Saturday, May 30, 2020

दादी के निधन से दुखी तापसी पन्नू ने कही ये बड़ी बात, पूरा परिवार सदमे में

फिल्म 'सांड की आंख' में शूटर दादी का किरदार निभा चुकीं ताप्सी पन्नू ( Taapsee Pannu ) की रियल दादी का निधन हो गया। लॉकडाउन के बीच घर में समय बिता रही है एक्ट्रेस तापसी पन्नू पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्योंकि उनकी दादी इस दुनिया को छोड़ कर चली गईं। हाल ही एक्ट्रेस ने अपनी दादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दुख जाहिर किया। उन्होंने कैप्शन में बताया कि दादी का जाना उनके लिए कितना गहरा सदमा है। तापसी ने अपनी इस पोस्ट में बताया कि उनकी बिजी परिवार के लिए एक खालीपन छोड़कर गईं। अभिनेत्री की इस पोस्ट पर कमेंट्स करते हुए कई लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

Taapsee Pannu

तस्वीर शेयर कर जताया दुख
तापसी ने अपने इंस्टाग्राम पर दादी की तस्वीर शेयर की जिसमें गुरुद्वारे में पूजा स्थल के उनकी दादी की फोटो रखी हुई है। इस फोटो को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा, 'मेरी बिजी आज चली गई हैं। हमारे अंदर एक खालीपन छोड़कर। आप हमेशा दिलों में रहेंगी बिजी।' तापसी इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों ने उनकी दादी की आत्मा की शांति की कामना की और उनके परिवार को सांत्वना दी हैैं।

दादी को नहीं दे पाई अंतिम विदाई
बता दें कि तापसी इन दिनों मुंबई में अपनी बहन के साथ रह रही हैं। लॉकडाउन और मौजूदा हालातों के कारण वे अपनी दादी को अंतिम विदाई देने नहीं जा पाईं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि तापसी अपनी दादी के बेहद करीब थी और उनके निधन से बेहद गहरे सदमे में हैं। कोरोना वायरस के चलते लगे लॉडाउन में तापसी की दादी ही नहीं बल्कि और कई दिग्गज अभिनेताओं का निधन भी हो चुका है।

 

Taapsee Pannu

लॉकडाउन के बीच इन सितारों का हुआ निधन
इरफान खान, ऋषि कपूर, अक्षय कुमार के कजन सचिन कुमार, शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज के अहम सदस्य अभिजीत और संगीतकार प्रीतम के पिता प्रबोध चक्रवर्ती सहित टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार लॉकडाउन में इस दुनिया को छोड़ कर चले गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TVn1XM

अक्षय कुमार की फिल्म के डायरेक्टर के अनाथालय में 18 बच्चों और 3 स्टाफ मेंबर कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म जगत से जुड़े कुछ लोग भी इसकी चपेट में आ गए हैं। फिल्म 'लक्ष्मी बम' के डायरेक्टर राघव लॉरेंस के अनाथालय में 18 बच्चों और 3 स्टाफ मेंबर भी कोरोना की चपेट में आ गए। डायरेक्टर राघव ने खुद ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर बच्चों के साथ एक फोटो के साथ एक नोट शेयर किया है जिसमें कैप्शन में लिखा, 'मुझे उम्मीद है जो सेवा मैं करता हूं उससे मेरे बच्चे बच जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कई सरकारी अधिकारियों का प्रशासन का शुक्रिया अदा किया है।'

raghava lawrence

राघव ने नोट में लिखा, ‘दोस्तों और प्रशंसकों, आप सब जानते हैं कि मैं अनाथ बच्चों के लिए एक ट्रस्ट चलाता हूं। एक हफ्ते पहले कुछ बच्चों में शुरूआत में बुखार के लक्षण देखे गए थे और जब 18 बच्चों सहित 3 स्टाफ मेंबर्स की जांच की गई तो सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। जिनमें से 2 स्टाफ मेंबर्स विकलांग हैं।' उन्‍होंने आगे लिखा, 'यह सुनकर मैं बहुत परेशान हो गया था, लेकिन डॉक्टर्स ने मुझे बताया कि दवा देने के बाद बच्‍चों की सेहत में सुधार देखा जा रहा है और वो अब हेल्दी हैं। उनका बुखार उतर गया है और उनका बॉडी टैंप्रेचर भी सामान्य हो गया है। डॉक्टर्स द्वारा ये भी जानकारी मिली है कि एक बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को जल्द डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।’

