Wednesday, December 13, 2023

Animal Wednesday Collection: ‘एनिमल’ ने की बुधवार को ताबड़तोड़ कमाई, तोड़ दिया इन फिल्मों का रिकॉर्ड

Animal Box Office Collection Day 13: 1 दिसंबर को रिलीज हुई रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर अपना रिकॉर्ड बना रही है वहीं कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ आगे भी भड़ रही है।


13वें दिन का कलेक्शन आया सामने
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म 'एनिमल' ने 13वें दिन में 10 करोड़ की कमाई की है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही चर्चाओं का विषय बनी हुई है।

भारत और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में किया कमाल
भारत में फिल्म 'एनिमल' का कलेक्शन अब 467.84 करोड़ हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने 757.73 करोड़ पार कर लिया है।


इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
फिल्म 'एनिमल' सनी देओल की 'दंगल' के रिकॉर्ड से भी आगे निकल रही है। बात की जाये दंगल के 13वें दिन की तो फिल्म ने 9.23 करोड़ कमाए थे। वहीं फिल्म पठान ने 13वें दिन 8.25 करोड़ की कमाई की थी। जिससे साफ़ है की एनिमल इन फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है।

यह भी पढ़ें:'डंकी' से क्लेश के लिए तैयार है प्रभास की 'सालार', रिलीज से पहले प्रोड्यूसर ने कही ये बात

तोड़े पिछले रिकॉर्ड
अब तक एनिमल जिस तरह से कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है कई फिल्मों को इसने पीछे छोड़ दिया है। एनिमल के हर दिन का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। इस हिसाब से एनिमल कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है वहीं आगे भी फैंस को उम्मीद है की कई और रिकॉर्ड टूटने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: सुनील शेट्टी ने परिवार का खोला राज, जानें किस वजह से लिया करते थे दवा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NfljtEe

Tuesday, December 12, 2023

Free में देखिए विक्रांत मैसी की ‘12वीं फेल’, इस OTT प्लेटफार्म पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट और टाइम

12th Fail On OTT Release: इस साल एनिमल, जवान, गदर 2 और जवान जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस शानदार कमाई है। इन सबके बीच कम बजट की फिल्म 12वीं फेल ने इतिहास रच दिया है और एक्सपेक्टेड से ज्यादा की कमाई किया है। अब फिल्म OTT प्लेटफार्म पर रिलीज होने को तैयार है।


इस OTT पर रिलीज होगी फिल्म
12वीं फेल में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ाने किया है। 12वीं फेल की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विक्रांत मैसी की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज होगी, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 12वीं फेल अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी। हालांकि फिल्म की अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है। विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में फिल्म 12वीं फेल क्रिटिकली और कमर्शियली सफल रही है। विक्रांत ने हाल ही में कन्फर्म किया कि इस फिल्म को ऑस्कर 2024 के लिए भेजा गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AeLPlak

रणबीर कपूर संग Viral Video पर तोड़ी तृप्ति डिमरी ने चुप्पी, कहा 'मैं वास्तव में घबरा गई थी'

‘एनिमल’ की स्क्रीनिंग पर फिल्म की पूरी कास्ट नजर आई थी। जिसके बाद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर को घूरते हुए तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं। जिसके चलते एक इंटरव्यू में तृप्ति ने उस वीडियो से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर सच्चाई बताई की आखिर क्यों वो रणबीर कपूर को इस तरह देख रही हैं।

तृप्ति ने वीडियो से जुड़े सवाल पर कहा
तृप्ति ने वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा, "हम लोग स्क्रीनिंग पे थे और पूरी कास्ट का शूट करना था। वे चाहते थे कि एनिमल की पूरी कास्ट एक साथ हो। लोग बातें कर रहे थे और वह (रणबीर कपूर) ठीक मेरे सामने किसी से बात कर रहे थे। इसलिए, अगर कोई मेरे सामने किसी से बात कर रहा है, तो जाहिर है, आप उस व्यक्ति को ही देखेंगे।"


