Friday, July 30, 2021

Petrol-Diesel Price Today: लगातार 14वें दिन नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत

Petrol-Diesel Price today on 31 July 2021. सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (31 जुलाई, 2021) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। तेल के दामों में आज लगातार 14वें दिन राहत मिली है। आज भी देशभर के अलग-अलग पंपों पर पेट्रोल और डीजल पुराने रेट पर ही मिल रहा है। ईंधन की कीमतों में अंतिम बार 17 जुलाई को बढ़ोतरी हुई थी। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपए और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपए और डीजल 97.45 रुपए प्रति लीटर है।

जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव
महानगरों में तेल के कीमतों की बात करे तो शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.84 रुपए जबकि डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 107.83 रुपए व डीजल की कीमत 97.45 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.49 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 94.39 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 102.08 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 93.02 रुपए प्रति लीटर है।

इस महीने पेट्रोल में 9 बार और डीजल में 5 बार हुई बढ़ोतरी
जुलाई के महीने में अब तक पेट्रोल की कीमत में 9 बार और डीजल में 5 बार बढ़ोतरी हुई है। एक दिन डीजल की कीमत में गिरावट भी आई है। इसके पहले मई और जून महीने में ईंधन की कीमतों में 16-16 दिन की बढ़ोतरी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी आने वाली है।

Read More: पर्सनल लोन लेने वालों की संख्या में 11.9% का इजाफा, आरबीआई ने बताई ये वजह

 

 

शहर का नाम पेट्रोल रुपए/लीटर डीजल रुपए/लीटर
दिल्ली 101.84 89.87
मुंबई 107.83 97.45
चेन्नई 102.49 94.39
कोलकाता 102.08 93.02
बेंगलुरु 105.25 95.26
लखनऊ 98.69 90.26
पटना 104.57 95.81
जयपुर 108.71 99.02
गुरुग्राम 99.46 90.47

इन शहरों में 100 रुपए के पार है पेट्रोल
अब तक कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है। सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के गंगानगर में है। रत्‍नागिरी, प्रभनीद, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, पटना, चेन्‍नई, भोपाल, ग्‍वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोग्‍गा और लेह भी शामिल है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Read More: एनएसई पर नए निवेशकों की संख्या 50 लाख के पार, एसबीआई ने बताई ये वजह

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yeE9Kg

कैजुअल लुक में मलाइका अरोड़ा का दिखा जबरदस्त अंदाज, 47 साल में हैं बिल्कुल फिट

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को कुछ समय पहले मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। मलाइका के इस लुक में उनकी फिटनेस साफ दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर मलाइका की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

m_1.jpg

मलाइका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उनका लुक खूब सुर्खियां बंटोर रहा है।

m_2.jpg

लेटेस्ट तस्वीरों में मलाइका स्पोर्ट्स ब्रा, रिप्ड जींस के साथ ऑरेंज कलर का ओवरकोट पहने हुए बेहद ही ग्लैमरस लग रही थीं।

यह भी पढ़ें- बैकलेस ड्रेस में करीना कपूर खान से मिलने पहुंची Malaika Arora, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बोल्ड अवतार

m_3.jpg

कोरोना को ध्यान में रखते हुए मलाइका ने चेहरे पर मास्क भी पहना हुआ है।

m_4.jpg

मलाइका अरोड़ा का वैसे तो हर लुक लोगों का कमाल का होता है, लेकिन इस लुक में मलाइका की फिटनेस उनको और भी खूबसूरत बना रही है।

 

यह भी पढ़ें- Salman Khan की भाभी Malaika Arora ने जताई मां बनने की इच्छा, Arjun Kapoor संग चाहती हैं बच्चा

m_5.jpg

लुक को परफेक्ट बनाने के लिए मलाइका ने बन बनाया हुआ है।

m_6.jpg

मलाइका अपने लुक के साथ अपनी शानदार बॉडी को फ्लॉन्ट करती हुईं नज़र आ रही हैं।

m_7.jpg

वैसे इस दौरान मलाइका अरोड़ा अकेले नज़र आईं।

m_8.jpg

आपको बता दें मलाइका अरोड़ा इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

m_9.jpg

मीडिया को देख मलाइका उन्हें बाय कहते हुए भी दिखाई दीं। 

m_10.jpg

आपको बता दें जल्द ही मलाइका अरोड़ा 'सुपर मॉडल 2' में नज़र आएंगी। 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rH0M7s

बॉलीवुड इंडस्ट्री के इन सीक्रेट्स के बारे में सुनकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का सपना कई लोगों का होता है। कई लोग चाहते हैं कि वो भी फिल्मों का हिस्सा बनें और ग्लैमर की दुनिया में अपना नाम कमाएं। हालांकि, हर किसी के लिए ये आसान नहीं होता है। कई आते हैं और कुछ वक्त के बाद गायब हो जाते हैं। वहीं, कई लोगों ने अपना ऐसा नाम कमाया कि आज उनकी पहचान दुनियाभर में है। लेकिन इस इंडस्ट्री की चकाचौंध के पीछे कई काले राज भी छिपे हुए हैं। इन राज के बारे में हर कोई नहीं जानता है। हालांकि, कई बार ये राज दुनिया के सामने आए हैं। ऐसे में हम आपको बॉलीवुड के इन्हीं सीक्रेट्स के बारे में बताएंगे-

रणवीर सिंह ने 12 साल की उम्र में खोई वर्जिनिटी
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की गिनती आज टॉप एक्टर्स में होती है। उन्होंने फिल्म बैंड बाजा बारात से अपने करियर की शुरुआत की थी। रणवीर ने एक बार इंटरव्यू में खुलासा किया था उन्होंने सिर्फ 12 साल की उम्र में वर्जिनिटी खो दी थी। उन्होंने इस बात का खुलासा सालों पहले एक कंडोम के एड के प्रचार के दौरान किया था।