आपको बता दें कि डायरेक्टर राघव सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि समाज के लिए किए अच्छे कामों के लिए भी जाने जाते हैं। कोरोना से जंग के लिए उन्होंने 3 करोड़ रुपए भी दान किए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 125 करोड़ रुपए ने खरीदा है। एक ट्रेड एनालिस्ट ने इस खबर को कन्फर्म किया और कहा- 'ये सही है कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म में रिलीज होगी।' 

raghava lawrence

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cdBiW0

चाइनीज प्रोडक्ट के बायकॉट का बॉलीवुड का समर्थन, अरशद-मिलिंद-रणवीर ने कही ये बात

इन दिनों सोशल मीडिया पर हैशटैगबॉयकॉटचाइनीजप्रोडक्ट्स ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के जरिए सभी चाइनीज प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से मना कर रहे हैं। बॉलीवुड से भी इस हैशटैग को सपोर्ट मिल रहा है। अरशद वारसी, मिलिंद सोमन और रणवीर शौरी जैसे सितारें कैम्पेन बॉयकॉट चाइना में शामिल हुए हैं।

Arshad Warsi

अरशद वारसी ने भी कहा कि वह भी अब चाइनीज प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, जो भी चीज चाइनीज है, मैं उसका इस्तेमाल धीरे-धीरे बंद करने जा रहा हूं। अब क्योंकि हमारी जिंदगी में कई ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जो चाइनीज हैं, तो इसमें थोड़ा वक्त लगेगा। हालांकि मैं जानता हूं कि एक दिन मैं चाइनीज फ्री जरूर हो जाऊंगा। आपको भी ऐसा ट्राई करना चाहिए।

बता दें कि चाइनीज प्रोडक्ट्स के बहिष्कार की बात तब शुरू हुई जब इंजीनियर सोनम वांगचुक एक वीडियो पोस्ट किया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि भारतीय नागरिकों से टिक टॉक और चीनी उत्पाद के बहिष्कार करने की अपील की। आर्थिक तौर पर कमजोर होने के बाद वह खुद बातचीत के लिए सामने आएगा। बता दें कि सोनम वांगचुक वही शख्स हैं जो आमिर खान की फिल्म '3 ईडियट्स' के लिए प्रेरणा बने थे।

Milind Soman

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yN4Agu

MX Player के 'रक्तांचल' के लिए निकितिन धीर ने की बेजोड़ मेहनत

नई दिल्ली। हमने देखा है कि कैसे अपनी फ़िल्म 'दंगल' और 'सुल्तान' के लिए आमिर और सलमान ख़ान ने ख़ुद को पूरी तरह बदल दिया। फ़िल्म सूई धागा के लिए अनुष्का शर्मा और वरुण धवन ने सिलाई सीखी। कैमरे पर अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए कलाकार हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं। इस श्रृंखला में नया नाम जुड़ा है निकितिन धीर का जिन्होंने अपने किरदार को यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया। चेन्नई एक्सप्रेस में थंगबली का किरदार निभाने वाले निकितिन ने वसीम ख़ान के नेगेटिव रोल में MX Player के रक्तांचल में धाक जमायी है।

rakt.jpg

अपने रोल के लिए तैयारियों के बारे में वे कहते हैं, 'मैंने पूर्वांचल के बारे में काफ़ी पढ़ा, जहां पर हमारा शो आधारित है। मैंने जितनी हो सके, वीडियोज़ देखीं फिर चाहें वो न्यूज़ हो, डॉक्यूमेंट्री हो या कुछ भी। इससे मुझे वहां के कल्चर और क्षेत्रीय भाषा को समझने में मदद मिली। हमने वर्कशॉप्स भी रखे और निर्देशक, रितम, ने कैरेक्टर के बारे में मुझे गाइड किया। इससे मुझे अपना किरदार बनाने में मदद मिली। मैंने अपने रोल में जो किया है उसमें से काफ़ी मेरी कल्पना पर आधारित भी था।'

MX Player लेकर आया है हाई लेवल एक्शन से भरपूर क्राइम ड्रामा जो 80 के दशक के पूर्वांचल पर आधारित है। जब राज्य के विकास का काम टेंडर के भरोसे था। यह 9 एपिसोड की सिरीज़ हिंदी भाषी क्षेत्र की क्रूरता की कहानी है। इस सीरीज़ के निर्देशक हैं रितम श्रीवास्तव; इसमें क्रांति प्रकाश झा, विक्रम कोचर, प्रमोद पाठक, चितरंजन त्रिपाठी और रंजिनी चक्रवर्ती ने भी अहम किरदार निभाए हैं। यह सीरीज़ अभी देखें MX Player पर बिल्कुल मुफ़्त!

