Monday, November 1, 2021

Petrol-Diesel Price Today: धनतेरस पर डीजल में राहत, पेट्रोल हुआ महंगा, जानिए अपने शहर का भाव

Petrol-Diesel Price Today on 02 November 2021. सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज भी (2 नवंबर, 2021) तेल कंपनियों ने आम आदमी को झटका देते हुए तेल की कीमतें बढ़ा दी है। पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Today) की कीमतें हर रोज नया रिकॉर्ड बना रही हैं। धनतेरस के मौके पर आज डीजल की कीमत में कोई बदलावा नहीं किया है। वहीं पेट्रोल के दाम में वृद्धि हुई है। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा किया है। दामों में बढ़ोत्तरी होने से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है। जिससे लोगों को मासिक बजट बिगड़ने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 110.04 रुपए प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। वहीं, डीजल 98.42 रुपए प्रति लीटर में मिल रहा है।


जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव (Know the latest prices of petrol and diesel in metros)

महानगरों में तेल के कीमतों की बात करे तो आज दिल्ली में (Petrol Diesel Price in Delhi) पेट्रोल का दाम 110.04 रुपए जबकि डीजल 98.42 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई (Petrol Diesel Price in Mumbai) की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 115.85 रुपए व डीजल की कीमत 106.62 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई (Petrol Diesel Price in Chennai) में पेट्रोल 106.66 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 102.59 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। कोलकाता (Petrol Diesel Price in Kolkata) में पेट्रोल 110.49 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 101.56 रुपए प्रति लीटर है।

 

 

शहर का नाम पेट्रोल रुपए/लीटर डीजल रुपए/लीटर
दिल्ली 110.04 98.42
मुंबई 115.85 106.62
कोलकाता 110.49 101.56
चेन्नई 106.66 102.59
श्रीनगर 113.20 102.60
लेह 116.43 106.28
शिमला 107.71 97.90
देहरादून 106.05 99.38
लखनऊ 106.96 98.91
जयपुर 117.43 108.39

11 राज्यों में डीजल 100 के पार
बीते दिन डीजल 34 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल 31 से 35 पैसे महंगा हुआ। वहीं बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। एक दिन मंगलवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल—डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया था। एक दिन पहले सोमवार को पेट्रोल (Petrol Price ) के दाम 29 पैसे तो वहीं डीजल (Diesel Price) के दाम में 35 पैसे बढ़ाए थे। देश 11 राज्यों में डीजल 100 रुपए से ज्यादा में बिक रहा है। केरल, कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार और लेह में डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गई है।

यह भी पढ़ें :— Aadhaar Card Update: बैंक धोखाधड़ी को रोकने के लिए अपने आधार कार्ड को ऐसे लॉक, अनलॉक करें

 

इन शहरों में 100 रुपए के पार है पेट्रोल
अब तक कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है। सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के गंगानगर में है। रत्‍नागिरी, प्रभनीद, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, दिल्ली, गुजरात, कोलकाता, पटना, चेन्‍नई, भोपाल, ग्‍वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोग्‍गा और लेह भी शामिल है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपए प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़ें :— Aadhaar Card : UIDAI ये सर्विस दे रहा है बिल्कुल फ्री, पैसे मांगने पर यहां करें शिकायत

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3GBPN6x

जेल से बाहर आते ही आर्यन खान ने सबसे पहले किया ये काम, फैंस हुए हैरान

नई दिल्ली: क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आर्थर रोड जेल में करीब एक महीने से थे। शाहरुख खान की दिन रात की मेहनत के बाद आर्यन को जमानत मिली और अब आर्यन जेल से बाहर आ चुके हैं। जेल से बाहर आते ही आर्यन ने जो काम किया है उससे उनके फैंस हैरान हैं। आइये जानते हैं आखिर आर्यन ने ऐसा कौन सा काम किया है जिससे उनके फैंस हैरान हैं।

आपको बता दें कि आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 3 अक्तूबर को दोस्त अरबाज मर्चेंट और मॉडल मुनमुन धमेचा के साथ गिरफ्तार किया था। जेल से वापसी के बाद बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने आर्यन का स्वागत किया था और अन्य लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए उनपर प्यार लुटाया था। उनकी बहन सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर अपने प्यार का इजहार करने के लिए आर्यन खान की बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mA203K

नीलिमा अजीम ने अपनी दोनों शादी टूटने की बताई वजह, बेटों को लेकर कही खास बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलिमा अज़ीम अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. इसी बीच नीलिमा अज़ीम ने अपनी असफल शादियों के बारे में खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने पहले पंकज कपूर से शादी की थी, जिनके साथ उनका एक बेटा शाहिद कपूर है. लेकिन दोनों का कुछ समय के बाद तलाक हो गया था. फिर उसके बाद नीलिमा ने राजेश खट्टर से शादी की थी जिससे उन्हें एक बेटा हुआ जिसका नाम है ईशान खट्टर हैं.