तृप्ति के पिता ने फोन पर कही ये बात
तृप्ति ने बताया कि उनके पिता ने वीडियो को देखकर उन्हें फोन किया था। तृप्ति ने कहा “अगर आप ध्यान देंगे, तो मैं अपने हाथ रगड़ रही थी। वास्तव में, मेरे पिता ने पूरी फुटेज देखने के बाद मुझे फोन किया। फोन पर उन्होंने कहा, 'क्या आप घबराए हुए थे?' मैंने कहा, 'हां... आपको कैसे पता चला?' उन्होंने कहा, 'तुम अपने हाथ मल रही थी। मुझे पता है, जब आप घबराती हैं तो आप अपने हाथ रगड़ती हैं।'... तो, मैं वास्तव में घबरा गई थी और खासकर जब आप रणबीर जैसे लोगों के साथ खड़े होते हैं, तो आपका घबराना लाजमी है, है ना? और मुझे लगता है कि वह मेरे सामने खड़े थे, किसी से बात कर रहे थे ऐसे में आपको यह एहसास भी नहीं होता कि आप कहां देख रहे हैं, क्या देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Animal मूवी पर बोले प्रेम चोपड़ा, कहा- 'उन दिनों हम पर बुरे लोग होने का ठप्पा लग जाता था'

'एनिमल' में ज़ोया का दिलचस्प किरदार
'एनिमल' में तृप्ति डिमरी ने ज़ोया का किरदार निभाया है, जो रणविजय सिंह के साथ एक भावुक रिश्ते में है। दोनों के बीच हुए इंटीमेट सीन काफी चर्चा में हैं।

बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' की धूम
'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। एनिमल फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म से लेकर इसके किरदार काफी चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें: जानें कौन हैं Tripti Dimri, 'एनिमल' के बाद बदली जिंदगी, पूरे देश में होने लगी चर्चा, 'रातों की नींद हो गई...'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AzqrNQU

Monday, December 11, 2023

Sidharth Shukla Birth Anniversary: 'जाने कहां गए तुम...' एक्टिंग और लुक्स से सबको बनाया दीवाना, Bigg Boss से रचा था इतिहास

सिद्धार्थ शुक्ला का आज के दिन यानी 12 दिसंबर 1980 को मुंबई (महाराष्ट्र) में एक ब्राह्मण परिवार में जन्म हुआ था। आज सिद्धार्थ के बर्थ एनिवर्सरी पर उनके चाहने वाले उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक हो रहे हैं। फैंस एक्टर से जुड़े उनके पुराने पोस्ट को शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला ने टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और लोगों के दिल पर राज किया। आइये डालते हैं नजर उनके करियर पर साथ ही उनके हिट शोज पर जिनसे उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लगे।

इस तरह हुई शुरुआत
सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। 2005 में उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ मॉडल घोषित किया गया जिसके बाद उन्होंने विज्ञापन फिल्में करना शुरू कर दिया। वह एक संगीत वीडियो रेशम का रुमाल (गीत इला अरुण द्वारा गाया गया था) में भी दिखाई दिए। उन्होंने फैशन शो के लिए रैंप वॉक भी किया।

पहला टीवी सीरियल
2008 में सिद्धार्थ ने अभिनय पर ध्यान देना शुरू किया। उनका पहला टीवी सीरियल 'बाबुल का आंगन छूटें ना' था, जिसमें उन्होंने आस्था चौधरी के साथ काम किया था। बाद में वह जाने पहचाने से...ये अजनबी और लव यू जिंदगी जैसे शो का हिस्सा रहे। उनकी भूमिकाओं के लिए उनकी सराहना की गई।

यह भी पढ़ें: 'Thalaivaa' का 73वां जन्मदिन आज, एक के बाद एक हिट फिल्मों के साथ कमाया नाम

बालिका वधू में निभाई ये भूमिका
2012 में, वह बालिका वधू शो का हिस्सा बने जहां सिद्धार्थ ने शिवराज शेखर की भूमिका निभाई। इससे उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। शो के दर्शक और उनके प्रशंसक आज भी उन्हें उस भूमिका के लिए याद करते हैं।