(Disclaimer: This article has been produced on behalf of MX Player by Times Internet's Mediawire Team)

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ez86u5

BOI और UBI Bank ने किया Home, Car और Personal Loan के Interest Rates को किया सस्ता

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ( Reserve Bank of India Governor Shaktikant Das ) की घोषणा के बाद देश के सभी बड़े बैंकों की ओर से ब्याज दरों में कटौती करनी शुरू कर दी है। जो सिलसिला देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( State Bank of India ) ने शुरू किया था, वो अभी आगे बढ़ रहा है। अब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ( Union Bank of India ) की ओर से ईबीएलआर ( EBLR ) और बैंक ऑफ इंडिया ( Bank of India ) की ओर से एमसीएलआर ( MCLR ) में कटौती की घोषणा की है। जिसके बाद दोनों बैंकों के सभी तरह के लोन सस्ते हो गए हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर दोनों बैंकों की ओर से ब्याज दरों में कितनी कटौती की गई है।

UBI ने की EBLR में कटौती
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट ( External Benchmark Lending Rate ) में 40 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की।
- इसके बाद ईबीएलआर 6.80 फीसदी हो गया।
- बैंक ने यह कटौती आरबीआई द्वारा हाल ही में रेपो रेट में किए गए बदलाव के मद्देनजर की है।
- संशोधित दरें एक जून, 2020 से लागू होंगी।
- विभिन्न स्कीमों के लिए प्रभावी दरें उत्पाद के लिए ईबीएलआर प्लस प्रीमियम/डिस्काउंट पर होंगी।
- यूबीआई ने आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, खुदरा और सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सेगमेंट को नई दर के सभी ऋणा के लिए ईबीएलआर आधारित ब्याज दरें पेश की थीं।
- इसलिए पहली अक्टूबर, 2019 से सभी नई दर के ऋणों को आरबीआई की नीतिगत रेपो दर से जोड़ दिया गया है।
मझौले उद्यम को भी आरबीआई नीतिगत दर से 1 अप्रैल से जोड़ दिया गया है।

BOI ने MCLR दरों में की कटौती
- बैंक ऑफ इंडिया ने सभी टेन्योर लोन पर एमसीएलआर को 0.25 फीसदी घटाने की घोषणा की है।
- इस कदम के बाद होम लोन, ऑटो लोन और सभी प्रकार के एमएसएमई लोन लेना सस्ता होगा।
- नई ब्याज दरें एक जून 2020 यानी अगले सोमवार से प्रभावी हो जाएंगी।
- बैंक की नई ब्याज दरें लागू होने के बाद एक साल की अवधि के लोन पर सालाना ब्याज दर घटकर 7.70 फीसदी रह जाएगा। अभी यह 7.95 फीसदी है।
- इसी तरह छह महीने की अवधि वाले लोन की ब्याज दर 7.60 फीसदी और मासिक ऋण की ब्याज दर 7.50 फीसदी होगी।
- बैंक ने कहा कि उसने रिजर्व बैंक के रेपो दर से जुड़े ऋणों की ब्याज दर भी 0.40 फीसदी घटाकर 6.85 फीसदी कर दी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gFkAlK

अभिनेता Dharmendra ने शेयर किया फिल्म 'Mera Naam Joker' का आइकॉनिक सीन, देख भावुक हुए दर्शक

नई दिल्ली। बॉलीवुड के गरम-धरम यानी कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ( Dharmendra ) बाकी सेलेब्स की तरह सोशल मीडिया ( Social Media ) पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह रोज़ाना अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर कई वीडियोज ( Posted Videos ) और तस्वीरों (Photos ) को शेयर करते हैं। जिसमें वह अक्सर अपने फॉर्म हाउस ( Dharmendra Farmhouse ) में सब्जियों को काटते हुए या फिर लगाते हुए। तो कभी जानवरों को चारा खिलाते हुए नज़र आते हैं। वह कुछ समय पहले उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट ( Dharmendra Twitter Account ) पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में एक साथ आपको दो लीजेंड दिखाई देगें।

