Sunday, August 1, 2021

Indian Economy: कोरोना से उबरने के मिले संकेत, GST कलेक्शन 2020 तुलना में 33% ज्यादा

GST Collection in July 2021: भारतीय अर्थव्यवस्था ( Indian Economy ) में कोरोना महामारी से तेजी से उबरने के संकेत मिले हैं। जुलाई 2021 में एवं सेवा कर ( GST ) कलेक्शन जुलाई में 33 फीसदी बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। इस बात की जानकारी वित्त मंत्रालय ( Finance Ministry ) ने आज दी है। जुलाई 2020 में जीएसटी कलेक्शन 87,422 करोड़ रुपए रहा था। जून 2021 में जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपए से कम यानी 92,849 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई 2021 में जीएसटी राजस्व 1,16,393 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की तुलना में 33 फीसदी ज्यादा है।

इनमें केंद्रीय जीएसटी 22,197 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी 28,541 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी 57,864 करोड़ रुपए और उपकर 7,790 करोड़ रुपए शामिल हैं।

Read More:

- SBI होम लोन पर दे रही है प्रोसेसिंग फीस में छूट, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

- सिर्फ 55 रुपए में मिलेगी 36 हजार रुपए की पेंशन, यहां से कराएं पंजीकरण

आयात से जुलाई 2020 तुलना में जीएसटी 36% ज्यादा

1 से 31 जुलाई 2021 तक दायर किए गए जीएसटी रिटर्न ( GST Return ) के अलावा इसी अवधि के IGST और वस्तुओं के आयात पर जुटाया गया उपकर भी शामिल हैं। समीक्षाधीन महीने में वस्तुओं के आयात से राजस्व पिछले साल के समान महीने के मुकाबले 36 प्रतिशत ज्यादा रहा। घरेलू लेनदेन से संग्रह 32 फीसदी ऊंचा रहां

जून में कलेक्शन लॉकडाउन की वजह से हुआ कम

केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से जारी सूचना में बताया गया है क लगातार आठ महीने तक जीएसटी कलेक्शन ( GST Collection ) का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा था। उसके बाद जून 2021 में यह घटकर इससे नीचे आ गया। इसकी वजह जून के कलेक्शन का मई के लेनदेन से संबंध था। मई 2021 के दौरान कोविड-19 की वजह से ज्यादातर राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन लगा हुआ था। लॉकडाउन में ढील के बाद यानि जुलाई का जीएसटी संग्रह का आंकड़ा एक बार फिर एक लाख करोड़ रुपए के पार निकल गया है। इससे पता चलता है कि अर्थव्यवस्था की रिकवरी तेजी से हो रही है।

Read More:

- PL देने वाले ऐप्स के लिए गूगल ने जारी की सख्त गाइडलाइंस, पालन न करने वालों को दी चेतावनी

- केंद्र सरकार ट्रैक्टर खरीदने पर किसानों को दे रही है 50% की छूट, ऐसे उठाएं योजना का लाभ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fiXbaU

क्या वित्त मंत्रालय हर महीने देगा 1.30 लाख रुपये इमरजेंसी कैश? जानिए इस संदेश की सच्चाई

नई दिल्ली। एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) हर माह 1.30 लाख रुपये इमरजेंसी कैश बांट रहा है। अगर आपके पास भी इस तरह का कोई मैसेज आया है तो सतर्क हो जाएं। यह एक फेक संदेश है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ये मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। पीआईबी (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) ने इसकी पड़ताल की और इसे पूरी तरह से फेक बताया है। पीआईबी ने बताया कि वित्त मंत्रालय की ओर से इस तरह की कोई योजना नहीं चलाई गई है।

पीआईबी ने ट्वीट करा

पीआईबी फैक्ट चेक (#PIBFactCheck ) ने अपने एक ट्वीट में कहा कि एक वॉट्सऐप मैसेज में दावा करा जा रहा है कि भारत का वित्त मंत्रालय लोगों को इमरजेंसी कैश मुहैया करा रहा है। इमरजेंसी कैश के रूप में वित्त मंत्रालय लोगों को छह माह के लिए 1.30 लाख रुपये प्रति माह दे रहा है।

ये भी पढ़ें: SBI होम लोन पर दे रही है प्रोसेसिंग फीस में छूट, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

पीआईबी ने लोगों को दी सलाह

पीआईबी की ओर से यह दावा करा गया कि ये फर्जी संदेश है और लोगों को सलाह दी है कि ऐसी किसी भी योजना पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह से जांच लें। सरकार की ओर से हर योजना की जानकारी पहले मंत्रालय की ओर से जारी होती है। इसलिए हर योजना से जुड़े मंत्रालय की वेबसाइट, पीआईबी और दूसरे माध्‍यमों से पड़ताल करने के बाद ही आवेदन करें। इसके साथ ही कहा गया कि किसी फर्जी खबर के झांसे में आने पर आपको फायदे के बजाय आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: आज से बदल गए हैं बैंक और पैसे से जुड़े ये नियम, गलती होने पर देनी होगी पेनल्टी

कोरोना काल में बढ़ रहीं फेक खबरें

कोरोना काल में देशभर में ऐसे हालात बने हुए है कि फेक खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने वायरल खबर का पूरी तरह से खंडन किया है। उसने कहा कि सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। सरकार ने भी कोरोना काल में इस तरह की फर्जी खबरों को फैलने से रोकने के लिए कई प्रयास किए हैं।

आप भी करा सकते हैं फैक्टचेक

अगर आपके पास भी कोई इस तरह का मैसेज मिलता है तो फिर उसको पीआईबी के पास https:// fact check .pib. gov.in/ अथवा वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail.com पर भेज सकते हैं। यह जानकारी पीआईबी की वेबसाइट https://pib.gov.in पर मौजूद है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Vi4zvX

शूटिंग के दौरान श्रीदेवी को झाड़‍ियों के पीछे बदलने पड़ते थे कपड़े, एक्ट्रेस ने किया था खुलासा

नई दिल्ली। ये बात तो सब जानते हैं कि पुराने जमाने अभिनेत्रियों के लिए फिल्म की शूटिंग करना कितना मुश्किल होता था। उस वक्त भी अभिनेत्रियां आउटडोर शूटिंग पर जाया करती थीं। सीन के मुताबिक उन्हें कपड़े भी बदलने पड़ते थे। उस वक्त उनके पास वैनिटी वैन भी नहीं होती थी। ऐसे में अभिनेत्रियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इन तकलीफों के बारें में एक बार दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने खुलकर बात की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे शूटिंग के दौरान एक्ट्रेसेस को तकलीफ होती थी।