फिल्म में भी किया काम
2014 में, अभिनेता को आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया मिली। फिल्म में वह काफी डैशिंग लग रहे थे और लोगों को उनकी परफॉर्मेंस भी काफी पसंद आई थी। दरअसल हर किसी को उम्मीद थी कि इसके बाद वह और भी फिल्में करेंगे।


यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन और नाती अगस्त्य नंदा की जोड़ी निकली साथ, देख नज़ारा फैन हुए हैरान

रियलिटी शो में खूब जचे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ ने 2013 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भाग लिया। शुक्ला ने डांस सीखा और शो में अच्छा काम किया। जिसके बाद 2016 में खतरों के खिलाड़ी में काम किया। अभिनेता ने इसे जीतना सुनिश्चित किया और शो जीते भी। 2017 के आसपास, उन्हें रश्मि देसाई और जैस्मीन भसीन के साथ दिल से दिल तक में देखा गया था।

बिग बॉस 13 विनर
यह उनके करियर का एक और महत्वपूर्ण मोड़ था। लोगों को असली सिद्धार्थ शुक्ला बहुत पसंद आए। उनके तर्क, उनके मज़ाकिया पल, वन-लाइनर्स ने उन्हें बड़े पैमाने पर प्रशंसक बना दिया। सिद्धार्थ की इन्ही खास बातों ने बनाया उन्हें बिग बॉस 13 का विनर।


सिद्धार्थ शुक्ल ने टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया मगर कम उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला ने सबको अलविदा कह दिया। 2 सितंबर 2021 को मुंबई में हार्ट अटैक के कारण सिद्धार्थ का निधन हो गया तब वह सिर्फ 40 वर्ष के थे।


यह भी पढ़ें: शाहरुख खान ने दिया सवाल करने वालों को जवाब, कहा ‘सब पूछते हैं इसलिए बता रहा हूं…’




from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/d6LHBG7

सलमान की ‘टाइगर 3’ ने 30वें दिन हिलाया बॉक्स ऑफिस, सोमवार को तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड

Tiger 3 Box Office Collection Day 30: 'टाइगर 3' को रिलीज हुए 30 दिन हो गए हैं। थिएटर्स में फैंस कम आ रहे हैं पर टिकट सस्ती मिलने की वजह से फैंस सलमान खान की फिल्म को मिस करना अभी तक नहीं भूले हैं। माना जा रहा था कि फिल्म जल्द बॉक्स ऑफिस से हट जाएगी, ऐसा नहीं हुआ है। फिल्म हर दिन कम पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। अब Sacnilk की रिपोर्ट जो बॉक्स ऑफिस के आंकड़ो का हिसाब-किताब बताती है उसके अनुसार रविवार को 'टाइगर 3' ने धमाकेदार कमाई की है।

'टाइगर 3' 30वें दिन की कमाई
Sacnilk और reviewbyparivartan.com के जो टाइगर 3 को लेकर आंकड़े हैं वे एक दम साफ हैं। उनसे पता चल रहा है कि टाइगर 3 दिन पर दिन एक रिकॉर्ड बनाती जा रही है। Sacnilk ने अर्ली ट्रेड के आंकड़े देते हुए बताया है कि सलमान खान की 'टाइगर 3' ने रिलीज के 30वें दिन भौकाल कलेक्शन कर दिया है। 'टाइगर 3' ने संडे को यानी 30 वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सभी भाषाओं में लगभग 1.00 करोड़ किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cGmHw7u

Happy Birthday Rajinikanth: 'Thalaivaa' का 73वां जन्मदिन आज, एक के बाद एक हिट फिल्मों के साथ कमाया नाम