जब ऋतिक रोशन की 'काइट्स' का सैफ अली खान ने उड़ाया था मजाक, ऋतिक ने दिया था करारा जवाब

एक इंटरव्यू के दौरान नीलिमा ने बताया था कि, ‘मेरी पहली शादी पंकज से हुई थी. हम दोनों शादी से पहले काफी अच्छे दोस्त थे और शादी होने के बाद सब कुछ अच्छा चल रहा था. मेरे मां-बाप बहुत अच्छे थे. लेकिन मुझे ये नहीं पता था जिंदगी में कुछ पल ऐसे भी आ जाएंगे कि जिसमें मेरे पांव फिसल जाएंगे. मेरी जब पहली शादी टूटी तो मैं सदमे में थी. फिर उसके बाद मैंने दूसरी शादी राजेश खट्टर से की थी. लेकिन कुछ सालों के बाद मेरी ये दूसरी शादी भी टूट गई थी.

shahid-kapoor-neelima-azeem_1561745473.jpg

नीलिमा आगे बताती हैं कि, ‘अब मुझे ऐसा लगता है कि मैं अपनी दूसरी शादी को बचा सकती थी. लेकिन इस पर और ज्यादा कंट्रोल, ज्यादा लॉजिक और सेंस होता तो. मेरे साथ जो भी घटा वो उन दिनों घटा जब मैं अपना करियर बनाने के लिए बॉम्बे (मुंबई) आई थी. लेकिन बहुत से लोग अपनी शादी को चलाने के लिए काफी झुक जाते हैं. मेरे जीवन के इस सफर में मेरे दो प्यारे बेटे शाहिद कपूर और ईशान खट्टर हैं. कुछ समय बाद नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर भी अलग हो गये. राजेश खट्टर से सम्बन्ध टूटने के बाद नीलिमा ने एक और व्यक्ति से भी विवाह किया था किन्तु यह सम्बन्ध भी बहुत अधिक समय तक नहीं चल पाया था. अब वे अकेली ही हैं. उधर राजेश खट्टर ने भी एक अन्य महिला से विवाह कर लिया.

यह भी देखें- प्रोड्यूसर संग भागकर पद्मिनी कोल्हापुरे ने रचाई थी शादी, प्रिंस चार्ल्स को सरेआम किया था किस

दूसरी ओर पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक का रिश्ता मजबूती से कायम हैं. पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक के एक बेटा और एक बेटी हैं. ईशान की तरह वे भी शाहिद के भाई हैं.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3w26N0V

डॉक्टर से लेकर दर्जी तक कर चुके हैं यौन शोषण, इस अभिनेत्री का खुलासा

यहां बात की जा रही ‘बधाई हो’ अभिनेत्री नीना गुप्ता की। नीना गुप्ता के साथ भी एक ऐसा दौर गुजरा जब उन्हें यौन शोषण जैसे कठिन कृत्य का सामना करना पड़ा। नीना गुप्ता ने अपनी बायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ में बताया कि उनके साथ जीवन के शुरूआती दौर में कई मौकों पर उन्हें अप्राकृतिक तरीके से छूने की और शोषित करने की कोशिश की गई।

अभिनेत्री अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखती हैं कि जब वे स्कूल में पढ़ती थीं, तब आंखों का एक डॉक्टर चेकअप के बहाने उनके उनका यौन शोषण करता था। एक दिन जब वे डॉक्टर के पास गई तो उसने नीना के भाई को वेटिंग रूम में बैठा दिया और एक्ट्रेस को अंदर कमरे में ले गया। इसके बाद डॉक्टर ने जांच करते हुए नीना को गलत जगहों पर छूना शुरू कर दिया। अपने इस बुरे अनुभव के बारे में नीना लिखती हैं-

‘डॉक्टर ने मेली आंखो का टेस्ट स्टार्ट किया, लेकिन फिर वह अचानक शरीर की अन्य जगहों पर भी चेक करने लगा, इन जगहों का मेरी आंख का कोई संबंध नहीं था। जब ये सब हुआ तब मैं बहुत डर गई थी। मुझे अपने आप से नफरत हो रही थी। जब कोई नहीं देखता था तो मैं घर के कोन में अकेले रोती रहती थी। मुझे मां को इस बात को बताने की हिम्मत नहीं हुई। मैं बहुत डर गई थी। मुझे लगा कि वह बोलेगी कि इसमें मेरी ही गलती होगी शायद मैनें उसे उकसाया होगा या कुछ किया होगा।’