झाड़ियों में बदलती थी कपड़े अभिनेत्रियां

एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने बताया था कि आजकल के मुकाबले पहले औरतों का फिल्मों में काम करना काफी मुश्किल होता था। श्रीदेवी ने कहा था कि आज के वक्त की अभिनेत्रियां काफी खुशकिस्मत हैं कि उनके पास वैनेटी वैन जैसी सुविधाएं हैं। श्रीदेवी नने बताया था कि उनके वक्त में एक्ट्रेसेस को झाड़ियों के पीछे जाकर कपड़े बदलने पड़ते थे। उस वक्त वैनिटी वैन जैसी कोई चीज नहीं हुआ करती थी।

ऐसे में वहां पर जो महिलाएं होती थी वो कपड़ों से चारों तरफ से अभिनेत्री को ढक लेती थीं। उन्हीं पर्दों के बीच वो अभिनेत्रियां कपड़ें बदला करती थीं। अब उन्हें किसने देखा किसने नहीं ये किसी को नहीं पता होता था।

 

यह भी पढ़ें- श्रीदेवी की मौत के जिम्मेदार थे Boney Kapoor! करीबी रिश्तेदार ने ही लगाए थे कई गंभीर आरोप

सेट पर होती थी अभिनेत्रियों को बहुत परेशानियां

श्रीदेवी ही नहीं बल्कि इससे पहले भी पुरानी अभिनेत्रियां इस बात का जिक्र कर चुकी हैं। उनका भी यही कहना था कि उस वक्त शूटिंग सेट पर ना तो एसी हुआ करते थे और ना ही एक्ट्रेसेस के पास कोई वैनिटी वैन होती थी। पूरा दिन वो पसीने में बैठी रहती थीं। जिसकी वजह से उन्हें बार-बार मेकअप करना पड़ता था। साथ ही कभी-कभी तो उन्हें बर्फ और तेज बारिश में भी शूट करना पड़ता था।

यह भी पढ़ें- Sridevi के निधन के 25 महीने बाद उनके अंकल ने खोले कई राज, Boney की वजह से बेहद दर्द में थीं, जानें और भी बहुत कुछ

बुखार में किया गाना शूट

आपको बता दें श्रीदेवी ने हिंदी सिनेमा जगत में कई सालों तक काम किया है। उन्होंने कई अनोखे किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाई। बताया जाता है कि फिल्म चालबाज के दौरान एक्ट्रेस को 103 डिग्री बुखार था। फिर भी उन्होंने सॉन्ग 'ना जाने कहां से आई है' कि शूटिंग की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fjlNQB

बॉलीवुड की वो फिल्में जिनमें पार हुई 'मूर्खता' की हद, सीन देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई तरह की फिल्में बनती आई हैं। फिल्में लोगों को हंसाने और रुलाने का काम करती हैं। किसी फिल्म में दोस्ती, किसी में प्यार और किसी में दुश्मनी दिखाई जाती है। फिल्में देखकर इंसान की थकान चली जाती है और उसे अपने करीबी लोगों के साथ एक मजेदार पल भी बिताने का मौका मिलता है। हालांकि, बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में भी बनी हैं जिनमें लॉजिक की हत्या कर दी जाती है और वह लोगों के गले के नीचे नहीं उतर पाती है। आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताएंगे-

ये भी पढ़ें: पति की हरकतों के कारण शर्म से झुक गया इन अभिनेत्रियों का सिर

1. रब ने बना दी जोड़ी
इस फिल्म से एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपना डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ शाहरुख खान लीड रोल में थे। फिल्म में दोनों पति-पत्नी के रोल में हैं। इसमें दिखाया जाता है कि शाहरुख अपनी मूंछें मुंडवा लेते हैं और अनुष्का उन्हें पहचान नहीं पाती हैं। उसके बाद शाहरुख घर के बाहर एक अंजान शख्स बनकर उनके साथ रहते हैं और घर के अंदर मूंछें लगाकर उनके पति बन जाते हैं। अब भला ऐसे कैसे हो सकता है कि सिर्फ मूंछें हटा लेने के बाद कोई पत्नी अपने पति का न पहचान पाए।

2. कुछ कुछ होता है
करण जौहर ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। इसमें शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में होते हैं। जब काजोल छोटे बालों में होती हैं और लड़कों की तरह रहती हैं तो तब तो शाहरुख उन्हें भाव नहीं देते हैं। लेकिन सालों बाद जब वो उन्हें साड़ी और लंबे बालों में देखते हैं तो दिल दे बैठते हैं। अब भला कौन कहता है कि छोटे बालों में लड़कियां सुंदर नहीं लगता है।

3. गुंडा
गुंडा फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती लीड रोल में थे। इस फिल्म में भी लॉजिक की ऐसी धज्जियां उड़ाई गई हैं कि आज भी ये मीम मैटिरियल है। फिल्म के एक सीन में मिथुन साइकिल की आड़ में बंदूक चला रहे होते हैं। उनका ये सीन आज भी हंसी का पात्र है। सोशल मीडिया पर इसके मीम वायरल होते रहते हैं।

4. कभी ख़ुशी कभी ग़म
लो जी इस लिस्ट में करण जौहर की एक और फिल्म आ गई है। कभी खुशी कभी गम में शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन लीड रोल में थे। फिल्म में दिखाया गया है कि काजोल के बाबूजी की मौत होने पर शाहरुख उनसे शादी कर लेते हैं। आज भी ये सीन लोगों के गले से नहीं उतरता है।

ये भी पढ़ें: Happy Friendship Day 2021: दोस्ती को बखूबी बयां करते हैं बॉलीवुड के ये फिल्मी गाने

5. रेस 3
अब इस लिस्ट में सलमान खान की फिल्म न हो, ऐसा कैसे हो सकता है? भाईजान ने भी ऐसी कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें लॉजिक की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई है। फिल्म रेस 3 तो आपको याद ही होगी। एक सीन में सलमान खान को हाथ में मिसाइल लॉन्चर पकड़ कर दुश्मन से भिड़ते हुए दिखाया गया है। इसी से आप समझ सकते हैं कि फिल्म देखकर दर्शकों का क्या हाल हुआ होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WKciDN

इन 6 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को सार्वजनिक रूप से शर्मिन्दा होने से बचाते नजर आए ये स्टार्स

मुंबई। ग्लैमर वर्ल्ड में अधिकतर सेलेब्स वेस्टर्न और मॉडर्न कपड़े वियर करना पसंद करते हैं। ग्लैमर वर्ल्ड में खुद को बनाए रखने के लिए ऐसा करना जरूरी भी है। हालांकि कई बार इन कपड़ों की वजह से शर्मसार होने की नौबत आ जाती है। खासतौर से एक्ट्रेसेस को। ऐसे भी कई मौके आए हैं जब एक्टर्स ने अपने संग मौजूद एक्ट्रेस को कपड़ों के चलते सार्वजनिक रूप से शर्मिन्दा होने से बचाया। आइए जानते हैं कि एक्टर्स ने किन मौकों पर एक्ट्रेसेस को किया वॉर्डरोब मॉलफंक्शन से सेव—

