Tuesday, April 11, 2023

KKBKKJ की रिलीज से पहले काफी डरे हुए हैं सलमान खान, बोले- फिल्म नहीं चली तो पूरा बिल...

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। चार साल के बाद एक्टर की फिल्म ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में उनके फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। ट्रेलर रिलीज के साथ ही बीते दिनों लाॅन्च इवेंट रखा गया, जिसमें पूरी स्टार कास्ट शामिल हुई। इस बीच सलमान खान ने जता दिया कि उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' अगर फ्लॉप हुई तो इसका पूरा आरोप उन्ही पर आएगा।

दरअसल, ट्रलर लाॅन्च इवेंट के दौरान फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी से जब सलमान के साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो निर्देशक ने कहा, 'सुपरस्टार्स के साथ काम करने का मौका शायद आप को मिल जाए, लेकिन वो लोग भाग्यशाली होते हैं, जिन्हें सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिलता है।'

उनके इस बयान पर ही सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में चुटीक लेते हुए कहा, 'अगर फिल्म नहीं चलेगी तो इसका पूरा बिल भी सलमान पर ही फटेगा। तब फरहाद कहेंगे कि ये ही है वो आदमी जिसकी वजह से फिल्म नहीं चली। ऑरिजनल स्क्रिप्ट अभी भी मेरे पास है।' दरअसल, सलमान फिल्म की बैक स्टोरी का जिक्र कर रहे थे।

गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के डायरेक्टर फरहाद सामजी ने अक्षय कुमार के साथ 2014 की तमिल फिल्म 'वीरम' का रीमेक 'बच्चन पांडे' के रूप में बनाने की शुरुआत की। हालांकि, बाद में, उन्होंने बच्चन पांडे की स्क्रिप्ट को बदलकर एक अन्य तमिल फिल्म 'जिगरठंडा' का रीमेक बनाया। दोनों ही फिल्मों के राइट्स साजिद नाडियावाला के पास थे।

इसके बाद सामजी ने 'वीरम' की कहानी को थोड़ा सा बदल दिया और सलमान खान को फिल्म में कास्ट कर लिया। इधर, नाडियाडवाला प्रोजेक्ट से बाहर चले गए और सलमान खान को रीमेक राइट्स दे दिए, जिन्होंने फिर अपने बैनर सलमान खान फिल्म्स के तहत फिल्म बनाने का फैसला किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hFmbMw3

भोला की रफ्तार अभी भी है जारी, 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई

Bholaa Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘भोला’ 30 मार्च को रामनवमी के मौके पर रिलीज हुई थी। पहले दिन फिल्म को ठीक-ठाक ओपनिंग मिली थी। हालांकि अजय की इस फिल्म की कमाई बाकी फिल्मों के मुताबिक उम्मीद से कम रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिर पर गिरते-पड़ते पर ये फिल्म 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म कलेक्शन के मामले में उम्मीद पर खरी उतरती हुई नजर नहीं आ रही है। भारी भरकम वीएफएक्स और 3डी में रिलीज हुई भोला का बजट काफी ज्यादा है। ऐसे में फिल्म के लिए अपनी लागत निकालना बेहद जरुरी हो गया है। देखना होगा कि फिल्म उस मुकाम तक पहुंचने में कितना समय लेती है। चलिए यहां जानते हैं ‘भोला’ ने दूसरे मंडे को कितने करोड़ बटोरे हैं।


30 मार्च को रिलीज हुई ‘भोला’ तमिल फिल्म ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक है। अजय देवगन और तबू की दमदार एक्टिंग से सजी भोला ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था और अपने शुरुआती वीकेंड में फिल्म ने 44 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सिनेमाघरों में अपने दूसरे वीकेंड पर ‘भोला’ 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही।

वहीं अब फिल्म (Bholaa Movie) के रिलीज के 12वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ‘भोला’ ने 12वें दिन यानी की दूसरे सोमवार को 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ घरेलू स्तर पर इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 74.29 करोड़ रुपये हो गया है। अब देखने वाली बात होगी कि ‘भोला’ (Bholaa) 100 करोड़ का आंकड़ा कब तक पार करती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7wHYJcu

Monday, April 10, 2023

सलमान खान नहीं ये एक्टर था Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के लिए पहली पसंद ! नाम सुनकर लगेगा झटका

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की इस साल की दो सबसे बड़ी फिल्म रिलीज़ होने वाली हैं। पहली फिल्म है किसी का भाई किसी की जान और दूसरी फिल्म टाइगर 3 है। दोनों ही बड़ी फिल्में हैं। किसी का भाई किसी की जान का दर्शक काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं और पठान फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब सलमान खान की फिल्म का दर्शक बेशब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। लंबे इंतजार के बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसमें वो सारे मसाले हैं, जो भाई के फैंस को पसंद आते हैं। सलमान को इस अवतार में देख फैंस औक अक्साइटेड हो गए हैं। हालांकि आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए सलमान मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे।

