Saturday, February 27, 2021

Sara Ali Khan की बेबी इनाया के साथ तस्वीर हुई वायरल, बहनों के बीच दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सारा अक्सर अपने नन्हे भाई तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ तस्वीरें पोस्ट करती हैं, जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस बार सारा ने तैमूर नहीं बल्कि सोहा अली खान और कुणाल खेमु की बेटी इनाया के साथ फोटोज़ शेयर की हैं।

Amitabh Bachchan की तबीयत बिगड़ी, करवानी पड़ेगी सर्जरी, परेशान फैंस करने लगे दुआ

Sara Ali Khan

इन तस्वीरों को सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Sara Ali Khan Instagram) से पोस्ट किया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। दोनों सोफे पर बैठे हुए हैं कैमरे की तरफ पोज़ दे रहे हैं। दूसरी फोटो में दोनों खिलखिलाती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान सारा ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहन रखी है। वहीं, बेबी इनाया ने पिंक कलर की ड्रेस पहन रखी है, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही हैं। ये तस्वीरें उस दिन की हैं, जब सारा अपने पिता सैफ अली खान और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के न्यू बॉर्न बेबी से मिलने पहुंची थीं। उस दिन सोहा और कुणाल भी बेटी इनाया के साथ वहां मौजूद थे।

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा नहीं गई हैं कभी डेट पर, इस एक्टर पर आया था दिल

sara_ali_khan_with_inaaya.jpg

सारा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हम हमेशा बहन से बहन रहेंगे, कपल नट की तरह फैमली ट्री।' सारा की इस पोस्ट पर अब तक 13 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस कमेंट कर दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान की फिल्म 'कुली नं 1' फिल्म रिलीज हुई थी। डेविड धवन द्वारा डायरेक्टिड इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन (Varun Dhawan) लीड रोल में थे। कोविड के कारण फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया था। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके अलावा, सारा डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और धनुष लीड रोल में होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NKBaXT

दुनिया का सबसे अमीर देश का प्रत्येक नागरिक है 53 लाख रुपए का कर्जदार

वाशिंगटन। कहते हैं जो जितना अमीर होता है, उस पर कर्ज भी उतना ही ज्यादा होता है। इस बात के कई उदाहरण हम चुनाव में लडऩे वाले कैंडीडेट्स के चुनावी एफिडेविट में भी देख चुके हैं। वहीं देश और दुनिया के अमीरों का हाल देख लीजिए। उनकी एनुअल रिपोर्ट में साफ पता चल जाता है। अब अगर किसी देख के कर्ज पर बात करें तो उस पर भी कुछ ऐसा ही लागू होता है। दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी या सबसे अमीर देश अमरीका भी कर्जदार है। उस कर्ज को अगर अमरीका के प्रत्येक नागरिक में बराबर बांट दिया जाए तो भारतीय रुपयों के अनुसार 53 लाख रुपए का कर्जदार होगा। आइए आपको भी बताते हैं कि अमरीका पर कितना कर्ज है और आने वाले दिनों में कितना बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ेंः- सोना खरीदने का यही है सही समय, दो महीनों में 4500 रुपए सस्ता हुआ सोना

अमरीका पर कितना कर्ज
दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी अमरीका पर 20 सालों में तेजी के साथ कर्ज बढ़ गया है। आंकड़ों की मानें तो अमरीका पर कुल कर्ज 29 हजार अरब डॉलर का कर्ज पहुंचने जा रहा है। वर्ष 2020 में अमेरिका का कुल राष्ट्रीय कर्ज भार 23400 अरब डॉलर था। इसका मतलब प्रत्येक अमरीकी पर औसतन 72309 डॉलर का ऋण था। अमरीकी सांसद एलेक्स मूनी के अनुसार अमरीका का कर्ज बढ़कर 29000 अरब डॉलर तक पहुंचने जा रहा है। यानी प्रत्येक व्यक्ति पर कर्ज का भार और अधिक बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ेंः- फरवरी में करीब 5 रुपए तक बढ़े पेट्रोल और डीजल की कीमत, जानिए कितने हो गए हैं दाम

भारत और चीन का कितना बकाया
अमरीकी प्रतिनिधि सभा में बाइडेन सरकार के करीब दो हजार अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज का विरोध किया गया है। वेस्ट वर्जीनिया के सांसद मूनी के अनुसार चीन के साथ वैश्विक स्तर पर हमारी प्रतिस्पर्धा है। उनका हमारे ऊपर 1000 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज है। वहीं बात जापान करें तो 1000 अरब डॉलर से अधिक के बकाएदार हैं। इसके अलावा ब्राजील का 258 अरब डॉलर और भारत का 216 अरब डॉलर रुपए का कर्ज अमरीका को चुकाना है। इस फेहरिस्त में काफी देशों के नाम शामिल है।

