Monday, March 1, 2021

बचपन की तस्वीर पोस्ट कर Kangana Ranaut ने शेयर किया जन्म का किस्सा, बोलीं-'जब पैदा हुई तो घरवालों ने कहा...'

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) अक्सर विवादों में ही घिरी नज़र आती हैं। लेकिन अक्सर देखा गया है कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा अपने फैंस संग बात करती हुई दिखाई देती हैं। मार्च महीने में कंगना अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। इस बीच कंगना ने अपनी एक बचपन की तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह अपनी बहन रंगोली संग दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने उनके जन्म का भी एक किस्सा कैप्शन में बताया है।

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone के हमशक्ल की तस्वीर तेजी से हो रही है वायरल, तस्वीर देख लोग बोले- 'दाढ़ी वाली दीपिका'

Kangana Ranaut

कंगना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है। उसमें वह सलवार कमीज पहने हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना लिखती हैं कि यह महीना उनके जन्मदिन का है। वह अपनी दादी-नानी की यह कहानियां सुनती हुई बड़ी हुई हैं। कंगना बताती हैं कि उन्होंने अक्सर यही सुना है कि एक बहन के बाद दूसरी लड़की के जन्म के बाद सभी बेहद निराश हो गए थे। लेकिन कंगना कभी भी इस बात का बुरा नहीं मानती थी।

यह भी पढ़ें- फैमिली के साथ वक्त बिताते हुए नज़र आए Sanjay Dutt, पत्नी और बच्चों संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर

वह सोचती थीं कि वह बेहद ही सुंदर हैं। ऐसे में उनकी शादी करना उनके घरवालों के लिए बोझ नहीं होगा। कंगना बताती हैं कि सभी उनकी इन बातों काफी हंसते थे। कंगना आगे बताती हैं कि कई किताबों, अध्ययन और शोध बतातें कि जो लोग सबसे अलग होते हैं वही सफलताएं पाते हैं। उन्हें समाज और परिवार स्वीकार करने से मना कर दिया जाता है। कंगना का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

Kangana Ranaut

आपको बात दें इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कंगना फिल्म 'थलाइवी' ( Thalavi ) और 'धाकड़' ( Dhaakad ) में अलग-अलग किरदार निभाती हुईं नज़र आएंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kCcZXN

Deepika Padukone के हमशक्ल की तस्वीर तेजी से हो रही है वायरल, तस्वीर देख लोग बोले- 'दाढ़ी वाली दीपिका'

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) अक्सर सुर्खियों में अपनी फिल्मों और अपनी खूबसूरती की वजह से रहती हैं। लेकिन इन दिनों दीपिका एक अलग ही वजह से सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। दरअसल, दीपिका का एक हमशक्ल सामने आया है। लेकिन वह कोई लड़की नहीं बल्कि एक लड़का है। जी हां, पाकिस्तानी फिल्म एक्टर की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक्टर को देख सभी उन्हें दीपिका पादुकोण कहने लगे हैं।

यह भी पढ़ें- फैमिली के साथ वक्त बिताते हुए नज़र आए Sanjay Dutt, पत्नी और बच्चों संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर

सोशल मीडिया पर जिस शख्स को दीपिका पादुकोण का हमशक्ल बताया जा रहा है। वह कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा ( Fahad Mustafa ) हैं। जिनका चेहरा काफी हद तक दीपिका से मिलता-जुलता रहता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर दीपिका और फहाद की साथ में तेजी से कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीर को देखने के बाद लोगों का कहना है कि 'अगर फहाद के चेहरे से दाढ़ी को हटा दिया जाए तो वह बिल्कुल दीपिका जैसा ही लगेगा।' वहीं एक यूजर ने फहाद की दीपिका से मिलते जुलते चेहरे वाली फोटो को पोस्ट करते हुए कहा है कि-'प्लीज इसे हटा दो।' इसे देखकर मैं और मेरी बेटियां डिस्टर्ब हो रही हैं।

 

Deepika Padukone

वैसे आपको बता दें ऐसा पहली बार नहीं है। जब दीपिका की किसी हमशक्ल की तस्वीर सामने आई हो। इससे पहले भी एक महिला की तस्वीर सामने आई थी। जिसका नाम अमला पॉल था। वह भी बिल्कुल दीपिका जैसी ही लगती है। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही पति रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) संग फिल्म '83' में नज़र आएंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/300Fc0V