बात की जाए तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली या मलयालम फिल्मों की तो हर जगह सुपरस्टार रजनीकांत ने अपना परचम फहराया है। थलाइवा ने सिर्फ फिल्मों में अभिनय कर अपनी पहचान बनाई बल्कि लोगों का दिल भी जीता है। यहां तक की इन्‍हे दक्षिण भारत में खासकर तमिलनाडु मे भगवान की तरह पूजा जाता है। देश से लेकर विदेश तक इन्होंने काफी अच्छी पहचान बनाई हुई है।

इस तरह हुई थी शुरुआत
सुपरस्टार रजनीकांत अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत के. बालाचंदर के 1975 के तमिल नाटक अपूर्व रागंगल से की। जिसमें उन्होंने एक पति की छोटी भूमिका निभाई। महज छोटे से रोल से शुरुआत के बाद सुपरस्टार ने अनगिनत सुपर हिट फिल्में दी।


यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन और नाती अगस्त्य नंदा की जोड़ी निकली साथ, देख नज़ारा फैन हुए हैरान

रीसेंट फिल्म
सुपरस्टार रजनीकांत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "जेलर" ने खूब तहलका मचाया था। फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की और दर्शकों को भी फिल्म काफी पसंद आई।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान ने दिया सवाल करने वालों को जवाब, कहा ‘सब पूछते हैं इसलिए बता रहा हूं…’

इतनी है नेटवर्थ
रजनीकांत की नेटवर्थ की बात करें तो वह लगभग 430 करोड़ रुपये हैं। हाल ही में उनकी फिल्म जेलर रिलीज हुई थी, जिसके लिए उन्हें 110 करोड़ फीस मिली थी।

महंगी गाड़ियों के हैं शौकीन
रजनीकांत के पास महंगी-मंहगी गाड़ियां हैं, जिनमें Rolls Royce Phantom, Rolls Royce Ghost, BMW X5, Mercedes-Benz G Wagon, Lamborghini Urus शामिल हैं।





from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/KdojCJO

Sunday, December 10, 2023

शाहरुख खान ने दिया सवाल करने वालों को जवाब, कहा ‘सब पूछते हैं इसलिए बता रहा हूं…’

जल्द ही किंग खान की फिल्म 'डंकी' रिलीज होने वाली है। रिलीज होने से पहले ही फिल्म की चर्चा हर जगह हो रही है। वहीं खुद शाहरुख खान ने फिल्म डंकी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। जिसमें किंग खान ने कई लोगों के सवाल का एक बार में ही जवाब अपने सोशल मीडिया के जरिये दिया है। साथ ही फिल्म के एक गाने 'ओ माही' का प्रोमो भी रिलीज किया है।

यह भी पढ़ें: 'एनिमल' फेम कुणाल ठाकुर के साथ मुक्ति मोहन ने लिए सात फेरे, फोटो हुई वायरल

'डंकी' के मायने: शाहरुख ने बताई अपनी राय
शाहरुख खान ने गाने के प्रोमो के साथ एक मजेदार कैप्शन के साथ एक सवाल का जवाब दिया है, बताते हुए कि 'डंकी' का मतलब है अपनों के साथ कयामत तक रहना है। शाहरुख खान ने लिखा "सब पूछ रहे हैं इसलिए बता रहा हूं। डंकी का मतलब होता है अपनों से दूर रहना...और जब अपने पास हो तो बस लगता है कयामत तक उसी के साथ रहें।


यह भी पढ़ें: 2023 की इन फिल्मों के साथ करें 2024 के नए साल की शुरुआत, ये फिल्में नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा

गानें के लिए किंग खान ने लिखा
शाहरुख आगे लिखते हैं कि डंकी ड्रॉप 5- 'ओ माही' का प्रोमोशनल वीडियो जल्द आएगा। फिल्म डंकी वर्ल्डवाइड 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: 'खो गए हम कहां' का ट्रेलर रिलीज, डिजिटल मीडिया में गुम दोस्तों से रिलेट कर पाएंगे आप

फैंस को है 21 दिसंबर का इंतजार
फैंस को हैरतअंगेज 'डंकी' का इंतजार है और उन्हें गाने के प्रोमो के साथ यह खुशखबरी मिली है कि फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।




from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/19g5MJL

'खो गए हम कहां' का ट्रेलर रिलीज, डिजिटल मीडिया में गुम दोस्तों से रिलेट कर पाएंगे आप

