Friday, August 4, 2023

RARKPK BO Collection Day 8: इस वीकेंड ‘रॉकी और रानी’ हो सकती है 100 करोड़ के क्लब में शामिल, जानें अब तक का कलेक्शन

RARKPK BO Collection Day 8: फिल्ममेकर करण जौहर की लेटेस्ट डायरेक्टोरियल ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ऑडियंस का एंटरटेनमेंट की फुल डोज दे रही है। फिल्म की ओपनिंग ठीक-ठाक रही इसके बाद ओपनिंग वीकेंड पर भी इसने खूब नोट छापे। हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट आई। इसके बाद भी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का कलेक्शन बढ़ता जा रहा है। चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को कितना बिजनेस किया है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने आठवें दिन 6.21 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का आंकड़ा भारत में 73.37 करोड़ हो गया है।

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने 8वें दिन कितनी कमाई की?
भारत में कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 11.1 करोड़, दूसरे दिन 16.5 करोड़, तीसरे दिन 18.75 करोड़, चौथे दिन 7.02 करोड़ और पांचवे दिन 7.30 करोड़, छठे दिन 6.9 करोड़ और सातवें दिन 6.21 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद पहले हफ्ते की कमाई 73.33 करोड़ हो चुकी है अब आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कुल कमाई अब 80.23 करोड़ रुपए हो गई है।

गौरतलब है कि करण जौहर की मचअवेटेड डायरेक्शन फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन अहम किरदारों में हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uOh4Mi

Bigg Boss OTT 2: Elvish Yadav से इनसिक्योर हो रहे हैं अभिषेक मल्हान, सच्चाई आई लोगों के सामने

Bigg Boss OTT 2: चर्चित शो बिग बॉस अपने अंतिम हफ्ते की ओर बढ़ चुका है। एपिसोड 3 अगस्त के दिन घर के अंदर आखरी कैप्टंसी के लिए टास्क हुआ जिसमें अभिषेक मल्हान और पूजा भट्ट के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। लेकिन अंत में यह मुकाबला अभिषेक मल्हान ने जीत कर अपने नाम कर लिया।

इसी बीच सोशल मीडिया पर अभिषेक मल्हान की कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं। वीडियो में वह कुछ ऐसी बातें कर रहे हैं। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। उनके इस वीडियो को देखने के बाद यूजर का कहना है कि उनकी पोल खुल गई है। एल्विस यादव के फैंस उनकी आलोचना कर रहे हैं।

जानिए अभिषेक मल्हान ने क्या कहा
बीते एपिसोड के दौरान अभिषेक मल्हान से जद हदीद ने पूछा कि आप इस शो के विनर बनना क्यों डिजर्व करते हैं? इस पर अभिषेक ने जवाब दिया, “वह यूट्यूब की ऑडियंस को यहां तक लेकर आए हैं। वह यहां पर एक कम्युनिटी को लेकर आए हैं। उन्होंने घर में सभी को मोटिवेट किया है चाहे जो कुछ भी हो सबको समझाया है।”

जद हदीद ने बेबीका से की अभिषेक के बारे में बात
इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा, “हर टास्क को शिद्दत से निभाया है। उन्होंने इस शो को बहुत कुछ दिया है इसलिए अब शो की बारी है कि वह उन्हें विनर बनाकर ही पे बैक करें।” यह सब सुनने के बाद जब जद हदीद ने बेबीका धुर्वे से यह सब बातें बताई, तो बेबीका ने अभिषेक से इस बारे में बात की।





इसके बाद वह अपनी बातों से मुकर गए। उन्होंने कहा कि जद ने उनके शब्दों को पलट दिया है। वह ऐसा कुछ नहीं कहना चाहते थे। बल्कि उनसे ज्यादा तो एल्विस यादव इस शो की तरफ ऑडियंस लेकर आए हैं। क्योंकि उनकी ज्यादा फैन फॉलोइंग है।

यूजर्स ने अभिषेक को अपने निशाने पर ले लिया है
जिसके बाद अभिषेक मल्हान को अपनी बातों से पलटा देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया है। एल्विस यादव के फैंस का कहना है कि अभिषेक उनसे इन सिक्योर है। वह बार-बार एल्विस की फैन फॉलोइंग को लेकर बात करते रहते हैं।

कौन जीतेगा इस बार बिग बॉस सीजन
वहीं बताया जा रहा है कि इस बार बिग बॉस में अभिषेक के जीतने का बहुत ज्यादा चांस है, क्योंकि एल्विस यादव ने कहा था कि अभिषेक शुरू से ही बिग बॉस में रह रहे हैं और उनकी खेलने का तरीका एक दूसरे से बोलने और काम करने का तरीका सबसे अलग है। अभी कांटों की टक्कर एल्विस यादव और अभिषेक में देखने को मिल रहा है। अब ऐसे में देखना यह होगा की कौन जीतेगा इस बार का सीजन एल्विस यादव या अभिषेक?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AaR9NTl

Thursday, August 3, 2023

Hrithik Roshan के फैंस के लिए बड़ी खबर, जल्द शुरू होगी Krrish 4 की शूटिंग

Hrithik Roshan Krrish 4: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन विक्रम वेधा' के बाद अब अपनी अगली फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फिल्म अनाउंसमेंट के टाइम से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन, उनके फैंस को 'कृष 4' का इंतजार है।