न्यू नॉर्मल: ग्राहक खोने के डर से डिजिटल हो रहे देश के किराना स्टोर

कोलकाता। कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन से प्रभावित हुए किराना स्टोर अपने कारोबार को सुचारू बनाने के लिए डिजिटल की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अपने ग्राहकों को बड़े-बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के कारण खो न दें, इसके लिए अधिकांश किराना स्टोर ने ऐसी प्रणाली तैयार की है, जिससे ग्राहक इंटरनेट या ऐप के माध्यम से सामान मंगवा और उसका भुगतान कर सकते हैं। ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण पिछले कुछ महीनों में एक मिलियन से अधिक किराना स्टोर डिजिटल हो गए हैं और उनके स्टोर में ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करने, ऑनलाइन ऑर्डर लेने और आपूर्ति करने, वस्तु सूची का प्रबंधन जैसी ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध हैं। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलूरु, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद सहित देश के दस शहरों में किए गए स्नैपबिज के हालिया अध्ययन की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार देश में लगभग 75 प्रतिशत किराना स्टोर ऑनलाइन होने की दिशा में काम कर रहे हैं।

ग्राहकों की संख्या व होम डिलीवरी बढ़ी -
स्नैपबिज डिवाइसेज टेक्नोलॉजी फॉर लोकल किराना स्टोर अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार डिजिटलाइजेशन के कारण 80 फीसदी से अधिक किराना दुकानों के ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। उपभोक्ताओं के संपर्क रहित खरीदारी को प्राथमिकता देने की वजह से 2020 से होम डिलीवरी में भी वृद्धि हुई।

ऐप के इस्तेमाल से बना रहे पहुंच-
डिजिटल हो रहे किराना स्टोर अपने उपभोक्ताओं को तत्काल सेवा देने के लिए ऑनलाइन ऑर्डरिंग ऐप और डिजिटल भुगतान करने वाले ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस कारण किराना दुकानों के पारिस्थितिकी तंत्र में बैंकिंग क्षेत्र की भूमिका बढ़ रही है, लेकिन क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करने में कमी आ रही है।

वक्त के साथ आ रहे बदलाव -
&बदलते वक्त के साथ किराना दुकानें खुद को तेजी से बदल रही हैं। ऑनलाइन भुगतान, ऑर्डर लेने, आपूर्ति करने और वस्तु सूची का प्रबंधन जैसी ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। ये सेवाएं उन्हें उन नए ग्राहकों को आसानी से प्राप्त करने में सक्षम बनाती हैं, जो कोरोना से संक्रमित होने से बचना चाहते हैं।
- प्रेम कुमार, संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्नैपबिज



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e0XsQ2

फैमिली के साथ वक्त बिताते हुए नज़र आए Sanjay Dutt, पत्नी और बच्चों संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ( Sanjay Dutt ) अपने परिवार के कितने करीब हैं। यह बात तो सब जानते हैं। अक्सर उन्हें उनकी बीवी और बच्चों के साथ ही देखा गया है। वहीं जब से वह कैंसर जैसी भयानक बिमारी से ठीक हुए हैं। तभी से वह अक्सर अपनी फैमिली संग वक्त बीताते हुए नज़र आते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर संजू बाबा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वक्त बीताते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- लगातार ट्रोल हो रही Ankita Lokhande ने दिया सुशांत के फैंस को करारा जवाब, बोलीं- 'नहीं जानते आप मेरी कहानी'

Sanjay Dutt

सोशल मीडिया पर एक्टर संजय दत्त ने अपनी फैमिली की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए संजू बाबा ने कैप्शन में लिखा है कि "हमेशा एक साथ!" कुछ समय पहले ही संजय और मान्यता दत्त (Manyata Dutt) ने अपनी शादी की 13वीं वेडिंग एनिवर्सरी धूमधाम से सेलिब्रेट की थी। बता दें मान्यता संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं।

यह भी पढ़ें- अली गोनी और जैस्मीन भसीन का रोमांटिक वीडियो आया सामने, कपल की देखी क्यूट केमिस्ट्री

