Wednesday, July 21, 2021

Gold Silver Price Today : चांदी खरीदने के लिए अच्छा मौका, सोने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं में उतार—चढ़ाव देखा जा रहा है। एक दिन पहले मंगलवार को सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है जबकि चांदी में गिरावट आई है। सोने की बात करें अपने देश में 10 ग्राम सोना 49,180.00 रुपए पर है। वहीं एक किलो ग्राम चांदी 1.57 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 68,950.00 रुपए में मिल रही है। अगर आप चांदी खरीदने का विचार कर रह है, तो यह आपको लिए अच्छा मौेका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 46,840 रुपए है। 24 कैरेट सोने की बात करे तो 49,180 रुपए बिक रहा है। वहीं एक किलो चांदी 72,900.00 रुपए में मिल रही है।

 

10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 46,840 और 24 कैरेट सोने की कीमत 49,180 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,180 और 24 कैरेट सोना 48,490 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,750 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,090 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,460 और 24 कैरेट 47,730 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।

Read More: LIC: आरोग्य रक्षक हेल्थ इंश्योरेंस प्लान इस मामले में सबसे अलग, एक ही प्लान में शामिल हैं कई बड़े फायदे

 

 

शहर 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली 46,840 49,180
बेंगलुरू 46,400 48,720
चेन्नई 45,660 47,940
कोलकाता 47,000 49,350
हैदराबाद 45,660 47,940
मुंबई 46,430 48,750
भोपाल 46,430 48,750
जयपुर 46,390 48,710
लखनऊ 46,840 49,180

 

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

Read More: FD में निवेश कर टैक्स सेविंग का बना रहे हैं प्लान तो करें ये काम, होगा ज्यादा फायदा

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

गोल्ड में लौटेगी रौनक
कारोबारियों को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में गोल्ड ज्वेलरी कारोबार में रौनक लौट सकती है। ज्वेलरी कारोबारियों का कहना है कि गोल्ड ज्वेलरी की मांग में धीरे-धीरे सुधार दर्ज किया जा रहा है। अब लोग वेडिंग रिंग, एनिवर्सरी और बर्थडे गिफ्ट, नए बच्चे के लिए गिफ्ट आदि की खरीदारी कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kCfR8P