ये भी पढ़ें: श्रीदेवी के साथ किया था ऋतिक रोशन ने अपना सबसे पहला सीन, वीडियो हुआ वायरल

bollywood_secrets.jpg

प्रियंका से की गई गंदी डिमांड
प्रियंका चोपड़ा ने लॉकडाउन के दौरान अपनी किताब अनफिनिश्ड लॉन्च की थी। इस किताब में उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि एक डायरेक्टर ने उनसे कपड़े उतारने के लिए कहा था। एक्ट्रेस ने अपनी किताब में लिखा, 'निर्देशक ने मुझे अपने स्टाइलिस्ट से बात करने का आईडिया दिया, इसलिए मैंने उन्हें फोन किया और स्थिति के बारे में बताया फिर निर्देशक को फोन किया। फिर निर्देशक ने कहा कि जो भी हो चड्डियां दिखनी चाहिए। वरना लोग फिल्म देखने क्यों आएंगे?'

bollywood_secrets.jpg

स्वरा भास्कर से शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड?
बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस कास्टिंग काउच का शिकार हुई हैं। इसमें से एक स्वरा भास्कर हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह भी कास्टिंग काउच का शिकार हुई हैं। उन्होंने कहा था कि ‘कई बार मुझसे सीधे-सीधे पूछा जाता कि ‘आप और क्या कर सकती हैं?’ मैं उन्हें यही जवाब देती थी कि ‘मैं शारीरिक संबंध’ नहीं बना सकती, बस फिर वो मीटिंग उसी वक्त खत्‍म हो जाती थी और मुझे रोल नहीं मिलता था।’

bollywood_secrerts2.png

सुरवीन चावला से की गई समझौते की बात
सुरवीन चावला जब साउथ सिनेमा में काम कर रही थीं तब उनसे एक डायरेक्टर ने कहा था वो उनके शरीर के हर इंच को देखना चाहते हैं। उनसे ये तक कहा गया कि ये समझौते उन्हें सिर्फ तब तक करने होंगे जब तक वो ऑफर की हुई फिल्म में काम करेंगी। इतना ही नहीं, सुरवीन ने बताया था कि बॉलीवुड में उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन की ये तस्वीरें हैं बेहद बोल्ड, खूबसूरती देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने

bollywood_secrerts3.jpg

प्रियंका चोपड़ा ने बॉयफ्रेंड को पकड़ा रंगे हाथ
प्रियंका चोपड़ा का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। लेकिन एक बार वह एक्टर हरमन बावेजा को डेट कर रही थीं। दोनों ने साथ में लव स्टोरी 2050 में काम किया था। इस दौरान दोनों के रिलेशनशिप की खबरें उड़ी थीं। कहा जाता है कि एक बार प्रियंका ने अफ्रीका में शूटिंग के दौरान हरमन को दो महिलाओं के साथ एक होटल में रंगे हाथ पकड़ा था। जिसके बाद दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए।

bollywood_secrerts1.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TJto3r

पर्सनल लोन लेने वालों की संख्या में 11.9% का इजाफा, आरबीआई ने बताई ये वजह

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के दौर में लोन लेने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। ये बात अलग है कि अब पर्सनल लोन लेने में रुचि रखने वालों की संख्या ज्यादा है। इस बात का खुलासा शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों से हुआ है। आरबीआई की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जून 2021 में पर्सनल लोन लोने वालों की संख्या में 11.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Read More: केंद्र सरकार ट्रैक्टर खरीदने पर किसानों को दे रही है 50% की छूट, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

ये है वजह

पिछले साल जून में पर्सनल लोन लेने वालों की संख्या 10.4 प्रतिशत थी। आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा सोने के आभूषण और वाहन ऋण लेने वालों की संख्या में बढ़ोतरी की वजह से हुआ है। यानि लोग आभूषण और वाहनों की खरीदारी के लिए पर्सनल लोन ले रहे हैं।

एग्री सेक्टर का प्रदर्शन शानदार

आरबीआई ने ताजा रिपोर्ट में बताया है कि ईयर टू ईयर आधार पर गैर-खाद्य बैंक ऋण वृद्धि जून 2021 में 5.9 प्रतिशत रही, जबकि जून 2020 में यह 6 प्रतिशत थी। वहीं जून 2021 में 11.4 प्रतिशत की त्वरित वृद्धि दर्ज करते हुए कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए ऋण अच्छा प्रदर्शन किया है। इंडस्ट्रियल ऋण जून 2020 में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि से 0.3 प्रतिशत कम हो गई। सेवा क्षेत्र में ऋण वृद्धि जून 2020 में 10.7 प्रतिशत से घटकर 2.9 प्रतिशत हो गई।

Read More: 500 रुपए में खुलवाएं डाकघर बचत खाता, मिलेगा हाई रिटर्न और 7000 की टैक्स छूट

Read More: बिना जोखिम लिए पैसा कमाना चाहते हैं तो SBI में खुलवाएं सेविंग प्लस अकाउंट, ज्यादा मिलेगा ब्याज

Read More: सिर्फ 55 रुपए में मिलेगी 36 हजार रुपए की पेंशन, यहां से कराएं पंजीकरण



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WxdTMZ

'सुपर डांसर चैप्टर 4' में शिल्पा शेट्टी की जगह रवीना टंडन को आमंत्रण, एक्ट्रेस ने किया इंकार