इस फिल्म में सलमान से पहले खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार को लिया गया था। वैसे तो जब से फिल्म की घोषणा हुई है, तभी से लीड एक्टर के तौर पर सलमान खान का नाम सामने आ रहा है। लेकिन ये फिल्म सलमान से पहले अक्षय कुमार की झोली में थी। अगर ये फिल्म 2022 में आई होती तो इसके हीरो अक्षय कुमार ही होते।

कोविड की दूसरी लहर के दौरान फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी को साल 2014 में आई तमिल फिल्म वीरम का हिंदी रीमेक बनाने का आइडिया आया था, जिसके बाद उन्होंने इस पर काम करना शुरु किया। उस समय फरहाद इस फिल्म में अक्षय कुमार को लेना चाहते थें। लेकिन उस समय अक्षय ने बच्चन पांडे साइन कर ली। (ये फिल्म भी डायरेक्टर फरहाद ही डायरेक्टर कर रहे हैं), जिसके बाद ये फिल्म सलमान खान को ऑफर हुई, जिसके बाद फिल्म की स्क्रिप्ट में कई सारे बदलाव किए गए।

यह भी पढ़ें- Sidharth Shukla की यादों से नहीं उबरी हैं Shehnaaz Gill?

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान इस साल ईद के मौके पर यानी 21 अप्रैल 2023 को रिलीज की जाएगी। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।

सलमान द्वारा निर्मित इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, अभिमन्यू सिंह, शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी भी है।

यह भी पढ़ें- अंजान शख्स ने अचानक पकड़ा Malaika Arora का हाथ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/e4LqVWC

सलमान खान के 6 पैक एब्स हैं VFX का कमाल? ट्रेलर लाॅन्च में एक्टर ने शर्ट खोलकर दिखाई असलियत

बाॅलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का धमाकेदार ट्रेलर सोमवार की शाम को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर के आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर भाईजान के फैंस अपनी खुशी जाहिर करते नहीं थक रहे। ट्रेलर में सलमान प्यार के लिए जंग करते दिखाई दिए हैं। जिसे देख एक्टर के एक्शन से लेकर सिक्स पैक एब्स तक की खूब तारीफ हो रही है। इस बीच कई लोगों ने उनके एब्स का खूब मजाक भी उड़ाया। दावा किया गया था कि इन्हें VFX के जरिए बनाया गया है। ऐसे में एक्टर ने ट्रेलर लाॅन्च इवेंट में ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी।

ट्रेलर लाॅन्च इवेंट में सलमान खान ने स्टेज पर अपनी शर्ट के बटन खोलने शुरू किए जिसे देख वहां मौजूद फैन्स ने सीटियां और तालियां बजानी शुरू कर दीं। जिसके बाद खुद सलमान कहते है कि 'सबको लगता है कि फिल्म में वीएफएक्स का कमाल है, लेकिन ये असली है। अभी चार है फिर चार से छह होंगे।' सलमान की यह बात सुन सभी जोर-जोर से तालियां बजाते हैं।

इवेंट के दौरान सलमान खान ने मीडिया से खूब सारी बातचीत की। साथ ही उनके कई सवालों के जवाब भी दिए। जाहिर है कि उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' इस साल की म अवेटेड फिल्मों में से एक है। ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमे शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, जगपति बाबू, वेंकटेश दग्गुबाती, बॉक्सर विजेंद्र सिंह, भूमिका चावला समेत अन्य नामी हस्ती नजर आएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8akdMpf

56 मिनटों में मिले मिलियन व्यूज, भाईजान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का धांसू ट्रेलर सोशल मीडिया पर मचा रहा है तहलका

Bhaijaan Salman Khan Film Trailer Out: सल्लू मियां कहें या भाईजान बात एक ही है। हर किसी को सलमान खान की फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। सल्लू मियां की मोस्ट अवेटेड फिल्म (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर का सभी को इंतजार था। जोकि आज यानी की 10 अप्रैल को 6 बजकर 36 मिनट खत्म हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा रहा है। जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं दबंग खान। फिल्म के ट्रेलर को एक बार प्ले करेंगे तो आपका मन इसे बार-बार देखने को करेगा। फिल्म का ट्रोलर जब ऐसा धांसू है तो सोचिए जरा फिल्म कितनी धमाकेदार होगी। तो देर किस बात की आइए आपको बताते है कि सलमान खान, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, दग्गुबाती वेंकटेश और सिद्धार्थ निगम जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म को सोशल मीडिया पर क्या रिएक्शन मिल रहें हैं।

फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म के ट्रेलर से पहले इसके कई गाने भी चार्टबस्टर पर टॉप पर हैं। फिल्म में साउथ एक्टर राम चरण ने सॉन्ग ' येंतम्मा' में जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी है। जिसमें रामचरण, दग्गुबाती वेंकटेश और सलमान खान ने जबरदस्त डांस किया है। फिल्म के ट्रेलर को फैंस का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। बता दें कि 56 मिनटों में मिले फिल्म के ट्रेलर को मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। तो वहीं भाईजान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का धांसू ट्रेलर सोशल मीडिया पर मचा रहा है तहलका।

भाईजान (Bhaijaan) की फिल्म (KKBKKJ) 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होग। लेकिन उसके पहले फिल्म के ट्रेलर ने धमाका कर दिया है। ट्रेलर देखने के बाद फैन्स की एक्साइटेमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब वाहवाही हो रही है। लोग क्या कह रहे हैं, आइए बताते हैं। एक यूजर ने इस मूवी के ट्रेलर को बॉम्बास्टिक बताया है। उन्होंने काफी तारीफ की है। इसी के साथ एक यूजर ने एक फैन ने इस मूवी को एक्शन-पावर का पैक बताया है।




from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/SPfv43A

KKBKKJ: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, छा गए 'भाईजान'

Salman Khan KKBKKJ Trailer Released: फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर पहले शाम 6 बजे, फिर 6.30 बजे शाम को ट्रेलर रिलीज होने वाला था। लेकिन फाइनली अब जाकर फिल्म का ट्रेलर ठीक 6.36 मिनट पर यूट्यूब सहित सभी मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का धांसू ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फैंस को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, वो घड़ी आखिर अब आ ही गई। फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्होंने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। सल्लू मियां की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। लोग लगातार ट्रेलर पर अपनी राय दें रहें हैं। हालांकि फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रेल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


फिल्म को लेकर सल्लू के फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। सलमान खान ज्यादातर अपनी फिल्मों को ईद पर ही रिलीज करते हैं। क्योंकि वह ईद फेस्टिवल को अपने लिए लकी मानते हैं। हालांकि, इस बार एक्टर लंबे समय के बाद फैंस को ईदी देंगे। पिछली बार उनकी फिल्म भारत (2019) में ईद पर थिएटर में रिलीज हुई थी।

भारत के बाद सलमान की फिल्म राधे (2021) भी ईद पर रिलीज हुई। लेकिन ये फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हुई थी, इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। चलिए ज्यादा देर ना करते हुए आपको बताते हैं कि फिल्म का ट्रेलर किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है।

salman1.jpg


सलमान खान के फैंस फिल्म के ट्रेलर को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। फैंस को फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आया। इसे लॉन्च हुए अभी बस कुछ ही मिनट हुए हैं। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का ट्रेलर आते ही लोगों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। फिल्म को यूट्यूब पर सिर्फ 15 मिनट में 246,914 K व्यूज मिल चुके हैं।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर जिस जगह को चुना गया था उसे फूलों से सजाया गया है। इसी वैन्यू से सलमान अपनी फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च किया। वेन्यू के बाहर इक्ट्ठा हुए लोगों ने ट्रेलर के रिलीज से पहले सलमान खान के नाम को बार-बार चिल्लाना शुरु कर दिया थे। जिससे सल्लू मियां के लिए फैंस की दीवांगी साफ देखने को मिली। बहरहाल, फिल्म (KKBKKJ) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों को बेहद पसंद भी आ रहा है।

salman3.jpg


फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान (Salman Khan), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के अलावा फिल्म में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill), पलक तिवारी (Palak Tiwari), दग्गुबाती वेंकटेश (Daggubati Venkatesh), सिद्धार्थ निगम (siddharth nigam) जैसे स्टार्स हैं। फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। सलमान जोरों शोरों से फिल्म प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म के गाने भी चार्टबस्टर पर टॉप पर हैं।

ट्रेलर की रिलीज से कुछ दिनों पहले ही स्पेशल सॉन्ग येंतम्मा रिलीज हुआ। इस सॉन्ग पर फैंस जबरदस्त प्यार लुटाया। गाने में सलमान खान धोती उठाकर डांस करते नजर आए। इस गाने की खास बात ये थी कि इसमें साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) ने स्पेशल एंट्री दी थी।

हालांकि, गाने को लेकर विवाद खड़ा होता भी दिखाई दे रहा है। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा था 'ये काफी मजाक उड़ाने वाला और हमारी साउथ इंडियन कल्चर का अपमान करने वाला है। ये लुंगी नहीं है, यह धोती है। एक क्लासिकल पहनावा है।'

बहरहाल, किसी का भाई किसी की जान के अलावा सलमान की अपकमिंग फिल्मों पर नजर डालें तो वो 'टाइगर 3' (Tiger 3) में नजर आएंगे। इस फिल्में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ फीमेल लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग जारी है।