वे बेसब्री से ऋतिक रोशन की हिट फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने 'कृष 4' से जुड़ा बड़ा अपडेट शेयर किया है। फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन ने बताया कि 'कृष 4' पर काम शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इतना ही नहीं फिल्म 'कृष 4' से जुड़ी और भी बातें शेयर की है।

200-300 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी कृष 4
'कृष 4' को लेकर इंडिया टूडे से बात करते हुए राकेश रोशन ने कहा, “अभी भी दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखने नहीं जा रहे हैं। इसलिए मैं सोच में पड़ गया हूं। क्योंकि 'कृष 4' एक बहुत बड़ी फिल्म है और दुनिया छोटी हो गई है। आज कल बच्चे हॉलीवुड की सुपरहीरोज की फिल्में देख रहे हैं, जो 500-600 मिलियन डॉलर के बजट पर बनती हैं। वहीं हमारे पास 'कृष 4' बनाने के लिए 200-300 करोड़ रुपये हैं।

एक्शन सीन्स की क्वालिटी के साथ समझौता नहीं करेंगे राकेश रोशन
राकेश रोशन ने आगे कहा, “इसलिए हम 10 की बजाय 4 एक्शन सीक्वेंस रख लेंगे। लेकिन, एक्शन सीन्स की क्वालिटी के साथ समझौता नहीं करेंगे। अभी हम देख रहे हैं कि कैसे बजट और बाकी सब चीजों को मैनेज किया जा सकता है। दिक्कत ये है न कि आजकल जो भी फिल्में आ रही हैं। वह उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं।”

'कृष 4' पर काम शुरू करने के लिए तैयार हैं राकेश रोशन
राकेश रोशन ने कहा, “मैं ये नहीं कह रहा हूं कि 'कृष 4' नहीं बनेगी। बिल्कुल बनेगी। हम 'कृष 4' पर काम शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। लेकिन, आज की स्थिति को देखते हुए, जहां फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं, हम तुरंत 'कृष 4' पर काम शुरू नहीं करेंगे। एक साल तक तो नहीं। शायद उसके बाद कर सकते हैं।”



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/eI42Nrk

RARKPK BO Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप, लागत निकालना भी मुश्किल, जानिए 7वें दिन का कलेक्शन

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani BO Collection Day 7: करण जौहर के डायरेक्शन में बनी रणवीर-आलिया की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। जैसे वीकेंड में फिल्म ने अच्छी कमाई की थी वहीं, अब फिल्म की रफ्तार कम हो रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने बुधवार यानी रिलीज के 7वें दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है?

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने 7वें दिन कितनी कमाई की?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने अपने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 6.50 करोड़ रुपयों का कारोबार किया। इससे पहले बुधवार को फिल्म की कमाई 6.9 करोड़ रुपये रही थी। इसी के साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म की कुल कमाई अब 73.62 करोड़ रुपये हो गई है।

बीते 6 दिनों की कमाई की बात करें तो 11.1 करोड़ की पहले दिन कमाई करने वाली आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ने दूसरे दिन 16.5 करोड़ की कमाई की थी। वहीं तीसरे दिन 18.75 करोड़ अपने नाम किए थे जबकि सोमवार को यह आंकड़ा आधा यानी 7.02 करोड़ हो गया था। मंगलवार केवल 7.25 करोड़ की कमाई की है। बुधवार को फिल्म की कमाई 6.9 करोड़ रुपये थी।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी क्या 100 करोड़ के क्लब में होगी शामिल?
फिल्म अभी 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से काफी दूर है। ऐसे में उम्मीद है कि इस वीकेंड पर फिल्म की कमी में फिर उछाल आएगा और ये 100 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर सकती है? फिलहाल सभी की निगाहें वीकेंड के कलेक्शन पर टिकी हैं।

160 करोड़ के बजट में बनीं करण जौहर के निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा सुपरस्टार धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को एंटरटेन कर है। इससे पहले ये स्टार्स ‘गली बॉय’ में भी नजर आए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AchsU4r

सीमा हैदर ने फिल्म का ऑफर लेकर आए प्रोड्यूसर को दिया जवाब- हीरोइन बनने से पहले करना है ये बड़ा काम

Seema Haider: सीमा हैदर को मेरठ के रहने वाले अमित जानी ने अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया है। अमित राजस्थान के उदयपुर में हुई टेलर कन्हैया लाल की हत्या की घटना पर 'टेलर मर्डर स्टोरी' नाम से फिल्म बना रहे हैं। वो चाहते हैं कि सीमा फिल्म में रॉ एजेंट का रोल करें। अमित इसके लिए खुद नोएडा में सीमा और सचिन से मिले हैं। सीमा फिल्म में काम करने का ऑफर मिलने से बेहद खुश हैं लेकिन उनका फिल्म में काम करना मुश्किल दिख रहा है।

जांच पूरी होने तक फिल्म नहीं करना चाहतीं सीमा
फिल्म में काम करने के ऑफर मिलने पर रिएक्ट करते हुए सीमा ने कहा, "मुझे एक्टिंग और डांस का खूब शौक है। मैं सोशल मीडिया के लिए रील भी बनाती रही हूं। कौन लड़की होगी जो हीरोइन बनना नहीं चाहेगी लेकिन ये भी सच है कि मुझ पर कई तरह के सवाल लोगों ने उठाए हैं। एजेंसियां इन सबकी जांच कर रही हैं। मैं हीरोइन जरूरी बनूंगी लेकिन इससे पहले मुझे सरकार से क्लीन चिट चाहिए। मैं चाहती हूं कि पहले मुझे सरकार क्लीन चिट दे उसके बाद ही मैं फिल्म में काम करूं।"