यह भी पढ़ेंः- टेक्नीकल फॉल्ट के बाद एनएसई का आया बड़ा बयान, टेक्नोलॉजी में किया इतना खर्च

इस राष्ट्रपति के काल में बढ़ा कर्ज
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2000 में अमरीका पर 5600 अरब डॉलर का कर्ज था। जो अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के काल में दोगुना बढ़ गया। अमरीका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जनवरी में 1900 अरब डॉलर के कोविड19 राहत पैकेज की घोषणा की ताकि इस महामारी के चलते अर्थव्यवस्था पर आए संकट का मुकाबला किया जा सके। मूनी के अनुसार ओबामा के 8 साल में कर्ज को दोगुना कर दिया। कर्ज और जीडीपी का अनुपात काबू से बाहर हो गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aYCAa4

मां श्रीदेवी से कंपेयर करने पर जान्हवी ने कही ये बात, बोली- इसे बुरा....

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने साल 2018 में इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। इस दौरान न केवल उनके समकालीन कलाकारों संग उनकी तुलना की गई थी, बल्कि उनकी मां और दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी संग भी लोगों ने उन्हें कंपेयर किया था। हालांकि जान्हवी इसे बुरा नहीं मानती हैं। उनका कहना है कि प्रतिस्पर्धा का होना अच्छी बात है।

हेल्दी कम्पटीशन में यकीन
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने बताया, मैं हेल्दी कम्पटीशन में यकीन रखती हूं। अपने समकालीन कलाकारों को मैं अपने लिए प्रेरणा के तौर पर देखती हूं। ये मुझे जमीन से जुड़े रहने में मेरी मदद करते हैं और सभी वाकई में अच्छा काम कर रहे हैं। इनसे सीखने के लिए काफी कुछ है। हम सभी को अपनी जगह मिल गई है और यहीं से हमें आगे का रास्ता तय करना है।

यह भी पढ़े :— ये है ब्लैक एलियन! टैटू के चक्कर में कर ली जिंदगी खराब, अब बोलने में हो रही है परेशानी

ब्लैकलेस लुक हुआ था वायरल
आपको बता दें कि पिछले दिनों जाह्नवी कपूर को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान जाह्नवी बेहद डेयरिंग अंदाज में नजर आई। जाह्नवी कपूर इस दौरान अपनी आने वाली फिल्म 'रूही' का प्रमोशन करने के लिए निकली थीं। इस दौरान जाह्नवी कपूर के ब्लैकलेस लुक पर सभी की नजरे थमी रह गईं। जाह्नवी ने भी खुलकर अपने बैक फ्लॉन्ट की। इस दौरान ज्हानवी कपूर ने सिल्वर बैकलेस टॉप के साथ पिंक ट्राउजर्स पहने हुए थे।

 

यह भी पढ़े :— मछुआरे को मिली इंसान की शक्ल की शार्क, लोगों में दहशत का माहौल

इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करे तो जान्हवी पिछली बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई गुंजन सक्सेना –द कारगिल गर्ल में नजर आई थी। इस फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने काफी वाहवाही बटोरी थी। फिलहाल जान्हवी अपनी जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म रूही के प्रमोशन में बिजी हैं। जान्हवी ने हाल ही में गुड लक जेरी का पहला शेड्यूल पूरा किया है। यह साउथ स्टार नयनतारा अभिनीत तमिल फिल्म कोलामावु कोकिला का रीमेक है। इसके अलावा जान्हवी दोस्ताना 2 भी कर रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3r1nyFX

Amitabh Bachchan की तबीयत बिगड़ी, करवानी पड़ेगी सर्जरी, परेशान फैंस करने लगे दुआ

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को लोगों का काफी प्यार मिलता है। बिग बी की फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। फिल्मों में उनकी एक्टिंग और स्टाइल को काफी पसंद किया जाता है। फिल्मों के अलावा बिग बी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अपनी हर अपडेट साझा करते हैं। अब हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ऐसा ट्वीट किया कि उनके फैंस परेशान हो गए।

Salman Khan के बाद अब सोहेल खान ने राखी सावंत की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ, बोले- कुछ भी जरूरत हो...

