नई दिल्ली। सोना और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ कारोबारी सत्रों के दौरान उतार-चढ़ाव देखा गया। आज मंगलवार को सोना और चांदी दोनों की कीमते स्तर है। आज दोनों के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है। 10 ग्राम सोना 48,490.00 रुपए बिक रहा है। वहीं, चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी 71,970.00 रुपए में मिल रही है। राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 48,180 रुपए में मिल रहा है।
10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 45,890 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,180 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 45,480 और 24 कैरेट सोना 47,750 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,050 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,350 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,750 और 24 कैरेट 46,990 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।
यह भी पढ़ें :— क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड के बाद बिटक्वाइन में उछाल, 24 घंटे में 2 लाख रुपए बढ़े रेट
शहर | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव |
दिल्ली | 45,890 | 48,180 |
बेंगलुरू | 45,600 | 47,880 |
चेन्नई | 44,750 | 46,990 |
मुंबई | 45,480 | 47,750 |
हैदराबाद | 44,750 | 46,990 |
कोलकाता | 46,050 | 48,350 |
जयपुर | 45,440 | 47,710 |
लखनउ | 45,890 | 48,180 |
उच्च स्तर से 9,000 रुपए सस्ता हुआ सोना
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 9,000 रुपए प्रति दस ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें:— PF को लेकर केन्द्र सरकार का बड़ा ऐलान, नौकरी गंवाने वालों को होगा लाभ
निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।
हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UrqNLq