यह भी पढ़ें: अमिताभ के साथ से रोकने के लिए जया बच्चन ने रेखा को मारा था थप्पड़! रेखा ने डायरेक्टर को सीढ़ी बनाकर पा ली थी फिल्म

खूब चर्चा बटोर रही हैं सीमा
सीमा हैदर बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं। सीमा नोएडा में सचिन के साथ रह रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने उस समय सबको चौंका दिया, जब पता चला कि वो कराची की रहने वाली हैं। बिना किसी कागजात के वो भारत आ गई हैं। सीमा का कहना है कि पब्जी खेलते हुए उनको सचिन से प्यार हुआ और प्यार को पाने के लिए वो भारत आ गईं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/XHTtWjf

OMG 2 के ट्रेलर में अक्षय पर भारी पड़े पंकज त्रिपाठी, फैंस- बोले छा गए गुरुजी

OMG 2 Trailer Release: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है। OMG की सफलता के बाद एक बार फिर से अक्षय लोगों तक एक उन्दा फिल्म लेकर आ रहे है। इस आस्था और भक्ति की कहानी में आप देखेंगे कैसे एक बार फिर से हमारे समाज के सोशल मुद्दे सामने आएंगे। हमारे देश की शिक्षा प्रणाली की गलतियों को सबके सामने लेकर आएगी यह फिल्म।

ये ट्रेलर कल यानी 2 अगस्त को ही आने वाला था, लेकिन सेट डिजाइनर नितिन देसाई की मौत के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। फिल्म की बात करें तो ये 11 अगस्त 2023 को सनी देओल की 'गदर 2' के साथ रिलीज होगी। इसमें अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम धर और अरुण गोविल भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

अक्षय कुमार के शिव अवतार ने लोगों का जीता दिल
'शुरु करो स्वागत की तैयारी, आ रहे डमरूधारी' के साथ 'ओएमजी 2' का ट्रेलर रौंगटे खड़े कर देने वाला है। फिल्म में अक्षय कुमार के शिव अवतार ने लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं, फिल्म में भक्त बने पंकज त्रिपाठी शरण मुदगल के किरदार में हैं। शरण मुदगल की भगवान में आस्था देखकर लोगों का रोम-रोम हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहा है। फिल्म में यामी गौतम ने वकील का रोल प्ले किया है।


'ओह माय गॉड 2' को सेक्स एजुकेशन के इर्द-गिर्द रखा है
इस फिल्म की कहानी होमोफोबिया पर बेस्ड है। जहां पहले वाली फिल्म विश्वास, अंधविश्वास और पाखंड को दिखाती थी तो इस बार मेकर्स ने 'ओह माय गॉड 2' को सेक्स एजुकेशन के इर्द-गिर्द रखा है। फिल्म का डायरेक्टशन अमित राय ने किया है जो इससे पहले 'चीर हरण' व 'रोड टू सिंघम' जैसी फिल्मों को बना चुके हैं।

फिल्म में पकंज त्रिपाठी अपने रोल में काफी अच्छे से जमे हुए दिख रहे हैं। अक्षय कुमार इस बार श्रीकृष्ण नहीं बल्कि भगवान शिव के रूप में दिख रहे हैं। मेकर्स ने इस बार विषय भी मजबूत चुना है। ट्रेलर देखकर आपको पहले वाली OMG की बीच बीच में याद भी आएगी।


पंकज त्रिपाठी के बारे में ट्विटर पर लोग बोले- छा गए गुरुजी
जब भी किसी फिल्म का सीक्वल आता है तो पुरानी फिल्म से तुलना जरूर होती है। ऐसे में अक्षय कुमार की फिल्म एकदम खरी उतरती दिख रही है। अक्षय कुमार पर भारी पड़े पंकज त्रिपाठी, ट्विटर पर लोग बोले- छा गए गुरुजी, साथ ही ट्रेलर को बताया माइंड ब्लोइंग। पंकज त्रिपाठी फिल्मों में अपने एक्टिंग के दम पर कुछ ही समय में अच्छी पकड़ बना ली है। वो अपने कैरेक्टर्स पर काफी काम करते हैं। इसी वजह से उनके शरण मुदगल के किरदार को लोग पसंद कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/iLYFUVR

OMG 2 Trailer Twitter review: 11 अगस्त को आ रहे हैं डमरूधारी, 'कचौड़ी खाकर महादेव देने लगे आशीर्वाद'

OMG 2 Trailer Twitter Review: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म OMG 2 का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर आते ही फैंस के बीच छा गया। लोग इस पर अपना अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं ।

फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के दूत बनकर अपने भक्त पंकज त्रिपाठी की रक्षा करते नजर आ रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस यामी गौतम वकील बनकर कोर्ट में केस लड़ रही है । OMG की सफलता के बाद डायरेक्टर अमित राई फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर आ गए हैं । इस बार भी कहानी में भक्त और भगवान के बीच की लड़ाई दिखाई गई है। आइए जानते हैं ट्रेलर को जनता का कितना प्यार मिल रहा है