दरअसल, बिग बी ने बताया कि उनकी तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। साथ ही, उन्होंने बताया कि उन्हें सर्जरी करवानी पड़ेगी। इस बारे में खुद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, 'मेडिकल कंडिशन, सर्जरी, मैं लिख नहीं सकता, एबी।' बिग बी का यह ब्लॉग अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं और उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

amitabh_bachchan_blog.jpg

फैंस के मन में कई सवाल भी हैं। क्योंकि अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि बिग बी को क्या हुआ है और उनकी किस चीज की सर्जरी होने जा रही है। ऐसे में लोग बिग बी के लिए दुआ कर रहे हैं।

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा नहीं गई हैं कभी डेट पर, इस एक्टर पर आया था दिल

बता दें कि अमिताभ बच्चन ट्विटर के माध्यम से अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीर, कविता या फिर विचार शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है। कुछ काटने पर सुधरने वाला है। जीवन काल का कल है ये, कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे।' वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। इसके अलावा बिग बी झुंड, चेहरे, मे-डे जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37QzO4E

टेक्नीकल फॉल्ट के बाद एनएसई का आया बड़ा बयान, टेक्नोलॉजी में किया इतना खर्च

नई दिल्ली। तकनीकी खामियों की वजह से इस सप्ताह एक दिन कारोबार को कुछ घंटों के लिए बंद किए जाने के मद्देनजर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) ने कहा कि पिछले 3-4 वर्षों से लगातार अपनी टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश किया गया है।

900 करोड़ रुपए किया खर्च
एनएसई ने टेक्नोलॉजी में पूंजीगत और परिचालन व्यय में अपने वार्षिक नकद खर्च को तिगुना बढ़ा कर लगभग 900 करोड़ रुपए कर दिया है। एनएसई की तकनीकी पहल लगभग 1500 से अधिक कर्मचारियों और वेंडर स्टाफ के मजबूत टेक्नोलॉजी वर्कफोर्स द्वारा संचालित है।

यह भी पढ़ेंः- सोना खरीदने का यही है सही समय, दो महीनों में 4500 रुपए सस्ता हुआ सोना

मजबूत है इंफ्रा
एनएसई के पास मजबूत, लचीला, सुरक्षित और 'फॉल्ट-टोलरेंटÓ टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर है जो सिस्को, एचपी, डेल, हिटाची, चेकपॉइंट, पालो ऑल्टो, ओरेकल जैसे वेंडर्स के बेस्ट-इन-क्लास उपकरणों द्वारा समर्थित है और टीसीएस, कॉग्निजेंट, और विप्रो जैसे सक्षम टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर्स द्वारा सहायता प्राप्त है।

यह भी पढ़ेंः- फरवरी में करीब 5 रुपए तक बढ़े पेट्रोल और डीजल की कीमत, जानिए कितने हो गए हैं दाम

टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर की होती है समीक्षा
एनएसई के पास मजबूत टेक्नोलॉजी गवर्नेन्स प्रोसेस है, जिसमें स्टैंडिंग कमेटी फॉर टेक्नोलॉजी जैसी समितियों द्वारा नियमित रुप से टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की जाती है तथा टेक्नोलॉजी एक्सपट्र्स होते हैं और खास विशेषज्ञता रखने वाले विभिन्न फर्मों/संस्थानों द्वारा कई प्रकार के ऑडिट भी होते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37WFU3D

सोना खरीदने का यही है सही समय, दो महीनों में 4500 रुपए सस्ता हुआ सोना

नई दिल्ली। 2021 में सोना काफी सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की कीमत में कुछ खास असर देखने को नहीं मिला है। जानकारों की मानें तो अगर ज्यारा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो सोने में निवेश करने का यही सही समय में। वर्ना बाद में पछताना पड़ सकता है। इसका कारण है कि 2021 के दो महीनों में सोने की कीमत में करीब 4500 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है। जबकि चांदी के दाम में 800 रुपए ही कम हुए हैं।

बीते सात महीनों की बात करें तो सोना 10 हजार रुपए सो ज्यादा सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी के दाम में 13 हजार रुपए की गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें कि सोना और चांदी के दाम में और ज्यादा गिरावट संकेत मिल रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सोना और चांदी के दाम कितने हो गए हैं।