टाइगर श्रॉफ— दिशा पाटनी

saved_wardrobe_malfunction_disha.png

अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने साल 2017 में लैक्मे फैशन वीक के दौरान रैम्प वॉक किया था। दोनों डिजाइन मनीष मल्होत्रा के ड्रसेज में रैम्प पर उतरे थे। पहले टाइगर ने रैम्प वॉक किया। इसके बाद दिशा पाटनी रैम्प पर आईं। उनके आने के साथ ही टाइगर का ध्यान उनकी तरफ गया और उन्होंने दिशा के कान में कुछ कहा। असल में रैम्प पर रिफ्लैक्टिव ग्लास लगा हुआ था और दिशा ने शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। टाइगर ने दिशा के कान में यही बात बताई कि ग्लास को देखकर कदम बढ़ाएं। इसके बाद दिशा रैम्प पर चलगे लगीं। तुरंत बाद ही स्टेज के पास मौजूद एक सहायक ने दिशा को नीचे बुलाया। रैम्प के नीचे उतरकर वापस दिशा स्टेज पर चढ़ीं।

यह भी पढ़ें : कान फिल्म फेस्टिवल में वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार होते-होते बचीं थीं Priyanka Chopra, देखिए वायरल फोटोज

शाहिद कपूर— मीरा राजपूत

saved_wardrobe_malfunction_shahid_kapoor.png

शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ साल 2017 में अनिल कपूर की दीवाली पार्टी अटेंड करने गए थे। इस दौरान मीरा ने जो ड्रेस पहनी थी, उसमें शाहिद को कुछ गड़बड़ नजर आई। इस पर शाहिद ने मीरा को साइड में लेकर ड्रेस को ठीक करने को कहा और मीरा ने तुरंत इस पर ध्यान देकर खुद को वार्डरोब मॉलफंक्शन से बचाया।

सलमान खान और कैटरीना कैफ

saved_wardrobe_malfunction_katrina.png

साल 2017 में आइफा अवॉर्ड से जुड़ी एक प्रेस कांफ्रेंस में सलमान खान और कैटरीना कैफ मौजूद थे। साथ में पूजा भट्ट भी मौजूद थीं। इस दौरान जब सलमान ने देखा कि कैटरीना की ड्रेस कुछ ज्यादा ही नीचे की तरफ झुक रही है, तो पहले एक्टर ने आंख के इशारे से कैटरीना को समझाया। इसके तुरंत बाद, सलमान ने अपने शर्ट के बटन को पकड़ कर इशार किया, तो कैटरीना ने तुरंत समझ गई और अपनी ड्रेस को ठीक किया।

यह भी पढ़ें : ब्लैक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में जैकलीन फर्नांडिस हुई Oops Moment का शिकार, सोनम कपूर ने वक्त पर पहुंचकर संभाली थी सिचुएशन

सुशांत सिंह राजपूत और कीर्ति सेनन

saved_wardrobe_malfunction_sushant_singh.png

'राब्ता' के ट्रेलर लॉन्च पर सुशांत सिंह राजपूत, कीर्ति सेनन मीडिया से रूबरू होने आए थे। जब शॉर्ट स्कर्ट पहने कीर्ति स्टेज पर लगी उंची कुर्सियों पर बैठने में संकोच करने लगीं, तो सुशांत को तुरंत समझ में आ गया। वे तुरंत अपनी सीट से उठे और इस तरह कैमरों के सामने आ गए कि कीर्ति आराम से स्कर्ट एडजेस्ट कर बैठ गईं।

रणबीर कपूर — कैटरीना कैफ

saved_wardrobe_malfunction_ranbir.png

सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही रणबीर कपूर ने भी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को वार्डरोब मॉलफंक्शन से बचाया था। जब उनकी फिल्म 'जग्गा जासूस' की प्रेस कांफ्रेंस थी, तब कैटरीना ने भी शॉर्ट स्कर्ट पहनी थी और जब वे कुर्सी पर बैठने लगीं, तो रणबीर कैमरों के सामने आ खड़े हुए। जब एक्ट्रेस ठीक से बैठ गईं, तब वे हटे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा —परिणीति चोपड़ा

saved_wardrobe_malfunction_siddarth.png

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक बार परिणीति चोपड़ा को पब्लिक में शर्मसार होने से बचाया। आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में सिद्धार्थ और परिणीति भी पहुंचे थे। इस दौरान जब एक्ट्रेस अपनी गाड़ी से उतरीं तो वे बार—बार अपने ऑफ —शोल्डर क्रॉप टॉप को संभाल रहीं थीं। कभी इसे खींचती तो कभी बांधती, ये देख सिद्धार्थ ने एक्ट्रेस की मदद की और इस समस्या को खुद ठीक किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3C3oEao

SBI होम लोन पर दे रही है प्रोसेसिंग फीस में छूट, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

नई दिल्ली। अगर आप भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) से होम लोन लेकर घर बनाना चाहते हैं, तो ये काम फटाफट कर लीजिए। ऐसा इसलिए कि भारतीय स्टेट बैंक होम लोन ( Home Loan ) पर 31 अगस्त 2021 तक के लिए प्रोसेसिंग फीस नहीं लेने का ऐलान किया है। इसका लाभ केवल वही लोग उठा सकते हैं जो 31 अगस्त तक होम लोन लेने में रुचि रखते हों। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (State Bank of India) ने मानसून धमाका ऑफर ( Monsoon Dhamaka offer ) के तहत ग्राहकों को सीमित समय के लिए प्रोसेसिंग फीस में यह छूट दी है।

Read More:

SBI में सेलरी अकाउंट के हैं कई फायदे, 30 लाख का इंश्योरेंस सहित इन सुविधाओं का भी उठा सकते हैं लाभ

ब्याज दर में भी 5 बेसिक प्वाइंट की छूट

एसबीआई ने कहा है कि अगर इसके YONO ऐप से होम लोन के लिए अप्लाई किया गया तो ब्याज दर में 5 बेसिस प्वाइंट यानी 0.05 फीसदी की छूट दी जाएगी। इससे ज्यादा से ज्यादा होम लोन ग्राहकों को फायदा होगा। इसके साथ ही इससे रियल एस्टेट मार्केट का सेंटिमेंट भी सुधरेगा।

घर खरीदने का सबसे बेहतर समय

एसबीआई ने कहा है कि कोरोना के चलते घर खरीदने के लिए यह सबसे बेहतर समय हो सकता है क्योंकि इसकी होम लोन दरें 6.70 फीसदी से शुरू हो रही हैं, जो कि बहुत कम है। इसके साथ ही मानसून धमाका ऑफर के तहत होम लोन की प्रोसेसिंग फीस भी 31 अगस्त, 2021 तक नहीं ली जा रही है। खास बात यह है कि इस वक्त होम लोन की दरें सबसे कम हैं।