धर्मेंद्र ने 1970 में राज कपूर ( Raj Kapoor Film) की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' ( Mera Naam Joker ) का एक दृश्य ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें धर्मेंद्र कहते हैं कि 'आज दुनिया को बता दो जोकर का दिल कितना बड़ा है।' फिल्म के सीन में जब राज कपूर स्टेज पर जोकर की भूमिका को निभाते हैं तो उनकी मां उनका शो देखते हुए हार्ट अटैक से मर जाती हैं। फिल्म का यह सीन दर्शकों की आंखों को नम कर देता है। वीडियो के कैप्शन में धर्मेद्र ने लिखा है कि 'आपके साथ काम करना एक सपना था। राज साहब।' धर्मेंद्र द्वारा शेयर की वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं रख रहे हैं। कमेंट करते हुए एक यूजर ने धर्मेंद्र और राज कपूर की एक तस्वीर ( Dharmendra Raj Kapoor Throwback Photo ) को भी शेयर किया है। ब्लैक एंड वाइट फोटो में दोनों ही महान कलाकर एक साथ दिखाई दे हैं। जहां राज कपूर दोनों हाथों को जोड़े सिर झुकाए मुस्कारा रहे हैं। वहीं धर्मेंद्र को देख लग रहा है कि मानो जैसे उन्होंने कोई जीत हासिल कर ली हो।

धर्मेंद्र के लिए यह फिल्म काफी स्पेशल थी क्योंकि वह पहली राज कपूर संग काम कर रहे थे। 'मेरा नाम जोकर' भारतीय सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों में से एक हैं। फिल्म संगम ( Sangam ) के ब्लॉकबस्टर हो जाने के बाद फिल्म 'मेरा नाम जोकर' पर काम होने लगा। इस फिल्म को बनाने में छ: साल ( It took six years to make a film ) लगे। यह फिल्म इसलिए भी बेहद खास है कि क्योंकि यह फिल्म स्वंय राज कपूर ( Based On The Life Of Raj Kapoor ) के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र ने महेंद्र ( Dharmendra Played Mahendra Role ) का किरदार निभाया था। जो सर्कस का मालिक ( Circus ) होता है। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म को फिल्मफेयर पुरस्कार ( Filmfare Award) से भी नवाज़ा गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ewxssH

Friday, May 29, 2020

लॉकडाउन 4 खत्म होने के बाद 5.0 बढ़ेगा या नहीं? वायरल हो रहे memes, यूजर्स बोले- "अब आदत सी है ऐसे जीने की"

नई दिल्ली। कोरोना(Coronavirus) का तेजी से बढ़ रहा कहर अब रूकने का नाम नही ले रहा है। इसी बीच देश में जारी लॉकडाउन 4, की समय सीमा भी खत्म होने की कगार पर है। अब लोगो की नजर इसके आने वाले फैसले का इंतजार कर रही है कि मोदी जी अब लॉकडाउन 4 के बाद 5 (Lockdown 5.0 or Final Exit Plan)लागू करते हैं या नही, या फिर अब लोगों की जिंदगी की रफ्तार पहले जैसी चलने लगेगी। फिलहाल केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के बीच लॉकडाउन 5.0(Lockdown 5.0 Guidelines) को लेकर मंथन जारी है।

जानकारी के मुताबिक नरेंद्र मोदी सरकार को लोग यह भी सलाह दे रहे हैं कि कि लॉकडाउन खोल देना चाहिए, लेकिन स्कूल-कॉलेज बंद रहने चाहिए।
ट्विटर पर #lockdownextension काफी ट्रेंड करने लगा है। इस पर यूजर्स मीम्स के हंसी मजाक करते हुए अपने मन की बातों को लिख रहे है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zLWu8h

दिहाड़ी मजदूरों के लिए धन जुटाएंगी वाणी कपूर, 5 लोगों को मिलेगा डेट पर जाने का मौका

बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर कोविड-19 लॉकडाउन के बीच दैनिक वेतन भोगियों के लिए धन जुटाने वर्चुअल डेट पर जाएंगी। वाणी ने कहा, 'इंसानियत के तौर पर हमें कोरोनावायरस महामारी के कारण अपने देश में अधिक से अधिक लोगों को मदद करने की आवश्यकता होगी। मैं अपने देश के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और उनके परिवारों की मदद के लिए ये काम कर रही हूं, जो कि लॉकडाउन के कारण मुश्किल में आ गए हैं।'

इस एक्टिविटी के तहत पांच विजेताओं को वाणी से मिलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, इस एक्टिविटी, में पांच भाग्यशाली विजेता मेरे साथ एक वर्चुअल डेट कर सकते हैं। हम इसके जरिए पैसा इकट्ठा करके कई परिवारों को मदद करेंगे।