Sanjay Dutt

आपको बता दें फिल्म सड़क की रिलीज़ से पहले संजय दत्त को पता चला था कि उन्हें कैंसर की बीमारी है। जिसके बाद उन्होंने अपना इलाज मुंबई में कराया और महज 2 महीने के अंदर ही उन्होंने बीमारी पर जीत हासिल कर ली। इस मुश्किल घड़ी में उनकी पत्नी मान्यता ने उन्हें बेहद सपोर्ट किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q8ZBLR

शादियों के सीजन में 11 हजार रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, जानिए दाम

नई दिल्ली। जो लोग शादी से पहले सोना खरीदने का मन बना रहे थे, उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। सोना 9 महीने में सबसे सस्ता हो चुका है। आज सोना मल्टी कमोडिटी इंडेक्स पर 45 हजार रुपए से नीचे आ गया। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम 1700 डॉलर प्रति ओंस के आसपास टिके हुए हैं। जानकारों की मानें तो डॉलर में तेजी के कारण सोने में गिरावट का माहौल बना हुआ है। वैसे यह गिरावट ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। जल्द ही सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः- शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स एक बार फिर से 50 हजार अंकों के पार

घरेलू बाजारों में सोना और चांदी हुआ सस्ता
मौजूदा समय में वायदा बाजार में सोना 200 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 45108 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि आज सोना 44984 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ 9 महीने के निचले स्तर पर चला गया था। वैसे आज सोना 45066 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था। अगस्त के उच्चतम स्तर से सोना 11,200 रुपए प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो चुका है। वहीं दूसरी ओर चांदी की बात करें तो मौजूदा समय में 1037 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 67763 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। जबकि कारोबरी सत्र के दौरान 67512 रुपए के निचले स्तर पर आ गई थी।

यह भी पढ़ेंः- मोदी सरकार को लगातार 5वें महीने बड़ी राहत, जानिए जीएसटी कलेक्शन से कितनी हुई कमाई

विदेशी बाजारों में सोना हुआ सस्ता
विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स सोना वायदा 12.40 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1710.60 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकमि गोल्ड स्पॉट 9.47 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1715.57 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी वायदा 2 फीसदी की गिरावट के साथ 26.14 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है। जबकि सिल्वर स्पॉट में 1.66 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से दाम 26.13 डॉलर प्रति ओंस पर आ गए हैं।

यह भी पढ़ेंः- कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल नहीं हुआ सस्ता, जानिए आज की कीमत

डॉलर में तेजी आने से आई गिरावट
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार मौजूदा समय में डॉलर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। डॉलर 3 हफ्तों की उंचाई पर आ गया है। जिसकी वजह से सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। यह गिरावट परमानेंट नहीं है। देश में शादियों का सीजन है और डिमांड में बढऩे से प्रीमीयम में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में सोना और तेजी दौड़ सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uKAEK9

शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स एक बार फिर से 50 हजार अंकों के पार

नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 50 हजार से ज्यादा अंकों को पार कर गया है। वहीं निफ्टी 50 14800 अंकों पर कारोबार कर रही है। जानकारों की मानें तो विदेशी बाजारों से मिले अच्छे संकेत और जीएसटी के बेहतर आंकड़ों के आने से बाजार में दम दिखाई दे रहा है। मौजूदा समय में सेंसेक्स 192.17 अंकों की तेजी के साथ 50,042.01 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 61.90 अंकों के साथ 14823.45 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः- मोदी सरकार को लगातार 5वें महीने बड़ी राहत, जानिए जीएसटी कलेक्शन से कितनी हुई कमाई

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मेटल को छोड़कर सभी में तेजी देखने को मिल रही है। बैंकिंग और आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर यूपीएल, महिंद्रा एंड महिन्द्रा, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस एनएसई पर टॉप गेनर बने हुए हैं। ओएनजीसी, टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक में गिरावट देखने को मिल रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q6ANUJ

मोदी सरकार को लगातार 5वें महीने बड़ी राहत, जानिए जीएसटी कलेक्शन से कितनी हुई कमाई