यह भी पढ़ें: 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की भोला की मौज, आदित्य कपूर की गुमराह ने तोड़ा दम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/tzefOqx

कुछ ही घंटों में रिलीज होगा सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का धांसू ट्रेलर, जाने कहां

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Release: बॉलीवुड माचो मैन सलमान खान और पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का धांसू ट्रेलर आज ही रिलीज होने वाला है। सलमान ने इसकी जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर दी है। इस बात की जानकारी कल यानी की 9 अप्रेल को ही सलमान ने अपने फैंस के साथ शेयर की है। सलमान ने इंस्टा पर फिल्म का एक पोस्टर लगाया और साथ ही लिखा कि 'कल अपने भाई और जान के साथ फिल्म (KKBKKJ) का ट्रेलर देखो। इस पोस्ट को इस अंदाज में सल्लू मियां ने पोस्ट किया है। सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' अपने शानदार और एक से बढ़कर एक स्टार कास्ट को लेकर लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। आज 10 अप्रैल को 'किसी का भाई किसी की जान'का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है और सोशल मीडिया पर सुबह से ही यह ट्रेंडिंग टॉपिक है। इसी बीच सलमान खान का एक और फनी पोस्ट सामने आया है जोकि खूब जमकर वायरल हो रहा है। जिसपर फैंस जमकर कमेंट्स भी कर रहें हैं।


सलमान खान ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ट्रेलर लॉन्च की घोषणा की है। साथ ही यह भी बताया है कि यह आज 10 अप्रैल को शाम 6 बजे लॉन्च होने जा रहा है। बता दें कि सलमान की इस अपकमिंग फिल्म के अब तक 5 गाने रिलीज हुए हैं, जिसे लोगों ने पसंद भी किया है। अब मेकर्स इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तैयारी में जुटे हैं।

सलमान खान ने कल जो पोस्ट किया था उसके साथ कमेंट किया था 'Kal apne bhai aur jaan ke saath #KisiKaBhaiKisiKiJaan ka trailer dekho'। इसके अलावा सलमान ने आज भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक मैसेज करके जानकारी शेयर की है। इसमें एक फोटो शेयर करके भाईजान ने लिखा है '#KisiKaBhaiKisiKiJaan trailer out at 6pm'

सलमान खान (Salman Khan) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) स्टारर फिल्म के फैंस को फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 21 अप्रेल 2023 को सिनेमाघरों में धूम मचाएंगी।

यह भी पढ़ें: 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की भोला की मौज, आदित्य रॉय कपूर की गुमराह ने तोड़ा दम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8ewrDyZ

12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की भोला की मौज, आदित्य रॉय कपूर की गुमराह ने तोड़ा दम

Box Office Collection: 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म भोला अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी खास जगह बनाए हुए है। तो वहीं 7 अप्रैल को रिलीज हुई आदित्य रॉय कपूर की फिल्म गुमराह का हाल बेहाल नजर आ रहा है। बॉक्स ऑफिस पर अभी भी 12वें दिन भोला का डंका कायम है। तो वहीं तिसरे दिन गुमराह बंद डब्बे में जाती नजर आ रही है। फिल्म में आदित्य और मृणाल ठाकुर की एक्टिंग भी लोगों को थियेरटर तक लाने में नाकामयाब दिख रही है। या यूं कह सकते हैं कि आदित्य, मृणाल और रोनित रॉय की फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है। तो वहीं अजय देवगन की फिल्म भोला जल्द ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लेगी। यानी की अब अजय की फिल्म भोला 100 करोड़ में शामिल हो जाएगी। फिल्म भोला ने अबतक 70 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है। तो वहीं क्राइम थ्रिलर फिल्म गुमराह ने अबतक सिर्फ 4 करोड़ रुपए के आसपास का कारोबार किया है। चलिए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के इतने दिनों में संडे को टिकट खिड़की पर कितने रुपयों का बिजनेस किया है।


आदित्य रॉय कपूर, मृणाल ठाकुर और रोनित रॉय स्टारर फिल्म गुमराह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्म किया। आदित्य (Aditya Roy Kapoor) की फिल्म गुमराह (Gumraah) को पिछले हफ्ते रिलीज हुई नानी की दशहरा (Dasara) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की भोला (Bholaa) से कड़ी टक्कर मिली है। इन दोनों फिल्मों के आगे ‘गुमराह’ को ऑडियंस ने जरा भी नहीं पूछा है और फिल्म को पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम होती नजर आई।