दो महीनों में 4500 रुपए सस्ता हुआ सोना
सोने का करंट प्राइस: 45,736 रुपए प्रति दस ग्राम
31 दिसंबर 2020 को सोने का प्राइस: 50,183 रुपए प्रति दस ग्राम
दो महीने में सोने में गिरावट: 4,447 रुपए प्रति दस ग्राम
7 अगस्त को सोने का उच्चतम दाम: 56,191 रुपए प्रति दस ग्राम
तब से अब तक सोना हुआ सस्ता: 10,455 रुपए प्रति दस ग्राम

चांदी में इस साल कुछ खास असर नहीं
चांदी का करंट प्राइस: 67,261 रुपए प्रति किलोग्राम
31 दिसंबर 2020 को सोने का प्राइस: 68,105 रुपए प्रति किलोग्राम
दो महीने में सोने में गिरावट: 844 रुपए रुपए प्रति किलोग्राम
7 अगस्त को सोने का उच्चतम दाम: 79,980 रुपए प्रति किलोग्राम
तब से अब तक सोना हुआ सस्ता: 12,719 रुपए प्रति किलोग्राम

यह भी पढ़ेंः- फरवरी में करीब 5 रुपए तक बढ़े पेट्रोल और डीजल की कीमत, जानिए कितने हो गए हैं दाम

इंटनेशनल मार्केट में सोना और चांदी
इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स पर आखिरी कारोबारी सत्र में सोना और चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार सोना 46.60 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1728.80 डॉलर पर आ गया है। जबकि गोल्ड स्पॉट में 36.52 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1734.04 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर था। वहीं बात चांदी वायदे की करें तो 4.50 फीसदी की गिरावट के साथ 26.44 डॉलर प्रति ओंस पर आ गया है। जबकि सिल्वर स्पॉट 2.76 फीसदी की गिरावट 26.67 डॉलर प्रति ओंस पर आ गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e17joC

फरवरी में करीब 5 रुपए तक बढ़े पेट्रोल और डीजल की कीमत, जानिए कितने हो गए हैं दाम

नई दिल्ली। देश में फरवरी के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमत में काफी इजाफा हो चुका है। खासकर राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत में करीब 5 रुपए की तेजी देखने को मिल चुकी है। जहां पेट्रोल 91 रुपए के पार चला गया है। वहीं दूसरी ओर डीजल भी 81 रुपए के पार पहुंच गया हैै। जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में तेजी और एक्साइज ड्यूटी ज्यादा होने के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमत में तेजी देखने को मिली है। आने वाले दिनों में एक्साइज ड्यूटी को कम नहीं किया तो पेट्रोल और डीजल की कीमत और ज्यादा हो जाएंगे। आपको बता दें कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में पेट्रोल के दाम पहले ही 100 रुपए के स्तर को पार कर गए हैं।

पेट्रोल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। वैसे शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 3 दिन की स्थिरता के बाद इजाफा देखने को मिला था। देश के चारों महानगरों दिल्ली में 24 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 23 पैसे और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद 91.17 रुपए, 91.35 रुपए, 97.57 रुपए और 93.11 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत में और इजाफा देखने को मिल सकता है।

डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
वहीं डीजल की कीमत में भी एक दिन की तेजी के बाद कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि शनिवार को डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 15 पैसे, मुंबई में 16 पैसे और चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि देखने को मिली थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों में दाम क्रमश: 81.47 रुपये, 84.35 रुपये, 88.60 रुपये और 86.45 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।

फरवरी में हुआ कितना इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में फरवरी के महीने में काफी इजाफा देखने को मिल चुका है। पहले बात पेट्रोल की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में 4.87 रुपए, कोलकाता में 3.66 रुपए, मुंबई में 4.71 रुपए और चेन्नई में 4.29 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा हो चुका है। जबकि डीजल की कीमत की बात करें तो दिल्ली में 4.99 रुपए, कोलकाता में 4.27 रुपए, मुंबई में 5.30 रुपए और चेन्नई में 4.74 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q0URrx

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा नहीं गई हैं कभी डेट पर, इस एक्टर पर आया था दिल

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' (The Girl On The Train) रिलीज हुई है। इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपना डिजिटल डेब्यू भी कर लिया है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 26 फरवरी को रिलीज हुई है। ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन की हिंदी रीमेक है। परिणीति इसमें लीड रोल में नजर आ रही हैं। दर्शकों फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Hrithik Roshan से ई-मेल विवाद में की गई पूछताछ, कंगना रनौत बोलीं- हर शख़्स दीवाना तेरा...