इसके बाद उस डॉक्टर ने कई बार उनके साथ ऐसा ही किया। इसके अलावा नीना बतातीं हैं कि एक दर्जी के साथ भी उनका इसी तरह का अनुभव रहा। नीना लिखतीं है कि वह एक दर्जी के पास कपड़े सिलवाने जातीं थीं। वह दर्जी उनके कपड़ों का माप लेने की एवज में उन्हें बार बार गलत ढंग से छूता था। इसके बावजूद वह बार बार उस टेलर के यहां जाने के लिए मजबूर थीं। क्योंकि यदि वे अपनी मां से इसके लिए मना करती तो उन्हें अपनी मां को सबकुछ बताना पड़ता। जो कि वह नहीं बताना चाहती थी।

इस पर नीना आगें लिखती हैं कि ऐसीं परिस्थितियों से बचने के लिए प्रत्येक माता पिता को अपने बच्चों क गुड टच और बैड टच जैसी अवस्थाओं से अवगत कराना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3w6b6s8

जब ऋतिक रोशन की 'काइट्स' का सैफ अली खान ने उड़ाया था मजाक, ऋतिक ने दिया था करारा जवाब

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन एक से बढ़ कर एक हिट दी हैं। हालांकि एक्टर की कुछ फिल्में उतनी अच्छा परफोर्मेंस नहीं कर पाईं। इन्हीं में से एक थी 'काइट्स'। इसी को लेकर एक अवॉर्ड शो के दौरान शाहरुख खान और सैफ अली खान ने ऋतिक का मजाक उड़ाया था। तब एक्टर ने भी हाजिरजवाबी से दोनों एक्टर्स को ट्रोल कर दिया था।

यह भी देखें- प्रोड्यूसर संग भागकर पद्मिनी कोल्हापुरे ने रचाई थी शादी, प्रिंस चार्ल्स को सरेआम किया था किस

सैफ और शाहरुख को दिया था हाजिर जबाव

अवॉर्ड शो के दौरान सैफ अली खान ने ऋतिक की 2010 में रिलीज हुई फिव्म 'काइट्स' के असफल होने पर मजाक उड़ाया था। सैफ अली ने ऋतिक से कहा,' अगर बाहर का तापमान 60 डिग्री है, हवा 40 मील प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हो और हवा दक्षिण से उत्तर दिशा में चल रही है, और आप 13 महीने से शेव नहीं किए हैं, तो काइट्स कितनी वर्टिकल स्पीड में जाके उड़ेगी?' इस पर ऋतिक ने सैफ की तरफ देखते हुए कहा,'मुझे देखने दो... जितनी तुम्हारी 'कुर्बान' उड़ी थी।' इसके साथ ही शाहरुख की देखते हुए कहा,'जितनी आपकी 'बिल्लू बार्बर' उड़ी थी।'

यह भी देखें- सफलता से अंहार में आ गई थीं जूही चावला, सबके सामने मां से करने लगीं बहस तब शाहरुख ने दी थी ये सीख

ऋतिक रोशन

2009 में ही रिलीज हुई सैफ और शाहरुख की ये फिल्में

काइट्स' का निर्देशन अनुराग बसु ने किया था। इसमें ऋतिक रोशन के अलावा कंगना रनौत, बारबरा मोरी, कबीर बेदी व अन्य कलाकार थे। इस फिल्म के दौरान ऋतिक और बारबरा के अफेयर की चर्चाओं ने भी तूल पकड़ा था। वहीं शाहरुख खान की फिल्म 'बिल्लू बार्बर' 2009 में आई थी। इसमें इरफान खान और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। 'बिल्लू बार्बर' नाम पर कंट्रोवर्सी के बाद इसका नाम बदलकर 'बिल्लूु' कर दिया गया। यह मूवी भी बहुत सफल नहीं रही थी। 2009 में ही सैफ अली खान की फिल्म 'कुर्बान' रिलीज हुई थी। इसमें सैफ के अलावा करीना कपूर और विवेक ओबेराय मुख्य भूमिकाओं में थे। ये मूवी भी निर्माताओं की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी।

हम आपको बता दें की ऋतिक रोशन अपने अफेयर्स को लेकर भी लगातार चर्चा में रहते हैं। फिल्हाल ऋतिक रोशन अपनी आने वाली फिल्म "विक्रम वेधा" में व्यस्त हैं। अभिनेता की फिल्म 2022 में रिलीज होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3w3njxy

जब जिद को पूरा कराने के लिए सड़क पर ही लोटने लगे थे संजय, पिता सुनील दत्त ने सुनाया था किस्सा

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय दत्त बचपन से ही अपने माता-पिता के लाडले थे। वैसे तो उन्हें हर चीज मिल जाती थी, लेकिन कभी किसी चीज को पाने के लिए वो जिद पर अड़ जाते थे। एक बार तो संजय अपनी जिद को पूरा कराने के लिए जमीन पर लोटने लगे थे। जिसके कारण उनके माता-पिता को शर्मिंदा होना पड़ा था। इस बात का खुलासा खुद संजय के पिता सुनील दत्त ने किया था।

