Tuesday, August 3, 2021

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता चांदी में तेजी, जानिए आपके शहर का भाव

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को (4 अगस्त, 2021) सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी बात करे तो इसमें तेजी देखी गई है। 20 ग्राम सोना 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,030.00 रुपए पर है। वहीं एक किलो चांदी 0.04 प्रतिशत की तेज के साथ 69,640.00 में बिक रही है। एक दिन पहले सोना और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई थी।


10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 46,490 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,810 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,080 और 24 कैरेट सोना 48,380 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,650 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,980 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,330 और 24 कैरेट 47,600 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।

Read More: Post Office PPF Scheme: हर रोज 70 रुपए जमा करने से मैच्योरिटी पर मिलेगा लाखों का फंड

 

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली 46,490 48,810
बेंगलुरू 46,250 48,560
चेन्नई 45,330 47,600
कोलकाता 46,650 48,980
हैदराबाद 45,330 47,600
मुंबई 46,080 48,380
भोपाल 46,080 48,380
जयपुर 46,040 48,340
लखनऊ 46,490 48,810


सोना उच्चतम स्तर से करीब 7280 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,280 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

Read More: Indian Export: अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, जुलाई में 35.2 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड निर्यात

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3frvKvm