फिल्म में उनके किरदार का नाम मीरा कपूर है। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि मीरा एक हादसे के बाद अपनी याददाश्त के कुछ सालों के बारे में पूरी तरह भूल जाती हैं। ऐसे में उनके ऊपर एक मर्डर का आरोप लग जाता है। फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस बीच परिणीति का एक इंटरव्यू खूब चर्चा में आ गया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए थे।

parineeti_chopra2.jpg

Anurag Kashyap की बेटी आलिया के साथ हुआ था यौन उत्पीड़न, शेयर किए भद्दे कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स

परिणीति ने बताया था कि उन्होंने पहली बार किस 18 साल की उम्र में किया था। इसके अलावा डेट पर जाने के लेकर उन्होंने कहा कि ''मैं कभी डेट पर नहीं गई हूं। हम घर पर मिलते थे, साथ में चिल करते थे। टीवी देखते थे और फूड ऑर्डर करते खाते थे। यह बहुत कैजुअल था।'' वहीं, परिणीति ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें सैफ अली खान बहुत पसंद थे। वो उनके पहले क्रश थे। परिणीति की बाकी फिल्मों की बात करें तो वह दिबाकर बनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kuqOas

बिग बॉस 14 की विनर Rubina Dilaik ने एक बार फिर किया पहाड़ी डांस, अभिनव शुक्ला ने भी किया जॉइन

नई दिल्ली: टीवी सीरियल से 'छोटी बहू' से घर-घर छा जाने वालीं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने 'बिग बॉस 14' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इन दिनों वह शो से बाहर आकर अपनी जीत को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में रुबीना ने कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिीया पर शेयर की थीं। दरअसल, एक्ट्रेस के दोस्तों ने उनके लिए जीत की सरप्राइज पार्टी रखी थी। पार्टी में रुबीना ने पति अभिनव शुक्ला और दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह पहाड़ी डांस करती नजर आ रही हैं।

गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ Rahul Vaidya निकले वेकेशन पर, प्राइवेट हेलीकॉप्टर से गए मुंबई से दूर

दरअसल, रुबीना का घर हिमाचल प्रदेश में है। एक्टिंग में करियर बनाने से पहले उन्होंने अपनी पढ़ाई हिमाचल में ही की है। ऐसे में वह अपनी संस्कृति से गहरा लगाव रखती हैं। बिग बॉस में भी उन्होंने शो के अंदर अपनी आखिरी इच्छा में पहाड़ी डांस करने की ख्वाहिश जाहिर की थी। जिसके बाद बिग बॉस ने उसे पूरा करते हुए सारा इंतजाम किया। रुबीना ने अली गोनी, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और राखी सावंत के साथ डांस किया था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। अब शो से बाहर आने के बाद उन्होंने एक बार फिर पहाड़ी डांस किया है।

इस वीडियो को रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में रुबीना हिमाचली गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके पति अभिनव शुक्ला भी उनके साथ डांस करने लगते हैं। वीडियो में रुबीना ब्लैक कलर की ड्रेस पहने थिरकतीं हुईं दिख रही हैं। उनके बाल खुले हुए हैं और उनका पूरा लुक काफी स्टनिंग लग रहा है। साथ ही अभिनव ब्लू शॉट्स और ग्रे टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में काफी एंजॉय कर रहे हैं।

Hrithik Roshan से ई-मेल विवाद में की गई पूछताछ, कंगना रनौत बोलीं- हर शख़्स दीवाना तेरा...

बता दें कि बिग बॉस शो जीतने के बाद रुबीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो और अभिनव दोबारा एक-दूसरे से शादी करेंगे। शो के दौरान ही एक टास्क में रुबीना ने नेशनल टीवी पर खुलासा किया था कि उनकी शादी मुश्किल दौर से गुजर रही है। दोनों ने एक-दूसरे को कुछ वक्त दिया हुआ था और दोनों तलाक लेने वाले थे। लेकिन बिग बॉस में आकर दोनों को एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sxxPtV

Hrithik Roshan से ई-मेल विवाद में की गई पूछताछ, कंगना रनौत बोलीं- हर शख़्स दीवाना तेरा...