सुनील दत्त ने ‘जीना इसी का नाम है’ में संजय दत्त से जुड़े किस्से के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि संजू के मन में अगर एक बार कोई चीज आ जाती थी कि यह मुझे करना है तो फिर उसे कोई रोक नहीं सकता था। सुनील दत्त ने किस्सा सुनाते हुए बताया था कि एक बार हम इटली में थे और संजय उस वक्त साढ़े तीन साल का था। इटली में एक बाजार है, हम वहां किसी का इंतजार कर रहे थे।

सुनील दत्त ने बताया था कि संजय ने वहां पर घोड़ा गाड़ी देख ली। अब इसने जिद पकड़ ली कि इसे घोड़ा गाड़ी में बैठना है। लेकिन हम मीटिंग के लिए किसी का इंतजार कर रहे थे। संजय ने सड़क पर ही लोटना शुरू कर दिया था। जब वहां से गुजर रही औरतों ने संजय को सड़क पर लोटते हुए देखा और बोलीं कि कितने कठोर माता-पिता हैं बच्चे को रुला रहे हैं।

सुनील दत्त ने संजय दत्त ने बताया था कि उस वक्त मेरे साथ मौजूद मेरी बीवी नरगिस को इस बात पर बड़ी शर्मिंदगी हुई थी। इतनी ही देर में वह व्यक्ति वहां आ गया, जिसके साथ हमारी मीटिंग होने वाली थी। उसने पूछा कि क्या हो रहा है, तो मैंने उन्हें पूरी बात बताई। जिसके बाद उन्होंने कहा कि चलो फिर हम घोड़ागाड़ी में ही मीटिंग कर लेते हैं। ऐसे में संजय की वजह से हमें घोड़ागाड़ी में ही मीटिंग करनी पड़ी थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BCGboe

सफलता से अंहार में आ गई थीं जूही चावला, सबके सामने मां से करने लगीं बहस तब शाहरुख ने दी थी ये सीख

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। उनपर लोग अपनी जान छिड़कने के लिए तैयार रहते हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए कई साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई एक्टर्स के साथ काम किया। वहीं, कई एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस भी किया। बड़े पर्दे पर उनकी बहुत सारी अभिनेत्रियों के साथ जोड़ी हिट है। जिसमें से एक नाम एक्ट्रेस जूही चावला का भी है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन असल जिंदगी में दोनों की दोस्ती उतनी ही गहरी है।

ऐसे में एक बार जूही चावला ने बताया था कि किस तरह शाहरुख खान ने उन्हें माता-पिता को लेकर एक सीख दी थी जिसे वो आज तक नहीं भूली हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि जब उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो रही थी तो उनमें अहंकार सा आने लगा था। उन्हें लगता था कि वही सबकुछ हैं। इसी अंहकार के चलते एक दिन फिल्म डर की शूटिंग के दौरान वह अपनी मां से सबके सामने बहस करने लगीं। जिसके बाद शाहरुख ने उन्हें टोका था।

यह भी पढ़ें: कृति सेनन ने बताया कि किस तरह के लड़के से करेंगी शादी

shahrukh_khan_juhi_chawla_1.jpg

किंग खान ने उनसे कहा था कि भी को अपने माता-पिता के साथ अच्छे से पेश आना चाहिए। इंटरव्यूू में जूही ने बताया कि एक्टर के कहे ये शब्द आज तक उनके साथ हैं। वहीं, एक बार जूही ने अपनी और शाहरुख की दोस्ती को लेकर कहा था कि हमने लगभग साथ में ही अपने करियर की शुरुआत की थी। वो करीब दो तीन साल बाद इस लाइन में आया था। हमने साथ में कई फिल्मों में काम किया। इसके बाद प्रॉडक्शन के काम से भी जुड़े जिसमें हमें असफलता मिली।

यह भी पढ़ें: आलीशान पटौदी पैलेस से मिलने वाले पैसे सैफ अली खान को नहीं होते नसीब, बोले- मैं सिर्फ नाम का नवाब हूं

असफलता को स्वीकार कर पाना आसान नहीं होता है लेकिन हम दोनों ने न सिर्फ इसे स्वीकार किया बल्कि इससे बाहर भी निकले। हमने अपनी जिंदगी में लगभग हर तरह की स्थिति का सामना किया है। ऐसी स्थितियों में कुछ लोग आपके साथ बने रहते हैं और आपके लिए क्षितिज की तरह बन जाते हैं। शाहरुख भी मेरे लिए ऐसे ही शख्स बने। बता दें कि हाल ही में भी शाहरुख और जूही की दोस्ती की मिसाल देखने को मिली थी। जब शाहरुख को बेटे आर्यन की जमानत के लिए जूही चावला गारंटर बनीं और उन्होंने जमानती बॉन्ड भरा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nSn4ls