दूसरे बैंक भी कर सकते हैं एचएल पर छूट का ऐलान

इस बात की संभावना ज्यादा है कि भारतीय स्टेट बैंक के बाद देश के दूसरे बैंक भी प्रोसेसिंग फीस में छूट का ऐलान कर दें। इसके साथ होम लोन की दरें कम रखने के लिए सरकार भी प्रोत्साहन दे रही है। बता दें कि इस समय अधिकांश बैंक होम लोन पर 6 से 7 फीसदी का ब्याज ले रहे हैं।

रोजगार के अवसरों में होगा इजाफा

अगर दूसरे बैंक भी होम लोन में छूट का ऐलान करते हैं तो इसका असर सबसे ज्यादा रियल एस्टेट मार्केट पर होगा। ऐसा इसलिए सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला सेक्टर है। अगर मकान बनाने की रफ्तार तेज होती है तो रोजगार में भी इजाफा होता है। इसके अलावा होम लोन बैंकों के लिए भी काफी मुनाफे का सौदा होता है। यह सिक्योर्ड लोन होता है। इस पर बैंक 20 से 25 साल तक ब्याज कमाते हैं। इसलिए होम लोन मार्केट में बैंकों के बीच काफी कंपीटिशन है।

Read More:

केंद्र सरकार ट्रैक्टर खरीदने पर किसानों को दे रही है 50% की छूट, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

सिर्फ 55 रुपए में मिलेगी 36 हजार रुपए की पेंशन, यहां से कराएं पंजीकरण

कहीं जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे ऐसे कमाएं लाखों रुपए

500 रुपए में खुलवाएं डाकघर बचत खाता, मिलेगा हाई रिटर्न और 7000 की टैक्स छूट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zPhvbI

जब नसीरुद्दीन शाह पर उनके ही दोस्त ने कर दिया था चाकू से हमला, ओम पुरी ने बचाई थी जान

नई दिल्ली। बॉलीवुड में ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह दिग्गज अभिनेताओं की गिनती में आते हैं। दोनों ही जितने अच्छे कलाकार हैं। उतने ही अच्छे दोस्त भी हैं। दोनों के बीच सालों पुरानी दोस्ती है। ओम पुरी तो एक बार अपनी दोस्ती भी साबित कर चुके हैं। एक बार नसीरुद्दीन शाह की जिंदगी को बचान के लिए ओम पुरी खुद हमलावर से भिड़ गए थे। ये घटना मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई थी। जानिए ये पूरा एक किस्सा।

ओम पुरी ने बचाई थी जान

दरअसल, ये घटना 1997 में हुई थी। नसीरुद्दीन शाह पर उनके एक पुराने दोस्त ने उन पर हमला कर दिया था। इस घटना का जिक्र नसीरुद्दीन शाह ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में भी किया है। किताब में नसीरुद्दीन ने बताया था कि उन पर हमला हुआ और उस वक्त ओम पुरी हमलावर पर झपटे और फट से उसे पकड़ कर काबू कर लिया है। इस हादसे में उन्हें चोट भी लगी। जिसके बाद ओमपुरी ही उन्हें अस्पताल ले गए थे।

यह भी पढ़ें- नसीरुद्दीन शाह का इंटरव्यू बना चर्चा का विषय, कहा-कभी काम करने लायक नहीं रहा तो कर लूंगा आत्महत्या

नसीरुद्दीन शाह का दोस्त था हमलावर

जिस शख्स ने नसीरुद्दीन शाह पर हमला किया था। उसके बारें में एक्टर ने बताया था कि जिस आदमी ने उन पर हमला किया था। वो उनका ही दोस्त जसपाल था। कुछ समय से उनके बीच मनमुटाव चल रहा था। ओम पुरी उनके साथ वहां मौजूद थे। जसपाल ने उन्हें भी हैलो हाय किया।

तभी उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें किसी ने कुछ नुकीली चीज चुभाई है। तभी उन्होंने देखा कि जसपाल के हाथों में थमा चाकू खून से लथपथ है। जैसे ही जसपाल उन पर दोबारा हमला करने पहुंचा। ओम पुरी ने उन्हें काबू में कर लिया। जिसके बाद उन्हें कपूर अस्पताल पहुंचाया गया।

 

यह भी पढ़ें- Om Puri को 14 साल की उम्र में 55 साल की नौकरानी ने संबंध बनाने के लिए किया था मजबूर, पत्नी ने किया था एक्टर की विवादित जिंदगी का खुलासा

दोनों ने साथ में की थी पढ़ाई

आपको बता दें ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह ने साथ ही में एक्टिंग की पढ़ाई की है। दोनों ही फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में एक साथ पढ़ा करते थे। नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग की वजह काफी पसंद किए जाते हैं। साल 2017 में ओम पुरी का निधन हो गया था। वहीं नसीरुद्दीन शाह आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/379QpQl

पति की हरकतों के कारण शर्म से झुक गया इन अभिनेत्रियों का सिर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके पति राज कुंद्रा को पॉर्न व अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पोर्नोग्राफी केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। हालांकि, राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस वक्त मुश्किल हालात से गुजर रही हैं। कहा तो ये भी गया कि जब क्राइम ब्रांच ने उनके घर पूछताछ के लिए पहुंची तो शिल्पा खुद को संभाल नहीं पाईं और रो पड़ीं। पति की हरकतों के कारण उन्हें बहुत शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही हैं। हालांकि, शिल्पा अकेली नहीं है जिनका पतियों के कारण सिर शर्म से झुका हो। इस लिस्ट में कई एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन सेलेब्स को शो ऑफ करना पड़ गया भारी, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

