नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने टीवी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया। अभी तक उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 17 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर करती रहती हैं। अपने हॉट अंदाज से वह हर किसी को अपना दीवाना बना देती हैं। अब एक बार फिर मौनी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
ये भी पढ़ें: करीना कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन का इंतजार कर फैंस ने किया ट्रोल, एक्ट्रेस की उम्र को बताया 75
इन तस्वीरों को मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अंदाज देखा जा सकता है।
तस्वीरों में मौनी रॉय प्रिटेंड ब्रालेट और फ्लेयर्ड पैंट में नजर आ रही हैं। उन्होंने एक साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं और वह हर फोटो में अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।
फोटो शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा, ‘पिछली बार कब आप जागे थे और सोचा था कि आज का दिन आपके जीवन का सबसे अच्छा दिन हो सकता है।’
मौनी द्वारा शेयर की गई उनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक उनकी तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: लाइट पर्पल लहंगे में Urvashi Rautela ने मचाई धूम, कीमत जानकार शॉक्ड हो जाएंगे आप
फैंस का कहना है कि वह इस ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में मौनी रॉय विलेन के रोल में नजर आएंगी। उनके साथ इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन लीड रोल में हैं। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36il1OX