'ओह माय गॉड 2' का ट्रेलर फिल्म की कहानी को मोटे तौर पर समझा देता है। इस बार फिर कोर्ट ड्रामा देखने को मिलेगा। पकंज त्रिपाठी अपने रोल में काफी अच्छे से जमे हुए दिख रहे हैं। अक्षय कुमार इस बार श्रीकृष्ण नहीं बल्कि भगवान शिव के रूप में दिख रहे हैं।

मेकर्स ने इस बार विषय भी मजबूत चुना है। ट्रेलर देखकर आपको पहले वाली OMG की बीच बीच में याद भी आएगी। जब भी किसी फिल्म का सीक्वल आता है तो पुरानी फिल्म से तुलना जरूर होती है। ऐसे में अक्षय कुमार की फिल्म एकदम खरी उतरती दिख रही है।

छा गए गुरु जी

देखें फिल्म का OMG 2 Trailer, जिसमें महादेव कचौड़ी खाते हुए दिख रहे हैं



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/0UWyIOa

OMG 2 Trailer Review: जब पूरी दुनिया करवट ले रही थी तब सनातन धर्म दौड़… महाराज, जानिए OMG 2 की पूरी कहानी

OMG 2 Trailer Review: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है। OMG की सफलता के बाद एक बार फिर से अक्षय लोगों तक एक उन्दा फिल्म लेकर आ रहे है। इस आस्था और भक्ति की कहानी में आप देखेंगे कैसे एक बार फिर से हमारे समाज के सोशल मुद्दे सामने आएंगे। हमारे देश की शिक्षा प्रणाली की गलतियों को सबके सामने लेकर आएगी यह फिल्म।

ये ट्रेलर कल यानी 2 अगस्त को ही आने वाला था, लेकिन सेट डिजाइनर नितिन देसाई की मौत के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। फिल्म की बात करें तो ये 11 अगस्त 2023 को सनी देओल की 'गदर 2' के साथ रिलीज होगी। इसमें अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम धर और अरुण गोविल भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

अक्षय कुमार के शिव अवतार ने लोगों का जीता दिल
'शुरु करो स्वागत की तैयारी, आ रहे डमरूधारी' के साथ 'ओएमजी 2' का ट्रेलर रौंगटे खड़े कर देने वाला है। फिल्म में अक्षय कुमार के शिव अवतार ने लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं, फिल्म में भक्त बने पंकज त्रिपाठी शरण मुदगल के किरदार में हैं। शरण मुदगल की भगवान में आस्था देखकर लोगों का रोम-रोम हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहा है। फिल्म में यामी गौतम ने वकील का रोल प्ले किया है।

जानिए क्या है OMG 2 की कहानी
ट्रेलर की शुरुआत में भगवान शिव का अक्श दिखाई देता है और आवाज आती है कि नंदी मेरे भक्त पर विपदा आने वाली है किसी ऐसे शिवगण को ले जाओ जो उसकी रक्षा कर सके। 'ओएमजी 2' की कहानी भगवान शिव के कट्टर भक्त कांति शरण मुद्गल की कहानी है। एक आम आदमी, प्यार करने वाला पिता और देखभाल करने वाला पति। एक दिन उनके बेटे विवेक पर अनैतिक बिहेवियर (गे) का आरोप लगाया जाता है और उसे स्कूल से निकाल दिया जाता है।

इसके बाद कांति को अहसास होता है कि उनका बेटा गलत जानकारी और गुमराह का शिकार हुआ है। कांति परिवार के साथ शहर छोड़ने का फैसला करता है, लेकिन उसे भगवान शिव (अक्षय कुमार का किरदार) सच्चे रास्ते की ओर लेकर जाता है। इसके बाद कांति सभी को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें कोर्ट में घसीटने का फैसला करता है। क्या सभी को सच का अहसास होगा... ये आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा। फिलहाल आप यहां OMG 2 का ट्रेलर देखिए।






फिल्म को 'A' यानी एडल्ट सर्टिफिकेट मिला

कई लोग ट्रेलर को लेकर थोड़े चिंतित दिखे। इसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना भी किए। ये फिल्म लंबे समय से सेंसर बोर्ड में अटकी हुई थी। तीन दिन पहले ही इसे बिना किसी कट के पास कर दिया गया है। हालांकि, फिल्म को 'A' यानी एडल्ट सर्टिफिकेट मिला है और 27 सीन्स और डायलॉग्स को मॉडिफाई करने के लिए कहा गया है।

OMG 2 की सीधी टक्कर 'गदर-2' से होनी है
अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। OMG 2 के ट्रेलर की रिलीज आज ही होने वाली है। फिल्म की सीधी टक्कर सनी देओल की फिल्म 'गदर-2' से होनी है। दोनों ही सीक्वल फिल्में हैं और दोनों को लेकर ही फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। देखना होगा कि दोनों में से किस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ज्यादा रहता है। हालांकि इस मामले में गदर-2 के पास अभी तक एक एडवांटेज है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/brv1G5i

Wednesday, August 2, 2023

OTT पर अरबों रुपऐ में बिकीं ये फिल्में, अजय-अक्षय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हुई थी बुरी तरह फ्लॉप