प्रोड्यूसर संग भागकर पद्मिनी कोल्हापुरे ने रचाई थी शादी, प्रिंस चार्ल्स को सरेआम किया था किस

पद्मिनी कोल्हापुरी का आज 56वां जन्मदिन है। अपने करियर में पद्मिनी कोल्हापुरी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जो आपने देखी ही होंगी। पद्मिनी कोल्हापुरी कि हिट फिल्मों की लिस्ट में 'प्रेमरोग', 'विधाता', 'प्यार झुकता नहीं', 'सौतन', 'वो सात दिन', 'स्वर्ग से सुंदर', 'प्यार के काबिल', 'दाता', 'फटा पोस्टर निकला हीरो' जैसी फ़िल्में शामिल हैं। पद्मिनी कोल्हापुरी का जन्म 1 नंवबर, 1965 को महाराष्ट्रीयन परिवार में हुआ था और वह बचपन से ही फिल्मों में एक्टिव हो गईं थीं।

यह भी देखें- मुमताज से बात करना तो दूर, हेलो तक नहीं कहती थीं कोई एक्ट्रेस, कुर्सी लेकर बैठ जाती थीं दूर

उन्होंने मात्र 10 साल की उम्र में फिल्म 'इश्क इश्क इश्क' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग करियर शुरू किया था। इस फिल्म के बाद 'सत्यम शिवम सुन्दरम', 'साजन बिना ससुराल' ,'थोड़ी सी बेवफाई' जैसी फिल्मों में अदाकारा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। वहीं उसके बाद साल 1980 में आई फिल्म 'इंसाफ का तराजू' में अपनी एक्टिंग के लिए उन्हें पहली बार फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। बहुत कम लोग जानते हैं कि पद्मिनी ने मात्र 21 साल की उम्र में घर से भागकर शादी कर ली थी। जी दरअसल, एक फिल्म में काम करते-करते उन्हें प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा से प्यार हो गया था और दोनों शादी करनाा चाहते थे लेकिन उनके घरवाले नहीं माने। ऐसे में दोनों ने घर से भागने का फैसला कर लिया। आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात फिल्म 'ऐसा प्यार कहां' (1986) के सेट पर शुरू हुई थी।

यह भी देखें- कृति सेनन ने बताया कि किस तरह के लड़के से करेंगी शादी

उस समय इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती पद्मिनी के को-स्टार थे। वहीं डायरेक्टर विजय सदाना की इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा थे और पद्मिनी के परिवार वाले प्रदीप के साथ उनके रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे। इसी के चलते पद्मिनी को भागकर शादी करनी पड़ी। आज दोनों का एक बेटा है जिसका नाम प्रियांक है। वैसे पद्मिनी उस समय सुर्ख़ियों में आईं थीं जब साल 1980 में प्रिंस चार्ल्स भारत दौरे पर आए थे। उस दौरान प्रिंस के चारों ओर z-सिक्युरिटी थी लेकिन किसी बात की परवाह किए बगैर पद्मिनी ने उनके गाल पर जबरदस्ती किस कर लिया था। फिलहाल पद्मिनी को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।13:32



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jVcJUu

श्वेता तिवारी की बेटी पलक से इम्प्रेस हुए सलमान खान, वीडियो शेयर कर जमकर की तारीफ

नई दिल्ली: जहां इन दिनों श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपनी प्रोफेशनल लाइफ में धमाल मचा ही रही हैं। वहीं, अब उनकी बेटी पलक (Palak Tiwari) ने भी अपने जादू से सभी का दिल जीत लिया है। दरअसल, पलक का हाल ही में म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। जिसे देखकर सलमान खान भी श्वेता तिवारी की बेटी पलक से इम्प्रेस हो गए हैं। सलमान खान ने पलक के डेब्यू सॉन्ग का वीडियो शेयर कर उनके तड़कते-भड़कते अंदाज की तारीफ की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3GFw6ur

कभी मस्जिद में भिखारी तो, कभी कॉलेज में प्रोफेसर रहा है ये दिग्गज कलाकार

अभिनेता कादर खान को बॉलीवुड में उनके शानदार अभिनय के लिए याद किया जाता है। उन्होनें ने हर तरह के किरदारों को निभाया है। अपने करियर के शुरूआती दौर में उन्होनें विलेन के किरदारों को निभाया जहां उन्हें बेहद पसंद किया गया। वहीं 2000 के दशक की शुरुआत में उन्हें अभिनेता गोविंदा को साथ एक बाद एक कई कॉमिक रोल्स में देखा गया। जिसमें में दर्शकों हंसाने में कामयाब रहे।

कादर खान ने अपना एक्टिंग डेब्यू ‘दाग’ मूवी से किया। यह फिल्म 1973 में रिलीज हुई। इसके बाद कादर खान ने 300 से अधिक फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। 44 साल के अपने करियर में उन्होनें एक्टिंग के अलावा निर्देशक, प्रोडक्शन, स्क्रिप्ट राइटर काम किया।

