Wednesday, July 21, 2021

64 साल की उम्र Anil Kapoor ट्रैक पर फुर्तीले अंदाज में दौड़ते आए नजर, जज्बा देख फैंस हुए हैरान!

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अनिल कपूर( Anil Kapoor) अपनी फिल्मों के साथ साथ फिटनेस के लिए चर्चा में बने रहते हैं। एवरग्रीन कहे जाने वाले इस सुपरस्टार के सामने आज के युवा एक्टर भी फेल हैं 64साल की उम्र पार कर लेने के बाद भी वो अपने आप को इतना फिट रखे हुए है कि उनकी फिटनेस को देख फैंस भी हैरान रह जाते है। वो अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो पूरी फुर्ती के साथ रनिंग करते नजर आ रहे हैं।

Read More:- 'द कपिल शर्मा शो' के पहले प्रोमो से गायब दिखीं सुमोना चक्रवर्ती, पोस्ट शेयर कर बंया किया अपना दर्द

ट्रैक पर ऐसे दौड़े एक्टर
अनिल कपूर ( Anil Kapoor)ने अभी हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका ट्रेनर उन्हें लगातार मोटीवेट करता सुनाई दे रहा है। अनिल कपूर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि "एक्शन में दौड़ना, एक बार फिर से ट्रैक पर दौड़कर खुशी मिल रही है। वे आगे लिखते हैं कि टोक्यो में भारतीय एथलीट प्रेरित कर रहे हैं।"

Read More:-क्या आदित्य नारायण के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां, फैंस को दिया बड़ा हिंट

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने पसंद किया है और कमेंट कर उनते जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनके फैंस भी कमेट्स करने में पीछे नही है एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'ओलंपिक में जाने की है तैयारी है क्या सर ?', वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'आपका कोई मुकाबला नहीं है।'

बता दें कि इस बार के ओलंपिक 23 जुलाई से 8 अगस्त तक टोक्यो में चलेंगे। वही अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'एके वर्सेज एके' में देखा गया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी। इसके अलावा वो 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे। इसके बाद जुग, जुग जियो' में नीतू सिंह और वरूण धवन के साथ भी नजर आने वाले हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xV3YyT