को कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था।

गुरुवार ( 12 अगस्त 2021 ) को सोना 440 रुपए की बढ़त के साथ 47570 प्रति 10 ग्राम की कीमत पर पहुंच गया। जबकि बुधवार को इसकी कीमत 47130 रुपए थे। वहीं चांदी में 130 रुपए की तेजी देखने को मिली। बुधवार को जहां चांदी 64230 रुपए प्रति किलो थी। वहीं गुरुवार को ये 64360 रुपए पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ेंः पैसा नहीं है तो चिंता की बात नहीं, अब इंडिया में भी बिटकॉइन से खरीदें पिज्जा, कॉफी और बर्गर

सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी
सोना की कीमत में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। बुधवार को सोना 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,130 पर था तो वहीं गुरुवार के इसकी कीमतों में एक बार फिर 0.93 फीसदी का इजाफा हुआ। 12 अगस्त को इसकी कीम 47,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई।

वहीं चांदी के भाव में भी .20 फीसदी की बढ़ोतरी गुरुवार को देखने को मिली। 12 अगस्त तक प्रति किलो चांदी 64360 पर पहुंच गई। हालांकि बुधवार को चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को सोना-चांदी दोनों में जबरदस्त गिरावट देखी गई थी।

प्रमुख शहरों में सोना प्रति 10 ग्राम भाव ( 12 अगस्त 2021 )
शहर 22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली 43,450 47,400
मुंबई 43,523 47,480
कोलकाता 43,459 47,410
चेन्नई 43,643 47,610
बेंगलुरू 43,551 47,510
हैदराबाद 43,588 47,550
जयपुर 43,514 47,470
लखनऊ 43,533 47,490

भोपाल

43,560 47,520

यह भी पढ़ेंः रोबोसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज को खरीदेगी जापान की टेक्नोप्रो, 805 करोड़ में हुआ करार

रुपए की मजबूती के बाद बढ़े सोने के दाम
डॉलर इंडेक्स में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती के बाद सोने की कीमत में उछाल देखा जा रहा है। यही वजह है कि लगातार दूसरे दिन भी कीमतों में इजाफा हुआ है। 45800 के स्तर तक लुढ़कने के बाद सोना ने मजबूती दिखाना शुरू कर दिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UgaUrK