Expensive Movies On OTT: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की कई फिल्में हर महीने ओटीटी पर रिलीज होती हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। साथ ही लोग फिल्मों की कमाई भी जानना चाहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अब फिल्मों को ओटीटी की जंग में भी हिस्सा लेना पड़ता है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जितनी हिट होती है ओटीटी पर भी उसकी उतनी ही जबरदस्त डिमांड होती है।

यही वजह है कि ओटीटी पर अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे सितारों की फिल्में करोड़ों में बिकती है। अब शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान के साथ इस रेस का हिस्सा बन चुके हैं। आज आपको बताते हैं वो कौन कौन सी फिल्म हैं। जो बॉक्स ऑफिस पर हो फ्लॉप चुकी हैं, लेकिन ओटीटी पर बाजी मारी है।

Laxmii: इस लिस्ट में पहला नाम अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ का है। उनकी फिल्म लक्ष्मी बम को डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने 125 करोड़ के भारी भरकम अमाउंट में खरीदी थी। इसमें अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी हैं, जबकि आयशा रज़ा मिश्रा, राजेश शर्मा, अश्विनी कालसेकर और शरद केलकर ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जिस पर एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति का भूत सवार हो जाता है।

Bhuj: The Pride of India: लक्ष्मी बम के बाद दूसरे नंबर पर है अजय देवगन की फिल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया। इस फिल्म के लिए भी सबसे ज्यादा रकम डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने ही अदा की है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 110 करोड़ में ये फिल्म खरीदी थी। भुज वायु सेना बेस के तत्कालीन प्रभारी, पर आधारित है, जिन्होंने 300 स्थानीय महिलाओं की मदद से 72 घंटों में क्षतिग्रस्त लैंडिंग स्ट्रिप का पुनर्निर्माण किया था।

Sadak 2: तीसरे नंबर जिस फिल्म का नाम आता है वो है संजय दत्त और पूजा भट्ट की फिल्म सड़क की सिक्वेल मूवी सड़क 2. ये फिल्म भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने 70 करोड़ में खरीदी। 'सड़क 2' की कहानी एक युवा लड़की आर्या पिता योगेश देसाई और मौसी नंदिनी, बाबा का अंधभक्त है। आर्या का मानना है कि इस बाबा की साजिश की वजह से उसकी मां चल बसी थीं, जिसका उसे बदला लेना है।

Gulabo Sitabo: अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की दिलचस्प नोकझोंक पर बनी इस फिल्म के राइट्स अमेजॉन प्राइम ने खरीदे थे। फिल्म के राइट्स 65 करोड़ रु. में बिके थे। इसकी कहानी में आप देखेंगे की एक बूढ़ा आदमी मिर्ज़ा, हमेशा अपने किरायेदार बाँके के साथ झगड़ता रहता है, क्योंकि उसे लगता है, कि वह उसके घर पर कब्जा कर लेगा, लेकिन बाँके रहने की ज़िद पर अड़ा रहता है।

Gunjan Saxena: The Kargil Girl: इस फिल्म में जाह्नवी कपूर अहम भूमिका में नजर आईं. फिल्म को नेटफ्लिक्स ने 50 करोड़ रु. में खरीदा था। इस फिल्म में करगिल युद्ध की नारेबाजी नहीं है बल्कि एक महिला अफसर की परेशानी और उससे कैसे बिना भाषण बाजी के निपटकर गुंजन के सफल होने की कहानी है।

Shakuntala Devi: विद्या बालन की ये फिल्म अमेजॉन प्राइम पर 40 करोड़ रु. में बिकी थी। इसकी कहानी कुछ ऐसी है। शकुंतला देवी एक बॉलीवुड बॉलीवुड बायोग्राफिकल फिल्‍म है, जो गणितीय प्रतिभा (मानव कंप्यूटर) शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अनु मेनन ने किया हैं, जिसमें विद्या बालन शकुंतला देवी का किरदार निभाया हैं। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, शकुंतला देवी की बेटी के रोल में नजर आईं है। साल 1934 से 2000 तक के सफर में शकुंतला देवी का बचपन, जवानी, वृद्धा अवस्था तक शामिल किया गया है।

Dil Bechara: सुशांत सिंह राजपूत की ये आखिरी फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 40 करोड़ रु. में खरीदी थी। दिल बेचारा वर्ष 2020 की एक बॉलीवुड रोमांस ड्रामा है, जिसका निर्देशन मुकेश छाबरा करने किया हैं। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म से कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा अपने निर्देशन के करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म अमेरिकन रोमांटिक ड्रामा 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' का हिंदी रीमेक है।

Pushpa: The Rise - Part 1: अमेजॉन प्राइम ने अल्लू अर्जुन की इस फिल्म के राइट्स 30 करोड़ रु. में खरीदे थे। फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में पुष्पराज का रोल अल्लू अर्जुन ने निभाया है। पुष्पा नाम का एक मजदूर लाल चंदन की तस्करी की दुनिया में आगे बढ़ते ही दुश्मन बना लेता है। हालांकि, जब पुलिस उसके अवैध कारोबार को कम करने का प्रयास करती है तो हिंसा भड़क उठती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Z5pBVUX

RARKPK BO Collection Day 6: 160 करोड़ में बनीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हुई फुस, जानिए कुल कलेक्शन

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani BO Collection Day 6: करण जौहर के डायरेक्शन में बनी रणवीर-आलिया की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। जैसे वीकेंड में फिल्म ने अच्छी कमाई की थी वहीं, अब फिल्म की रफ्तार कम हो रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने बुधवार यानी रिलीज के 6ठे दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है?