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पति राज कुंद्रा के अश्लील वीडियो केस मामले को लेकर चर्चा में हैं। जब ये मामला सामने आया, तब शिल्पा के हाथ में दो प्रोजेक्ट थे। पहला उनकी फिल्म 'हंगामा 2' और दूसरा 'सुपर डांसर चैप्टर 4' शो में वे जज के रूप में नजर आ रहीं थीं। इस केस के चलते 'हंगामा 2' पर भी असर पड़ा और उनके शो में जजिंग की कुर्सी पर भी। मामला सामने आने के बाद से वह शो में जज के रूप में नजर नहीं आ रही हैं। खबरों के अनुसार फिलहाल के लिए उनका रिप्लेसमेंट तलाशा जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस रवीना टंडन को इस शो के लिए एप्रोच किया गया है। हालांकि एक्ट्रेस ने ना कह दिया है।

रवीना ने कहा-शो शिल्पा शेट्टी का
दरअसल, करीब दो सप्ताह से शिल्पा शेट्टी 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में जज की कुर्सी पर नजर नहीं आ रही हैं। कहा जा रहा है कि उनके पति के विवादों में आने के चलते ऐसा बदलाव किया गया है। खबरों की मानें तो शिल्पा का रिप्लसेमेंट ढूंढ़ा जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस रवीना टंडन को शो के निर्माताओं ने सम्पर्क किया है। लेकिन रवीना ने मना कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रवीना ने यह कहते हुए मना कर दिया है कि ये शो शिल्पा को बिलॉन्ग करता है। उनकी इच्छा है कि शिल्पा ही इसे कंटीन्यू करे। बताया जाता है कि इन दिनों रवीना देश से बाहर विदेश में हैं। उनके अगले माह लौटने की उम्मीद है। 'नच बलिए' शो में जज रह चुकीं रवीना मेकर्स की पसंदीदा एक्ट्रेसेस की लिस्ट में है।

यह भी पढ़ें : एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हुए गिरफ्तार, अश्लील फिल्म बनाने का लगा आरोप

यह भी पढ़ें : खुद बेहद फिट होने के बावजूद 51 साल की हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज जैसी बॉडी चाहती हैं शिल्पा शेट्टी

सोनाली बेंद्रे और मौसमी चटर्जी नजर आएंगे आगामी एपिसोड्स में
इस बीच 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में शिल्पा की जगह अन्य मेहमान कलाकारों को गेस्ट के रूप में बुलाए जाने का क्रम जारी है। एक एपिसोड में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को आमंत्रित किया गया, तो दूसरे एपिसोड में रितेश देशमुख और जेनिलिया देशमुख को बुलाया गया। रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी एपिसोड के सोनाली बेंद्रे और मौसमी चटर्जी को बुलाया जा रहा है। गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और गीता कपूर इस शो का शुरू से हिस्सा रहे हैं। जब भी इनमें से कोई सेलेब उपलब्ध नहीं रहता है, तो गेस्ट कलाकारों को विशेष रूप से शो में आमंत्रित किया जाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rKMqDm

केवाईसी में आय का प्रमाण न दिया तो बंद हो जाएगा आपका डीमैट खाता, ग्राहकों को ईमले के जरिए दी जा रही है सूचना

नई दिल्ली। शेयर बाजार और उससे जुड़े निवेश के लिए डीमैट खाता होना बहुत जरूरी है। अगर आपने ये खुलवा रखा है तो आपको अब केवाईसी में आय की जानकारी देनी होगी। ऐसा न करने पर आपका डीमैट खाता 31 जुलाई तक बंद हो सकता है। ब्रोकरेज कंपनियां अपने ग्राहकों को ईमले के जरिए इसकी जानकारी दे रही हैं। आय सहित केवाईसी की अन्य जानकारी न देने पर खाता बंद करने को लेकर ईमेल से सूचना भेजी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: Windlas Biotech का IPO 4 अगस्त को आएगा, लिस्ट होने वाली फार्मा सेक्टर की पहली होगी

डिक्लेरेशन फॉर्म पर दस्तखत करना होगा

इसके साथ बाजार नियामक सेबी ने नॉमिनेशन को लेकर भी नियमों में बदलाव करा है। ये एक अक्तूबर से लागू होंगे। सेबी की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार सभी उपभोक्ताओं और डिपॉजिटरी भागीदारों को एक अक्तूबर, 2021 से नए ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट सक्रिय करने होंगे। इसके लिए नॉमिनेशन का फॉर्म मिलेगा। अकाउंट होल्डर्स को नॉमिनेशन और डिक्लेरेशन फॉर्म पर दस्तखत करना होगा। खाताधारक अगर दस्तखत नहीं कर पाते हैं तो अंगूठे का निशान लगता है। इस स्थिति में फॉर्म में गवाह के हस्ताक्षर जरूरी होंगे।

ये भी पढ़ें: अगले माह से एलपीजी की कीमत के साथ टैक्सेशन, बैंकिंग समेत होंगे ये सात बड़े बदलाव

डीमैट अकाउंट के नए नियम अक्तूबर से

सेबी की ओर से जारी आदेश के अनुसार एक अक्तूबर से नया ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट खोलने वालों को नॉमिनेशन का भी विकल्प दिया जाएगा। हालांकि यह सिर्फ एक विकल्प के तौर पर होगा। नॉमिनेशन करे बगैर भी ट्रेडिंग अकाउंट खोला जा सकता है। सेबी ने नॉमिनेशन फॉर्म का एक फॉरमेट जारी करा है अगर कोई निवेशक डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलते समय नॉमिनेशन नहीं करना चाहता है तो उसे ये जानकारी सेबी को देनी होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zURw2m

ग्लैमरस लुक में नज़र आईं जान्हवी कपूर, तस्वीरों में दिखा एक्ट्रेस का अनोखा अंदाज

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपने कदम जमाती जा रही हैं। जान्हवी कपूर ने गुंजन सक्सेना और रूही में एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्मों के साथ-साथ जान्हवी कपूर अपने बोल्ड एंड सेक्सी फोटोशूट के चलते भी खूब सुर्खियां बंटोरती हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसके बाद से वो खबरों में छाईं हुई हैं।

