नई दिल्ली। सुपरस्टार अनिल कपूर इन दिनों अपने घर एक और नए मेहमान के साथ जुड़ने को लेकर व्यस्त है। उनकी छोटी बेटी रिया कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। जिसकी तैयारियां करीब करीब पूरी हो चुकी हैंअनिल कपूर के घर में दूसरी बेटी की शादी के होने के चलते घर को दुल्हन की तरह सजाया जा चुका है।
फिल्म और ऐड मेकर हैं करण
रिया कपूर भले ही बॉलिवुड की चमक से कोसो दूर है लेकिन करण बलूनी बॉलिवुड से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। वह कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट रह चुके हैं और उन्होंने 500 से ज्यादा ऐड फिल्में बनाई हैं। करण ने रिया कपूर की प्रोड्यूस की हुई फिल्म 'आयशा' और करण जौहर की फिल्म 'वेक अप सिड' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम भी किया है। इसके साथ ही करण ने अनिल कपूर के लीड रोल वाली सीरीज 24 में भी बतौर डायरेक्टर कुछ एपिसोड बनाए थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yQswt9