नई दिल्ली। जीएसटी कलेक्शन के मामले में केंद्र की मोदी सरकार को लगातार पांचवें महीने में बड़ी राहत मिली है। सरकार को फरवरी के महीने में भी जीसएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए के पार मिला है। अक्टूबर 2020 से लेकर फरवरी 2021 तक लगातार जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा आ रहा है। फरवरी 2021 में सकल जीएसटी राजस्व में सालाना आधार पर सात फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। इस महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.13 लाख करोड़ रुपए से अधिक दर्ज किया गया है।

कहां से हिुआ कितना कलेक्शन
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि फरवरी, 2021 में सरकार को सीजीएसटी के रूप में 21,092 करोड़ रुपए, एसजीएसटी के तहत 27,273 करोड़ रुपए और आईजीएसटी के रूप में 55,253 करोड़ रुपए प्राप्त हुए, जिनमें माल के आयात से 24,382 करोड़ रुपए मिले और उपकर (सेस) से सरकार को 9,525 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। फरवरी 2021 के महीने में केंद्र और राज्यों के रेगुलर सैटलमेंट और एड-हॉक सैटलमेंट के बाद का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 67,490 करोड़ रुपए और एसजीएसटी के लिए 68,807 करोड़ रुपए है।

यह भी पढ़ेंः- कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल नहीं हुआ सस्ता, जानिए आज की कीमत

लगातार तीसरे महीने में 1.11 लाख करोड़ के पार
राजस्व के मोर्चे पर केंद्र सरकार के लिए यह अच्छी खबर है। यह लागातार तीसरा महीना है, जब जीएसटी संग्रह 1.11 लाख करोड़ से अधिक रहा है और लगातार पांचवें महीने सरकार को एक लाख करोड़ रुपए से अधिक जीएसटी मिला है। कोरोना महामारी के बावजूद यह साफ तौर पर देश की तेज आर्थिक वृद्धि को दर्शाता है। अब आर्थिक गतिविधियों में रिकवरी होने से जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है। वित्त मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि यह आर्थिक सुधार और अनुपालन में सुधार के लिए कर प्रशासन द्वारा उठाए गए विभिन्न उपायों के प्रभाव का स्पष्ट संकेत है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NR9h0m

बजट गड़बड़ाया: ईंधन ने निकाला जेबों से धुआं, वाहन चलाना 30 फीसद महंगा

जयपुर । कोरोना काल में रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बेलगाम कीमतों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ईंधन के दाम बढऩे से रोजमर्रा का सामान भी महंगा होने लगा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हाल की वृद्धि के बाद वाहन चलाना 30 प्रतिशत तक ज्यादा खर्चीला हो गया है।

पेट्रोल के दाम 1 मार्च, 2020 को 75.52 रुपए, जबकि डीजल के 69.23 रु. प्रति लीटर थे। अब पेट्रोल 22.2 और डीजल 20.66 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। 1 मार्च, 2020 से पहले 15 के एवरेज वाली पेट्रोल कार से 250 किलोमीटर का सफर करीब 1,258 रुपए में तय हो जाता था। अब यह सफर करीब 371 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 1,629 रुपए में तय करना पड़ रहा है। यानी पेट्रोल कार वालों की जेब पर करीब 30 प्रतिशत का भार पड़ा है। इसी तरह पहले 2,300 रु. में करीब 35 लीटर डीजल आता था। अब 3 हजार रु. में मात्र 33 लीटर डीजल आता है। करीब 3 महीने स्थिर रहने के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में 20 नवंबर से वृद्धि का दौर शुरू हुआ था।

व्यावसायिक सिलेंडर भी महंगा...

