Wednesday, July 21, 2021

Gold Silver Price Today : सोने में भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती जानिए आपके शहर का भाव

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी में उतार—चढ़ाव देखा जा रहा है। गुरुवार को दोनों बहुमूल्य धातुओं में गिरावट दर्ज की है। आज (22 जुलाई, 2021) सोने में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम सोना 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,780.00 पर है। वहीं चांदी की बात करें तो 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ एक किलो चांदी 68,840.00 रुपए में बिक रही है। कई दिनों दोनों में एक साथ गिरावट देखी गई है।


सोना और चांदी के आज के भाव
आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 44,715 रुपए में बिक रहा है और 24 कैरेट सोना 48,780 में मिल रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो 10 ग्राम चांदी 688 रुपए में मिल रही है और एक किलो चांदी 68,840 रुपए में बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 46,490 रुपए है। 24 कैरेट सोने की बात करे तो 48,810 रुपए बिक रहा है। वहीं एक किलो चांदी 71,500 रुपए में मिल रही है।

 

10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 44,715 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,780 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,330 और 24 कैरेट सोना 48,650 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,900 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,250 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,570 और 24 कैरेट 47,850 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।

 

Read More: FD में निवेश कर टैक्स सेविंग का बना रहे हैं प्लान तो करें ये काम, होगा ज्यादा फायदा

 

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली 44,715 48,780
बेंगलुरू 46,500 48,830
चेन्नई 45,300 47,570
कोलकाता 46,650 48,980
हैदराबाद 45,300 47,570
मुंबई 46,080 48,380
भोपाल 46,080 48,380
जयपुर 46,040 48,340
लखनऊ 46,490 48,810

उच्च स्तर से 9,000 रुपए सस्ता हुआ सोना
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 9,000 रुपए प्रति दस ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

READ MORE:- कोविड की दूसरी लहर के बीच फ्लिपकार्ट ने दिया 23 हजार लोगों को रोजगार


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xX7JUv