विजय माल्या का किंगफिशर हाउस 52 में बिक गया है। इसे एक निजी डेवलपर ने खरीदा है। इस हाउस की नीलामी लंबे समय से की जा रही थी। लेकिन इसका कोई खरीदार नहीं मिल रहा था। नीलामी की शुरुआत करीब डेढ़ सौ करोड रुपए से की गई थी। लेकिन कोई खरीददार नहीं मिलने के कारण अब वह मात्र 52 करोड़ में बिका है।
जानकारी के अनुसार किंगफिशर हाउस विजय माल्या का हेड ऑफिस था। इसमें एक बेसमेंट, एक भूतल, एक ऊपरी भूतल और एक ऊपरी मंजिल है। इसका कुल क्षेत्रफल 1586 वर्ग मीटर है और यह 2402 वर्ग मीटर के भूखंड पर स्थित है।
विजय माल्या की दिवालिया हो चुकी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस की पॉश संपत्तियों में से एक किंगफिशर हाउस की नीलामी डेढ़ सौ करोड़ से शुरू हुई थी। लेकिन कोई उचित बोली नहीं लगने के कारण इसके दाम हर बार गिरते गए। पहली बार 150 करोड़, फिर 135 करोड़ और फिर घटते हुए अब 52 करोड़ में बिका है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xKQJQq