Janhvi Kapoor

जान्हवी कपूर ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें

जान्हवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में जान्हवी कपूर ब्लैक सैटिन थाई स्लीट गाउन में नज़र आ रही हैं। साथ ही जान्हवी हाथों में ग्वल्स पहने विंटेड वाइब्स देती हुई दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- क्लासिक अवतार में Janhvi Kapoor ने कराया फोटोशूट, तस्वीर देख लोगों को आई 'श्रीदेवी' की याद

Janhvi Kapoor

जान्हवी कपूर का अनोखा अंदाज

लेटेस्ट फोटोशूट में जान्हवी कपूर एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रही हैं। जान्हवी के ओपन हेयर्स , स्मोकी हाई मेकअप, ब्राउन लिप्सिटक उन्हें बेहद स्टाइलिश बना रहा है। साथ ही उनका ये लुक उनके पहले फोटोशूट से बिल्कुल अलग है और अनोखा है। तस्वीरों को शेयर करते हुए जान्हवी कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि -'टिंग फॉर द नेक्स्ट रेड कार्पेट।'

यह भी पढ़ें- 23 साल की उम्र में एक्ट्रेस Janhvi Kapoor ने मुंबई में लिया आलीशान घर, कीमत सुन लोगों के उड़े होश

Janhvi Kapoor

जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म्स

कुछ समय पहले जान्हवी कपूर फिल्म रूही में दिखाई दी थीं। जिसमें वो एक्टर राजकुमार राव और वरुण शर्मा सं नज़र आईं थीं। वहीं जल्द ही जान्हवी, तख्त, दोस्ताना 2, और गुड लक जैरी में नज़र आने वाली हैं। जान्हवी की ये सारी फिल्म इसी साल यानी कि 2021 में रिलीज़ होंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ykTGZ6

जब सलीम खान के पास नहीं थे सलमान की स्कूल फीस के पैसे, प्रिंसिपल ने एक्टर को निकाला क्लास से बाहर

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी निजी जिंदगी से जुड़े राज खुद बहुत कम खोलते नजर आते हैं। अक्सर मीडिया से बातचीत में एक्टर सवालों के जवाब टाल जाते हैं। हां, एक बार 'द कपिल शर्मा' में एक्टर ने जरूर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ मजेदार वाकए सुनाए थे। आइए आपको बताते हैं सलमान ने कौनसे मजेदार वाकए सुनाए—

स्कूल फीस नहीं थी जमा, क्लास से बाहर निकाला सलमान को
'द कपिल शर्मा' में सलमान खान ने अपने स्कूल के दिनों का एक रोचक किस्सा सुनाया। एक्टर ने बताया कि जब वे कक्षा 4 में पढ़ते थे, तब प्रिंसिपल ने उन्हें इसलिए क्लास से बाहर कर दिया था कि उनकी स्कूल फीस जमा नहीं थी। एक्टर क्लास के बाहर खड़े रहे। दरअसल, जब सलमान को क्लास से बाहर खड़ा किया गया, तो उनके पिता सलीम खान स्कूल के पास से ही गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि सलमान क्लास से बाहर खड़े हैं।

यह भी पढ़ें : जब सलमान खान के घर में घुस आया था चोर, देखने लगा फिल्म

सलीम खान खड़े हो गए बेटे की जगह
सलीम खान सीधे प्रिंसिपल के पास गए और सलमान को बाहर खड़े किए जाने की वजह पूछी। सलीम ने प्रिंसिपल से पूछा कि क्या सलमान ने कोई बदमाशी की है। इस पर प्रिंसिपल ने बताया कि उनके बेटे की फीस जमा नहीं हुई है। इस पर सलीम ने बताया कि पैसों की कमी के चलते वे फीस जमा नहीं करवा पाए। फीस उन्होंने जमा नहीं करवाई, तो सजा सलमान को नहीं उन्हें मिलनी चाहिए। इसके बाद सलीम स्कूल की छुट्टी होने तक समलान की जगह खड़े रहे। जब प्रिंसिपल ने यह नजारा देखा, तो सलीम खान से माफी मांगी।

यह भी पढ़ें : जब घर की दीवार गंदी करने पर सलमान खान की नौकर ने कर दी पिटाई

'ऑफस्क्रीन इतना कर लेते हैं कि ऑनस्क्रीन जरूरत ही नहीं पड़ती'
इसी शो में सलमान ने खुद से जुड़ा एक और खुलासा कर फैंस को चौंका दिया था। सलमान से इस शो में एक्ट्रेसेस को ऑनस्क्रीन किस करने के बारे में सवाल पूछा। इस पर सलमान ने कहा कि मैं स्क्रीन पर किस सीन नहीं करता। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस बातचीत में बीच में टोकते हुए अरबाज ने फटाक से कहा,'ऑफस्क्रीन इतना कर लेते हैं कि ऑनस्क्रीन जरूरत ही नहीं पड़ती।' इस जवाब के बाद तो सेट पर हंसी के ठहाके ऐसे गूंजे कि रूकने का नाम ही नहीं लिया। बता दें कि सलमान खान ने अपने लिए ये नियम बना रखा है कि वे किसी भी एक्ट्रेस के साथ ऑनस्क्रीन किस नहीं करेंगे। उन्होंने इस वादे को अब तक कायम भी रखा है। 'राधे' मूवी में उनका दिशा पाटनी के साथ एक किस सीन जरूर है, लेकिन अपनी पॉलिसी के चलते एक्ट्रेस के मुंह पर टेप जैसी चीज लगी दिखाई दी। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हुई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37gsHSd