कादर खान का जन्म 22 अक्टूबर 1937 को काबुल में हुआ। कादर खान के मुबंई आने के पीछे भी एक कारण है। कादर खान से पहले उनकी मां तीन बच्चों को जन्म दिया। लेकिन किसी कारणवश इस दुनिया में ज्यादा दिनों तक नहीं जी सके। कादर के जन्म के बाद उनकी मां ने उनके पिता से कहा कि काबुल की यह धरती हमारे लिए अच्छी नहीं हैं। इसके बाद जैसे तैसे कादर के पिता को मना कर उनकी मां परिवार सहित मुबंई में बस गए।

जब कादर एक साल के थे तब उनके माता पिता का तलाक हो गया। इसके कुछ सालों बाद ही जब कादर बड़े हुए तो बाहर डोंगरी में एक मस्जिद के बाहर भीख मांगकर अपना पेट भरते थे। जब कादर थोड़े और बड़े हुए तो उन्होनें काम करना शुरू कर दिया। कहा यह भी जाता है कि कादर खान संगीत का रियाज करने कब्रिस्तान जाया करते थे।

एक्टिंग के लिए कादर खान का लगाव कॉलेज के दिनों से था। वह कॉलेज में नाटकों में भाग लिया करते थे। इसके अलावा वे सिद्दिकी कॉलेज में बतौर प्रोफेसर भी कार्यरत रहे।

एक बार कॉलेज के एक एनुअल फंक्शन के दौरान कादर ने एक प्ले में हिस्सा लिया। इस एक्ट में उनके अभिनय की बेहद तारीफ हुई। उनके एक्टिंग के चर्चे दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार तक भी पहुंचे। उन्होनें भी कादर खान के प्ले को देखने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद प्ले का आयोजन किया गया। और कादर खान दिलीप साहब का दिल जीतने में कामयाब रहे। जिसके बाद उन्हें दिलीप साहब ने पहला ब्रेक दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EwykdN

आखिर राजेश खन्ना ने क्यों कर दिया था अक्षय कुमार को मिलने से मना

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जहां एक ओर अक्षय कुमार ने इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के अपनी जगह बनाई थी। वहीं ट्विंकल खन्ना मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी थी। इसके साथ वे एक राइटर भी थीं। ऐसे में इन दोनों का एक हो जाना कठिन लगता था।

दरअसल ट्विंकल और अक्षय एक मैगजीन के फोटोशूट के दौरान पहली बार मिले थे। यहीं अक्षय ने ट्विंकल को मन ही मन पसंद कर लिया था। इसका खुलासा अक्षय ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। हालांकि फिल्म ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ के शूट के दौरान यह रिश्ता परवान चढ़ा था। इसके सेट पर ही ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार के बीच नजदीकियों को बढ़ता हुआ देखा गया था।

जब ट्विंकल खन्ना आमिर खान के साथ फिल्म ‘मेला’ में व्यस्त तभी अक्षय कुमार ने उनको शादी का प्रस्ताव दिया। लेकिन ट्विंकल ने एक शर्त रखी कि यदि उनकी फिल्म मेला बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकीं तो वे अक्षय से शादी कर लेंगी। इस वक्त अक्षय की किस्मत अच्छी रही। ‘मेला’ सिनेमा घरों में दर्शकों को आकर्षित नहीं कर सकी। इसके बाद ट्विंकल और अक्षय हमेशा हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।

अक्षय कुमार ने फिल्म ‘सौगंध’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत का थी। इसके पहले उन्हें इंडस्ट्री में कड़ा संघर्ष करना पड़ा। स्ट्रगल के दिनों में उन्होनें एक दिन राजेश खन्ना के ऑफिस जाने का सोचा। उन दिनों राजेश खन्ना एक फिल्म बनाने की तैयारी में थे। जिसमें उन्हें किसी नये चेहरे की तलाश थी। जब अक्षय को इस बात की खबर लगी तो वह ऑडीशन के लिए पहुंचे।

अक्षय कुमार ऑडीशन के लिए अपना नाम लिखवाकर लाइन में लग गए। 3-4 घंटे लाइन में लगे रहने के बाद जब उनकी बारी नहीं आई तो उन्होनें इसका कारण पूछा तो उन्हें पता चला कि राजेश खन्ना उनसे नहीं मिलना चाहते। वह अभी बहुत बिजी हैं।

उन दिनों राजेश ‘जय शिव शंकर’ बना रहे थे। और जब ऑडीशन का रिजल्ट सामने आया तो इस किरदार के लिए चंकी पांडे को चुन लिया गया था। लेकिन अक्षय ने इसके बाद भी हार नहीं मानी और अपने प्रयासों को और तेज कर दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3w57R43