गुमराह (Box Office Collection) की कमाई की बात करें तो रिलीज के पहले दिन फिल्म महज 1.10 करोड़ रुपये कमा पाई थी। वहीं शनिवार को ‘गुमराह’ ने 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके अलावा तीसरे दिन यानी रविवार की कमाई में मामूली उछाल आया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ ‘गुमराह’ की कुल कमाई अब 3.80 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म गुमराह 2019 में आई तमिल फिल्म थड़म की हिंदी रीमेक है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wxLqbvO

Sunday, April 9, 2023

पति संग मंदिर पहुंचीं नयनतारा, वीडियो बनाने पर गुस्से में फैन को दी फोन तोड़ने की धमकी

Nayanthara Lost Her Temper On Fan: साउथ से अब जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं टॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नयनतारा की झलक पाने को हर कोई बेकरार रहता है। उनकी एक्टिंग के साथ फैंस उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। नयनतारा जल्द ही शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान में बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। यह फिल्म 2 जून 2023 इसी साल सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। फैंस उनकी फिल्म जवान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान के साथ पहली बार इस फिल्म में एक्ट्रेस स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। लेकिन हाल ही में नयनतारा के साथ एक अजीबो-गरीब हादसा हो गया। दरअसल, नयनतारा अपने पति विग्नेश शिवन के साथ मंदिर दर्शन ने लिए जा रही थीं तो वहां पर मौजूद एक फैन ने उनकी वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिसे देखकर नयानतारा भड़क गईं। साथ ही उन्होंने पहले तो उस फैन को बुरा भला कहा। और तो और बाद में उसे फोन तोड़ने की धमकी तक दे डाली। दरअसल, वह फैन एक्ट्रेस की इजाजत के बगैर वीडियो बना रहा था। जिसे देखकर नयनतारा गुस्से में आ गईं। फैन पर गुस्सा दिखाती नयनतारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स उनके इस व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

दक्षिण फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी कोई फिल्म हो या फिर पर्सनल लाइफ, उनके चाहने वाले हर चीज में दिलचस्पी दिखाते हैं। फिलहाल एक्ट्रेस को फैन के साथ किए गए दुर्व्यवहार के लिए ट्रोल किया जा रहा है। नयनतारा का यह लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस पहले फैन के ऊपर गुस्सा दिखाती है और फिर उनके फोन को तोड़ने की धमकी देती है।

दरअसल, नयनतारा अपने पति विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) के साथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थीं जिसकी तमाम फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। पंगुनी उथीराम के मौके ये जोड़ी अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए जाते कैमरे में कैद हुई, लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने एक फैन के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि लोगों का गुस्सा भड़क गया है।


नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन ने उम्मीद नहीं की थी कि कुंभकोणम के पास कामाक्षी अम्मन मंदिर पर दर्शन करने के दौरान उन्हें इतनी परेशानी का सामना करना पड़ेगे जैसे ही वो मंदिर पहुंचे फैंस ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान ये जोड़ी अच्छे से दर्शन भी नहीं कर कर पाई. स्टार कपल के लिए वहां के हालात और भी बदतर हो गए। मंदिर के अंदर नयनतारा ने अपना आपा खो दिया। एक्ट्रेस ने फैन को डांटना शुरू कर दिया जिसके चलते काफी हंगामा मच गया। गुस्से में तमतमाई नयनतारा ने फैन को फोन तोड़ने की धमकी दे दी, हालांकि उनके पति विग्नेश शिवन माहौल को संभालते दिखे, वहीं पुलिस भी भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी दिखी। वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार एक्ट्रेस हॉरर थ्रिलर 'कनेक्ट' में नजर आई थीं। फिलहाल उनकी फिल्म 'जवान' (Jawan) काफी चर्चा में है जिसमें वो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) संग पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: ईस्टर पर प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ किया सेलिब्रेशन, शेयर की प्यारी तस्वीरें





from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/vwO5u6A

Free Movies On OTT: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फौरन फ्री में देखें ये रोमांटिक मूवी

Romantic Movies On OTT: अगर आपको रोमांटिक फिल्में पसंद हैं तो आप घर बैठे बिना पैसे खर्च किए इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में देख सकते हैं। वो भी बिल्कुल फ्री में फैमिली के साथ रोमांटिक फिल्मों का मजा ले सकते हैं। देखिए आपके लिए बॉलीवुड की शानदार रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं। इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों और वेब सीरीज देखने वाला का क्रेज काफी बढ़ गया है। यही वजह है कि अब सिनेमाघरों के अलावा लोग अब ओटीटी पर मूवी को देखना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके दो फायदे हैं पहला इसे फ्री में बिना पैसे खर्च किए देखा जा सकता है। दूसरा इसे कभी भी किसी भी वक्त पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है। अगर आपको भी घर बैठे फ्री में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में देखना पसंद है तो हम आपके लिए बॉलीवुड की टॉप रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं। जिन्हें आप मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में बॉलीवुड (Bollywood) की कौन-कौन सी रोमांटिक फिल्मों के नाम शामिल हैं।