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने ट्वीट के जरिए किसी न किसी सेलेब पर निशाना साधती रहती हैं। हाल ही में कंगना ने एक्टर ऋतिक रोशन को अपना मूर्ख एक्स कहा था। दरअसल, कंगना और ऋतिक के बीच काफी पहले ई-मेल विवाद हुआ था। इसी सिलसिले में 'क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट' (CIU) ने ऋतिक को समन भेजा था और उन्हें शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। ऐसे में आज एक्टर ने अपना बयान दर्ज कराया है।

'तेजस' में सिख सैनिक का किरदार निभाएंगी Kangana Ranaut, यूनिफॉर्म पर नाम पढ़ा तब चला पता

इस बीच कंगना ने एक बार फिर ऋतिक पर ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने एक्टर का नाम तो नहीं लिया लेकिन जब एक यूजर ने ऋतिक रोशन और ठाकरे परिवार के साथ में पार्टी करने पर तंज कसा तो कंगना ने अपने ही अंदाज में रिएक्शन दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मैं खुद के लिए एक गाना गाना चाहूंगी, इस शहर में किससे मिलें हम से तो छूटी महफ़िलें हर शख़्स तेरा नाम ले हर शख़्स दीवाना तेरा, कल चौदहवीं की रात थी।" कंगना का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग उनके ट्वीट पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) का विवाद काफी पुराना है। एक तरफ जहां कंगना ये दावा करती हैं कि वो और ऋतिक एक-दूसरे को डेट किया करते थे। वहीं, ऋतिक हमेशा इस बात से इंकार करते आए हैं। इसी को लेकर दोनों के बीच सालों पहले ई-मेल विवाद हुआ था। दरअसल, ऋतिक ने शिकायत की थी कि कोई फेक आईडी से उनकी तरफ से कंगना से बात कर रहा था। लेकिन इसके उलट कंगना का दावा था कि उन्हें ये मेल आईडी ऋतिक की तरफ से ही दी गई थी। दोनों के बीच साल 2014 से लगातार बातचीत हो रही थी। इसी सिलसिले में आज ऋतिक से दो घंटे तक पूछताछ की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aZFyuZ

अब ऐसे दिखते हैं Kamal Haasan, श्रुति हासन अरसे बाद मिलीं तो सामने आया लुक

मुंबई। साउथ के सुपरस्टार कमल हासन ( Kamal Hassan ) की ताजा फोटोज सामने आई हैं। इनमें वह लम्बी मूंछे और भारी दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी बेटी श्रृति हसन ( Shruti Haasan ) भी नजर आ रही हैं। दरअसल, श्रुति के अनुसार वह अरसे बाद अपने पिता से मिलने चेन्नई गईं थीं। इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस के कथित बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका भी मौजूद थे। ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें : करीना को छोटी मां कहे या आंटी? सारा के सवाल का ये जवाब दिया था करीना और सैफ ने

'दो बहुत बिजी लोग मिले अरसे बाद'
श्रृति हसन ने अपेन इंस्टाग्राम पर हाल ही पिता 66 साल के कमल हासन और बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। श्रुति ने पिता के साथ शेयर फोटोज पर लिखा,'अप्पा को लम्बे अरसे के बाद मिलकर बड़ा अच्छा लगा! दो बिजी लोग।' फोटोज में देख सकते हैं कि श्रुति ने ओवरसाइज शर्ट और ब्लैक ट्राउजर्स वियर किए हैं जबकि कमल हासन क्रीम कलर की टी-शर्ट और ब्राउन पेंट में काफी खुश नजर आ रहे हैं।

पिछले महीने मनाया जन्मदिन

एक्ट्रेस ने पिछले माह अपना 35वां जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया है। मुंबई में आयोजित इस बर्थडे पार्टी में उनके बॉयफ्रेंड शांतनु के अलावा अन्य कई मित्र मौजूद थे। इस पार्टी की एक तस्वीर के साथ श्रुति ने लिखा था,'आनंद और कृतज्ञता से भरी हुई हूं! ये मेरे जीवन का सबसे अच्छा दौर है और मैं इस दौरान सीखे गए सबक और यात्रा के लिए बहुत आभारी हूं। मैं इन तरीकों से बढ़ी हुई और बदली हूं कि जिससे मेरे भविष्य के दृष्टिकोण ने आकार लिया है। मैं अपने भविष्य को प्रकाश और क्रिएटिविटी से भरना चाहती हूं। मैं अपने वर्चुअल परिवार को भी धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मुझे विशेष शुभकामनाएं दी हैं।'