फिल्ममेकर जोया अख्तर एक बार फिर यंग जनरेशन के दिलों के तार को छेड़ने वाली और रिलेट कराने वाली फिल्म लेकर आ गई हैं। यह फिल्म तीन दोस्तों पर बेस्ड है जो की डिजिटल वर्ल्ड की कॉम्पलैक्सिटी में फंसे हैं। 'खो गए हम कहां' के ट्रेलर में रोमांस के साथ-साथ खूब सारा इमोशनल ड्रामा भी देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होते है ही इसकी चर्चा चरों तरफ हो रही है।

यह भी पढ़ें: 2023 की इन फिल्मों के साथ करें 2024 के नए साल की शुरुआत, ये फिल्में नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा

डिजिटल वर्ल्ड की कॉम्पलैक्सिटी

फिल्म 'खो गए हम कहां' में तीन दोस्तों की कहानी है जो डिजिटल वर्ल्ड की कॉम्पलैक्सिटी में फंसे हैं। ट्रेलर में रोमांस के साथ-साथ खूब सारा इमोशनल ड्रामा दिखाया जा रहा है।

ट्रेलर का सोशल मीडिया पर तड़का
ट्रेलर वीडियो में अनन्या पांडे एक फोटो क्लिक करते हुए नजर आई हैं, जबकि सिद्धांत चतुर्वेदी सोशल मीडिया पर स्टैंडअप करते हुए दिखे गए हैं।

यह भी पढ़ें: मिलियन में हैं इनके फॉलोअर्स, पर खुद किसकी फैन हैं Tripti Dimri? इंटरव्यू में किया खुलासा

फिल्म की रिलीज डेट
'खो गए हम कहां' का निर्देशन अर्जुन वैरन सिंह और कहानी जोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा लिखी गई है। फिल्म 26 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/prBfY9n

‘मेरे पापा ने गलत किया, मैं कभी नहीं दोहराऊंगा’ बॉबी देओल ने धर्मेंद्र के लिए क्यों कही कड़वी बातें

Bobby Deol on Dharmendra: एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी एक्टिंग ने सबको दीवाना बना दिया है। ऐसे में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने पिता धर्मेंद्र के लिए काफी हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा- मैं अपने पापा की गलती नहीं दोहराना चाहता। ये उनके फैंस को हैरान कर रहा है। जानते हैं। आखिर ऐसा क्या और क्यों बोल गए एक्टर...

धर्मेंद्र की ये गलती बॉबी नहीं भूल सकते? (Bobby Deol On Father Dharmendra)
बॉबी देओल का एक इंटरव्यू इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्टर ने अपने पिता और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया और कहा कि मैं उनकी गलतियां कभी नहीं दोहराना चाहूंगा।

बॉबी ने अपने बेटों के साथ बॉन्ड को लेकर कहा कि, जैसा मेरे पिता का रिश्ता मेरे साथ था। वैसे रिश्ता मेरा अपने बेटों के साथ बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि उस दौरान आप पिता से बहस बिल्कुल नहीं कर सकते थे और मेरे अंदर भी हमेशा से ये झिझक रही है..मैंने हमेशा ये ही कोशिश की है कि, जैसा मेरे साथ हुआ, वैसा मेरे बच्चों के साथ ना हो। इसमें मेरे पिता की भी कोई गलती नहीं है, क्योंकि वो उसी माहौल में बड़े हुए थे।”

बॉबी ने पत्नी की तारीफ में बांधे पुल (Animal Box Office Collection)
बॉबी देओल ने अपनी पत्नी के बारे में बात करते हुए कहा कि, मैंने अपनी पत्नी को भी कभी काम करने से नहीं रोका बल्कि जो कुछ भी मैं आज हूं वो सिर्फ मेरी पत्नी की वजह से हूं...” वहीं बात करें बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल’ की तो ये इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बवाल काटा हुआ है। फिल्म ने दुनियाभर में 650 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/T6lRJX3