श्रीदेवी के साथ किया था ऋतिक रोशन ने अपना सबसे पहला सीन, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की दुनियाभर में पहचान है। उनकी लाखों-करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। अब तक वह कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक्टिंग के अलावा, ऋतिक अपने डांस के लिए जाने जाते हैं। शानदार मूव्स के साथ वह हर किसी को अपना दीवाना बना देते हैं। एक्टर ने बतौर मेन लीड के तौर पर 'कहो ना प्यार है' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन क्या आपको पता है कि बचपन में ही उन्होंने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर दिया था।

इन दिनों ऋतिक रोशन का एक बहुत ही पुराना वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, ऋतिक ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैं। साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म 'भगवान दादा' में उन्होंने एक्टिंग की थी। फिल्म में श्रीदेवी, रजनीकांत और राकेश रोशन लीड रोल में थे। अब फिल्म का एक छोटा सा क्लिप वायरल हो रहा है। जिसमें ऋतिक और श्रीदेवी का सीन है।

ये भी पढ़ें: क्या अनुष्का शर्मा ने लगाई अथिया शेट्टी और केएल राहुल के रिश्ते पर मुहर? शेयर की ये ग्रुप फोटो

इस सीन में ऋतिक श्रीदेवी को देखकर कहते हैं, “मेरे मुंह से निकली बात जरूर पूरी होती है। तुम चाची बनकर ही रहोगी।” वीडियो में वह काफी क्यूट लग रहे हैं। वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि ऋतिक रोशन के चेहरे पर ज्यादा कुछ बदलाव नहीं हुए हैं। साथ ही, उन्होंने अपनी एक्टिंग का भी जलवा बिखेर दिया था। फिल्म से उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन की ये तस्वीरें हैं बेहद बोल्ड, खूबसूरती देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने

ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ वक्त पहले उनकी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' का ऐलान हुआ है। इस फिल्म में वह एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। ये पहला मौका है जब दोनों पहली बार साथ में काम करेंगे। ऐसे में फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटिड हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म के अलावा, उनकी फिल्म 'क्रिस-4' भी चर्चा में है। साथ ही, 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक में भी वह नजर आ सकते हैं। इसमें उनके साथ सैफ अली खान पुलिस के रोल में दिखेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fci9s2

इन 7 बॉलीवुड स्टार्स ने मेकअप से बदला हुलिया, राजकुमार राव तो पहचान में ही नहीं आए

मुंबई। मूवीज में आपने अपने चहेते स्टार्स को कई तरह के किरदार निभाते देखा होगा। अमूमन एक्टर्स कपड़ों और अंदाज बदलने के अलावा नए किरदार में ज्यादा बदलाव नहीं कर पाते हैं। पर कई बार ऐसा भी देखा गया है कि किरदार को जीवंत दिखाने के लिए निर्माता एक्टर का पूरा हुलिया ही बदल देते हैं। उनके बदले हुए लुक को देख पहली बार में पहचानना भी मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं किन स्टार्स को किन मूवीज में ऐसा दिखाया गया कि असली की पहचान पीछे रह गई—


अमिताभ बच्चन — पा

roles_in_movies_paa.png

अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म 'पा' में एक बच्चे का रोल किया जिसे प्रोगेरिया नाम की बीमारी थी। इस मूवी में अमिताभ को लुक देने वाले अंतरराष्ट्रीय मेकअप आर्टिस्ट क्रिस्टिन टिंन्सले थे। इस लुक के लिए दोनों को 2009 में नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला।

यह भी पढ़ें : Deepika Padukone की Makeup Artist ने बताया घर पर आईब्रो बनाने का तरीका

राजकुमार राव — राब्ता

roles_in_movies_rabbta.png

कमल हासन की तरह ही ऋषि कपूर को भी अति वृद्ध व्यक्ति के रूप में 'कपूर एंड संस' फिल्म में देखा गया। इस मूवी में वे 90 साल के वृद्ध के रोल में नजर आए। उनके लुक को देखकर पहली बार में कोई नहीं कह पाया कि ये ऋषि कपूर ही हैं। उनका ये लुक मेकअप आर्टिस्ट ग्रेग केनोम ने दिया था। उन्हें 91वें आस्कर अवॉर्ड में 'वाइस' के लिए अवॉर्ड मिला था।

शाहरुख खान — फैन

roles_in_movies_fan.png

शाहरुख ने अपनी फिल्म 'फैन' में डबल रोल किए थे। उनका फैन वाला लुक शायद ही कोई भूल पाए। अपनी उम्र से कहीं ज्यादा कम लग रहे शाहरुख को ये लुक ग्रेग केनोम ने ही दिया था।

ऋतिक रोशन 'धूम 2'

roles_in_movies_dhoom_2.png

'धूम 2' फिल्म में सबसे ज्यादा ऋतिक रोशन ने दर्शकों को आकर्षित किया था। इस मूवी में वे अपने लुक को बदलने में माहिर दिखाए जाते हैं और इसीलिए पकड़ में नहीं आते हैं। फिल्म के एक सीन में एक्टर को बूढ़े सिक्योरिटी गार्ड, बूढ़ी औरत और बौने के रूप में भी दिखाया गया।

रणबीर कपूर — संजू

roles_in_movies_sanju.png

'संजू' फिल्म में रणबीर सिंह ने संजय दत्त का किरदार निभाया। इस किरदार में वे बिल्कुल वैसे ही दिखे, जैसे जवानी में संजय दत्त दिखा करते थे। उनकी चाल ढाल और अंदाज के अलावा बाकी का लुक प्रोस्थेटिक के सहारे सजाया गया। इस काम को प्रोस्थैटिक आर्टिस्ट डॉ मुरकी और हेयर स्टाइलिस्ट आलीम हकीम ने बखूबी अंजाम दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zQbs6x

