Thursday, July 29, 2021

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी हुई धोखाधड़ी का शिकार, पुलिस ने किया मामला दर्ज

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस वक्त काफी बुरे वक्त से गुजर रही हैं। उनके पति को मुबंई पुलिस ने पॉर्नोग्राफी वीडियो के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है। पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के चलते शिल्पा शेट्टी की छवि पूरी तरह से खराब हो गई है। इस बीच शिल्पा शेट्टी की मां को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। शिल्पा की मां सुनंदा शेट्टी ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्जा कराई है। जिसके बाद से एक बार फिर से शिल्पा का परिवार सुर्खियों में आ गया है।

शिल्पा शेट्टी की मां संग हुई धोखाधड़ी

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने जूहु पुलिस स्टेशन में सुधाकर घारे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। यह शिकायत जमीन कर्जत जिल्हा रायगड को लेकर की है। शिल्पा शेट्टी की मां ने पुलिसा को बताया कि उन्होंने 2019 से फरवरी 2020 के दौरान सुधाकर से कर्जत से एक जमीन का सौदा किया था। सुनंदा ने बताया कि उस शख्स ने उस समय बताया था कि वो जमीन उसकी है। जिसके उसने फर्जी पेपर्स भी दिखाई थे। उस शख्स ने उन्हें वो जमीन 1 करोड़ 60 लाख में बेची थी।

यह भी पढ़ें- जब बिना पैंट पहने एक्ट्रेस Shilpa Shetty दिखाई दी थीं सड़कों पर, फिर से वायरल हुई तस्वीर

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सुनंदा शेट्टी को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने उस शख्स से पूछा। सुधाकर ने बताया कि वो एक नेता का करीबी है। साथ ही उन्हें कोर्ट जाने की भी बात कही। जिसके बाद सुनंदा कोर्ट गई और कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुनंदा शेट्टी की इस मामले को पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 409, 420, 462, 467, 468, 471, and 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty के पति राज कुंद्रा पर लगा पोर्न वीडियो रैकेट चलाने का आरोप, मॉडल ने की गिरफ्तारी की मांग

पॉर्न वीडियो मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा

आपको बता दें पति राज कुंद्रा को पॉर्न वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि राज एक एप के जरिए पोर्न वीडियो को अपलोड किया करते थे। इस मामले में शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की गई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zR1lOO