लगातार महंगे हो रहे गैस सिलेंडर से भी आम लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। अप्रेल 2020 के बाद घरेलू गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी अघोषित तौर पर बंद होने से लोगों को इसके 58 प्रतिशत अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। व्यावसायिक सिलेंडर के दाम भी 25.38 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 1,296 रुपए से बढ़कर 1,625 रुपए तक पहुंच गए हैं।

सिलेंडर के दाम 25 रु. बढ़े-
नई दिल्ली. मार्च की पहली तारीख को जनता को तगड़ा झटका लगा। एलपीजी गैस सिलेंडर सोमवार को और महंगा हो गया। कीमत 25 रुपए बढ़ी है। फरवरी में तीन बार कीमत बढ़ाई गई थी। मार्च के पहले ही दिन कीमत बढऩे के बाद गैस सिलेंडर 819 रुपए का हो गया है। इससे पहले 4 और 25 फरवरी को 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के दाम 25-25 रु., जबकि 15 फरवरी को 50 रुपए बढ़ाए गए थे। दिसंबर से अब तक इसके दाम में 275 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। हर महीने की शुरुआत में और 15वें दिन गैस के दामों की समीक्षा होती है। इसके आधार पर कीमतों के बारे में फैसला किया जाता है। 'चूल्हा फूंको...'रसोई गैस की बढ़ती कीमत पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया, 'एलपीजी सिलेंडर के दाम फिर बढ़ गए। अब जनता के लिए मोदी सरकार के तीन ही विकल्प हैं- व्यवसाय बंद कर दो, चूल्हा फूंको और जुमले खाओ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/381CCvP

लगातार ट्रोल हो रही Ankita Lokhande ने दिया सुशांत के फैंस को करारा जवाब, बोलीं- 'नहीं जानते आप मेरी कहानी'

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput Death ) के देहांत हुए काफी समय बीत चुका है। लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें याद करते हुए दिखाई देते हैं। वहीं वह अक्सर उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ( Ankita Lokhnade ) पर सुशांत की मौत का गुस्सा उतारते हुए दिखाई देते हैं। जब से सुशांत का निधन हुआ है। तभी से ट्रोलर्स अंकिता ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ समय पहले ही अंकिता सोशल मीडिया पर लाइव आईं जहां उन्होंने अपने फैंस और सुशांत के फैंस संग खास बातचीत की।

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone की मेहनत का जिक्र करते हुए इमोशनल हुए Ranveer Singh, बोले- 'खून से लथपथ हालत में किया....'

Ankita Lokhande

अंकिता लोखंडे बीते दिन अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Ankita Lokhande Instagram ) से लाइव आईं थींं। जहां उन्होंने बताया कि कैसे लोग उनकी फोटोज और वीडियोज पर अश्लील और भद्दे कमेंट्स करते हैं। इस दौरान अंकिता ने लोगों से गुजारिश की अगर लोगों को उनकी पोस्ट पसंद नहीं आती है। तो वह उन्हें अनफॉलो कर दे। अंकिता ने सुशांत के फैंस से भी अपील करते हुए कहा कि वह उनकी इमेज खराब करने की बिल्कुलक कोशिश ना करें। अंकिता ने लाइव सेशन में कहा कि उन्हें तब बहुत बुरा लगता है। जब उनकी जिंदगी की कहानी के बारें में कोई कुछ जानता नहीं है और वह उन्हें भद्दे कमेंट करते हैं। इससे उनके परिवार पर काफी असर पड़ता है।

Ankita Lokhande

अंकिता ने यह भी बताया कि 'उनके परिवार के लिए यह बात समझ पाना काफी मुश्किल हो जाता है कि लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। वह समझ नहीं पाते हैं कि उन्होंने ऐसा किया क्या है जो लोग उन्हें गालियां दे रहे हैं।' अंकिता ने कहा है कि 'जो लोग उनके और सुशांत के रिलेशनशिप के बारें में जानते तक नहीं है। वह भी उन पर कई गलत आरोप लगाते नज़र आते हैं।' अंकिता ने यह भी कहा कि किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह किसी पर बेवजह गलत इल्जाम लगाए।

यह भी पढ़ें- जावेद अख्तर मानहानि मामले में Kangana के खिलाफ जारी हुआ जमानती वारंट, एक्ट्रेस की बढ़ी मुश्किलें

Ankita Lokhande

लाइव सेंशन के दौरान अंकिता ने सुशांत के फैंस को फटकार लगाते हुए कहा है कि 'जो लोग आज उन पर उंगली उठा रहे हैं वह शायद उनके रिश्ते को जानते नहीं थे। वह उनसे उतना ही प्यार करती थीं। जितना कि वह सब करते हैं। ऐसे में क्यों लड़ाई हो रही है वह भी नहीं जानती हैं। अंकिता ने कहा कि उन पर आरोप तो लगाए जा रहे हैं लेकिन उनकी कोई गलती नहीं है।' अंकिता ने बताया कि 'जिंदगी में हर किसी का अपना एक मकसद होता है। वहीं सुशांत भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते थे और उन्होंने वही किया जिससे वह आगे चले गए।' आपको बता दें 14 जून 2020 को वह अपने मुंबई स्थित घर पर मृत पाए गए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OdhKuy

कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल नहीं हुआ सस्ता, जानिए आज की कीमत

नई दिल्ली। देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि कच्चे तेल के ग्लोबल प्राइस में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्कट में कच्चे तेल में में हलचल होने का असर भारत में 15 दिन के बाद दिखाई देता है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में पेट्रोल और डीजल के दाम अपने उच्च स्तर पर है। फरवरी के महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है।

पेट्रोल के दाम में स्थिरता जारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार तीसरे दिन स्थिरता देखने को मिली है। वैसे शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 3 दिन की स्थिरता के बाद इजाफा देखने को मिला था। देश के चारों महानगरों दिल्ली में 24 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 23 पैसे और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद 91.17 रुपए, 91.35 रुपए, 97.57 रुपए और 93.11 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत में और इजाफा देखने को मिल सकता है।

डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
वहीं डीजल की कीमत में भी एक दिन की तेजी के बाद लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि शनिवार को डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 15 पैसे, मुंबई में 16 पैसे और चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि देखने को मिली थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों में दाम क्रमश: 81.47 रुपये, 84.35 रुपये, 88.60 रुपये और 86.45 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।

फरवरी में हुआ कितना इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में फरवरी के महीने में काफी इजाफा देखने को मिल चुका है। पहले बात पेट्रोल की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में 4.87 रुपए, कोलकाता में 3.66 रुपए, मुंबई में 4.71 रुपए और चेन्नई में 4.29 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा हो चुका है। जबकि डीजल की कीमत की बात करें तो दिल्ली में 4.99 रुपए, कोलकाता में 4.27 रुपए, मुंबई में 5.30 रुपए और चेन्नई में 4.74 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3r7dtHz

Amitabh Bachchan ने आंखों की सर्जरी के बाद लिखा ब्लॉग, बोले- आप सभी की प्रार्थनाओं हेतु आभार

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैंस के साथ आए दिन अपनी तस्वीरें और विचार साझा करते हैं। फैंस भी उनके विचारों का काफी सम्मान करते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग से फैंस को चिंता में डाल दिया था। उन्होंने लिखा था कि उनकी सर्जरी होनी है। जिसके बाद फैंस उनकी सेहत के लिए दुआ करने लगे।

Mouni Roy ने ब्लैक मोनोकिनी में दिए जबरदस्त पोज़, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हॉट फोटोज़

अब बिग बी ने सर्जरी के बाद फैंस के लिए ब्लॉग लिखा है। साथ ही, किसी भी टाइपिंग गलती के लिए उन्होंने फैंस से माफी मांगी है। अपने ब्लॉग के शुरुआत में बिग बी ने लिखा, 'मेरे स्वास्थ्य के लिए आप सभी की चिंताओं और प्रार्थनाओं हेतु आभार।' इसके बाद वह लिखते हैं, इस उम्र आंखों की सर्जरी नाजुक होती है और इसे सटीक रूप से देखभाल की जरूरत होती है। सबसे जरूरी और अहम काम किया जा चुका है और उम्मीद है बाकी भी सब अच्छे से होगा। दृष्टि और उसकी रिकवरी धीमी और कठिन है, इसलिए अगर टाइपिंग की गलतियां हैं तो उन्हें माफ करना होगा।

बिग बी ने ब्लॉग में क्रिकेट से जुड़ा एक उदाहरण भी दिया है। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि प्रोगेस धीमी है। दूसरी आंख की भी सर्जरी होगी। ऐसे में समय ज्यादा लगेगा। लेकिन उम्मीद है कि विकास बहल की नई फिल्म, जिसका टेंटटिव टाइटल गुडबाय है, के लिए अपने शेड्यूल तक सब कुछ ठीक हो जाएगा। इस फिल्म का काम कुछ ही समय में शुरू होगा।