रांझणा (Raanjhanaa)
साल 2013 में आई हिंदी सिनेमा के निर्देशक आनंद एल राय की सुपरहिट फिल्म 'रांझणा' का मजा आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिना पैसे खर्च किए ले सकते हैं। इसे आप जियो सिनेमा प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं। इस फिल्म के जरिए साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में धनुष के साथ सोनम कपूर (Sonam Kapoor) नजर आईं थी। इन दोनों की रोमांटिक जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म रांझणा का नाम बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में शुमार है।


लुटेरा (Lootera)
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शानदार फिल्म 'लुटेरा' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रणवीर और सोनाक्षी की इस रोमांटिक मूवी को आप भी घर बैठे जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं।


जोधा अकबर (Jodhaa Akbar)
इस शानदार फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कमाल कर दिया था। मूवी में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने 'बादशाहर अकबर' का रोल निभाया और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने 'महारानी जोधा' कर रोल कर धमाल मचाकर रख दिया था। फिल्म जोधा अकबर से बेहतरीन रोमांटिक फिल्म भला कौन सी होगी। जिससे भारत का इतिहास भी जुड़ा हो।


लव आज कल (Love Aaj Kal)
सैफ अली खान (Saif Ali Khan), डायना पेंटी (Diana Penty) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'लव आज कल' का नाम भला इस लिस्ट कौई कैसे भूल सकता है। ये फिल्म भी आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर फ्री में देखने को मिल जाएग। सैफ की लव आज कल की स्टोरी के साथ-साथ गाने भी काफी लाजवाब हैं। इसमें आपको ट्राई लव एंगल देखने को मिलेगा।


लुका छिप्पी (Luka Chuppi)
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की सुपरहिट फिल्म 'लुका छिप्पी' भी एक शानदार रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म का लुत्फ भी आप जियो सिनेमा पर फ्री में उठा सकते हैं। इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया।


शुभ मंगल सावधान (Shubh Mangal Saavdhan)
हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्में हमेशा से खास रही हैं। ऐसे ही आयुष्मान की यह रोमांटिक फिल्म है, जो आपका भरपूर एंटरटेन करेगी। इस फिल्म का नाम 'शुभ मंगल सावधान' है। ये रोमांटिक मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर मौजूद हैं। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की जोड़ी नजर आई थी। तो देर किस बात की जल्द से जल्द देखें ये सभी रोमांटिक मूवी कहीं मौका हाथ से ना निकल जाए।

यह भी पढ़ें: सलमान खान, शाहरुख और सैफ अली खान के पास हैं लग्जरी कारें, कीमत और फीचर्स हैं कमाल के शानदार






from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/A9Ftn57

दीपिका पादुकोण का नया लुक हुआ वायरल, नई हेयर स्टाइल में दिखीं एक्ट्रेस

Deepika Padukone New Blonde Hair Style Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हमेशा अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। लेडी पठान का अब एक यह नया अवतार इन दिनों सोशल मीडिया पर जोरों से ट्रेंड कर रहा है। अपने यूनिक स्टाइल और न्यू हेयर ब्लॉन्ड लुक में एक्ट्रेस का लुक देखकर कोई भी उनका पलभर में दीवाना हो जाएगा। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब दीपिका ने अपना हेयर स्टाइल किसी फिल्म के लिए चेंज किया हो। इस नए ब्लॉन्ड लुक से पहले एक्ट्रेस ने शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) में लेडी पठान के रोल के लिए भी एक स्पेशल सीन के लिए शॉर्ट ब्लॉन्ड लुक चेंज किया था, जोकि उनके फैंस को ज्यादा पसंद नहीं आया था। खैर वह लुक तो दीपिका का बस कुछ ही मिनटों के लिए था। लेकिन अब इस नए लंबे स्टाइलिश कर्ली हेयर ब्लॉन्ड लुक में दीपिका बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं। इस नए लुक में दीपिका किसी हॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ही दिख रहीं हैं।


दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म वॉर 2, फाइटर, पठान 2, लेडी सिंघम और जवान में तलहका मचाती नजर आएंगी। इन ज्यादातर फिल्मों में दीपिका का लुक यूनीक होगा। इन सभी फिल्मों में एक चीज कॉमन हैं और वह ये की यह सभी स्पाई थ्रिलर एक्शन बेस्ड फिल्में हैं। वॉर 2 (War 2) की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ एक्शन मोड में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) नजर आएंगे।