कृति सेनन ने बताया कि किस तरह के लड़के से करेंगी शादी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने फिल्म हीरोपंती से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। वहीं, एक्ट्रेस ने पहली ही फिल्म से लोगों के दिल में अपनी खास जगह बना ली थी। उसके बाद से ही वह लगातार एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर रही हैं। इन दिनों कृति अपनी फिल्म 'हम दो हमारे दो' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में कृति ने अपनी फिल्म और पर्सनल लाइफ को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वह किस तरह के लड़के से शादी करना चाहेंगी।

दरअसल, हाल ही में कृति सेनन ने जूम टीवी के साथ बातचीत की। उन्होंने बताया कि फिल्म 'बरेली की बर्फी' से अभिनेता राजकुमार राव के साथ उनकी केमिस्ट्री बेहद अच्छी हो गई है। इसके बाद कृति से पूछा गया कि 'हम दो हमारे दो' फिल्म में उनके किरदार और रियल लाइफ में कितनी समानताएं हैं? जैसे कि फिल्म में कृति का एक डॉयलाग है, ''मैं उसी लड़के से शादी करूंगी, जिसके पास एक स्वीट सी फैमिली और एक कुत्ता होगा।'' ऐसे में एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वो असल जिंदगी में भी इसी तरह के लड़के से शादी करेंगी।

यह भी पढ़ें: इस फिल्म की शूटिंग के वक्त प्रेग्नेंट हो गई थीं ऐश्वर्या राय, डायरेक्टर ने फिल्म से ही कर दिया बाहर

Kriti Sanon

इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ''मैं किसी लड़के को प्यार करूंगी, मेरे लिए यह ज्यादा मायने रखता है। हां, बेशक परिवार मायने रखता है, लेकिन मैं सिर्फ एक सच्चा प्यार करने वाला, ईमानदार और वफादार लड़का चाहती हूं, जिसके साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग हो।'' इसके अलावा, कृति ने अपने फिल्मी सफर को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री के बाहर से होने के कारण शुरुआत में उन्हें बहुत कम रोल मिलते थे। उनके पास ज्यादा विकल्प नहीं थे। लेकिन अब वो अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं और हमेशा इसी तरह रहना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें: आलीशान पटौदी पैलेस से मिलने वाले पैसे सैफ अली खान को नहीं होते नसीब, बोले- मैं सिर्फ नाम का नवाब हूं

बता दें कि कृति सेनन और राजकुमार राव की फिल्म 'हम दो हमारे दो' एक कॉमेडी फिल्म है। दर्शकों को ये फिल्म पसंद आ रही हैं। इसमें माता-पिता को गोद लेने की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म के अलावा कृति के पास 'आदिपुरुष', 'भेड़िया', 'बच्चन पांडे' और 'शहजादा' जैसी फिल्में हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nPL1tD

मुमताज से बात करना तो दूर, हेलो तक नहीं कहती थीं कोई एक्ट्रेस, कुर्सी लेकर बैठ जाती थीं दूर

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) ने अपनी अदाकारी से हिंदी सिनेमा में और लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई है। मुमताज ने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस एक्टिंग शुरूआत की थी। उन्होंने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी थीं। राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ऐसे में आज हम मुमताज के बारे में वो बात बता रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3w07iZi

जब ही-मैन धर्मेन्द्र को मांगनी पड़ी सलमान से माफी, जानिए क्या थी वजह

बात 90 के दशक की है जब बॉलीवुड में सलमान खान नए थे। वह वह धीरे-धीरे एक स्टारडम की ओर बढ़ रहे थे। जबकि धर्मेन्द्र अब तक बॉलीवुड के मेगास्टार बन चुके थे। अपने दौर में धर्मेन्द्र को उनके एक्शन किरदारों के लिए पहचाना जाता था।

हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित और लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान दोनों ही हिंदी सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। दोनों कलाकारों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से फैंस का खूब मनोरंजन किया है और दुनियाभर में नाम कमाया है। वहीं सलमान और माधुरी ने साथ में भी काम किया है और फैंस को यह जोड़ी खूब पसंद आई है। इसी दौरान 1993 सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'दिल तेरा आशिक' आई थी।

इसी फिल्म के टाइटल सॉन्ग ‘दिल तेरा आशिक’ के लॉन्चिंग इवेंट पर धर्मेन्द्र को भी आमंत्रित किया गया। जब धर्मेन्द्र को इस फिल्म के बारे में कुछ कहने बुलाया गया। तो हिंदी सिनेमा के दिग्गज़ अभिनेता ने माधुरी और सलमान को मां-बेटा बता दिया था। एक्टर ने कहा था कि सलमान, माधुरी का बेटा है।