1. भाग्यश्री
साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से भाग्यश्री ने डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान लीड रोल में थे। भाग्यश्री का सिर भी उनके पति के कारण शर्म से झुक गया था। उनके पति हिमालय दसानी को साल 2019 में जुए के हाईप्रोफाइल रैकेट से जुड़े रहने की वजह से गिरफ्तार किया गया था। जिसकी वजह से भाग्यश्री को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था।

bollywood_actresses_4.jpg

2. जरीना वहाब
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीना वहाब एक्टर आदित्य पंचोली की पत्नी हैं। आदित्य पंचोली का नाम फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा है। जिसकी वजह से उनकी पत्नी जरीना वहाब को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।

bollywood_actresses_2.jpg

3. सुजैन खान
सुजैन खान बॉलीवुड के टॉप एक्टर में से एक ऋतिक रोशन की पत्नी हैं। दोनों ने लव मैरिज की थी। लेकिन दोनों ने कई सालों की शादी को खत्म करते हुए तलाक ले लिया है। कहा जाता है कि सुजैन के साथ रहते हुए भी ऋतिक का कंगना रनौत के साथ अफेयर था। हालांकि, ऋतिक और कंगना के बीच खूब विवाद भी हुआ। जिसकी वजह से सुजैन खान को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।

bollywood_actresses_1.jpg

4. दिव्या खोसला कुमार
दिव्या खोसला गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार की पत्नी हैं। हाल ही में भूषण कुमार पर एक मॉडल ने रेप का आरोप लगाया था। पीड़िता के मुताबिक भूषण कुमार ने टीसीरीज के प्रोजेक्ट में काम दिलाने के बहाने उसका शोषण किया। हालांकि, भूषण कुमार की तरफ से सफाई दी गई कि पीड़िता के आरोप झूठे हैं। लेकिन इन सबके कारण दिव्या खोसला को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया।

ये भी पढ़ें: Happy Friendship Day 2021: दोस्ती को बखूबी बयां करते हैं बॉलीवुड के ये फिल्मी गाने

bollywood_actresses_1.jpg

5. मदालसा शर्मा
मदालसा शर्मा मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय की पत्नी हैं। वह टीवी सीरीयल्स में भी नजर आती हैं। बीते साल महाअक्षय पर एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वो दोनों 2015 में रिलेशनशिप में थे। इस दौरान महाअक्षय ने उनके साथ शादी के शारीरिक साझा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बता दें कि मदालसा शर्मा टीवी सीरियल अनुपमा में काव्या का किरदार निभा रही हैं।

bollywood_actresses.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yjytOT

स्टार्स के अजीबोगरीब फोटोशूट को देख उड़ जाएंगे आपके भी होश, अफलातून अवतार में दिखे ये फिल्मी सितारे

नई दिल्ली। बॉलीवुड सितारों के लिए हमेशा अच्छा दिखना काफी जरूरी होता है। अपने फैंस के बीच उन्हें अपना ग्लैमरस अंदाज बनाए रखने के लिए उन्हें खूब मेहनत करनी पड़ती है। अक्सर स्टार्स अपने फोटोशूट कराके भी अपने फैंस के बीच छाए रहते थे। पुराने जमाने में अभिनेता और अभिनेत्रियों ने भी फोटोशूट कराया। फोटोशूट में उनका अंदाज देख आपके होश उड़ जाएंगे।

govi.jpeg

गोविंदा-जूही चावला

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा अपने अतरंगी लुक के लिए काफी सुर्खियां बंटोरा करते थे। फिल्मों में उनके कपड़ों को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिलता था। गोविंदा और जूही चावला ने एक फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट में दोनों ही गिफ्ट पेपर और सिल्वर फॉइल में लिपटे हुए नज़र आए थे।

यह भी पढ़ें- कृष्णा के आरोपों पर Govinda ने कहा- मेरे बारे में अपमानजक बातें करने से उन्हें क्या फायदा मिलता है

dharm.jpeg

धर्मेंद्र के हॉट पोज

इस फोटोशूट में धर्मेंद्र का अंदाज काफी निराला लग रहा है। इस फोटोशूट में धर्मेंद्र अपनी टांगों को वैक्स करवाए दिखाई दे रहे हैं। फोटोशूट के लिए उन्होंने ग्रीन कलर का राउंड नेक स्वेटर और हॉट शॉर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में उनके साथ एक्ट्रेस सोनम और मनीषा कोहली दिलकश पोज देती हुईं नज़र आ रही हैं।

ak.jpg

करिश्मा कपूर-अक्षय खन्ना

करिश्मा कपूर अपने जमाने की मोस्ट स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने एक्टर अक्षय खन्ना संग एक फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट में अक्षय खन्ना का पोज देखिए। इसे देख आपका सिर चकरा जाएगा।

यह भी पढ़ें- अभिषेक से पहले अक्षय खन्ना संग करिश्मा की शादी करवाना चाहते थे पिता रणधीर, पर मां बबीता को रास नहीं आया रिश्ता...

po.jpg

पूजा भट्ट

पूजा भट्ट अपने फोटोशूट के लिए विवादों में भी रह चुकी हैं। इस तस्वीर में उन्होंने कोई सूट नहीं पहना है। वो असल में बॉडी पेंट पहने हुए नज़र आ रही हैं।

ch.jpg

चंकी पांडे

वैसे तो इंडस्ट्री में चंकी पांडे अपनी कंजूसी को लेकर छाए रहते हैं। लेकिन अगर उनका ये फोटोशूट उनकी बेटी अनन्नया पांडे देख ले तो शायद वो भी शर्मा जाएं। इस तस्वीर में चंकी मॉडल संग शर्ट लेस दिखाई दे रहे हैं।

jack.jpg

जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ का ये फोटो आपको हॉलीवुड की याद दिला देगा। इस तस्वीर में जैकी श्रॉफ ने बोल्डनस की सारी हदें पार कर दी हैं।

sha.jpg

शक्ति कपूर

शक्ति कपूर दर्शक कॉमेडियन और विलेन के रूप में ही देखना पसंद करेंगे। उन्हें मॉडल की तरह से फोटोशूट करवाता देख शायद आप अपनी आंख बंद कर देंगे। देखिए इस तस्वीर में कैसे बिना कपड़ों के पोज देते हुए नज़र आए रहे हैं। उन्हें छोटे से कपड़े के टुकड़ों से खुद को ढकाया हुआ है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3C2wQYj

रुमर्ड बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ पार्टी करती दिखीं सुजैन खान, देखें फोटोज

मुंबई। बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। वे अपने दोस्तों के साथ बिताए क्वालिटी टाइम की तस्वीरें और वीडियोज भी साझा करती हैं। हाल ही उन्होंने अपने फ्रेंड्स के साथ पार्टी की थी। इसकी तस्वीरें भी सुजैन ने शेयर की हैं। इनमें अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी, एकता कपूर और रिद्धि डोगरा सहित अन्य फ्रेंड्स नजर आ रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से, रिपोर्ट्स में सुजैन का नाम अर्सलान से जोड़ा जा रहा है।

sussanne_khan_suzkr.png

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी का नाम सुजैन से जोड़ा जा रहा है। हालांकि इस बारे में किसी भी तरफ से कोई बयान नहीं आया है। सुजैन को कई बार अर्सलान के साथ पार्टी और आउटिंग पर देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें : ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान बारिश में छाता लेकर निकलीं, भीगता रहा ड्राइवर

sussanne_khan_suzkr4.png

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुजैन-अर्सलान की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के माध्यम से हुई थी। इस दौरान ये दोस्ती आगे बढ़ी।

sussanne_khan_suzkr3.png

गौरतलब है कि टीवी कलाकार अली गोनी के भाई हैं अर्सलान गोनी। उनका नाम तब सुर्खियों में आया, जब उनका नाम सुजैन से जोड़ा जाने लगा।