जावेद अख्तर मानहानि मामले में Kangana के खिलाफ जारी हुआ जमानती वारंट, नहीं हुई थीं कोर्ट में हाजिर

बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन के दोस्त ने भी बताया था कि आंख से मोतियाबिंद हटाने के लिए बिग बी का एक छोटा सा लेजर ऑपेरशन किया गया था। वह थियेटर के अंदर गए और बाहर आ गए। 24 घंटे तक वह डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे। साथ ही, बिग बी के दोस्त ने बताया कि वह सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगे। इस फिल्म को रूमी जाफरी डायरेक्टर कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया था। जिसमें इमरान हाशमी भी नजर आ रहे थे। इसके अलावा उनकी फिल्म 'झुंड' और 'ब्रह्मास्त्र' भी जल्द रिलीज हो सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q3MICO

जावेद अख्तर मानहानि मामले में Kangana के खिलाफ जारी हुआ जमानती वारंट, एक्ट्रेस की बढ़ी मुश्किलें

नई दिल्ली। कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) अपनी बेबाकी की वजह से इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। अक्सर देखा गया है कि वह अपने ट्विट्स के माध्यम से बड़ी से बड़ी हस्तियों पर निशाना साधती हुईं नज़र आती हैं, लेकिन अक्सर उनका यही धाकड़ अंदाज उनके लिए घातक साबित हो जाता है। कुछ समय पहले कंगना ने मशहूर लेखक जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) को लेकर कई ट्विट्स किए थे। जिसमें उन्होंने जावेद अख्तर पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया दिया था। ऐसे में अब कंगना की मुश्किले बढ़ती हुईं नज़र आ रही हैं।

 

खबरों की मानें तो जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि मामले में मुबई मजिस्ट्रेट ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया है। आपको बता दें इससे पहले कंगना 1 फरवरी को समन भेजा गया था। जिसमें उन्होंने 1 मार्च से पहले कोर्ट में हाजिर होने की बात कही गई थी। बावजूद इसके कंगना कोर्ट में नहीं पहुंची। जिसके बाद वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुई थीं। वहीं अब कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक्ट्रेस को वारंट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone की मेहनत का जिक्र करते हुए इमोशनल हुए Ranveer Singh, बोले- 'खून से लथपथ हालत में किया....'

आपको बता दें कंगना ने ट्वीट में जावेद अख्तर के बारें में कहा था कि उन्होंने ऋतिक रोशन के मामले में चुप रहने और उनसे माफी मांगने के लिए उन्हें धमकाया था। जबकि जावेद का कहना था कि यह सभी आधारहीन आरोप हैं। जो उन पर कंगना ने लगाए थे। फिलहाल, कंगना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' ( Thalavi ) और 'धाकड़' ( Dhaakad ) के लिए सुर्खियों में बनी हुईं हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q8qpM6

Sunny Leone ने व्हाइट गाउन में शेयर की बेहद हॉट फोटोज़, बोलीं- मुझसे शादी कर लो...

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) की लोगों के बीच काफी पॉपुलैरिटी है। वह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिल्मों से ज्यादा वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। उनकी बोल्ड फोटोज़ पर लाखों लाइक्स आते हैं। लेकिन इस बीच सनी ने अपनी दुल्हन के अवतार में फोटो शेयर की है।

दूसरे बच्चे के जन्म के बाद Kareena Kapoor Khan ने शेयर की अपनी पहली तस्वीर, चेहरे पर दिखा ग्लो

पिछले काफी वक्त से सनी केरल (Kerala) में मौजूद हैं। वह एमटीवी के एक शो की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में वह लगातार वहां से अपनी हॉट फोटोज़ शेयर कर रही हैं। अब सनी ने अपनी कुछ नई फोटोज़ को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Sunny Leone Instagram) पर शेयर किया है। तस्वीरों में वह व्हाइट गाउन में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ है। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उनके पोस्ट पर अब तक तीन लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3r8BGxh

वेस्टर्न ड्रेस में Ankita Lokhande का नज़र आया ग्लैमरस अंदाज, दिलकश अदाओं से लूटा फैंस का दिल

