Friday, December 24, 2021

अनुष्का शर्मा ने साउथ अफ्रीका में दिखाया अलग अंदाज, अर्जुन कपूर ने की तारीफ

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलिवुड के क्यूट कपल में से एक हैं। इंडियन क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका टूर के लिए केपटाउन पहुंच चुकी है। श्रीलंका के खिलाफ टीम से बाहर रहे कैप्टन विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। टीम इंडिया गुरुवार शाम ही साउथ अफ्रीका पहुंची है। इस बार टीम इंडिया के साथ एक नया मेहमान भी था और वो थी अनुष्का शर्मा। वैसे तो अनुष्का कई बार मैच देखने के लिए जाती रहती हैं, लेकिन शादी के बाद ये पहला मौका है जब विराट-अनुष्का साथ में किसी क्रिकेट टूर पर गए हैं।

विराट और अनुष्का दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और साथ में काफी क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। अनुष्का शर्मा की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैंन फोलोइंग है। अनुष्का शर्मा भले ही फिल्मों से दूर है लेकिन वह अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने साउथ अफ्रीका पहुंची हैं। और वहां से अनुष्का ने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिस पर अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है। आप भी देखिए खूबसूरत तस्वीरें...

अनुष्का की इन तस्वीरों पर अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट में उन्हें गिफ्टेड गैल कहा। साथ ही अनुष्का के फैंन्स ने भी अनुष्का की जमकर तारीफ की है। एक फैन ने लिखा, "हमेशा की तरह खूबसूरत। दूसरे ने अनुष्का सनशाइन को फोन किया। एक फैन ने लिखा, "सो ब्यूटीफुल मैम।" अनुष्का की इन तस्वीरों पर यह पोस्ट लिखने तक 7 लाख से अधिक लाइक किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- अनिल कपूर को किस वजह से जैकी श्रॉफ ने मारा था थप्पड़, वो भी 1 नहीं 17 बार

अनुष्का वापस मुंबई लौट आएंगी। मुंबई आकर अनुष्का शर्मा आनंद राय की शाहरुख खान और कैटरीना कैफ स्टारर 'अनाम' फिल्म की शूटिंग करेंगी। इसके बाद फरवरी में अनुष्का वरुण धवन के साथ फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग शुरू करेंगी। साथ ही साथ अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'परी' का प्रमोशन भी करेंगी। अनुष्का शर्मा स्टारर ये हॉरर फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32sP08i