यह भी पढ़ें : ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर हुई वायरल

sussanne_khan_suzkr2.png

भले ही सुजैन, अर्सलान की तरफ से इस बारे में कुछ नहीं कहा जा रहा है, लेकिन फैंस उनके कथित रिलेशन को लेकर कयास लगा रहे हैं।

sussanne_khan_suzkr1.png

ऐसा पहली बार नहीं है कि सुजैन और अर्सलान, एकता की पार्टी एंजॉय करते नजर आए होंं। इससे पहले वे भी क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देख गए हैं।

sussanne_khan_pics.png

ऋतिक से तलाक के बाद भी सुजैन अक्सर बच्चों और पूर्व पति संग टाइम बिताती नजर आती हैं। अपने बच्चों के जन्मदिन से लेकर बड़े मौकों पर पूरा परिवार साथ नजर आता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ffeyZV

'मैं फिल्म के शूट को जानबूझकर डिले करना चाहता था, बाल छोटे करवा लिए', सलमान खान ने खुद किया था ये खुलासा

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म 'अंदाज अपना अपना' को एक शानदार कॉमेडी फिल्म के रूप में याद किया जाता है। 1994 में रिलीज इस मूवी में सलमान खान, आमिर खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर ने लीड रोल प्ले किए थे। इससे जुड़ा एक रोचक वाकया खुद सलमान ने एक इंटरव्यू में सुनाया था। उनका कहना था कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग को जानबूझकर डिले किया। इसके लिए मेकर्स को अपनी टूटी टांग के बहाने से तंग किया, डेट्स नहीं दी और अपने बाल भी छोटे करवा लिए।

'मैं इसे जानबूझकर डिले करना चाहता था'
सलमान खान ने एक इंटरव्यू बताया था कि,'अंदाज अपना अपना एक मजेदार फिल्म है। ये अद्भूत है और भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा फनी मूवीज में से एक है।' इस फिल्म में आमिर के प्रदर्शन की भी एक्टर ने खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा,'आमिर इस फिल्म में खूब फनी लगे हैं। उनका किरदार बहुत बोलता है और सारी फनी लाइंस उनको मिली हैं। उन्होंने अपना रोल बखूबी निभाया है। मैंने बुद्ध वाला रोल किया है।' आगे सलमान ने एक खुलासे करते हुए कहा था,'ये फिल्म छह महीने में रिलीज होने वाली थी।। मैं इसे जानबूझकर डिले करना चाहता था। मैं उनको डेट्स नहीं दे रहा था और मेरी टूटी टांग के बहाने से तंग कर रहा था, मैंने अपने बाल भी छोटे करवा लिए थे। इसलिए लगातार काम नहीं हो पा रहा था।'

यह भी पढ़ें : जब सलीम खान के पास नहीं थे सलमान की स्कूल फीस के पैसे, प्रिंसिपल ने एक्टर को निकाला क्लास से बाहर

salman_khan_movies_with_aamir.png

आमिर-सलमान के बीच नहीं, रवीना-करिश्मा में थी अनबन
इस फिल्म के दौरान यह चर्चा थी कि आमिर खान और सलमान खान में अनबन चल रही थी और दोनों आपस में बात नहीं कर रहे थे। इन अफवाहों पर साल 2019 में निर्देशक राजकुमार संतोषी ने कहा था,'अफवाह थी आमिर-समलान के बीच अनबन है, लेकिन ये सही जानकारी नहीं है। वे दोनों एक-दूसरे की मदद करते थे। सेट पर दोनों एक-दूसरे के साथ फ्रेंडली थी। इन अफवाहों को सुनकर दोनों खूब हंसते थे।' संतोषी का कहना था कि, रवीना और करिश्मा के बीच टेंशन थी। लेकिन शूट के दौरान इस टेंशन को कोई असर नहीं दिखता था। क्लाइमैक्स शूट में दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं की। वे दोनों 'आतिश' के शूट पर गई थीं और जब वापस लौंटी, तो एयरपोर्ट पर उनकी लड़ाई हो गई और इसलिए वे आपस में बात नहीं कर रही थीं।

यह भी पढ़ें : 'सलमान खान शादीशुदा हैं, 17 साल की है बेटी', ट्रोलर के दावे पर सलमान ने दिया अरबाज के शो 'पिंच 2' पर जवाब



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jak9lB

Happy Friendship Day 2021: दोस्ती को बखूबी बयां करते हैं बॉलीवुड के ये फिल्मी गाने

नई दिल्ली। अगस्त के पहले रविवार के दिन दुनियाभर में लोग दोस्ती के दिन को मनाते हैं। हर उम्र के लोगों के लिए यह दिन बेहद स्पेशल होता है क्योंकि बिना दोस्तों के जिंदगी अधूरी सी लगती है। हमारी जिंदगी में कई रिश्ते होते हैं लेकिन सबसे खास होता है दोस्ती का रिश्ता। हर किसी को एक ऐसे दोस्त की जरूरत होती है जिसके साथ वह अपने हर दुख सुख को बांट सकें। ऐसे में बॉलीवुड की फिल्मों में भी दोस्ती का अहम पहलू देखने को मिलता है। ऐसी कई फिल्में हैं, जो सिर्फ दोस्ती को दिखाती हैं और उन्हें काफी पसंद भी किया जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड फिल्मों के ऐसे गानों के बारे में जो दोस्ती को बखूबी बयां करते हैं और आप इन गानों को अपने दोस्तों को डेडिकेट कर सकते हैं-

ये भी पढ़ें: जब शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन के सामने ही अभिषेक बच्चन को कहा- इनके बाप नहीं सिखा सके तो..