नई दिल्ली। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ( Ankita Lokhande ) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आ रही हैं। वह आए दिन अपने फैंस के लिए कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती ही रहती हैं। हाल ही में अंकिता ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह वेस्टर्न लुक में बेहद ही बोल्ड एंड ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर अंकिता का यह अंदाज खूब सुर्खियां बंटोर रहा है।

यह भी पढ़ें- जानें कितनी बार हो चुका है Amitabh Bachchan का ऑपरेशन, मौत से भी जीत चुके हैं जंग

Ankita Lokhande

पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह फ्लोरल ग्रीन साइट कट ड्रेस में अपनी खूबसूरती को फ्लॉन्ट करती हुईं दिखाई दे रही हैं। इस ड्रेस के साथ अंकिता ने न्यूड मेकअप और फ्री हेयर्स और हाई हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया है। कैमरे के सामने अंकिता बड़े ही बोल्ड एंड ग्लैमरस अंदाज में पोज देती हुईं दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी अंकिता की जमकर तारीफ करते हुए नज़र आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Malaika Arora संग सैफ-करीना के घर पहुंचे Arjun Kapoor नज़र आए गुस्से में, शख्स को डांट लगाते हुए वायरल हुई फोटोज

ankita lokhande

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो अंकिता ने अपना एक्टिंग करियर पवित्र रिश्ता से शुरू किया था। जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) की फिल्म 'मर्णिकर्णिका' ( Manikarnika ) से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। वैसे आपको बता दें प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अंकिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) की भी वह गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। वहीं इन दिनों वह विक्की जैन ( Vicky Jain ) को डेट कर रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bL3dyw

दिवाली के बाद आम लोगों की बढ़ी मुसीबत, गैस सिलेंडर के 7 बार बढ़ चुके हैं दाम

नई दिल्ली। देश के मिडिल क्लास की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दीवाली के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में जो इजाफा होना शुरू हुआ था वो अब थमे नहीं का नहीं ले रहा है। दिसंबर के महीने में 2 बार, जनवरी में एक बार, फरवरी में तीन बार और मार्च में आज फिर से इजाफा हो गया है। यानी इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 7 इजाफा देखने को मिल चुका है। आंकड़ों के अनुसार तब से अब तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 225 रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है। आइए आपको भी बताते हैं कि गैस सिलेंडर के दाम कितने हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः- जानिए बिल गेट्स क्यों नहीं करते हैं पसंद, एंड्रॉयड समार्टफोन है उनका फेवरेट

इतने हो गए हैं गैस सिलेंडर के दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार एक मार्च को गैस सिलेंडर के दाम में फिर से इजाफा देखने को मिला है। आंकड़ों के अनुसार देश के चारों महानगरों में देश की राजधानी दिल्ली में 819 रुपए, कोलकाता में 845.5 रुपए, मुंबई 819 रुपए और चेन्नई में 835 रुपए प्रति गैस सिलेंडर हो गए हैं। इससे पहले फरवरी के महीने में तीन बार इजाफा हो चुका है।

यह भी पढ़ेंः- टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, जीएसटी रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2021 तक बढ़ाई

225 रुपए का हो चुका है इजाफा
नवंबर में देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपए थी। दिसंबर से अब तक कीमत में 7 बार इजाफा देखने को मिल चुका है। देश की राजधानी दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत में 225 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा हो चुका है। जबकि कोलकाता में भी 225 रुपए, मुंबई में 225 रुपए और चेन्नई में भी 225 रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है।

यह भी पढ़ेंः- जीडीपी के आंकड़ों से झूमा बाजार, निवेशकों की झोली में गिरे 2.80 लाख करोड़ रुपए

प्री कोविड लेवल पर पहुंच चुके हैं दाम
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम प्री कोविड पर पहुंच गए हैं। करीब साल भर के उच्चतम स्तर पर चल रहे हैं। आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 800 रुपए के पार 12 फरवरी 2020 को पहुंचे थे। उस दिन दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम 858.50 रुपए, कोलकाता में 896 रुपए, मुंबई 829.50 रुपए और चेन्नई में 881 रुपए गैस सिलेंडर पर पहुंच चुके हैं। उसके बाद जुलाई तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q22jT5