'एनिमल' फेम कुणाल ठाकुर के साथ मुक्ति मोहन ने लिए सात फेरे, फोटो हुई वायरल

मुक्ति मोहन जिन्हें डांसर और अभिनेत्री के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में जाना जाता है उन्होंने एनिमल फेम कुणाल ठाकुर के संग सात फेरे ले लिए हैं। जिनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है।

यह भी पढ़ें: 2023 की इन फिल्मों के साथ करें 2024 के नए साल की शुरुआत, ये फिल्में नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
इंस्टाग्राम पर 10 दिसंबर 2023 को एक कम्बाइन्ड पोस्ट में मुक्ति-कुणाल ने अपने विशेष दिन की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ मुस्कराते हुए दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: मिलियन में हैं इनके फॉलोअर्स, पर खुद किसकी फैन हैं Tripti Dimri? इंटरव्यू में किया खुलासा

तस्वीरों में दिखें वेडिंग लुक
मुक्ति ने रेड, बेज और व्हाइट कलर का लहंगा पहना, जिसमें वह बहुत खूबसूरत दिख रही थीं। कुणाल ने क्रीम और रेड कलर की एथनिक शेरवानी पहनी जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में दूल्हा और दुल्हन के परिवार के सदस्यों को एक साथ पोज देते हुए दिखाया गया है। वहीं कुछ तस्वीरों में मुक्ति-कुणाल के बीच के शादी वाले स्पेशल मोमेंट्स दिखाए गए हैं।

सेलिब्रिटीज ने दी बधाइयां
इस धमाकेदार मौके पर सेलिब्रिटीज ने मुक्ति-कुणाल को बधाइयां दी। जिनमें विजय वर्मा से लेकर ऋचा शर्मा, आयुष्मान खुराना, नकुल मेहता, गौहर खान, मौनी रॉय, और तृप्ति ने मुक्ति-कुणाल को शुभकामनाएं भेजीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/jtpxQkJ

Saturday, December 9, 2023

Sam Bahadur Saturday Collection: ‘सैम बहादुर’ ने शनिवार को मचाया तहलता, 9वें दिन कलेक्शन बना आंधी

Box Office Collection: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। ऐसे में फिल्म हर दिन खुद को साबित कर रही है। फिल्म का कलेक्शन भले ही कम हो रहा हो। सैम बहादुर हार मानने को तैयार नहीं है। एनिमल (Animal) फिल्म भी इसी के साथ रिलीज हुई थी। एनिमल के हल्ले के बीच सैम बहादुर की रफ्तार कम हो गई है। अब Sacnilk ने ट्रेड के अनुसार जो आंकड़े जारी किए गए हैं उससे पता चला है कि सैम बहादुर ने आंतक कलेक्शन किया है।

सैम बहादुर ने 9वें दिन किया कमाल (Sam Bahadur Box Office Collection Day 9)
Sacnilk बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों का हिसाब-किताब रखती है। इसके अनुसार सैम बहादुर का कलेक्शन शानदार होते जा रहा है। फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन यानी 11 दिसंबर शनिवार को 6.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 49.05 करोड़ हो गई है। जो रविवार तक 50 करोड़ हो जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Sam Bahadur OTT Release: ‘सैम बहादुर’ OTT पर लाएगी तूफान, जानें कब और कहां विक्की करेंगे धमाल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/I6FgslH

बॉक्स ऑफिस पर Animal की सुनामी, Rashmika Mandanna ये क्या कह गईं, बोलीं- उसे किया जज...