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने छठे दिन कितने करोड़ कमाए?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 6.90 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 67.12 करोड़ रुपये हो गया है। बीते पांच दिनों की कमाई की बात करें तो 11.1 करोड़ की पहले दिन कमाई करने वाली आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ने दूसरे दिन 16.5 करोड़ की कमाई की थी। वहीं तीसरे दिन 18.75 करोड़ अपने नाम किए थे जबकि सोमवार को यह आंकड़ा आधा यानी 7.02 करोड़ हो गया था। मंगलवार केवल 7.25 करोड़ की कमाई की है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी क्या 100 करोड़ के क्लब में होगी शामिल?
फिल्म अभी 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से काफी दूर है। ऐसे में उम्मीद है कि इस वीकेंड पर फिल्म की कमी में फिर उछाल आएगा और ये 100 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर सकती है? फिलहाल सभी की निगाहें वीकेंड के कलेक्शन पर टिकी हैं।

160 करोड़ के बजट में बनीं करण जौहर के निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा सुपरस्टार धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को एंटरटेन कर है। इससे पहले ये स्टार्स ‘गली बॉय’ में भी नजर आए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/imWBzS0

जानिए कौन है Saba Azad, अपने से 13 साल बड़े ऋतिक रोशन को कर रहीं डेट, करोड़ो में है कमाई

Who Is Saba Azad: ऋतिक रोशन और गर्लफ्रेंड सबा आजाद इन दिनों अर्जेंटीना में छुट्टियां मना रहे हैं। सबा ने ब्यूनस आयर्स के एक रेस्तरां में अपनी सैर के दौरान की दो सेल्फी के साथ अपनालोकेशन भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया। ऋतिक फिलहाल अपनी एक्शन फिल्म फाइटर पर भी काम कर रहे हैं।

सुजैन और सबा एक दूसरे को जानते हैं
रितिक और सबा पिछले एक साल से अधिक समय से डेटिंग कर रहे हैं। ऋतिक ने अपनी पहली पत्नी सुजैन खान को तलाक देने के बाद रिलेशनशिप में आए। पूर्व पत्नी के साथ अभी भी दोस्त बने हुए हैं और अपने दोनों बेटों रेहान और रिधान के सह-अभिभावक बने हुए हैं। सुजैन अली गोनी को डेट कर रहीं हैं। उनकी सबा से भी दोस्ती है।

सबा खुद का चलाती हैं बैंड
सबा आजाद इलेक्ट्रो फंक बैंड मैडबॉय/मिंक का हिस्सा हैं और कभी-कभी इंस्टाग्राम पर अपने कार्यक्रमों की झलकियां शेयर करती रहती हैं। वह एक अभिनेत्री भी हैं। आखिरी बार उन्हें इस साल वेब सीरीज रॉकेट बॉयज के दूसरे सीजन में देखा गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सबा आजाद और ऋतिक रोशन ने शुरुआत में अपने रिश्ते को मीडिया से दूर रखा है।

सबा ने 2008 में किया डेब्यू
सबा आजाद का जन्म दिल्ली में 1 नवंबर 1990 में हुआ था। बचपन से ही उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में थी। उन्होंने दिल्ली में अपनी स्कूलिंग पूरी कर थिएटर ज्वाइन किया और साल 2008 में फिल्म 'दिल कबड्डी' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने राहुल बोस के साथ काम किया।



mkoiujh_.jpg




हालांकि, सबा को असली पहचान साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'मुझसे फ्रेंडशिप करोगे' से मिली थी। सबा आजाद बॉलीवुड के अलावा कई शॉर्ट फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हाल ही में वह सोनी लिव की फिल्म 'रॉकेट बॉयज' में नजर आई थी। इस फिल्म में सबा आजाद की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी।

सबा सिंगिंग में भी काफी दिलचस्पी है
सबा आजाद को एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी काफी दिलचस्पी है। सबा आजाद शाहिद कपूर की फिल्म 'शानदार', 'कारवां और 'मर्द को दर्द नहीं होता' जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दी। रिपोर्ट्स की मानें तो सबा आजाद उस समय चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना नाम सबा सुल्तान आजाद से सबा सिंह ग्रेवाल करने का निर्णय लिया था।

करोड़ों की है सबा आजाद की नेटवर्थ
सबा आजाद कमाई के मामले में किसी भी एक्ट्रेस से पीछे नहीं हैं। उन्होंने साल 2010 में खुद की एक थिएटर कंपनी खोली थी, जिसका नाम उन्होंने 'द स्किन्स' रखा था। अपने थिएटर में उन्होंने जो पहला प्ले बनाया था उसका टाइटल 'लवप्यूक' था।

उनकी नेटवर्थ की बात करें तो सबा आजाद की सालाना कमाई 5 से 7 करोड़ की है, जो वह अपने म्यूजिक बैंड, अपने थिएटर, फिल्मों से कमाती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सबा आजाद और ऋतिक रोशन इस साल नवंबर के महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/XuE3mkN

Tuesday, August 1, 2023

OMG 2 के ट्रेलर की रिलीज से पहले लोगों ने अक्षय कुमार को दी चेतावनी, कहा- याद रखना अगर भगवान का…