यह भी पढ़ें : 85 साल के धर्मेन्द्र हैं दुखी, बोले-'इस उम्र में मेरे अपनों ने दिया सदमा, फैंस ने दी हिम्मत

kamal_hassan_boyfriend.png

गौरतलब है कि कमल हासन ने पहली शादी 1978 में डांसर वाणी गणपति से की थी। उस दौरा वह 24 साल के थे। इनकी शादी 10 साल के बाद टूट गई। वाणी के बाद कमल हासन के जीवन में एक्ट्रेस सारिका की एंट्री हुई। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कमल और सारिका बिना शादी साथ में रहने लगे थे। इस दौरान 1986 में श्रुति के रूप में उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ। 1991 में अक्षरा के रूप में दूसरा बच्चा हुआ। 2002 में सारिका और कमल हासन ने तलाक की अर्जी दी, जो 2004 में मंजूर हो गई। इसके बाद कमल का रिलशेन एक्ट्रेस गौतमी से जुड़ा। दोनों कई सालों तक साथ रहे। हालांकि 2016 में ये रिलेशन भी टूट गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uDc2Tt

'गंगूबाई काठियावाड़ी' के सेट पर पहुंचे अजय देवगन, संजय लीला भंसाली के साथ तस्वीर हुई वायरल

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhasali) की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) इस साल रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लीड रोल में हैं। वह गंगूबाई काठियावाड़ी के किरदार में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें आलिया का दमदार अवतार देखने को मिला था। टीजर देखकर जहां लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई तो वहीं अब एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म में एंट्री से उनके फैंस काफी खुश हैं।

'तेजस' में सिख सैनिक का किरदार निभाएंगी Kangana Ranaut, यूनिफॉर्म पर नाम पढ़ा तब चला पता

अजय के हाथों में स्क्रिप्ट

अजय देवगन ने फिल्म की शूटिंग का काम शुरू कर दिया है। दरअसल, अजय देवगन की संजय लीला भंसाली के साथ एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को भंसाली के प्रोडक्शन हाउस भंसाली प्रोडक्शन्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अजय देवगन के हाथों में स्क्रिप्ट है और उनके साथ संजय लीला भंसाली खड़े हैं, जो उन्हें कुछ कहते दिख रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bOkUwS

'तेजस' में सिख सैनिक का किरदार निभाएंगी Kangana Ranaut, यूनिफॉर्म पर नाम पढ़ा तब चला पता

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेजस' ( Tejas Movie ) को लेकर नई जानकारी शेयर की है। हाल ही कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर बताया कि इस मूवी में उनका एक सिख सैनिक का किरदार है। बता दें कि 'तेजस' में उनके लुक का खुलासा बहुत पहले कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें : 85 साल के धर्मेन्द्र हैं दुखी, बोले-'इस उम्र में मेरे अपनों ने दिया सदमा, फैंस ने दी हिम्मत

आज पूरा नाम पढ़ा यूनिफॉर्म पर
कंगना रनौत ने अपने एक ट्वीट में लिखा,' तेजस' में मेरा किरदार एक सिख सैनिक का है, मुझे इस बारे में तब तक पता नहीं था जब तक कि मैंने आज यूनिफॉर्म पर मेरे किरदार का पूरा नाम नहीं पढ़ा था। नाम को देखकर मेरे चेहरे पर तुरंत मुस्कान दौड़ गई। हमारी इच्छाएं और प्यार के बढ़ने का एक तरीका होता है, हमारी समझ से कहीं ज्यादा तरीकों से यूनिवर्स हमसे बात करता है।' एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के साथ 'तेजस' में अपने किरदार की यूनिफॉर्म की फोटो भी शेयर की है। इससे पहले कंगना ने एक पोस्ट में बताया,'नई यात्रा की शुरूआत हो रही है...तेजस की टीम के साथ लुक टेस्ट। इस मूवी की शूटिंग इस ग्रीष्म ऋतु में शुरू होगी, इसी महीने मेरे जन्मदिन भी है।'

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा को फिगर पर यूजर ने दिया 'ज्ञान', एक्ट्रेस ने ऐसे दूर की गलतफहमी

ऋतिक पर साधा निशाना
इससे पहले शुक्रवार को कंगना ने अपने पूर्व कथित प्रेमी ऋतिक रोशन पर भी तंज कसा। दरअसल, क्राइम ब्रांच ने अभिनेता को समन भेजकर 27 फरवरी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई स्थित उनके ऑफिस में आने को कहा है। यह मामला साल 2016 का है, जब ऋतिक ने कंगना के अकाउंट से 100 से अधिक ईमेल भेजे जाने की बात पर शिकायत की थी। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने ट्वीट किया,'दुनिया कहां से कहां पहुंच गई, मगर मेरा 'बेवकूफ' एक्स अभी भी वहीं है, उसी मोड़ पे, जहां ये वक्त दोबारा लौट के नहीं जाने वाला।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pXL0T9

गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ Rahul Vaidya निकले वेकेशन पर, प्राइवेट हेलीकॉप्टर से गए मुंबई से दूर

नई दिल्ली | बिग बॉस 14 से बाहर निकलने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स अब हॉलीडे पर निकले हैं। जिसमें से एक सबके चहेते राहुल वैद्द भी हैं जो अब कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर हैं। राहुल अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए निकल पड़े हैं। राहुल वैद्द ने भले ही बिग बॉस 14 की ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है लेकिन फिर भी लोगों की बीच उनकी पॉपुलैरिटी कमाल की है। बिग बॉस 14 के फिनाले के दिन राहुल वैद्द रनरअप रहने के बावजूद भी ट्विटर पर ट्रेंड करते रहे थे। फैंस ने कहा था कि राहुल वैद्द ने दिल जीता है। फैंस ने हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं वाला डायलॉग राहुल वैद्द पर बिल्कुल फिट बताया था।

अब राहुल वैद्द हर चीज से बिल्कुल रिलेक्स होकर दिशा परमार के साथ घूमने निकले हैं। राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर दिशा के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें वो हेलीकॉप्टर पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- चलो ले चले तुम्हे तारों के शहर में, कुछ दिनों के लिए मुंबई से दूर अपनी क्यूटी क्वीन दिशा के संग। राहुल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को दोनों की क्यूट जोड़ी खूब पसंद आती है।

राहुल वैद्द ने अपने पोस्ट के साफ कर दिया है कि वो अपने इस टाइम को बिल्कुल प्राइवेट रखना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने एयरपोर्ट से ना जाकर हेलीकॉप्टर से जाने का फैसला किया। यही कारण है कि ये नहीं पता चल पाया है कि राहुल वैद्द और दिशा परमार अपने हॉलीडे इंजॉए कहां करने गए हैं। अब तो जब वो सोशल मीडिया पर कुछ अपडेट देंगे तब ही हमें उनकी झलक देखने को मिलेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uBlZAQ

बड़े पर्दे पर दिखेगी राजस्थानी लव स्टोरी, यह एक्टर करेगा डेब्यू

नई दिल्ली। काफी समय से राजस्थान पर बेस्ड कोई फिल्म बड़े पर्दे पर दिखाई नहीं दी है। छोटे पर्दे पर तो कई सीरीयल्स टेलीकास्ट हो रहे हैं। अब जलछ ही राजस्थानी लव स्टोरी बड़े पर्दे पर भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म्स से सुरजीत सिंह राठौर बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं।इस फिल्म का नाम दबंगई-ए डिफ्रेंट म्यूजिकल स्टोरी है। इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग की सभी तैयारियां शुष् हासे गई हैं। मेकर्स से लेकर कलाकर तक कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

ssr.jpeg

एजाज खान होंगे फिल्म के मेन हीरो
इस फिल्म को लेकर एक्टर सुरजीत सिंह का कहना है कि वह दबंगई- ए डिफरेंट लव स्टोरी के लिए काफी उत्साहित हैं। यह उनकी पहली फिल्म होगी और वे इस माह के आखिर में इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे। फिल्म के निर्देशक और लेखक साजन अग्रवाल हैं। फिल्म में ब्रेक देने के लिए वह साजन अग्रवाल का शुक्रिया अदा करते हैं। साथ ही वह सहयोग के लिए अभिनेता एजाज खान को भी धन्यवाद देते हैं।

s_s_r.jpeg

राजस्थानी लव स्टोरी पर आधारित है फिल्म
उन्होंने बताया कि दबंगई के निर्माता ज्ञानचंद देवपति हैं, जो एसएसआर फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म को बना रहे हैं। इसमें एक्टर एजाज खान और पल्लवी सिंह मुख्य किरदार में दिखेंगे, जबकि इनके अपोजिट में होंगे सुरजीत सिंह राठौर। फिल्म की कहानी राजस्थानी लव स्टोरी पर आधारित है, जो कि एक सच्ची प्रेम कहानी है। फिल्म में केशव कुमार और छोटू सिंह ने म्यूजिक दिया है। फिल्म के अन्य कलाकारों के नाम जावेद हैदर, राजकुमार कनौजिया और राजेश देसाई हैं। फिल्म एमक्एस प्लेयर पर रिलीज होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NMNXsT