इसके अलावा पठान 2 (Pathaan 2) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ फिर से तहलका मचाएंगी। साइंस फिक्शन फिल्म फाइटर (Fighter) में दीपिका प्रभास (Prabhas) के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के लीड प्रभास की फीस 50 करोड़ है। दीपिका को 20 करोड़ की फीस के साथ फिल्म में कास्ट किया गया है। इसके अलावा दीपिका जल्द ही रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म लेडी सिंघम (Lady Sigham) में पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी। तो वहीं इसके अलावा दीपिका पादुकोण एसआरके कि फिल्म जवान (Jawan) में एक्शन का तड़का लगाएंगी।

deepika_padukonee1.jpg


दीपिका पादुकोण का नया लुक अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी यह बात खुलकर सामने नहीं आई है कि यह नया लुक दीपिका की किस अकमिंग फिल्म का है। इस यूनिक नई हेयर स्टाइल में एक्ट्रेस को देखकर सभी हॉलीवुड स्टार समझ रहें हैं। उनके इस नए हेयर स्टाइल लुक को देखकर हर कोई यह कयास लगा रहा है कि उनका यह लुक फिल्म फाइटर के लिए है। अब इस सच से पर्दा कब उठेगा इस बात का खुलासा सिर्फ दीपिका ही कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: 10 साल बाद मां बनीं नेहा मर्दा ने लाडली बेटी की सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर और नाम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/s8VZc2D

10वें दिन भोला का जलवा है बरकरार, दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर गुमराह हुई फेल

Gumraah Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और तब्बू स्टारर मूवी 'भोला' का क्रेज 10वें दिन भी बरकरार है। जबकि आदित्य रॉय कपूर की फिल्म गुमराह दूसरे दिन भी ज्यादा कमा नहीं पाई। जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर आदित्य रॉय कपूर को ट्रोलर्स खूब ट्रोल कर रहें हैं। कोई कह रहा है कि फिल्मों के लायक नहीं है एक्टर तो एक यूजर ने लिखा कि बॉलीवुड बैकराउंड फैमिली होने से कोई फर्क नहीं पड़ता एक्टिंग आनी चाहिए। अजय देवगन और तब्बू स्टारर मूवी ‘भोला’ को गुड फ्राइडे पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो वहीं फिल्म को दूसरे शनिवार यानी वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन अच्छा रहा। मूवी क्रिटिक ने ‘भोला’ के 10वें दिन के कलेक्शन को शानदार बताया है। क्रिटिक्स के मुताबिक, ‘भोला’ ने दूसरे शनिवार करोड़ों की कमाई का आकड़ा तैयार किया है। जबकि आदित्य रॉय कपूर की फिल्म गुमराह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है। चलिए जानते हैं दोनों ने शनिवार को कितना बिजनेस किया है।


Bholaa-Gumraah Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर लेटेस्ट ‘भोला’ और ‘गुमराह’ रिलीज हुईं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ‘भोला’ (Bholaa) 10वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, जबकि ‘गुमराह’ (Ghumraah) की दूसरे दिन ही हालत पस्त होती नजर आ रही है। अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) स्टारर फिल्म ‘भोला’ ने 10वें दिन अच्छी कमाई की। लेकिन फिल्म ‘गुमराह’ का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा।

आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) स्टारर फिल्म ‘गुमराह’ 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर भी फिल्म को कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला। इसका सीधा फायदा अजय की फिल्म भोला को हुआ। वीकेंड्स पर भी गुमराह की कुछ खास कमाई नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को सिर्फ 1.22 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जो उम्मीद से बहुत कम है। जबकि भोला ने दूसरे शनिवार को 3.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। 10 दिनों में ‘भोला’ ने कुल 67.39 करोड़ का बिजनेस किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Coadj7w

अंजान शख्स ने अचानक पकड़ा Malaika Arora का हाथ, फिर जो हुआ...

Malaika Arora latest video: बॉलीवुड की डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 49 की उम्र में भी अपने लुक्स और फिटनेस से फिल्म इंडस्ट्री की नई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियो फैंस के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसक वीडियो में एक शख्स अचानक एक्ट्रेस का हाथ पकड़ लेता है और फिर जो होता है वो देखने लायक है।

इस वीडियो में मलाइका अरोड़ और उनके दो दोस्त एक साथ कहीं से आ रहे हैं। इस बीच उनके दोस्त कॉल पर बात करते हुए अपनी पत्नी का हाथ पकड़ने के बजाए गलती से मलाइका अरोड़ा का हाथ पकड़ने को चलता है।

जैसे ही उन्हें एहसास होता है कि ये उनकी पत्नी नहीं बल्कि मलाइका का हाथ है, वो तुरंत उनका हाथ छोड़ कर अपनी पत्नी का हाथ पकड़ते हैं।

यह भी पढ़ें- Adipurush के मेकर्स पर लगा चोरी का आरोप

मलाइका अरोड़ा ने शादी और प्यार के बारे में बात करते हुए आगे कहा कि मैं प्यार और सौहार्द दोनों में विश्वास रखती हूं। मैं ये तो नहीं कह सकती कि मैं कब शादी करूंगी। क्योंकि मेरा मानना है कि लाइफ के बारे में ज्यादा प्लानिंग नहीं करनी चाहिए। लाइफ के बारे में ज्यादा प्लानिंग करना जिंदगी के मजे को किरकिरा कर देता है।

यह भी पढ़ें- ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 में हुई आलिया भट्ट की एंट्री!