इस पैसे का उपयोग श्रमिकों और उनके परिवारों को गर्म पकाया हुआ भोजन उपलब्ध कराने में होगा। एक भोजन की कीमत 30 रुपये है और इसे महाराष्ट्र, बैंगलोर, और चेन्नई के विभिन्न इलाकों में वितरित किया जाएगा। यह पौष्टिक भोजन होगा जिसमें चावल, दाल, सब्जियां, चपाती शामिल होगी।

इस प्रयास के लिए वाणी ने अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला के ऑनलाइन फंड इकट्ठा करने वाले प्लेटफॉर्म फैनकाइंड के साथ मिलकर काम किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZRLssH

बादशाह का 'गेंदा फूल' के धमाल के बाद एक और तोहफा, पेश किया गुजराती वर्जन

मशहूर रैप स्टार बादशाह लोगों की मांग को देखते हुए अपने हिट सॉन्ग गेंदा फूल के गुजराती संस्करण को लेकर आए हैं। भूमि त्रिवेदी ने बादशाह के साथ मिलकर इस गाने को गाया है। बादशाह ने कहा कि मैं बेहद आभारी हूं कि गेंदा फूल को इस तरह की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। प्रशंसकों और फॉलोअर्स हमसे निरंतर इसके गुजराती संस्करण को बनाने को लेकर पूछा जा रहा था। मुझे गुजरात की संस्कृति, यहां का खाना और खासकर यहां की बोली बेहद पसंद है। अब हम बेहद प्रतिभाशाली भूमि के साथ इसके गुजराती संस्करण को लेकर आए हैं। मुझे इस पर श्रोताओं की प्रतिक्रियाओं का बेसब्री से इंतजार है। बादशाह और भूमि ने साथ में मिलकर इसे लिखा है। गाने के इस वीडियो में भी जैकलीन फर्नांडीज हैं। ऐसे में मुझे दर्शकों के प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार है।

badshah

बादशाह के अलावा भूमि त्रिवेदी ने भी इस गाने को लेकर अपनी राय पेश की। उन्होंने कहा कि मैंने जब 'गेंदा फूल' सुना, मुझे इसकी आदत सी लग गई और मैं इस गाने को लूप में सुना करती थी। मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि इस सॉन्ग के गुजराती वर्जन को गाने का अवसर मुझ मिलेगा। मै 'गेंदा फूल' इस सॉन्ग का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। मैं इस गाने को अपने शो के दौरान भी गया करती थी। मुझे उनके काम और कला से बेहद लगाव है खासकर के उनकी राइटिंग स्किल ने मुझे अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं बादशाह और सोनी म्यूजिक की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे गेंदा फूल के गुजराती वर्जन को गाने का अवसर दिया और गुजरात का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। मेरे लिए यह बहुत ही गर्व कि बात है। बता दें कि रैपर बादशाह के गाने 'गेंदा फूल' ने यूट्यूब पर कई रिकॉर्ड बनाए। इस गाने में बादशाह बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ परफॉर्म करते नजर आए।

badshah

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3guCmIm

बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, फेमस एस्ट्रोलॉजर का निधन

बॉलीवुड को कोरोना वायरस के चलते लगा लॉकडाउन कुछ खास रास नहीं आ रहा। इंडस्ट्री पिछले 2 महीनों में कई दिग्गज अभिनेता को खो चुकी है। इस बीच अब फेमस एस्ट्रोलॉजर बेजन दारूवाला ( astrologer bejan daruwalla ) का निधन हो गया। वे 89 साल के थे। उनका गुजरात के गांधीनगर स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था। दारूवाला के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग काफी दुखी हैं।

 

astrologer bejan daruwalla

अभिनेत्री डॉली बिंद्रा ने बेजन दारूवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वही फिल्म मेकर अशोक पंडित ने भी ट्वीट कर बेजन दारूवाला को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, 'फेमस एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। ओम शांति!

astrologer bejan daruwalla

बता दें कि बेजन दारूवाला का जन्म 11 जुलाई, 1931 को मुंबई में हुआ था। वे फारसी परिवार से ताल्लुक रखते थे। वे अपनी सटीक भविष्यवाणी का नमूना कई बार पेश कर चुके हैं। गौरतलब है कि बेजन दारूवाला बॉलीवुड सेलेब्स के बीच काफी मशहूर थे। कई बॉलीवुड हस्तियां उनके काफी करीब हैं। कहा जाता है कि बॉलीवुड के कई हस्तियां नाम बदलवाने के लिए फिल्म के नाम रखने के लिए उन से सलाह लेती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ey921O

Corona संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या के चलते महाराष्ट्र के CM नहीं चाहते lockdown का अंत