बॉलीवुड के स्टार्स हो गए थे गंजे, हेयर ट्रांसप्लांट करवा कर लहराते हैं काले घने बाल

नई दिल्ली। बाल झड़ने की समस्या से आम से लेकर खास तक परेशान है, लेकिन बाल झड़ने की समस्या उनके लिए सबसे ज्यादा गंभीर है। जो एक सेलेब्रिटी है। जैसे कि हमारे बॉलीवुड सेलेब्स हैं। बॉलीवुड सेलेब्स को बड़े पर्दे पर हमेशा खूबसूरत और फिट दिखना होता है। जिसके लिए वो कड़ी मेहनत भी करते हैं। बॉडी के वजन को तो सेलेब्स भी आसानी से बढ़ा और घटा सकते हैं, लेकिन एक बार अगर गंजे हो गए तो नए बाल उगाना काफी मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही फेमस स्टार्स के बारें में बताएंगे जो असल जिंदगी में गंजे हो चुके हैं, लेकिन हेयर ट्रांसप्लाटं सर्जरी का सहारा लेकर बड़े पर्दे पर जुल्फें लहराते हैं। जानिए बॉलीवुड में किस-किस अभिनेता ने कराई है कि हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी।

Salman Khan

सलमान खान

सलमान खान 55 साल के हो गए हैं। साल 2003 से उनके बाल झड़ना शुरू हो गए थे। अक्सर पार्टिज या फिल्मों में भी उनका गंजापन झलकना शुरू हो गया था। जिसके बाद उन्होंने अपने गंजेपन को छुपाने के लिए भारत में ही हेयर ट्रांसप्लांट की सर्जरी करवाई। जो कि बुरी तरह से फेल हो गई। फिर सलमान खान 2007 में दुबई जाकर फिर से हेयर ट्रांसप्लांट करवाया। 2007 से लेकर 2013 तक सलमान दुबई अपने बालों के ट्रीटमेंट के लिए आया जाया करते थे। आज सलमान अपने घने बालों में बेहद ही हैंडसम नज़र आते हैं।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के मोस्ट फिट मैन अक्षय कुमार भी गंजेपन का शिकार हो गए थे। 40 की उम्र पार करने के बाद अक्षय के भी बाल झड़ने लगे थे। अपना गंजापन छुपाने के लिए अभिनेता ने एफयूटी यानी कि फोलिकल यूनिट ट्रांसप्लांट करवाया है।

Govinda

गोविंदा

सुपरस्टार गोविंदा की गिनती उन स्टार्स के बीच होती है। जो अपने स्टारडम के दौरान ही गंजेपन का शिकार हो गए थे। बताया जाता है कि सलमान खान ने ही गोविंदा को दुबई जाकर हेयर ट्रांसप्लांट करवाने की सलाह दी थी। गोविंदा ने भी हेयर ट्रांसप्लांट करवाया और फिर बड़े पर्दे पर जोरदार एंट्री मारी।

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने चलते करियर के बीच गंजेपन का शिकार हो गए थे। अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी। जिसमें उनका गंजापन साफ झलक रहा था। जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने भी हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लेकर अपने गंजेपन को दूर किया।

Sanjay Dutt

संजय दत्त

एक वक्त था जब संजय दत्त के बाल कंधे तक हुआ करते थे। उनका स्टाइल उस जमाने का सबसे ज्यादा पसंदीदा स्टाइल में से एक था। उम्र के साथ-साथ उनके बाल झड़ने लगे। जिसके बाद से संजू बाबा को चिंता होने लगती थी। बालों को झड़ने के बाद संजय दत्त का गंजापन दिखने लगा था। जिसके बाद स्ट्रिप सर्जरी कर संजय दत्त ने अपने बालों को ठीक करवाया। फिर संजय दत्त की फिल्म ‘अग्निपथ’ आई थी। जिसके लिए उन्हें गंजा होना पड़ा था। फिल्म के बाद वह एफयूटी यानि ‘फोलिकल यूनिट ट्रांसप्लांट’ के लिए भी गए थे।

Kapil Sharma

कपिल शर्मा

मोस्ट पॉपुलर कपिल शर्मा का गंजापन तो सबने देखा है। स्ट्रगल टाइम में कपिल शर्मा जब स्टैंड अप कॉमेडी करते थे। तभी उनका गंजापन दिखने लगा था। जिसके बाद कपिल शर्मा ने हेयर रिस्टोरेशन प्रोसिजर करवाया था। कहा जाता है कि कपिल शर्मा ने अपने बालों को वापस पाने के लिए रोबोटिक हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी करवाई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zRB7fo

अगले माह से एलपीजी की कीमत के साथ टैक्सेशन, बैंकिंग समेत होंगे ये सात बड़े बदलाव

नई दिल्ली। एक अगस्त से लोगों को लेनेदेन में कई बदलाव देखने को मिलेंगेे। बैंक खातों से लेकर एलपीजी तक में रविवार से कई तरह के बड़े चेंज सामने आने वाले हैं। इसका असर हर नागरिक पर पड़ना तय माना जा रहा है। एक अगस्त से कौन-कौन से ऐसे नियम बदलेंगे, इसके बारे में जानने की कोशिश करते हैं।

ये भी पढ़ें: PL देने वाले ऐप्स के लिए गूगल ने जारी की सख्त गाइडलाइंस, पालन न करने वालों को दी चेतावनी

एलपीजी की कीमतों में बदलाव

अकसर हर माह की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है। मगर मई व जून में घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कमी करी गई थी। इसके बाद जुलाई में सिलेंडर के दाम 25 रुपये तक बढ़ा दिए गए। जनवरी से अब तक दिल्ली में LPG सिलेंडर 694 रुपये से 834 रुपये पर पहुंच गए हैं।

