नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को (13 अगस्त, 2021) सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम सोना 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,540 रुपए पर है। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें भारी गिरावट आई है। एक किलोग्राम चांदी 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,430 रुपए है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को दोनों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई थी। अगर आप सोना और चांदी खरीदने का विचार कर रहे है तो यह आपके लिए बढ़िया मौका है।
10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 43,423 और 24 कैरेट सोने की कीमत 47,370 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 43,496 और 24 कैरेट सोना 47,450 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 43,441 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 47,390 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 43,533 और 24 कैरेट 47,490 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।
यह भी पढ़ें : कैश के बजाय मक्का और सोयाबीन के बदले मिलेगी Toyota कार, यहां पर कंपनी ने दिया ऑफर
| शहर का नाम | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव |
| दिल्ली | 43,423 | 47,370 |
| मुंबई | 43,496 | 47,450 |
| कोलकाता | 43,441 | 47,390 |
| चेन्नई | 43,533 | 47,490 |
| बेंगलुरू | 43,560 | 47,520 |
| हैदराबाद | 43,184 | 47,110 |
| जयपुर | 43,487 | 47,440 |
| लखनऊ | 43,505 | 47,460 |
| भोपाल | 43,542 | 47,500 |
सोना उच्चतम स्तर से करीब 8,860 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 8,860 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें : अपना पैसा करें डबल, जानिए पोस्ट ऑफिस की ये 9 स्कीमें जिनसे आपका पैसा होगा डबल
निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।
हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iHh1Pb