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना का संकट ( coronavirus ) लगातार बढ़ रहा है। खास तौर पर महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। यहां अब तक 60 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि 18 हजार से ज्यादा लोगों को स्वस्थ्य किया जा चुका है।
वहीं दो हजार से ज्यादा लोग महामारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना संकट के बीच देशभर में लॉकडाउन ( Lockdown ) का चौथा चरण 31 मई को खत्म हो रहा है। यही वजह है कि हर किसी की निगाह लॉकडाउन के पांचवे चरण पर टिकी है।

इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकर ( CM Udhav Thackeray ) ने संकेत दिए हैं वो लॉकडाउन हटाने के पक्ष में नहीं हैं। इसके बीच प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले हैं। सीएम ठाकरे का कहना है कि मुंबई, पुणे जैसे हॉट स्पॉट में तो लॉकडाउन की पाबंदियां जारी रहेंगी। कुछ जिलों में जरूर ढील बढ़ाई जा सकती है। हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है।

मोदी सरकार2.0 के एक साल पर बोले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनौतियों को अवसर में बदलने का साल

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि कोरोना से जंग को देखते हुए आने वाले 15 दिन काफी महत्वपूर्ण होंगे। ऐसे में प्रदेश के कुछ इलाकों में कुछ रियायतें देने पर विचार किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि हम सप्ताह के अंत में कोरोना के हालातों को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। अंतिम निर्णय 31 मई के बाद ही लिया जाएगा।

हमारा निर्णय भी पीएम मोदी के आदेशों पर निर्भर रहेगा। अगर केंद्र सरकार लॉकडाउन को बढ़ाती है तो हम भी इसका पालन करेंगे।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि राज्य सरकार के पास कुल-कोविद -19 संख्या नियंत्रण में थी और मृत्यु दर में कमी आई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि अभी भी सुरक्षा उपायों को कम करने का वक्त नहीं है।

उन्होंने कहा “हम अब एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं। महामारी चरम पर है। मुंबई और पुणे में हालात बेहद नाजुक हैं। इसलिए हम यहां से आगे कैसे बढ़ेंगे, यह महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, "अब चीन और केरल में संक्रमण की दूसरी लहर देखी जा रही है।" "अब तक का अनुभव यह है कि एक बार नियंत्रित होने के बाद कोरोना दोबारा पलट कर आ रहा है। ऐसे में हमारे पास इससे निपटने के लिए कितनी मजबूत तैयारी होगी ये देखना भी महत्वपूर्ण है। ”

झारखंड में लॉकडाउन-5 की तैयारी में सोरेन सरकार, जानें क्या है पूरा मामला

जून में बारिश शुरू होने के बाद कोरोना वायरस से निपटने के लिए तैयारी के सवाल पर सीएम ने कहा कि इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कि बारिश के दौर में किसी भी तरह की पैनिक स्थिति ना बने।
आपको बात दें किकोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा कहर आर्थिक राजधानी मुंबई में हुआ है।

यहां कोरोना मरीजों की संख्या 35 हजार को पार कर चुकी है। हर गुजरते दिन के साथ शहर में कोरोना मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zKEGKH

मोदी सरकार 2.0: एक साल पर बोले- जेपी नड्डा, कोरोना से लड़ाई में भारत ने वसुंधरा कुटुंबकम का ध्यान रखा

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm modi ) के नेतृत्व में भाजपा सरकार का दूसरे कार्यकाल का एक साल शनिवार को पूरा हो गया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ( BJP President ) जेपी नड्डा मोदी सरकार की एक साल के कामकाज की उपलब्धियों से रूबरू करवाएंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भाजपा ( BJP ) अध्यक्ष जेपी नड्डा ( JP nadda ) मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं पर रोशनी डाल रहे हैं।

जेपी नड्डा ने कहा पीेएम मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने एक वर्ष में कई कड़े फैसले लिए।

- एनआईए के दायरे को बढ़ाया। अगर भारत के बाहर भारत के खिलाफ कुछ होता है, तो उसे भी एनआईए की परिधि में लाया गया।

