Sunday, September 19, 2021

Gold Silver Price Today : खरीदारों के लिए अच्छा मौका, सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पहले दिन सोमवार को (20 सितंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमत में गिरावट दर्ज की है। आज सोना (Gold Price) 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,150 रुपए पर है। वहीं चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है। एक किलो चांदी (Silver Price) 1.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,510 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 46,990 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 62,400 रुपए में मिल रही है।

 

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 43,074 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 46,990 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 43,138 और 24 कैरेट सोना 47,060 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 43,083 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 47,000 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 43,267 और 24 कैरेट 47,200 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

 

 

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली 43,074 46,990
मुंबई 43,138 47,060
कोलकाता 43,083 47,000
चेन्नई 43,267 47,200
बेंगलुरू 43,175 47,100
हैदराबाद 43,212 47,140
जयपुर 43,138 47,060
लखनऊ 43,157 47,080
भोपाल 43,184 47,110

सोना उच्चतम स्तर से करीब 9,120 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 9,120 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें: SBI ने जारी किया अलर्ट, इस एक गलती से अकाउंट हो जाएगा खाली

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

ये भी पढ़ें: एयरलाइनों को मूल्य तय करने के लिए केंद्र सरकार ने दी आजादी, एयरफेयर कैप नियमों में बदलाव

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lCCJEk