वेतन अब छुट्टी के दिन भी आएगा

राष्ट्रीय स्वचालित निपटान व्यवस्था (एनएसीएच) सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगा। अभी यह सुविधा बैंकों के कामकाजी दिनों में ही मौजूद रहता है। वेतन, ईएमआई, बिल भुगतान हर रोज होगा यानी छु्ट्टी के दिन भी आपके खाते में सैलरी आ सकेगी।

टैक्स बकाये को लेकर भरना होगा जुर्माना

यह प्रोफेशनल्स और कंपनियों पर लागू होता है। इसमें एक लाख से अधिक सेल्फ असेस्मेंट बकाया होने पर उसको चुकाने में देरी पर जुर्माना चुकाना होगा।

घर पर बैंकिंग के लिए डाक विभाग शुल्क लेगा

डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक घर पर बैंकिंग सुविधा प्रदान कराएगा। इसके लिए वह शुल्क वसूलेगा। इसके तहत विभिन्न प्रकार की सेवाओं को लेकर प्रति सेवा 20 रुपये और जीएसटी वसूलेगा।

ये भी पढ़ें: Windlas Biotech का IPO 4 अगस्त को आएगा, लिस्ट होने वाली फार्मा सेक्टर की पहली होगी

पैसा निकालना एटीएम से महंगा होगा

एटीएम से पैसा निकालने के लिए अब ज्यादा खर्च आएगा। एटीएम इंटरचेंज फीस 15 रुपये की जगह अब 17 रुपये कर दी गई है। इसे ग्राहक को चुकाना होगा।

आईसीआईसीआई बैंक से निकासी होगी महंगी

निजी क्षेत्र का यह बैंक होम ब्रांच से माह में एक लाख रुपये नकद निकासीक के बाद प्रति लेनदेन न्यूनतम 150 रुपये तक का शुल्क लेगा। यह शुल्क प्रति एक हजार पांच रुपये तक होगा। मगर इसमें जो अधिकतम होगा बैंक वही वसूलेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iaHUe3

Scarlett Johansson sues Disney: हॉलीवुड ऐक्ट्रिस स्कारलेट जोहानसन ने डिज्नी के खिलाफ क्यों दर्ज कराया मुकदमा?

नई दिल्ली। हॉलीवुड की मशहूर ऐक्ट्रिस स्कारलेट जोहानसन ने एमसीयू की अपनी ब्लैक विडो नाम की पहली सोलो फिल्म की रिलीज को लेकर हॉलीवुड की जानी मानी कंपनी डिज्नी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है जानकारी के मुताबिक लॉस एंजिलिस की अदालत में दायर इस मुकदमे में कहा गया है कि डिज्नी ने फिल्म को सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज न करके OTT पर भी रिलीज कर दिया और ही उनके साथ किए गए वादे का भी उल्लंघन किया है। इसके बाद जोहानसन (Scarlett Johansson) ने कहा की फिल्म में काम करने की उनकी फीस का एक अहम हिस्सा फिल्म के सिनेमाघरों में एक तय की गई कमाई करने के बाद होने वाली आमदनी से भी आना था लेकिन डिज्नी ने फिल्म को सिनेमाघरों के साथ ही ओटीटी पर भी रिलीज करके हमे भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही प्रतिक्रिया देते हुए डिज्नी ने इस मुकदमे को दुखद बताया है।

यह भी पढ़े: अमरीका के बाद भारत मे रिलीज होगी ब्लैक विडो

बता दें कि मुकदमे में फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने से डिज्नी को हुए फायदे का खास तौर से जिक्र किया गया है। स्टॉक मार्केट में इसके शेयरों के दाम बढ़ने के जिक्र के साथ मुकदमे में कहा गया कि ऐसा करने से डिज्नी के लाखों प्रशंसक सिनेमाघरों से हटकर ओटीटी पर ये फिल्म देखने आ गए।

Scarlett Johansson Sues Disney Over Black Widow Release

ऐसे ही फैसले के तहत जब वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो ने अपनी फिल्मों को सीधे एचबीओ मैक्स पर रिलीज करने का फैसला किया तो उसे अपनी फिल्मों के तमाम कलाकारों को अलग से भारी रकम चुकानी पड़ी थी। अगर जोहानसन की तरफ से दायर मुकदमे में भी ऐसा ही कुछ फैसला हुआ तो फिल्म निर्माण कंपनियों को इस बाबत नए सिरे से सोचना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े: दूसरी बार पिता बने प्रिंस हैरी

स्कारलेट जोहानसन को लगता है कि फिल्म को अगर पूरी दुनिया में सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाता तो इसकी कमाई की रकम बहुत ज्यादा हो सकती थी। डिज्नी ने इसी मार्च में फिल्म ‘ब्लैक विडो’ को सिनेमाघरों और ओटीटी पर एक साथ रिलीज करने का एलान किया था। लेकिन कोरोना का प्रकोप फैलते ही तमाम दूसरी फिल्मों की तरह इसकी रिलीज भी लगातार टलती रही। तमाम तारीखों पर टलते टलते आखिर फिल्म ‘ब्लैक विडो’ इस महीने की 9 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

इसके साथ ही फिल्म को डिज्नी प्लस ओटीटी पर 30 डॉलर की प्रीमियम फीस के साथ रिलीज किया गया। फिल्म ‘ब्लैक विडो’ ने पिछले साल मार्च के बाद से लेकर अब तक सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्मों में पहले वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। सिर्फ 4160 स्क्रीन्स पर रिलीज हो सकी फिल्म ‘ब्लैक विडो’ ने पहले वीकएंड पर 80.4 मिलिनय डॉलर की कमाई की। इसके पहले 25 जून को रिलीज हुई ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ को 4179 स्क्रीन्स मिले थे लेकिन उसकी पहले वीकएंड की कमाई 70 मिलियन डॉलर ही रही थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3if556M

शिल्पा ने मीडिया पर किया मानहानि का केस, याचिका के बाद मांगे 25 करोड़!