1. तेरा यार हूं मैं
फिल्म 'सोनू के टिटू की स्वीटी' दोस्ती और प्यार की कहानी पर बेस्ड है। जिसमें दो दोस्तों का अटूट विश्वास और प्यार दिखाया गया है। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं, फिल्म का एक गाना 'तेरा यार हूं मैं' सुपरहिट रहा। इस गाने ने लोगों के दिल में अलग जगह बनाई। गाने को सुनकर कई लोग इमोशनल भी हो जाते हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा, सनी निजार लीड रोल में थे।

2. जाने नहीं देंगे तुझे
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म '3 इडियट्स' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म में आमिर खान, फरहान अख्तर और शरमन जोशी लीड रोल में थे। फिल्म का एक गाना 'जाने नहीं देंगे तुझे' को लोगों ने काफी पसंद किया। इस गाने में तीन दोस्तों के बीच गहरी दोस्ती को दिखाया गया है। जो अपने दोस्त की जान बचाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार होते हैं।

3. जानें क्यूं दिल जानता है
साल 2008 में 'दोस्ताना' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। तीनों के बीच गहरी दोस्ती को दिखाया गया है। वहीं, फिल्म का गाना 'जानें क्यूं दिल जानता है' आज भी दोस्ती में लोगों का फेवरिट बना हुआ है। 'फ्रेंडशिप डे' के मौके पर आप इस गाने को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

4. सलामत रहे दोस्ताना हमारा
हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'दोस्ताना' फिल्म साल 1980 में रिलीज हुई थी। आज भी लोग इस फिल्म को टीवी पर देखना पसंद करते हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा लीड रोल में थे। फिल्म का एक गाना 'सलामत रहे दोस्ताना हमारा' को लोगों ने काफी पसंद किया। इस गाने को भी आप दोस्ती के दिन के मौके पर अपने अजीज दोस्तों को डेडिकेट कर सकते हैं।

5. अतरंगी यारी
साल 2016 में फिल्म 'वजीर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर लीड रोल में थे। इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर ने 'अतरंगी यारी' गाना गाया था। ये गाना दोस्ती का जश्न मनाने के लिए गाया गया था। इसे दीपक रमोला ने लिखा था। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया और आज भी यह लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन सेलेब्स को शो ऑफ करना पड़ गया भारी, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

6. ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे
सिर्फ आज की फिल्मों में ही नहीं बल्कि पुरानी फिल्मों में भी दोस्ती को खूब ग्लोरिफाई किया गया है। दोस्ती पर कई फिल्में बनाई गईं। जिसमें से एक सबसे हिट फिल्म है 'शोले'। इसमें अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने जय और वीरू का किरदार निभाया था। आज भी लोग दोस्ती में जय और वीरू की दोस्ती की मिशाल देते हैं। फिल्म सुपरहिट रही थी और फिल्म का गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाने को भी लोगों ने काफी पसंद किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3C2RvLT

Happy Friendship day 2021: कभी आपस में फूटी आंख नहीं भाते थे ये बॉलीवुड स्टार्स, आज एक ही थाली में खाते हैं खाना

नई दिल्ली। हर किसी को अपने जीवन में सच्चे दोस्त की जरूरत होती है। जिसके साथ वो दुख-सुख बांट सके। कहा जाता है कि दोस्ती का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता है। जिसे इंसान को खुद ही बनाना होता है। यही नहीं जितना पुराना दोस्त होता है उतना ही अपने व्यक्तित्व को समझना आसान होता है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारें में बताएंगे जो कभी एक-दूसरे के दुश्मन हुआ करते थे, लेकिन अब ये दुश्मन से दोस्त बन चुके हैं। चलिए इस फ्रेंडशिप डे पर जानें बॉलीवुड स्टार्स की दोस्ती के बारें में।

शाहरुख खान-काजोल

शाहरुख खान और काजोल आज सबके लिए दोस्ती की एक मिसाल है। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में की हैं। आज भी दोनों के बीच पक्की दोस्ती है, लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि एक वक्त था जब काजोल को शाहरुख खान बिल्कुल पसंद नहीं थे। फिल्म बाजीगर के दौरान शूटिंग सेट पर दोनों की खूब लड़ाई दोती थी। लेकिन आज दोनों की दोस्ती इंडस्ट्री की कामयाब दोस्ती में से एक है।

pc.jpg

प्रियंका चोपड़ा-करीना कपूर

प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर की दुश्मनी के किस्से तो किसी से छुपे नहीं हैं। एक वक्त ऐसा था जब दोनों ही एक्ट्रेसेस को एक-दूसरे के बारें में विवादित बातें कहते हुए सुना कहा था। यहीं नहीं करीना ने प्रियंका के स्टाइल और उनकी फिल्मों तक पर हैरान कर देनी वाली बातें कही थी। वहीं कुछ समय बाद दोनों को ही शो कॉफी विद करण में देखा गया था। जहां दोनों की दोस्ती ने सबको चौंका दिया था। आज करीना और प्रियंका काफी अच्छे दोस्त हैं।

यह भी पढ़ें- Kreena Kapoor ने Priyanaka Chopra से अमेरिकन एक्सेंट को लेकर किया सवाल, बदले में मिला करारा जवाब

aa.jpg

रणबीर कपूर-आर्यन मुखर्जी

अभिनेता रणबीर कपूर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी की दोस्ती के चर्चे खूब सुनाई देता है। अक्सर दोनों को साथ में ही स्पॉट किया जाता है। बताया जाता है कि आर्यन मुखर्जी रणबीर कपूर को उनकी जिंदगी के अहम फैसलों को लेकर भी सलाह देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा था जब आर्यन मुखर्जी और रणबीर कपूर एक-दूसरे को पसंद तक नहीं करते थे। दोनों के ही बीच काफी मनमुटाव था। रणबीर और आर्यन मुकेश अंबानी के बेटे की सगाई में साथ में देखा गया था।

 

juhi.jpg

आमिर खान-जूही चावला

आमिर खान और जूही चावला की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। फिल्म इश्क की शूटिंग के दौरान आमिर और जूही के लिंकअप की खबरें सामने आने लगी थी। जिससे परेशान होकर जूही चावला ने उनसे किनारा करना शुरू कर दिया था। बताया जाता है कि जूही ने आमिर खान से बात करना तक छोड़ दिया था। लेकिन आज दोनों ही बहुत अच्छे दोस्त हैं।

यह भी पढ़ें- एक वक्त आमिर खान बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस का चेहरा देखना भी नहीं करते थे पसंद, 7 साल बंद रही बातचीत

sal.jpg

कैटरीना कैफ-सलमान खान

रणबीर कपूर संग नाम जुड़ने के बाद सलमान खान ने कैटरीना कैफ संग दूरी बना ली थी। दोनों के बीच झगड़े को लेकर की भी कई खबरें सामने आई थीं, लेकिन वक्त के साथ सलमान और कैटरीना का रिश्ता भी सुधरने लगा। आज सलमान और कैटरीना फिर से काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं। दोनों को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर साथ चलते हुए भी देखा था।

ajay.jpg

अजय देवगन-सलमान खान

'दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान अजय देवगन और सलमान खान के बीच काफी खटास आ गई थी। बावजूद इसके सलमान और अजय आज भी अच्छे दोस्त हैं। अजय देवगन की फिल्मों में सलमान खान को अक्सर कैमियो करते हुए भी देखा गया है। बिग बॉस 11 के सीजन में अजय अपनी पत्नी और एक्ट्रेस काजोल संग सलमान से मिलने आए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3C0F17n