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cxPYXR

रणबीर कपूर ने फैशन सेंस पर किया कमेंट तो भड़कीं उर्फी जावेद बोलीं- उनकी औकात क्या है, वो भाड़ में...

अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Uorfi Javed) के सितारे इन दिनों बुलंदियो पर हैं। एक समय था जब वे अपने खुद के डिजाइन किए अजीबोगरीब कपड़े पहनती थीं। लेकिन आज उनका यही फैशन इतना पाॅपुलर हो गया कि उन्हें अबू जानी और संदीप खोसला जैसे बड़े फैशन डिजाइनर ने मौका दिया। उर्फी के इतने कॉन्फिडेंस के साथ बोल्ड होने पर कुछ लोग उनकी तारीफ करते हैं, तो कुछ ने उनके फैशन सेंस पर आपत्ति जताई है। इस लिस्ट में अब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने एक्ट्रेस के फैशन सेंस पर कमेंट किया।

बता दें कि बीते दिनों पहले करीना कपूर खान के एक शो के दौरान रणबीर कपूर ने उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर बात की थी। जहां करीना कपूर ने उर्फी के आउटफिट्स को लेकर उनकी तारीफों के पुल बांधे थे और कहा था कि जिस आत्मविश्वास के साथ उर्फी अपने आउटफिट्स पहनकर पब्लिक में आती हैं, वह काबिले तारीफ है। वहीं रणबीर ने उर्फी जावेद के कपड़ों की च्वाइस को खराब बताया था।

यह भी पढ़े - प्रेग्नेंट हैं वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल! फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर दिखे कपल

जब यह वीडियो वायरल हुई तो उर्फी जावेद से इस बारे में पूछा गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उर्फी जावेद ने कहा कि 'कंट्रोवर्सी होना लाजिमी है। उन्हें रणबीर के कमेंट से फर्क नहीं पड़ता। करीना ने उनकी तारीफ की और यही उनके लिए काफी है।' उर्फी ने कहा कि 'पहले उन्हें लगा कि बेबो मजाक कर रही हैं, लेकिन जब वीडियो देखा तो तारीफ सुन लगा जैसे कुछ हासिल किया है।'

वहीं रणबीर कपूर के कमेंट पर उर्फी ने कहा कि 'वह भाड़ में जाएं। करीना ने उनकी तारीफ की है, अब तो क्या कहें। उर्फी ने कहा, रणबीर की औकात ही क्या है।' गौरतलब है कि जब करीना कपूर खान ने उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर कहा था कि उर्फी जैसा कॉन्फिडेंस उनमें नहीं है। फैशन का मतलब ही खुद को खुलकर एक्सप्रेस करना होता है और उर्फी वह बखूबी करती हैं। करीना ने कहा था कि उर्फी जिस आत्मविश्वास के साथ खुद को रखती हैं, वह उन्हें काफी पसंद है।

यह भी पढ़े - प्रीति जिंटा के सपोर्ट में उतरे बाॅलीवुड के कई सितारे, इस मामले में किया एक्ट्रेस का बचाव



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/x0vBND2

Saturday, April 8, 2023

IPL मैच के बीच शाहरुख खान ने कोलकाता में की एसिड अटैक सर्वाइवर्स से मुलाकात, तस्वीरें हुई वायरल

बाॅलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan)अपनी एक्टिंग से ही नहीं बल्कि अपनी नेकी से भी लोगों का दिल जीत लेते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला बीते दिनों पहले कोलकाता में, जब उन्होंनेे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स (RC) के बीच आईपीएल मैच (IPL) के दौरान अपने एक दिव्यांग फैन से मुलाकात की। जैसे ही उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग खुशी से गदगद हो गए। फैन से मिलने के दौरान एसआरके की अनसीन तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्टर एसिड अटैक सर्वाइर के साथ नजर आ रहे हैं।

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'जवान' को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। इस फिल्म को एटली बना रहे है, जिसमें साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और एक्टर विजय सेतुपति भी दिखेंगे। इसके अलावा शाहरुख खान के पास राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' है, जो इस साल आखिर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें किंग खान के अपोजिट तापसी पन्नू नजर आएंगी।

यह भी पढ़े - प्रेग्नेंट हैं वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल! फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर दिखे कपल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/4Nlf3ve