OMG 2 Trailer Release Date: अक्षय कुमार की मूवी OMG 2 की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। हर दिन फिल्म से जुडी नई नई जानकारी सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो मूवी में भगवान शिव का किरदार प्ले कर रहे अक्षय कुमार का रोल संकट में नजर आ रहा है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 की रिलीज डेट में सिर्फ 10 दिन बाकी रह गए हैं।

जानिए अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए क्या लिखा?
दर्शक और खिलाड़ी कुमार के फैंस टकटकी लगाकर फिल्म के ट्रेलर की रिलीज का इंतजार कर रहे थे, लेकिन मेकर्स इसे लगातार टालते रहे। इसी बीच मंगलवार को अक्षय कुमार ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अक्षय कुमार ने एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा- विश्वास रखने के लिए आभार।

लोगों ने अक्षय कुमार को दी चेतावनी
अक्षय कुमार के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, "विश्वास तोड़ा तो फिर देखना। महादेव का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान।" इसी तरह एक यूजर ने लिखा, "याद रखना अगर भगवान का अपमान हुआ आपकी इस फिल्म का हाल भी आदिपुरुष जैसा ही होगा जय सिया राम।" एक शख्स ने लिखा, "शंकर भगवान के लुक में आप जरा भी अच्छे नहीं लग रहे हो भाई।"

OMG 2 की सीधी टक्कर 'गदर-2' से होनी है
कई लोग ट्रेलर को लेकर थोड़े चिंतित दिखे। इसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना भी किए। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। OMG 2 के ट्रेलर की रिलीज आज ही होने वाली है। फिल्म की सीधी टक्कर सनी देओल की फिल्म 'गदर-2' से होनी है।

दोनों ही सीक्वल फिल्में हैं और दोनों को लेकर ही फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। देखना होगा कि दोनों में से किस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ज्यादा रहता है। हालांकि इस मामले में गदर-2 के पास अभी तक एक एडवांटेज है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/UHGWzDq

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की 10 फिल्में अगस्त में हो रही रिलीज, आप किसे देखना पसंद करेंगे?

August upcoming films: ओएमजी 2, गदर 2, जेलर, हार्ट ऑफ स्टोन और ड्रीम गर्ल 2 सहित कई अन्य फिल्में अगस्त में सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफार्मों पर रिलीज होंगी। दर्शकों को इस महीने फिल्मों की एक दिलचस्प लाइनअप की प्रतीक्षा कर सकते हैं। इस 10 फिल्मों की सूची है जो अगस्त में विभिन्न प्लेटफार्मों पर रिलीज होंगी।

Gadar 2: अनिल शर्मा के निर्देशित में बनी यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा हैं। फिल्म में सनी तारा सिंह और अमीषा सकीना की भूमिका में नजर आएंगे।

OMG 2: इस फिल्म को अमित राय ने लिखा है और निर्देशित है। यह फिल्म भी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। OMG, 2 में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौता जैसे सितारे हैं। इसमें पंकज (कांति शरण मुद्गल) को भगवान शिव के भक्त के रूप में दिखाया गया है। अक्षय भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को 2012 में रिलीज हुई ओएमजी - ओह माय गॉड के आध्यात्मिक सीक्वल के रूप में पेश किया गया है।

Heart of Stone: यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आलिया भट्ट केया धवन की भूमिका निभाएंगी। जबकि गैल गैडोट रेचेल स्टोन का किरदार निभाएंगी। टॉम हार्पर द्वारा निर्देशित, हार्ट ऑफ स्टोन में जेमी डोर्नन भी हैं। फिल्म राचेल स्टोन (गैल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बेहद शातिर जासूस है।

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी। इस राज शांडिल्य ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में महान परेश रावल, असरानी, अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी सहित असाधारण प्रतिभाशाली अभिनेताओं का एक समूह शामिल है। , मनजोत सिंह, राजपाल यादव, मनोज जोशी, सीमा पाहवा और विजय राज। आयुष्मान पूजा की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं अनन्या परी की भूमिका निभाएंगी। ड्रीम गर्ल 2 बेहद सफल फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है, जो 2019 में रिलीज हुई थी।

Ghoomer: इस फिल्म को आर बाल्की ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अभिषेक बच्चन और सैयामी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा में नजर आएंगे। घूमर एक लकवाग्रस्त खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी पेश करता है, जिसकी भूमिका सैयामी ने निभाई है। घूमर में अंगद बेदी और शबाना आजमी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Jailer: नेल्सन दिलीपकुमार के लिखित और निर्देशित फिल्म जेलर है, यह आगामी तमिल फिल्म 10 अगस्त को पूरे देश में रिलीज होगी। जेलर में रजनीकांत, तमन्ना भाटिया, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, डॉ शिव राजकुमार, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि और विनायकन. जेलर के पीछे सन पिक्चर्स प्रोडक्शन बैनर है।

Bhola Shankar: इस फिल्म को मेहर रमेश ने निर्देशित किया है। इस आगामी एक्शन मनोरंजक फिल्म में चिरंजीवी, तमन्ना भाटिया और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में हैं। अनिल सनकारा की एके एंटरटेनमेंट्स फिल्म का निर्माण कर रही है जिसमें तमन्ना मुख्य महिला की भूमिका निभा रही हैं और कीर्ति सुरेश चिरंजीवी की बहन के रूप में नजर आएंगी। सुशांत एक प्रेमी लड़के की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