Rashmika Mandanna Wrote Post For Animal: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। इस फिल्म के कई सीन्स और डायलॉग्स के चलते विवाद भी हो रहा है। फिल्म ने वैसे तो दुनियाभर में लगभग 600 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, और भारत में भी 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच, फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और स्टार कास्ट को सोशल मीडिया पर यूजर्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। अब रश्मिका मंदाना ने अपने किरदार, गीतांजलि, के संदर्भ में एक पोस्ट शेयर किया है।

'एनिमल' के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की रश्मिका
रश्मिका ने एक नोट में लिखा है कि फिल्म में उनके किरदार गीतांजलि का रोल रणविजय की पत्नी का है, सिनेमाघरों में फिल्म का एक हफ्ते का समय पूरा हो गया है। ऐसे में 'एनिमल' के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर करते हुए, रश्मिका ने अपने कैरेक्टर पर एक नोट शेयर किया है। इसमें डायरेक्टर वांगा ने उन्हें जो समझाया, उसके बारे में एक्ट्रेस ने फैंस को बताया है।

rashmika_mandanna_wrote_post_for_anima.jpg


जानिए रश्मिका ने क्या नोट लिखा

पहली फोटो में रश्मिका मंदाना, जो गीतांजलि के रूप में हैं, उन्हें गुस्से में खड़ा दिखाया गया है। दूसरी तस्वीर में, रश्मिका को रणबीर और डायरेक्टर वांगा के साथ सीढ़ियों पर शूट के बीच खड़ा देखा जा सकता है। अपने नोट में, रश्मिका ने लिखा है, "'गीतांजलि… अगर मैं उसके बारे में एक वाक्य में बताऊं... तो वो घर पर अपने परिवार को एक साथ रखने वाली एकमात्र पावर होगी। वो प्योर, रियल, अनफिल्टर्ड, मजबूत और रॉ है... एक एक्टर के रूप में, मैं गीतांजलि के कुछ एक्शन्स पर सवाल उठाती... और मुझे याद है कि मेरे निर्देशक ने मुझसे कहा था, रणविजय और गीतांजलि ऐसे ही लोग हैं... ये उनका प्यार और जुनून है, उनके परिवार और उनका जीवन - यही है।

रश्मिका ने आगे लिखा, “सभी तरह की हिंसा, चोट और असहनीय दर्द से भरी दुनिया में - गीतांजलि शांति और विश्वास लाएगी... वह अपने पति और बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए अपने भगवान से प्रार्थना करेगी... वह एक चट्टान है जिसने सभी का सामना किया है। वो अपने परिवार की खातिर अपनी शक्ति में कुछ भी कर सकती है। मेरी नजर में गीतांजलि बिल्कुल खूबसूरत है, और कुछ मायनों में वह उन ज्यादातर महिलाओं की तरह है, जो मजबूती से खड़ी हैं और दिन-ब-दिन अपने परिवार की रक्षा कर रही हैं।"

यह भी पढ़ें: ‘टाइगर 3’ ने दिखाया दम, 27वें दिन कमाई हुई आंधी

'एनिमल' फिल्म में रश्मिका मंदाना के किरदार पर भी खूब चर्चा हो रही है, लेकिन उन्हें उनके काम के लिए तारीफ भी मिल रही है। इस चित्र में अनिल कपूर, बॉबी देओल, सौरभ सचदेव और तृप्ति डिमरी ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/h02BQUs

Animal Saturday Collection: ‘एनिमल’ शनिवार को लाई तूफानी आंधी, 9वें दिन इतिहास बना कलेक्शन

Box Office Collection: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एनिमल (Animal) को रिलीज हुए महद 9 दिन ही हुए हैं। फिल्म लगातार नए कीर्तिमान गढ़ रही है। एनिमल का क्रेज इतना है कि फैंस 500-500 की टिकट खरीद रहे हैं। फिल्म की रेटिंग कम होने का नाम नहीं ले रही। एनिमल में रणबीर कपूर की एक्टिंग और बॉबी देओल के स्वैग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। न जानें कलेक्शन का ये आंतक कहा जाकर रुकेगा। अब Sacnilk ने ट्रेड के मुताबित जो आंकड़े जारी किए हैं। उसके अनुसार एनिमल ने दूसरे शनिवार भौकाल कलेक्शन किया है।