Saturday, July 31, 2021

अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए रणवीर-दीपिका, लोग बोले- 'नन्हा मेहमान आने वाला है'

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को इंडस्ट्री में पावर कपल के नाम से जाना जाता है। बड़े पर्दे के साथ असल जिंदगी में भी दोनों के बीच काफी शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है। कुछ समय पहले दीपिका और रणवीर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका-रणवीर के फैंस उन्हें बधाई देते हुए नज़र आ रहे हैं।

d_1.jpg

अस्पातल के बाहर स्पॉट हुए दीपिका-रणवीर

दरअसल, बीते दिन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को साथ में हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। दीपिका रणवीप सिंह गाड़ी में बैठी हुई थीं। रणवीर ने रेड और दीपिका ने व्हाइट कल का मास्क पहना हुआ था। साथ ही दोनों ने ब्लैक गॉगल्स भी लगाए हुए थे। अस्पताल के बाहर दीपिका और रणवीर को साथ में देखने के बाद फैंस दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने लगे हैं।

फैंस का मानना है कि जल्द ही दीपिका रणवीर भी गुड न्यूज दे सकते हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर कपल को बधाई देनी तक शुरू कर दी है।

 

 

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone निकलीं ग्रॉसरी शॉपिंग के लिए, साथ में नहीं नज़र आए पति रणवीर सिंह

d_2.jpgd_3.jpg

फैंस के कमेंट

रणवीर दीपिका की तस्वीरों को देखने के बाद कपल के फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। रणवीर-दीपिका के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है कि- 'एक नन्हा मेहमान आने वाला है।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'दीपिका प्रेग्नेंट है।' वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं कि 'बेटा सब ठीक ही है, नया सिंह आने वाला है तैयारियां करो।' सोशल मीडिया पर दीपिका की प्रेग्नेंसी की बात तेजी से वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी में मोबाइल फोन ले जाने पर था बैन!

फिर साथ में नज़र आएंगे रणवीर-दीपिका

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साथ में कई फिल्में कर चुके हैं। बड़े पर्दे पर भी दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है। कपल के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो जल्द ही एक बार फिर दर्शक रणवीर-दीपिका को साथ में फिल्म '83' में देखेंगे। इस फिल्म में रणवीर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे। तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में नज़र आएंगी। साथ ही दीपिका अपनी एक्शन फिल्म 'पठान' को लेकर भी सुर्खियां बंटोर रही हैं। फिल्म में वो सुपरस्टार शाहरुख खान संग नज़र आएंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ihHK4M

आज से बदल गए हैं बैंक और पैसे से जुड़े ये नियम, गलती होने पर देनी होगी पेनल्टी

नई दिल्ली। आज एक अगस्त के साथ ही बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े कई नियम बदल गए हैं। इनके चलते आम आदमी की जेब पर बड़ा असर पड़ेगा। बहुत संभव है कि किसी नियम की अवहेलना करने पर आपको पेनल्टी भी चुकानी पड़ जाए इसलिए इन सभी नियमों को ध्यान से पढ़ें।

1. छुट्टी के दिन भी बैंक खाते में आएगी तनख्वाह
जुलाई 2021 तक रविवार या अन्य कोई सरकारी अवकाश होने पर बैंकों में पैसे से जुड़ा कोई भी कार्य नहीं हो पाता था। ऐसे में जिन लोगों की सैलेरी बैंक खाते में आती हैं, उन्हें भी ऐसी स्थिति में सैलेरी के लिए एक दिन बाद तक का इंतजार करना पड़ता था परन्तु अब ऐसा नहीं होगा। एक अगस्त 2021 से रविवार या अन्य कोई बैंक होलीडे होने पर भी सैलेरी और पेंशन का पैसा आपके बैंक अकाउंट में आ सकेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में घोषणा करते हुए कहा था कि नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (NACH) सप्ताह के सातों दिन चौबीस घंटे काम करेगा। इसी के जरिए सैलेरी, पेंशन, ब्याज आदि का भुगतान किया जाता है।

यह भी पढ़ें : एलआईसी की Saral Pension Yojana, पेंशन पाने के लिए 60 वर्ष तक नहीं करना होगा इंतजार

2. ATM से पैसा निकालना होगा महंगा
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक अगस्त से एटीएम ट्रांजेक्शन पर चार्ज बढ़ा दिया है। इंटरचेंज फीस फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए 15 रुपए को दो रुपए बढ़ाकर 17 रुपए तथा नॉनफाइनेंशियल ट्रांजेक्शन को 5 रुपए से एक रुपया बढ़ाकर छह रुपए कर दिया गया है। बढ़ी हुई दरें भी आज से ही लागू हो गई है। ऐसे में एटीएम से पैसा निकालना भी अब पहले से महंगा होने वाला है।

3. टैक्स देनदारी का भुगतान नहीं किया तो पैनल्टी देनी होगी
यदि वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए TDS अथवा एडवांस टैक्स को घटाने के बाद भी आपकी टैक्स लायबिलिटी एक लाख रुपए से अधिक है और आपने इसका भुगतान 31 जुलाई 2021 तक नहीं किया गया है तो इनकम टैक्स की धारा 234A के तहत आपको हर महीने एक प्रतिशत की दर से पेनल्टी भरनी होगी।

यह भी पढ़ें : हरियाणा: बिजली दरों में प्रति यूनिट 37 पैसे की कटौती, CM मनोहर लाल खट्टर ने की घोषणा

4. सिलेंडर की नई कीमतें भी होंगी जारी
हर माह की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें तय की जाती हैं। ऐसे में यदि आज LPG गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई जाती है तो आपको कुकिंग गैस के लिए एक्स्ट्रा पैसा देना पड़ सकता है। हालांकि इसकी घोषणा शाम तक की जा सकती है।

5. घर आएंगी बैंक की सुविधाएं
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) की डोरस्टेप सर्विसेज अभी तक नि:शुल्क मिल रही थी परन्तु अब बैंक ने इन सर्विसेज के लिए चार्ज लेने की घोषणा की है। अब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को 20 रुपए प्लस जीएसटी का भुगतान करना होगा।

5. ICICI बैंक की सर्विसेज हुई महंगी
निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई (ICICI) ने अपनी कुछ सर्विसेज के लिए चार्ज बढ़ा दिए हैं। बैंक के ग्राहकों को हर महीने चार बार से अधिक एटीएम का प्रयोग करने पर 150 रुपए, होम ब्रांच पर एक लाख रुपए प्रति महीने के लेनदेन पर प्रति एक हजार रुपए पर 5 रुपए का चार्ज देना होगा। इसके अलावा चेकबुक से जुड़े चार्ज भी बदल गए हैं। 25 चेक के बाद प्रति दस चेक के लिए 20 रुपए चार्ज देना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3A1Ir8h