The Last Voyage of the Demeter: आंद्रे ओवरेडल के निर्देशित में बनी यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। द लास्ट वॉयज ऑफ द डेमेटर में कोरी हॉकिन्स, आइस्लिंग फ्रांसियोसी, लियाम कनिंघम, डेविड डस्टमालचियन और क्रिस वॉली शामिल हैं।

Akeli: अकेली एक ऐसी लड़की की आत्मा को झकझोर देने वाली कहानी है जो अपनी परिस्थितियों और अंततः भागने के संघर्ष के कारण एक खतरनाक दुनिया के जाल में फंस जाती है। इस फिल्म के मुख्य भूमिका में नुसरत भरुचा हैं। अकेली का निर्देशन प्रणय मेश्राम ने किया है अकेली में निशांत दहिया, त्साही हलेवी, अमीर बुट्रोस भी हैं। यह 18 अगस्त को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Teenage Mutant Ninja Turtles: जेफ रोवे के निर्देशित में बनी यह फिल्म 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में निकोलस कैंटू, मीका एबे, शैमोन ब्राउन जूनियर, ब्रैडी नून, जैकी चैन, आयो एडेबिरी, सेठ रोजेन हैं कर जॉन सीना हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/z89qyTZ

RARKPK BO Collection Day 5: औंधे मुंह गिरी रणवीर-आलिया की फिल्म, पांचवे दिन इतनी हुई कमाई

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani BO Collection Day 5: करण जौहर के डायरेक्शन में बनी रणवीर-आलिया की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। जैसे वीकेंड में फिल्म ने अच्छी कमाई की थी वहीं, अब फिल्म की रफ्तार कम हो रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने मंगलवार यानी रिलीज के पांचवे दिन कितने का कलेक्शन किया है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पांचवे दिन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने केवल 7.25 करोड़ की कमाई की है इसके बाद फिल्म का कुल आंकड़ा 60.17 करोड़ हो गया है।

बीते चार दिनों की कमाई की बात करें तो 11.1 करोड़ की पहले दिन कमाई करने वाली आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ने दूसरे दिन 16.5 करोड़ की कमाई की थी। वहीं तीसरे दिन 18.75 करोड़ अपने नाम किए थे जबकि सोमवार को यह आंकड़ा आधा यानी 7.02 करोड़ हो गया था।

गौरतलब है कि 160 करोड़ के बजट में बनीं करण जौहर द्वारा निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा सुपरस्टार धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/w0AExWk

OTT Upcoming Movies: इस महीने एक्शन-सस्पेंस-हॉरर और रोमांच का मिलेगा मजा, जानिए कौन कब होगी पिक्चर रिलीज

OTT Upcoming Movies: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की कई फिल्में हर महीने ओटीटी पर रिलीज होती हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस महीने में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली है।

ये फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भरपूर रोमांस कॉमेडी और एक्शन का तड़का लगाने वाली हैं। ऐसे में जानिए कि इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस महीने कौन-कौन सी मूवीज रिलीज होने जा रही हैं। इस लिस्ट में हार्ट ऑफ स्टोन, जारहेड 2, 10 डेज ऑफ अ बैड मैन, किलर बुक क्लब और गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 के नाम शामिल हैं।

Heart Of Stone: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के प्रोमो में आलिया भट्ट की पहली झलक को देखकर फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर फैंस आलिया भट्ट की काफी तारीफ कर रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

Guardians Of The Galaxy Vol 3: मार्वल की सुपरहिट फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। आपको बता दें, इस फिल्म को दर्शकों से बहुत प्यार मिला है। फिल्म ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3’ को 2 अगस्त 2023 को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

Satyaprem Ki Katha: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा चुकी है, लेकिन जो यह फिल्म नहीं देख पाए, उन्हें भी ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है। 23 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और अब यह फिल्म 4 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।

The Lost City: साल 2022 में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म में सैंड्रा बुलक और चैनिंग टैटम लीड रोल्स में हैं। फिल्म 25 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आ रही है। यह मजेदार और रोमांच पैदा करने वाला फिल्म है, इसकी प्रशंसा कुछ ऐसी है जिसे खोजते हुए कभी नहीं थकेंगे।

Jarhead 2- Line Of Fire: साल 2014 में आई वॉर फिल्म एक सैनिक के बारे में है, जो अफगानिस्तान में अपना एक मिशन पूरा करने के दौरान एक महिला की मदद करता है। यह फिल्म 16 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आएगी।

10 Days Of A Bad Man: यह टर्किश फिल्म है। इसकी कहानी एक वकील के बारे में है, जो एक टेढ़ा केस ले लेता है, जिसके बाद उसकी जिंदगी पटरी से उतर जाती है। बहुत ही मजेदार है इसकी कहानी। यह फिल्म 18 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आएगी।

Killer Book Club: यह स्पेनिश हॉरर फिल्म है। डर और दहशत का लुत्फ उठाने वाले आठ दोस्तों की जिंदगी तब खतरे में पड़ जाती है, जब उनके रहस्य जानने वाला एक क्लाउन एक-एक करके उन्हें ठिकाने लगने लगता है। फिल्म 25 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Adipurush: प्रभास और दीपिका कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएटर रिलीज के बाद यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म अगस्त में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/k4CZl2h