Wednesday, September 15, 2021

Gold Silver Price Today : खुशखबरी! सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानि‍ए आज कितना हुआ सस्‍ता

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को (16 सितंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमत में गिरावट दर्ज की है। आज सोना (Gold Price) 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,090 रुपए पर है। वहीं चांदी की बता करें तो एक किलो चांदी (Silver Price) 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,900 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 47,920 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 64,670 रुपए में मिल रही है।

 

सोना-चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव जारी
एक दिन पहले बुधवार को सोना (Gold Price) 0.75 प्रतिशत बढ़त के साथ 48,460 रुपए पर था। वहीं एक किलो चांदी (Silver Price) 0.45 तेजी के साथ 65,200 रुपए पर थी। मंगलवार को सोना (Gold Price) 0.23 प्रतिशत बढ़त के साथ 48,100 रुपए पर था। वहीं एक किलो चांदी (Silver Price) 0.46 गिरावट के साथ 64,910 रुपए पर थी। वहीं सोमवार को सोना और चांदी (Gold Silver Price) में गिरावट दर्ज की गई है। सोना (Gold Price) 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,990 रुपए पर था। वहीं एक किलो चांदी (Silver Price) 0.91 गिरावट के साथ 65,210 रुपए पर थी।


10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 43,927 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 47,920 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,000 और 24 कैरेट सोना 48,000 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 43,936 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 47,930 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,128 और 24 कैरेट 48,140 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

 

 

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली 43,927 47,920
मुंबई 44,000 48,000
कोलकाता 43,936 47,930
चेन्नई 44,119 48,130
बेंगलुरू 44,028 48,030
हैदराबाद 44,064 48,070
जयपुर 43,991 47,990
लखनऊ 44,009 48,010
भोपाल 44,037 48,040

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7,740 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,740 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

 

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें : Arpita Ghosh Resignation: TMC सांसद अर्पिता घोष ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

यह भी पढ़ें : सर्वे में बड़ा खुलासा, शहर में अमीरों और गरीबों के बीच बड़ा फासला

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tLiJmu