नई दिल्ली। टाटा समूह ( TATA GROUP ) की रासायनिक और प्रौद्योगिकी सेवाओं की सहायक कंपनी टाटा केमिकल्स और टाटा एलेक्सी के शेयरों ने एक साल में मल्टीबैगर बनकर शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों कंपनियों के शेयर इतने शानदार हैं कि इन्होंने निवेशकों का पैसा 1 साल में दोगुना कर दिया है। यह टाटा ग्रुप की बड़ी कंपनियां हैं और दुनिया के कई देशों में कारोबार करती हैं। इन कंपनियों ने निवेशकों को एक साल में बहुत अच्छा रिटर्न दिया है। इन कंपनियों ने जिसने भी 1 साल पहले निवेश किया होगा, उनका पैसा दोगुना से ज्यादा हो गया है।
Read More: Fixed Deposit पर सबसे ज्यादा 7.75% मिलेगा ब्याज, यहां करें निवेश
टाटा एलेक्सी
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी ( Tata Elxsi ) के शेयर ने बीते एक साल में काफी अच्छा रिटर्न दिया है।यदि जनवरी 2021 से अभी तक का रिटर्न पर नजर डालें तो कंपनी ने अपने निवेशकों को 130 फीसदी का रिटर्न दिया है। बीते एक साल का रिटर्न देखा जाए तो कंपनी ने लगभग 300 फीसदी का रिटर्न दिया है। टाटा एलेक्सी का शेयर 12 अगस्त 2021 को एनएसई पर 4293.60 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। इसने एनएसई पर 98.30 रुपए की तेजी दर्ज हुई थी। वहीं इसका एनएसई पर एक साल का न्यूनतम स्तर 932.55 रुपए का रहा था और उच्चतम स्तर 4,575.00 रुपए का रहा था। वहीं टाटा एलेक्सी का शेयर 12 अगस्त 2021 को बीएसई पर 4289.70 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। बीएसई पर शेयर में 12 अगस्त को बीएसई पर 94.95 रुपए की तेजी आई थी। बीएसई पर एक साल का न्यूनतम स्तर 956.85 रुपए का रहा था और उच्चतम स्तर 4,572.75 रुपए का रहा था।
Read More: एक से ज्यादा है बैंक एकाउंट तो जल्द करें ये काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
टाटा केमिकल्स
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स ( Tata Chemicals ) ने बीते जनवरी से अभी तक में निवेशकों को 75 फीसदी का रिटर्न दिया है। टाटा केमिकल्स के शेयर ने बीते एक साल में यह 180 प्रतिशत का रिटर्न दिया था। टाटा केमिकल्स का शेयर 12 अगस्त 2021 को एनएसई पर 875.85 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। इसके शेयर में 12 अगस्त को एनएसई पर 16 रुपए की तेजी आई थी। एनएसई पर एक साल का न्यूनतम स्तर 273.45 रुपए उच्चतम स्तर 886.40 रुपए का रहा था। 12 अगस्त को कंपनी का शेयर बीएसई पर 875.65 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार इस शेयर में 12 अगस्त को बीएसई पर 15.70 रुपए की तेजी दर्ज हुई थी। बीएसई पर एक साल का न्यूनतम स्तर 273.55 रुपये का रहा था और उच्चतम स्तर 866.00 रुपए का रहा था।
Read More: इंडियन बैंक में है आपका अकाउंट तो 01 अक्टूबर से पहले कर लें ये काम, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें
बता दें कि टाटा एलेक्सी उत्पाद इंजीनियरिंग और समाधान के लिए डिजाइन और प्रौद्योगिकी सेवाओं के दुनिया के अग्रणी प्रदाताओं में से एक है। टाटा केमिकल्स सोडा ऐश, सोडा बाइकार्बोनेट, सीमेंट, नमक और अन्य उत्पादों से निपटने वाली भारत में एक प्रमुख रासायनिक कंपनियों में शामिल हैं।
Read More: EPFO: 6 करोड़ PF खाताधारक 01 सितंबर से पहले कर लें ये काम, वरना नहीं आएगा अकाउंट में पैसा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37G5PMs