नई दिल्ली| शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty ) ने 29 मीडिया कर्मियों और मीडिया हाउस के खिलाफ एक पोर्नोग्राफी मामले में 'झूठी रिपोर्टिंग करने और उनकी छवि खराब करने' का आरोप लगाते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि (defamation case) का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने अपने खिलाफ सोशल मीडिया और वेबसाइट पर चलाई जा रही झूठी खबरों को लेकर याचिका दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़े:-शिल्पा को जीन्स ने दिया सरेआम धोखा

शिल्पा ने अपने खिलाफ चलाए जा रहे कुछ रिपोर्ट्स को झूठा और गलत बताते हुए मीडिया हाउस पर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने की बात कही है और इसके खिलाफ उन्होंने य़ह कदम उठाया है।

साथ ही बता दें कि उनके वकील का कहना है कि 'राज कुंद्रा अगर किसी भी तरह के आरोपी नहीं है, तो गिरफ्तारी क्यों की गई। इस कोरोनाकाल में जरूरत ना रहने पर भी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में भेजा गया। कोरोना काल में आरोपी की गिरफ्तारी से सम्बंधित निर्देश होने के बावजूद पुलिस ने ये कार्रवाई की है।'

शिल्पा शेट्टी द्वारा इस याचिका में उनके खिलाफ मीडिया प्‍लैटफॉर्म्‍स पर नेगेटिव और झूठी खबरें फैलाने का आरोप लगाया है। श‍िल्‍पा का कहना है कि उनके बारे में केस (राज कुंद्रा के पॉर्न फिल्म मामले) से जुड़ी झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने कहा है कि उनके खिलाफ अपमानजनक आर्टिकल्स और वीडियोज़ चलाए जा रहे हैं, जिसे लेकर उनके रिपोर्टर्स तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

यह भी पढ़े:-Huawei p50 सीरीज: धांसू फीचर के साथ Smartphone लॉन्च

शिल्पा शेट्टी की ओर से इस याचिका में यह भी बताया गया है कि उनके हसबैड के साथ उनकी प्राइवेट लाइफ को बेवजह पब्लिक डोमेन पर लाया जा रहा है और फैक्ट्स को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। अपने आरोप में ऐक्ट्रेस ने झूठे आर्टिकल्स और वीडियोज़ को लेकर गलत रिपोर्टिंग और ऐक्ट्रेस का नाम खराब करने की बात कही है।

साथ ही यह भी कहा गया है कि उनके घर के बाहर और इनवेस्टिगेटिंग अथॉरिटीज़ के ऑफिस के बाहर तक पब्लिक प्लेस पर उन्हें रिपोर्टर्स हैरेस कर रहे हैं और उनके खिलाफ चल रही अपमानजनक खबरों वीडियोज़ को लेकर वे लगातार सवाल कर रहे हैं, जिससे उनके सम्मान को ठेस पहुंच रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Vhy4xW

क्या अनुष्का शर्मा ने लगाई अथिया शेट्टी और केएल राहुल के रिश्ते पर मुहर? शेयर की ये ग्रुप फोटो

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन दिनों अनुष्का अपने पति व भारतीय कप्‍तान विराट कोहली के साथ इंग्‍लैंड दौरे पर हैं। टीम इंडिया को 4 अगस्‍त से मेजबान के साथ टेस्‍ट सीरीज खेलना है। लेकिन इससे पहले सभी खिलाड़ी अपनी फैमिली के साथ एंजॉय कर रहे हैं। अब अनुष्का शर्मा ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें टीम इंडिया के कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सेलिना जेटली को ब्रेस्टफीडिंग फोटो पर किया गया था जमकर ट्रोल, बोलीं- आज तक वजह समझ नहीं आई

अनुष्का ने शेयर की ग्रुप फोटो
इस तस्वीर को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीर में अनुष्का के साथ विराट कोहली और बेटी वामिका भी हैं। वहीं, इन दिनों एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी क्रिकेटर केएल राहुल के साथ इग्लैंड में हैं। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। ऐसे में केएल और अथिया भी अनुष्का के साथ हैं। इसके अलावा, मयंक और उमेश यादव भी अपनी-अपनी पत्नियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'दूर हम साथ-साथ हैं।' अनुष्का की इस तस्वीर पर अब तक 10 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस उनके पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

anushka_sharma2.jpg

केएल और अथिया के रिश्ते पर चर्चा
इसके साथ ही, केएल राहुल और अथिया शेट्टी को एक बार फिर साथ में देखकर उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चा होने लगी है। पिछले काफी वक्त से खबर है कि दोनों डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने कभी ऑफिशियली इस पर कभी कुछ नहीं कहा।

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन की ये तस्वीरें हैं बेहद बोल्ड, खूबसूरती देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने

बिहाइंड द सीन फोटो हुई वायरल
इससे पहले केएल राहुल ने भी दो फोटो शेयर की थीं। पहली फोटो में विराट कोहली, केएल राहुल, ईशांत शर्मा, मयंक अग्रवाल और उमेश यादव स्टाइलिश अंदाज में पोज़ देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद केएल ने एक और फोटो शेयर की। इसमें पहली फोटो का बिहाइंड द सीन है। जिसमें अथिया शेट्टी फोटो क्लिक करती नजर आ रही हैं। वहीं, उनके साथ अनुष्का शर्मा, तान्या (उमेश यादव की पत्नी), प्रतिमा (ईशांत की पत्नी) और आशिता (मयंक अग्रवाल की पत्नी) भी दिखाई दे रही हैं। उनकी इन फोटोज़ को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

anushka_sharma1.jpganushka_sharma.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jkfsWD