धर्मेंद्र ने इवेंट में जब ऑडियंस से बात की कहा कि, ‘ये हैं हमारी वर्ल्ड क्लास माधुरी दीक्षित और उनके साथ उनका बेटा सुलेमान।' धर्मेंद्र का यह बयान सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

धर्मेंद्र को अगले ही पल अपनी गलती का एहसास हो गया था और वें सलमान से माफी मांगने लगे हालांकि सलमान ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया और उन्हें रोकते हुए गले लगा लिया। बता दें कि धर्मेंद्र ने एक साथ दो बड़ी गलती कर दी थी। एक तो सलमान को उन्होंने माधुरी का बेटा कहा और दूसरी बात धर्मेंद्र ने सलमान को ‘सुलेमान’ कह दिया था।

हालांकि कि इस घटना का इन दोनों के रिश्तों पर खास असर नहीं पड़ा। धर्मेंद्र हमेशा से सलमान को अपने बेटे की तरह मानते रहे हैं। वहीं सलमान ने की मौकों पर धर्मेन्द्र के लिए सम्मान जाहिर किया है। वह 'जब प्यार किया तो डरना' में साथ नजर भी आ चुके हैं।

फिल्म ‘दिल तेरा आशिक’ 22 अक्टूबर 1993 को प्रदर्शित हुई थी। फिल्म में सलमान और माधुरी के अलावा अनुपम खेर, कादर खान और शक्ति कपूर जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिका अदा की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इसका निर्देशन लॉरेंस डिसूजा ने किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3w3DVFs

EPFO ने PF खाताधारकों से कहा- सतर्क रहें, ऑनलाइन धोखाधड़ी का बताया खतरा, बचाव के टिप्स भी दिए

नई दिल्ली।

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन यानी EPFO ने PF खाताधारकों को आगाह किया है कि वे ऑनलाइन धोखाधड़ी के खतरे को देखते हुए सतर्क रहें। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने इस संबंध में बचाव के लिए टिप्स भी जारी किए हैं।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से बताया गया है कि यदि कोई व्‍यक्ति खुद को पेंशन फंड संस्‍था का सदस्‍य बताकर आपके अकाउंट से जुड़ी या दूसरी गोपनीय जानकारियां मांगता है तो उसे बिलकुल नहीं दें और इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें:-G-20 Summit: पीयूष गोयल बोले- विकसित देशों ने पहले खूब फायदा उठाया, अब काॅर्बन उत्सर्जन कम करें

EPFO की ओर से बताया गया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन PF खाताधारकों से आधार, पैन, यूएएन, बैंक अकाउंट या ओटीपी जैसी जानकारियां फोन कॉल्‍स या सोशल मीडिया के जरिए नहीं मांगता है। साथ ही, EPFO ने यह भी बताया कि खाताधारक कैसे इस धोखाधड़ी से सुरक्षित रह सकते हैं।

EPFO के मुताबिक, संगठन की किसी भी सर्विस के लिए कोई भी सदस्‍य वॉट्सऐप या किसी दूसरे सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म के जरिये पैसे जमा करने की मांग नहीं कर सकता है। खाताधारक व्‍यक्तिगत व गोपनीय जानकारियां मांगने वाली कॉल्‍स या मैसेज पर ध्‍यान नहीं दें और न ही किसी EPFO सदस्‍य को पैसे ट्रांसफर करें। बता दें कि PF खाताधारक अक्सर फिशिंग अटैक का शिकार बनते हैं। इसमें अपराधी व्‍यक्तिगत जानकारी हासिल कर पेंशन फंड में सेंधमारी करते हैं।

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान सरकार और टीएलपी के बीच समझौते का ऐलान, मगर शर्तें जारी नहीं की गई, तो धरना भी खत्म नहीं हुआ

EPFO के मुताबिक, नौकरियां बदलने वाले कर्मचारियों पर साइबर अटैक का खतरा सबसे ज्‍यादा रहता है, इसलिए उन्‍हें ज्‍यादा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर खाताधारकों को कोई फिशिंग कॉल या मैसेज आता है तो तत्‍काल उसकी रिपोर्ट करें। EPFO की सेवाओं के लिए जाने वाले शुल्क का भुगतान आधिकारिक चैनल से ही करें।

केंद्र सरकार ने इसी सप्‍ताह वित्‍त वर्ष 2020-21 के लिए एम्‍प्‍लॉई प्रॉविडेंट फंड पर 8.5 फीसदी की दर से ब्‍याज दर को मंजूरी दी है। यह दिवाली से पहले 5 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाताधारकों के लिए अच्‍छी खबर है। इससे पहले मार्च 2020 में केंद्र सरकार ने पीएफ पर ब्‍याज दरों को 7 साल के निचले स्‍तर पर लाते हुए 8.5 फीसदी कर दिया था। पीएफ पर वित्‍त वर्ष 2018-19 के दौरान ब्‍याज दर को 8.65 फीसदी किया गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wgA7AZ