- लोगों के खाते में सरकार ने पैसे डाले

- तीन तलाक़ से मुस्लिम महिलाओ के हितों की रक्षा की।

- पीएम मोदी ने CAA के ज़रिए भारत में नागरिकता का रास्ता जरूरतमंदों के लिए खोला

- लद्दाख आज मुख्य धारा में शामिल हो गया है।

- मोदी जी की नेतृत्व क्षमता और विजन का इससे पता चलता है

- 370 पर अमित शाह ने महत्वपूर्ण फैसले लिए

- पीएम के आह्वान को देश की जनता ने सराहा

- कोरोना से लड़ाई में भारत ने वसुंधरा कुटुंबकम का ध्यान रखा।

- हर सेक्शन के विकास का ध्यान रखा जा रह है।

- रोजाना भारत में 4.5 लाख पीपीई किट भारत में बनाई जा रही हैं।

- विश्व बैंक ने भी भारत की नीतियों की तारीफ़ की है।

- आर्थिक दृष्टि से भी लोगों की चिंता की गई है।

- आम आदमी और गरीब आदमी की भलाई के लिए काम किया।

- आज जब हम एक साल पूरा कर रहे हैं, सारा देश और सारी दुनिया कोरोना के साए में जी रही है।

- मोदी जी के नेतृत्व में भारत की स्थिति संभली हुई है।

- सबको साथ लेकर चलना और समय पर सही बोल्ड फैसला लेना मोदी जी की खूबी है।

- जहां विकसित देश कोरोना के क़हर से परेशान हैं, वहीं भारत की स्थिति लॉकडाउन की वह से संभली हुई है।

- जब कोरोना फैला तो भारत में केवल 10 हजार टेस्टिंग की सुविधा थी, अब एक लाख से ज्यादा है।

इसके साथ मोदी सरकार 2.0 ( Modi Govt 2.0 ) के एक साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए भाजपा देशभर में वर्चुअल रैलियों का आयोजन भी करेगी।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई 2019 को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट के जरिये पीएम नरेंद्र मोदी को उनके दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा मोदी सरकार का पहला साल चुनौतियों को अवसरों में बदलने के लिए जाना जाएगा।

कांग्रेस नेता अजय माकन का केजरीवाल पर बड़ा आरोप, कोरोना से मौत के गलत आंकड़े बता रही आप सरकार

मौसम को लेकर आई बड़ी खबर, देश के 12 से ज्यादा राज्यों में बारिश के आसार

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लिखा- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित सरकार के द्वितीय कार्यकाल का सफल एक वर्ष पूर्ण होने होने पर, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के अन्य सदस्यों को सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर बधाई देता हूं। मोदी सरकार का यह साल कई उपलब्धियों से भरा हुआ है।'

इससे पहले केंद्र में मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर भाजपा ने 'बड़े फैसले, कम हुए फासले' थीम पर आधारित एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया। नौ मिनट 55 सेकंड अवधि वाले इस वीडियो में सरकार के कामकाज और फैसलों को दिखाया गया है।

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर पार्टी की तरफ से यह फैसला किया गया कि इस मौके पर किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

नड्डा ने कहा, 'मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला साल अपने सख्त एवं बड़े फैसलों के लिए और चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए जाना जाएगा।' उन्होंने कहा, 'मोदी ने ऐसे निर्णय लागू किए जिनकी दशकों से प्रतीक्षा हो रही थी। इन फैसलों ने देश का चेहरा बदल दिया।' मोदी और उनके मंत्रिमंडल ने पिछले साल इसी दिन शपथ ली थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3guBHXo

आपका 12 डिजिट वाला नंबर आधार हो जरूरी नहीं, UIDAI ने अलर्ट जारी कर बताया वेरीफाई करने का तरीका

नई दिल्ली: Aadhar Card आज की तारीख में सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन चुका है सिम कार्ड लेने से लेकर गैस कनेक्शन तक ये काम आता है। ऐसे में अगर आपको पता चले कि आपने जिस 12 डिजिट के नंबर को इतने दिनों से संभाल कर रखा है वो आधार कार्ड है ही नहीं तो ? या आपका आधार कार्ड डीएक्टिवेट हो गया है। जी हां ये दोनो ही बातें संभव है और खुद UIDAI ने इस बारे में अलर्ट जारी कर लोगों को चेतावनी दी है।

UIDAI ने ट्वीट कर लोगों को इस बारे में जानकारी देते हुए इसका हल भी बताया है कि कैसे वो चेक कर सकते हैं कि उनको मिला आधार कार्ड वैलिड है या नहीं। UIDAI के मुताबिक, नागरिक www.uidai.gov.in पर जाकर उनके पास मौजूद 12 डिजिट वाले नंबर को वेरिफाई ( Verify Aadhar Number ) कर सकते हैं कि वह वाकई आधार नंबर है या नहीं। इसके साथ ही आपको इसके एक्टिव डिएक्टिव स्टेटस का पता भी चल जाएगा। भारत सरकार ( govt of india ) की वेबसाइट पर बताए तरीके को आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं

 

कैसे होगा वेरीफाई ( Aadhar Number Verification ) -

mAadhaar ऐप डाउनलोड कर आप इसमें QR कोड ( Aadhar QR Code ) स्कैन कर किसी भी मौजूदा आधार कार्ड को वेरिफाई करने का विकल्प दिखाई देगा। यानि आपको बस अपने आधार कार्ड का बार कोड स्कैनर पर स्कैन करना है फिर रिजल्ट आपके सामने होगा। इसक एक और तरीका भी है जिसमें आप आधार की वेबसाइट पर जाकर सीधे नंबर डालकर पता कर सकते हैं।

www.uidai.gov.in पर ‘My Aadhaar’ सेगमेंट के ‘आधार सर्विसेज’ सेक्‍शन में ‘वेरिफाई आधार नंबर’ पर क्लिक करें। एक नए पेज पर आपसे आपका आधार नंबर डालने के लिए कहा जाएगा । सिक्योरिटी कोड और आधार नंबर डालकर ‘वेरिफाई’ पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर 12 डिजिट वाला नंबर वाकई आधार नंबर है और डिएक्टिवेट नहीं हुआ है यानि आपके आधार नंबर के सिस्टम में होने और ऑपरेशनल होने का स्‍टेटस वेबसाइट पर दिखाया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZPaPLS

सोनू सूद ने किया खुलासा, प्रवासियों को भेजने में एक बस पर होता है इतना खर्च, जानकर होश उड़ जाएंगे

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ( Sonu Sood ) कोरोना वायरस के चलते लगे देशव्यापी लॉकडाउन के बीच गरीबों के मसीहा बने हुए हैं। अभिनेता इस संकट की घड़ी से बाहर निकालने के लिए गरीबों की हर संभव मदद कर रहे हैं। लोग उनके काम को देखकर उन्हें रियल हीरो बता रहे हैं। बता दें कि सोनू सूद पिछले काफी दिनों से बसों से द्वारा मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के काम में जुटे हैं। लेकिन ऐसे में सवाल यह उठता है कि उन्हें घर भेजने में अभिनेता को कितना खर्च उठाना पड़ रहा है।

sonu_sood-2.jpg

हजारों की संख्या में आ रहे हैं मैसेज
सोनू सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर अपना फोरी नंबर जारी कर रखा है। जिससे किसी भी प्रवासी मजदूर भाई को दिक्कत हो तो उन्हें डायरेक्ट कॉल कर सकें। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि उन्हें हजारों की संख्या में लोगों के मैसेज मिल रहे हैं।

sonu_sood-1.jpg

उड़ी रात की नींद
सोनू ने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया कि वह लोगों की मदद के लिए इतने जुनूनी हैं कि उन्हें रात को भी नींद नहीं आती। उन्होंने कहा कि जब तक वह हर प्रवासी को घर नहीं पहुंचा देते तब तक अपना काम जारी रखें।

लाखों में आता है खर्च
एक बस को भेजने में कितना आता है यह सवाल पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा कि इसमें 1.8 लाख से 2 लाख तक खर्च आता है। यह इस पर भी निर्भर करता है कि प्रवासी को कहां और कौन से राज्य में जाना है। सोनू ने कहा कि अब चीजें पहले के मुकाबले सही हो रही हैं। दूसरे लोग भी इस काम में मदद के लिए आगे आ रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XgkPw8

अजय देवगन के सॉन्ग पर झूम उठे प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दोनों ही अजय देवगन की एक फिल्म के पंजाबी सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते हुए लॉक डाउन के कारण आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक हर कोई अपने घरों में बंद है। ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने नए और पुराने वीडियो और यादें शेयर कर अपने फैंस के बीच बने हुए हैं। इसी बीच एक वीडियो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस का सामने आया है। जिसमें दोनों अजय देवगन की एक फिल्म के पंजाबी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। यह दोनों अजय देवगन की फिल्म "दे दे प्यार दे" के गाने होली होली पर जमकर नाचते हुए दिख रहे हैं। यह थ्रोबेक वीडियो वीरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।।जिसमें प्रियंका निक की मस्ती फैन्स को बहुत पसंद आ रही है। वैसे यह वीडियो निक जोनस के 27 वें जन्मदिन का है,जिसमें वे जबरदस्त मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। वह इस अवसर का लुत्फ उठाने के लिए होली होली गिद्दे विच पर झूमते नजर आ रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Xk3Hpn