'एनिमल' ने 9वें दिन मचाया गदर (Animal Box Office Collection Day 9)
Sacnilk के ट्रेड के अनुसार एनिमल फिल्म ने 9वें दिन चारो खाने कर दिए हैं और एक विशाल कलेक्शन खड़ा कर दिया है। एनिमल ने रिलीज के 9वें दिन 37 करोड़ का बवंडर कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 398.53 करोड़ हो गई है। एनिमल ने 9वें दिन जवान का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच दिया है। फिल्म अब 400 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने से चंद रुपए ही दूर है।

यह भी पढ़ें: Animal में जूता चाटने वाले सीन पर Tripti Dimri ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मन में आया…



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/YOoQ0aD

Tiger 3 Box Office: ‘टाइगर 3’ ने शनिवार का काटा बवाल, 28वें दिन कलेक्शन हुआ आंतक

Box Office Collection: सलमान खान (Salman Khan) की टाइगर 3 (Tiger 3) को रिलीज हुए पूरे 28 दिन हो चुके हैं। ऐसे में फिल्म हर दिन इतिहास रच रही है। फिल्म का क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एनिमल (Animal) ने गर्दा उड़ा रखा है। इसके बावजूद 'टाइगर 3' थिएटर्स में शेर की तरह दहाड़ रही है। जहां फिल्म ने शुक्रवार को महाकाय कलेक्शन किया था वहीं, अब शनिवार को भी शानदार कमाई हुई है। Sacnilk ने जो टाइगर 3 के 28वें दिन के आंकड़े बताए हैं। वह काफी जबरदस्त रहे हैं।

'टाइगर 3' 28वे दिन लाई तूफान (Tiger 3 Box Office Collection Day 28)
Sacnilk ने जो टाइगर 3 को लेकर अपने आंकड़े बताए हैं वे एक दम साफ हैं। उनसे पता चल रहा है कि 'टाइगर 3' दिन रिकॉर्ड बना रही है। अब फिल्म ने रिलीज के 28वें दिन यानी शनिवार 11 दिसंबर को 1.12 करोड़ का भौकाल कलेक्शन किया है। अब इसकी कुल कमाई 289.31 करोड़ हो गई है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 461.81 करोड़ कमा लिए हैं।

यह भी पढ़ें: Tiger 3 OTT Release: ‘टाइगर 3’ की दहाड़ अब इस OTT पर देगी सुनाई, जानिए सलमान खान कब काटेंगे बवाल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/a3kNeBr

Friday, December 8, 2023

Animal Box Office Collection: एनिमल ने शुक्रवार को भरी हुंकार, 8वें दिन की कमाई जान आप हो जाएंगे हैरान

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक सक्सेसफुल वीक पूरा कर लिया है और लगातार बड़ी कमाई कर रही है।

8वें दिन का कलेक्शन आया सामने
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म 'एनिमल' ने 8वें दिन में 23.50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म रिलीज़ होने के बाद से ही चर्चाओं का विषय बनी हुई है।

भारत और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में किया कमाल
भारत में फिल्म 'एनिमल' का कलेक्शन अब 361.08 करोड़ हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने 560 करोड़ को पार कर लिया है।


गदर 2 से बढ़ी आगे
फिल्म 'एनिमल' सनी देओल की 'गदर 2' के रिकॉर्ड से भी आगे निकल रही है। बात की जाये गदर 2 के आठवें दिन की तो फिल्म ने 19.5 करोड़ कमाए थे।

यह भी पढ़ें: 2023 की इन फिल्मों के साथ करें 2024 के नए साल की शुरुआत, ये फिल्में नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा

तोड़ सकती है पिछले रिकॉर्ड
बात की जाये गदर 2 की तो सनी देओल की फिल्म ने भारत में 525.7 करोड़ रुपए की कमाई की थी। उस समय गदर 2 की कुल कमाई दुनियाभर में 691 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी, और इसका कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा था। जिस तरह से हर दिन एनिमल का कलेक्शन बढ़ रहा है। उस हिसाब से एनिमल फिल्म गदर 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ती नज़र आ सकती है ।




from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/mQlOcCP